logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झूला गीतों की प्रस्तुति ने किया भाव विभोर गुरसरांय। नगर के मां शारदा संगीत विद्यालय में आयोजित झूलन उत्सव में कलाकारों ने पारंपरिक झूला गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में भक्ति एवं संगीत की सुंदर छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में संगीतकार पं. शिवनंदन प्रसाद वशिष्ठ ने “झूला गीत, झूलन की ऋतु आई अवध सैंया” की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं संगीत गुरु पं. परशुराम पाठक ने “झूलन में आज सज-धज के युगल सरकार बैठे हैं” प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सितार वादक पं. सरजू शरण पाठक ने राग देश में “झूलें नवल हिंडोरे” झूला गीत की शानदार प्रस्तुति दी। तबले पर रामजी सेन ने संगत कर कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया। इसके अलावा आरवी जैन, श्रेया सोनी, नव्यांश सोनी, नेहा पटेल, नमन गौतम, गार्गी सहित अन्य कलाकारों ने भी झूला गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संगीत प्रेमियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए तालियों से उत्साहवर्धन किया। झूलन उत्सव में पारंपरिक संगीत और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

5 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

झूला गीतों की प्रस्तुति ने किया भाव विभोर गुरसरांय। नगर के मां शारदा संगीत विद्यालय में आयोजित झूलन उत्सव में कलाकारों ने पारंपरिक झूला गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में भक्ति एवं संगीत की सुंदर छटा देखने को मिली। कार्यक्रम में संगीतकार पं. शिवनंदन प्रसाद वशिष्ठ ने “झूला गीत, झूलन की ऋतु आई अवध सैंया” की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं संगीत गुरु पं. परशुराम पाठक ने “झूलन में आज सज-धज के युगल सरकार बैठे हैं” प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सितार वादक पं. सरजू शरण पाठक ने राग देश में “झूलें नवल हिंडोरे” झूला गीत की शानदार प्रस्तुति दी। तबले पर रामजी सेन ने संगत कर कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया। इसके अलावा आरवी जैन, श्रेया सोनी, नव्यांश सोनी, नेहा पटेल, नमन गौतम, गार्गी सहित अन्य कलाकारों ने भी झूला गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संगीत प्रेमियों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए तालियों से उत्साहवर्धन किया। झूलन उत्सव में पारंपरिक संगीत और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुठौंद पुलिस को मिली सफलता : पुलिस ने पकड़े तीन शातिर बदमाश!! जालौन जिले की कुठोंद पुलिस को मिली सफलता, मुखबिर की सूचना मिलने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाश गिरफतार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस तथा एक पिकअप गाड़ी में चोरी कर ले जाई जा रही करीब बीस कुंतल लकड़ी बरामद, पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास सामने आया, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया, जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला!!
    1
    कुठौंद पुलिस को मिली सफलता : पुलिस ने पकड़े तीन शातिर बदमाश!!
जालौन जिले की कुठोंद पुलिस को मिली सफलता, मुखबिर की सूचना मिलने घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाश गिरफतार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस तथा एक पिकअप गाड़ी में चोरी कर ले जाई जा रही करीब बीस कुंतल लकड़ी बरामद, पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास सामने आया, सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया, जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र का मामला!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, NDRF-SDRF तैयार—13 गांवों पर खास नजर कालपी (जालौन)। यमुना नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए NDRF और SDRF की टीमें मोर्चा संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशासन ने संभावित रूप से प्रभावित 13 गांवों को लेकर भी राहत और बचाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और अभी किसी तरह की चिंता वाली स्थिति नहीं है। बावजूद इसके प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि अचानक जलस्तर बढ़ता है या बाढ़ की स्थिति बनती है, तो प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। NDRF और SDRF की टीमें, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग आपात स्थिति में ग्रामीणों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 13 गांवों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। फिलहाल यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे होने के चलते स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। बाढ़ आए या हालात बिगड़ें—प्रशासन राहत और बचाव के लिए पूरी तरह तैयार है। बाइट __SDM विनय कुमार मौर्य कालपी (जालौन)
    4
    यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, NDRF-SDRF तैयार—13 गांवों पर खास नजर
कालपी (जालौन)। यमुना नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए NDRF और SDRF की टीमें मोर्चा संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशासन ने संभावित रूप से प्रभावित 13 गांवों को लेकर भी राहत और बचाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
