logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#प्रतापगढ़ 🚨 बड़ी खबर: पट्टी कोतवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक अर्जुन का शव पहुंचा घर, भारी पुलिस बल तैनात 📍 स्थान: पट्टी (प्रतापगढ़) देर शाम करीब 8:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच कोतवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाले युवक अर्जुन निवासी मोलनापुर का शव उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया। भाई का शव देख बहन कंचन अचेत (बेहोश) हो गई। जिससे वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। ⚖️ प्रशासनिक मुस्तैदी: तनावपूर्ण माहौल और सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर सीओ सदर और सीओ पट्टी सहित कई थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात रही, ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे। परिवार और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक है। पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की जा रही है। #JusticeForArjun #PratapgarhNews #PattiKotwali #BreakingNews #UttarPradesh #LocalNews #PoliceInvestigation

2 hrs ago
user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

#प्रतापगढ़ 🚨 बड़ी खबर: पट्टी कोतवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक अर्जुन का शव पहुंचा घर, भारी पुलिस बल तैनात 📍 स्थान: पट्टी (प्रतापगढ़) देर शाम करीब 8:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच कोतवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाले युवक अर्जुन निवासी मोलनापुर का शव उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया। भाई का शव देख बहन कंचन अचेत (बेहोश) हो गई। जिससे वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। ⚖️ प्रशासनिक मुस्तैदी: तनावपूर्ण माहौल और सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर सीओ सदर और सीओ पट्टी सहित कई थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात रही, ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे। परिवार और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक है। पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की जा रही है। #JusticeForArjun #PratapgarhNews #PattiKotwali #BreakingNews #UttarPradesh #LocalNews #PoliceInvestigation

More news from Pratapgarh and nearby areas
  • पट्टी कोतवाली में युवक की मौत पर बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी और दरोगा निलंबित; अर्जुन की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एसपी दीपक भूकर की कार्रवाई पट्टी कोतवाली में युवक की मौत पर बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी और दरोगा निलंबित; अर्जुन की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एसपी दीपक भूकर की कार्रवाई मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति, विधायक राम सिंह पटेल ने मांगी जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली परिसर में पुलिस हिरासत के दौरान दलित युवक अर्जुन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी दीपक भूकर ने पट्टी कोतवाली के थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह और उपनिरीक्षक ओंकार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। वहीं, मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति की गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। इधर, घटना को लेकर पट्टी विधायक राम सिंह पटेल ने भी दुख जताया है। विधायक ने कहा कि वह मामले को लेकर उच्च अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। विधायक राम सिंह पटेल ने यह भी कहा कि वह जल्द ही पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, इस पूरे मामले में प्रशासनिक और विभागीय जांच जारी है। अब जांच के निष्कर्ष पर सभी की नजरें टिकी हैं। खबर जनपद न्यूज़ 24 — आपकी खबर, आपकी आवाज।
    1
    पट्टी कोतवाली में युवक की मौत पर बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी और दरोगा निलंबित; अर्जुन की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एसपी दीपक भूकर की कार्रवाई
पट्टी कोतवाली में युवक की मौत पर बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी और दरोगा निलंबित; अर्जुन की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एसपी दीपक भूकर की कार्रवाई
मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति, विधायक राम सिंह पटेल ने मांगी जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली परिसर में पुलिस हिरासत के दौरान दलित युवक अर्जुन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी दीपक भूकर ने पट्टी कोतवाली के थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह और उपनिरीक्षक ओंकार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
वहीं, मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति की गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
इधर, घटना को लेकर पट्टी विधायक राम सिंह पटेल ने भी दुख जताया है। विधायक ने कहा कि वह मामले को लेकर उच्च अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।
विधायक राम सिंह पटेल ने यह भी कहा कि वह जल्द ही पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, इस पूरे मामले में प्रशासनिक और विभागीय जांच जारी है। अब जांच के निष्कर्ष पर सभी की नजरें टिकी हैं।