एसडीएम विनय कुमार मौर्य ने बताया कि फिलहाल यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है और अभी किसी तरह की चिंता वाली स्थिति नहीं है। बावजूद इसके प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि यदि अचानक जलस्तर बढ़ता है या बाढ़ की स्थिति बनती है, तो प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। NDRF और SDRF की टीमें, स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग आपात स्थिति में ग्रामीणों की मदद के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
13 गांवों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
फिलहाल यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे होने के चलते स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। बाढ़ आए या हालात बिगड़ें—प्रशासन राहत और बचाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
बाइट __SDM विनय कुमार मौर्य कालपी (जालौन)
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोंच के गांधी नगर में दीवार विवाद में महिला को धमकी, रात में घर में घुसकर जबरन निर्माण का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी ऊषा देवी ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और रात में घर में घुसकर जबरन दीवार पर निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ऊषा देवी का अपने घर की पीछे वाली दीवार को लेकर माता प्रसाद उर्फ पलु यादव, रानू यादव और राहुल यादव से विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीनों आए दिन पीड़िता और उसकी बेटी नम्रता के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकियां देते हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने दीवार खोदकर वहीं कब्र बनाने तक की धमकी दी, जिसका उसने छिपकर वीडियो भी बनाया है। तहरीर में बताया गया कि 18 और 19 अगस्त की मध्यरात्रि करीब तीन बजे आरोपी कथित तौर पर दीवार कूदकर घर में घुस आए और दीवार पर जबरन काम करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और पुलिस के सामने भी मारपीट करने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता ने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कोंच के गांधी नगर में दीवार विवाद में महिला को धमकी, रात में घर में घुसकर जबरन निर्माण का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी ऊषा देवी ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और रात में घर में घुसकर जबरन दीवार पर निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ऊषा देवी का अपने घर की पीछे वाली दीवार को लेकर माता प्रसाद उर्फ पलु यादव, रानू यादव और राहुल यादव से विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीनों आए दिन पीड़िता और उसकी बेटी नम्रता के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकियां देते हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने दीवार खोदकर वहीं कब्र बनाने तक की धमकी दी, जिसका उसने छिपकर वीडियो भी बनाया है।
तहरीर में बताया गया कि 18 और 19 अगस्त की मध्यरात्रि करीब तीन बजे आरोपी कथित तौर पर दीवार कूदकर घर में घुस आए और दीवार पर जबरन काम करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और पुलिस के सामने भी मारपीट करने की धमकी देने का आरोप है।
पीड़िता ने परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • यूपी : आजमगढ़ में इंटर कॉलेज के छात्र–छात्राओं का हंगामा। आरोप है कि कॉलेज में कई सब्जेक्ट के टीचर ही नहीं हैं, जबकि कुछ महीनों बाद बोर्ड परीक्षा आने वाली हैं। Gen Alpha का नारा था – "बिना केमेस्ट्री टीचर के हमारा भविष्य एसिड की तरह जल रहा है" यूपी : आजमगढ़ में इंटर कॉलेज के छात्र–छात्राओं का हंगामा। आरोप है कि कॉलेज में कई सब्जेक्ट के टीचर ही नहीं हैं, जबकि कुछ महीनों बाद बोर्ड परीक्षा आने वाली हैं। Gen Alpha का नारा था – "बिना केमेस्ट्री टीचर के हमारा भविष्य एसिड की तरह जल रहा है"
    1
    यूपी : आजमगढ़ में इंटर कॉलेज के छात्र–छात्राओं का हंगामा। आरोप है कि कॉलेज में कई सब्जेक्ट के टीचर ही नहीं हैं, जबकि कुछ महीनों बाद बोर्ड परीक्षा आने वाली हैं।

Gen Alpha का नारा था – "बिना केमेस्ट्री टीचर के हमारा भविष्य एसिड की तरह जल रहा है"
यूपी : आजमगढ़ में इंटर कॉलेज के छात्र–छात्राओं का हंगामा। आरोप है कि कॉलेज में कई सब्जेक्ट के टीचर ही नहीं हैं, जबकि कुछ महीनों बाद बोर्ड परीक्षा आने वाली हैं।
Gen Alpha का नारा था – "बिना केमेस्ट्री टीचर के हमारा भविष्य एसिड की तरह जल रहा है"
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश गोरखपुर। जनसेवा, संवेदनशीलता और सुशासन के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
    1
    जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