खबर जनपद न्यूज़ 24 — आपकी खबर, आपकी आवाज।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    9 hrs ago
  • *संसाधनों की कमी के बीच लम्भुआ पशु चिकित्सालय में तीन दिन की बछिया और बकरी का सफल ऑपरेशन, चिकित्सक की कार्यशैली की लोगों ने की सराहना* लम्भुआ, सुलतानपुर। राजकीय पशु चिकित्सालय लम्भुआ भले ही लंबे समय से संसाधनों और सुविधाओं की कमी से जूझ रहा हो, लेकिन यहां तैनात पशु चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार द्वारा सीमित व्यवस्थाओं के बीच पशुओं का उपचार और जटिल ऑपरेशन किए जाने से पशुपालकों को राहत मिल रही है। हाल ही मे चिकित्सालय में एक तीन दिन की बछिया और एक बकरी का सफल ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद पशुपालकों ने चिकित्सक के प्रयासों की सराहना की।जौनपुर के अंगुली गांव निवासी अभिषेक यादव पुत्र गोरखनाथ अपनी महज तीन दिन की बछिया को लेकर लम्भुआ पशुचिकित्सालय पहुंचे थे। पशुपालक के अनुसार जन्म के बाद से ही बछिया को मल त्यागने में परेशानी हो रही थी। जांच में सामने आया कि बछिया में मल त्यागने का प्राकृतिक मार्ग नहीं था, जबकि पेशाब के दो अलग-अलग रास्ते बने हुए थे। यह स्थिति उसके लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. श्रवण कुमार ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद बछिया का ऑपरेशन किया और मल त्यागने के लिए मार्ग बनाया। ऑपरेशन सफल रहा और उपचार के बाद बछिया की हालत में सुधार बताया गया। इतनी कम उम्र के पशु का सफल ऑपरेशन होने पर पशुपालक ने चिकित्सक के प्रति आभार जताया।इसी दौरान लेदे पुत्र रामबली अपनी बकरी को लेकर चिकित्सालय पहुंचे। बताया गया कि बकरी के पेट में करीब सात माह का गर्भ था, लेकिन गर्भस्थ बच्चे की मौत हो चुकी थी। स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप आवश्यक था। डॉ. श्रवण कुमार ने ऑपरेशन कर मृत बच्चों को बाहर निकाला। बताया गया कि बकरी के पेट में दो बच्चे थे और दोनों की मौत हो चुकी थी। ऑपरेशन के बाद बकरी को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि लम्भुआ का राजकीय पशु चिकित्सालय स्वयं लंबे समय से सुविधाओं और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। पर्याप्त व्यवस्थाओं के अभाव में भी यहां गंभीर मामलों में उपचार और ऑपरेशन किए जा रहे हैं। लोगों के मुताबिक डॉ. श्रवण कुमार की तैनाती के बाद पशुपालकों में इस चिकित्सालय में अपने पशुओं का इलाज कराने का भरोसा बढ़ा है और दूर-दराज के लोग भी उपचार के लिए यहां पहुंच रहे हैं।पशुपालकों ने कहा कि पशु उनके लिए केवल जानवर नहीं बल्कि उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन हैं। ऐसे में समय पर इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से राजकीय पशु चिकित्सालय लम्भुआ में आवश्यक संसाधन, उपकरण, दवाएं तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि चिकित्सकों को बेहतर ढंग से उपचार करने में सुविधा मिले और पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज के लिए भटकना न पड़े लोगों का कहना है कि यदि चिकित्सालय को पर्याप्त संसाधन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं तो यहां पशुओं के गंभीर मामलों का और बेहतर उपचार संभव हो सकता है। सीमित संसाधनों में दो जटिल मामलों में सफल उपचार ने एक ओर चिकित्सक की कार्यक्षमता को सामने रखा है, वहीं दूसरी ओर चिकित्सालय में मूलभूत सुविधाओं की जरूरत भी उजागर की है।
    4
    *संसाधनों की कमी के बीच लम्भुआ पशु चिकित्सालय में तीन दिन की बछिया और बकरी का सफल ऑपरेशन, चिकित्सक की कार्यशैली की लोगों ने की सराहना*
लम्भुआ, सुलतानपुर। राजकीय पशु चिकित्सालय लम्भुआ भले ही लंबे समय से संसाधनों और सुविधाओं की कमी से जूझ रहा हो, लेकिन यहां तैनात पशु चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार द्वारा सीमित व्यवस्थाओं के बीच पशुओं का उपचार और जटिल ऑपरेशन किए जाने से पशुपालकों को राहत मिल रही है। हाल ही मे चिकित्सालय में एक तीन दिन की बछिया और एक बकरी का सफल ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद पशुपालकों ने चिकित्सक के प्रयासों की सराहना की।जौनपुर के अंगुली गांव निवासी अभिषेक यादव पुत्र गोरखनाथ अपनी महज तीन दिन की बछिया को लेकर लम्भुआ पशुचिकित्सालय पहुंचे थे। पशुपालक के अनुसार जन्म के बाद से ही बछिया को मल त्यागने में परेशानी हो रही थी। जांच में सामने आया कि बछिया में मल त्यागने का प्राकृतिक मार्ग नहीं था, जबकि पेशाब के दो अलग-अलग रास्ते बने हुए थे। यह स्थिति उसके लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. श्रवण कुमार ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद बछिया का ऑपरेशन किया और मल त्यागने के लिए मार्ग बनाया। ऑपरेशन सफल रहा और उपचार के बाद बछिया की हालत में सुधार बताया गया। इतनी कम उम्र के पशु का सफल ऑपरेशन होने पर पशुपालक ने चिकित्सक के प्रति आभार जताया।इसी दौरान लेदे पुत्र रामबली अपनी बकरी को लेकर चिकित्सालय पहुंचे। बताया गया कि बकरी के पेट में करीब सात माह का गर्भ था, लेकिन गर्भस्थ बच्चे की मौत हो चुकी थी। स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप आवश्यक था। डॉ. श्रवण कुमार ने ऑपरेशन कर मृत बच्चों को बाहर निकाला। बताया गया कि बकरी के पेट में दो बच्चे थे और दोनों की मौत हो चुकी थी। ऑपरेशन के बाद बकरी को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि लम्भुआ का राजकीय पशु चिकित्सालय स्वयं लंबे समय से सुविधाओं और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। पर्याप्त व्यवस्थाओं के अभाव में भी यहां गंभीर मामलों में उपचार और ऑपरेशन किए जा रहे हैं। लोगों के मुताबिक डॉ. श्रवण कुमार की तैनाती के बाद पशुपालकों में इस चिकित्सालय में अपने पशुओं का इलाज कराने का भरोसा बढ़ा है और दूर-दराज के लोग भी उपचार के लिए यहां पहुंच रहे हैं।