गोरखपुर। जनसेवा, संवेदनशीलता और सुशासन के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कोंच में चंदकुआ पर नाले को साफ सफाई व नाले हुए अतिक्रमण को हटाने लाव लश्कर के साथ पहुची नगरपालिका की टीम व साथ मे तहसीलदार जितेंद्र पटेल जालौन के कोंच नगर में बुधवार दोपहर नगरपालिका प्रशासन ने नाले की सफाई और उस पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया। दोपहर करीब 1:30 बजे चंदकुआ क्षेत्र में नगरपालिका की टीम लाव-लश्कर के साथ पहुंची। अभियान के दौरान इओ पालिका मोनिका उमराव,नायब तहसीलदार जितेंद्र गौरव गुप्ता भी मौजूद रहे और प्रशासन की निगरानी में नाले पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। नगरपालिका की टीम ने नाले के आसपास जमा गंदगी और अतिक्रमण को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु करने की दिशा में कार्रवाई की। बुलडोजर के पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में हलचल मच गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक नालों और रास्तों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी। अभियान के दौरान सफाई नायक विक्की, सतीश, अमित, सुनील और मंगल सिंह समेत नगरपालिका कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने सफाई कार्य में भी सहयोग किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और नाले की सफाई को लेकर लोगों में चर्चा रही। अधिकारियों ने नगर की जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित सफाई पर जोर दिया।
    1
    कोंच में चंदकुआ पर नाले को साफ सफाई व नाले हुए अतिक्रमण को हटाने लाव लश्कर के साथ पहुची नगरपालिका की टीम व साथ मे तहसीलदार जितेंद्र पटेल
जालौन के कोंच नगर में बुधवार दोपहर नगरपालिका प्रशासन ने नाले की सफाई और उस पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया। दोपहर करीब 1:30 बजे चंदकुआ क्षेत्र में नगरपालिका की टीम लाव-लश्कर के साथ पहुंची। अभियान के दौरान इओ पालिका मोनिका उमराव,नायब तहसीलदार जितेंद्र गौरव गुप्ता भी मौजूद रहे और प्रशासन की निगरानी में नाले पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाया गया।
नगरपालिका की टीम ने नाले के आसपास जमा गंदगी और अतिक्रमण को हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु करने की दिशा में कार्रवाई की। बुलडोजर के पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में हलचल मच गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक नालों और रास्तों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।
अभियान के दौरान सफाई नायक विक्की, सतीश, अमित, सुनील और मंगल सिंह समेत नगरपालिका कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। टीम ने सफाई कार्य में भी सहयोग किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और नाले की सफाई को लेकर लोगों में चर्चा रही। अधिकारियों ने नगर की जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित सफाई पर जोर दिया।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    3 hrs ago
  • 🎤jalaun : दो शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को चोरी की 15 दो पहिया वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार🖥️ 📍झांसी के आसपास के जिलों दतिया, शिवपुरी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन जिलों से मोटरसाइकिलों की रैकी कर मास्टर चाबी से लॉक तोडकर करते थे चोरी जनपद जालौन के कोतवाली उरई पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस लाईन उरई मे खुलासा किया गया है जिसमे 02 शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को चोरी के 15 अदद दो पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस पूरी कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 18.08.2026 को कोतवाली उरई पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त आनंद पुत्र चन्द्रशेखर थाना समथर जनपद झांसी व मोनू यादव पुत्र रहीश नि० राजापुर थाना रक्शा जनपद झांसी को चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित 14 अदद मोटरसाइकिल व 1 अदद स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिलों में 13 मोटरसाइकिलें जनपद जालौन व विभिन्न जनपदों में पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित है।जो कोतवाली उरई में मु0अ0सं0 481/2026 धारा 303(2)/317(2)/317(4) BNS पंजीकृत कर अभि०गणो को जेल भेजा जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि साहब हम लोग झांसी के आसपास के जिलों दतिया, शिवपुरी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन जिलों से मोटरसाइकिलों की रैकी कर मास्टर चाबी से लॉक तोडकर चोरी कर लेते हैं और उन गाडियों को फैक्ट्री एरिया उरई में छिपाकर रख देते हैं। फिर उन गाडियों को 20,000-25,000/- रुपये में सौदा तय करते हैं और आधे रूपये करीब 10,000-15,000/- रुपये एडवान्स के रूप में उसी समय लेकर गाडी ग्राहक को दे देते हैं। बाकी रुपये गाडी के कागज देने के समय लेने का वायदा कर देते हैं। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    4
    🎤jalaun : दो शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को चोरी की 15 दो पहिया वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार🖥️
📍झांसी के आसपास के जिलों दतिया, शिवपुरी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन जिलों से मोटरसाइकिलों की रैकी कर मास्टर चाबी से लॉक तोडकर करते थे चोरी
जनपद जालौन के कोतवाली उरई पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस लाईन उरई मे  खुलासा किया गया है जिसमे 02 शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को चोरी के 15 अदद दो पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस पूरी कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 18.08.2026 को कोतवाली उरई पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त आनंद पुत्र चन्द्रशेखर  थाना समथर जनपद झांसी व मोनू यादव पुत्र रहीश नि० राजापुर थाना रक्शा जनपद झांसी को चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित 14 अदद मोटरसाइकिल व 1 अदद स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिलों में 13 मोटरसाइकिलें जनपद जालौन व विभिन्न जनपदों में पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित है।जो कोतवाली उरई में मु0अ0सं0 481/2026 धारा 303(2)/317(2)/317(4) BNS पंजीकृत कर अभि०गणो को जेल भेजा जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि साहब हम लोग झांसी के आसपास के जिलों दतिया, शिवपुरी, ललितपुर, हमीरपुर, जालौन जिलों से मोटरसाइकिलों की रैकी कर मास्टर चाबी से लॉक तोडकर चोरी कर लेते हैं और उन गाडियों को फैक्ट्री एरिया उरई में छिपाकर रख देते हैं। फिर उन गाडियों को 20,000-25,000/- रुपये में सौदा तय करते हैं और आधे रूपये करीब 10,000-15,000/- रुपये एडवान्स के रूप में उसी समय लेकर गाडी ग्राहक को दे देते हैं। बाकी रुपये गाडी के कागज देने के समय लेने का वायदा कर देते हैं।
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पत्नी के कथित प्रेम संबंधों से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन के सामने आकर दी जान, वीडियो में न्याय की गुहार टहरौली। तहसील टहरौली क्षेत्र के रौरा गांव निवासी 25 वर्षीय निकेश अहिरवार की दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, निकेश अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में मजदूरी करने गया था। आरोप है कि पत्नी के दो लोगों से कथित प्रेम संबंधों को लेकर निकेश ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान निकेश के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे क्षुब्ध होकर निकेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर घटना की जानकारी दी और न्याय की मांग की। इसके बाद उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। मृतक के साले देवेंद्र ने बताया कि निकेश ने वीडियो में घटना से संबंधित जानकारी देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित रूप से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक के पिता ने भी पुलिस-प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे निकेश का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान पूरे गांव में मातम पसरा रहा। नोट: मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस की आधिकारिक जांच/बयान सामने आना अभी बाकी है।
    1
    पत्नी के कथित प्रेम संबंधों से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन के सामने आकर दी जान, वीडियो में न्याय की गुहार

टहरौली। तहसील टहरौली क्षेत्र के रौरा गांव निवासी 25 वर्षीय निकेश अहिरवार की दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, निकेश अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में मजदूरी करने गया था। आरोप है कि पत्नी के दो लोगों से कथित प्रेम संबंधों को लेकर निकेश ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान निकेश के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे क्षुब्ध होकर निकेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर घटना की जानकारी दी और न्याय की मांग की। इसके बाद उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के साले देवेंद्र ने बताया कि निकेश ने वीडियो में घटना से संबंधित जानकारी देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित रूप से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मृतक के पिता ने भी पुलिस-प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे निकेश का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान पूरे गांव में मातम पसरा रहा।

नोट: मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि तथा पुलिस की आधिकारिक जांच/बयान सामने आना अभी बाकी है।
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में दोनों युवकों के बीच चले लात-घूसे, जालौन जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में दोनों युवकों के बीच चले लात-घूसे, दोनों युवकों ने एक-दूसरे की जमीन पर पटक-पटककर की पिटाई, युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में हुई कहासुनी के बाद बताया जा रहा मारपीट का मामला, कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर चौराहा के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने की घटना।
    2
    जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट,

कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में दोनों युवकों के बीच चले लात-घूसे,
जालौन
जालौन में सड़क पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट,
कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में दोनों युवकों के बीच चले लात-घूसे,
दोनों युवकों ने एक-दूसरे की जमीन पर पटक-पटककर की पिटाई,
युवकों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,
पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में हुई कहासुनी के बाद बताया जा रहा मारपीट का मामला,
कोंच कोतवाली क्षेत्र के मारकंडेश्वर चौराहा के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने की घटना।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.