पशुपालकों ने कहा कि पशु उनके लिए केवल जानवर नहीं बल्कि उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन हैं। ऐसे में समय पर इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से राजकीय पशु चिकित्सालय लम्भुआ में आवश्यक संसाधन, उपकरण, दवाएं तथा अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि चिकित्सकों को बेहतर ढंग से उपचार करने में सुविधा मिले और पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज के लिए भटकना न पड़े लोगों का कहना है कि यदि चिकित्सालय को पर्याप्त संसाधन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं तो यहां पशुओं के गंभीर मामलों का और बेहतर उपचार संभव हो सकता है। सीमित संसाधनों में दो जटिल मामलों में सफल उपचार ने एक ओर चिकित्सक की कार्यक्षमता को सामने रखा है, वहीं दूसरी ओर चिकित्सालय में मूलभूत सुविधाओं की जरूरत भी उजागर की है।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हाईकोर्ट में जिला बार एसोसिएशन चुनाव याचिका पर सुनवाई टली, 24 को होगी हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में लंबित याचिका पर सोमवार को सुनवाई टल गई। वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तिथि तय की गई है। दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव चार बार डाल गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी। पिछली पेशी पर हाईकोर्ट ने चुनाव में धांधली की जानकारी मिलने पर नाराजगी जताई थी।
    1
    हाईकोर्ट में जिला बार एसोसिएशन चुनाव याचिका पर सुनवाई टली, 24 को होगी हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई
सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में लंबित याचिका पर सोमवार को सुनवाई टल गई। वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तिथि तय की गई है। 
दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव चार बार डाल गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी। पिछली पेशी पर हाईकोर्ट ने चुनाव में धांधली की जानकारी मिलने पर नाराजगी जताई थी।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच लम्भुआ/सुलतानपुर। थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम बेदुपारा में रविवार, 20 सितम्बर 2026 को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच लम्भुआ/सुलतानपुर। थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम बेदुपारा में रविवार, 20 सितम्बर 2026 को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही थाना लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ द्वारा पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई एवं मामले की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा शव की पहचान तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच
लम्भुआ/सुलतानपुर। थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम बेदुपारा में रविवार, 20 सितम्बर 2026 को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव
रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच
लम्भुआ/सुलतानपुर। थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम बेदुपारा में रविवार, 20 सितम्बर 2026 को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलते ही थाना लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ द्वारा पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई एवं मामले की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा शव की पहचान तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई। सुल्तानपुर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई। वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय द्वारा की गई आंशिक बहस। अब 29 सितम्बर को बहस की सुनवाई की तिथि हुई नियत। करीब 8 वर्ष पुराने मामले में चल रहा मानहानि का केस। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर दिया था आपत्तिजनक बयान। इसी बयान से आहत बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दाखिल किया था परिवाद। कोर्ट ने परिवाद स्वीकार कर मुकदमा चलाने का दिया था आदेश। मामले में जमानत पर चल रहे हैं राहुल गांधी। कोर्ट में राहुल गांधी दर्ज करवा चुके हैं अपना बयान। दीवानी में एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा मानहानि का केस।
    1
    राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई।
सुल्तानपुर 
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई।
वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय द्वारा की गई आंशिक बहस।
अब 29 सितम्बर को बहस की सुनवाई की तिथि हुई नियत।
करीब 8 वर्ष पुराने मामले में चल रहा मानहानि का केस। 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर दिया था आपत्तिजनक बयान।
इसी बयान से आहत बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दाखिल किया था परिवाद।
कोर्ट ने परिवाद स्वीकार कर मुकदमा चलाने का दिया था आदेश।
मामले में जमानत पर चल रहे हैं राहुल गांधी।
कोर्ट में राहुल गांधी दर्ज करवा चुके हैं अपना बयान। 
दीवानी में एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा मानहानि का केस।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • #प्रतापगढ़ 🚨 बड़ी खबर: पट्टी कोतवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक अर्जुन का शव पहुंचा घर, भारी पुलिस बल तैनात 📍 स्थान: पट्टी (प्रतापगढ़) देर शाम करीब 8:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच कोतवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाले युवक अर्जुन निवासी मोलनापुर का शव उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया। भाई का शव देख बहन कंचन अचेत (बेहोश) हो गई। जिससे वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। ⚖️ प्रशासनिक मुस्तैदी: तनावपूर्ण माहौल और सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर सीओ सदर और सीओ पट्टी सहित कई थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात रही, ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे। परिवार और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक है। पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की जा रही है। #JusticeForArjun #PratapgarhNews #PattiKotwali #BreakingNews #UttarPradesh #LocalNews #PoliceInvestigation
    1
    #प्रतापगढ़  🚨 बड़ी खबर: पट्टी कोतवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक अर्जुन का शव पहुंचा घर, भारी पुलिस बल तैनात
📍 स्थान: पट्टी (प्रतापगढ़)
देर शाम करीब 8:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच कोतवाली में संदिग्ध परिस्थितियों में जान गंवाने वाले युवक अर्जुन निवासी मोलनापुर का शव उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया। भाई का शव देख बहन कंचन अचेत (बेहोश) हो गई। जिससे वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
⚖️ प्रशासनिक मुस्तैदी:
तनावपूर्ण माहौल और सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर सीओ सदर और सीओ पट्टी सहित कई थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात रही, ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे।
परिवार और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और शोक है। पुलिस प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।
संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की जा रही है।
#JusticeForArjun #PratapgarhNews #PattiKotwali #BreakingNews #UttarPradesh #LocalNews #PoliceInvestigation
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *पट्टी कोतवाली में युवक की मौत के मामले में पुलिस कप्तान दीपक भूकर की बड़ी कार्रवाई* *पट्टी कोतवाली में युवक की मौत के मामले में पुलिस कप्तान दीपक भूकर की बड़ी कार्रवाई* प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली में पुलिस हिरासत के दौरान युवक की फांसी लगाकर मौत के मामले में एसपी दीपक भूकर ने थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह और उपनिरीक्षक ओंकार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति भी की गई है। खबर जनपद न्यूज़ 24
    1
    *पट्टी कोतवाली में युवक की मौत के मामले में पुलिस कप्तान दीपक भूकर की बड़ी कार्रवाई*
*पट्टी कोतवाली में युवक की मौत के मामले में पुलिस कप्तान दीपक भूकर की बड़ी कार्रवाई*
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली में पुलिस हिरासत के दौरान युवक की फांसी लगाकर मौत के मामले में एसपी दीपक भूकर ने थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह और उपनिरीक्षक ओंकार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में मजिस्ट्रियल जांच की संस्तुति भी की गई है।
खबर जनपद न्यूज़ 24
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    9 hrs ago
  • दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना चांदा पुलिस ने मुम्बई से किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर सुलतानपुर लाया गया *थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर* *दिनांक – 21.09.2026* *दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना चांदा पुलिस ने मुम्बई से किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर सुलतानपुर लाया गया* *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चांदा पुलिस द्वारा सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को *मुम्बई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त की गई। थाना चांदा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 220/2026, धारा 64(1)/351(3)/352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त आसिफ खान पुत्र मुस्लिम खान, निवासी ग्राम सिंहनपुर (ताले मुड़ैला), थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 21 वर्ष की तलाश की जा रही थी। सर्विलांस एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को सोनापुर, भांडुप (पश्चिम), थाना भांडुप क्षेत्रान्तर्गत, मुम्बई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय प्रथम वर्ग न्याय दण्डाधिकारी, कोर्ट संख्या-53, मुलुण्ड, मुम्बई के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से अभियुक्त का 03 दिवस का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया। ट्रांजिट रिमांड प्राप्त होने के उपरान्त अभियुक्त को जनपद सुलतानपुर लाया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय ए0सी0जे0एम0/कोर्ट संख्या-17, सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:*--आसिफ खान पुत्र मुस्लिम खान, निवासी ग्राम सिंहनपुर (ताले मुड़ैला), थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 21 वर्ष। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर। कां0 सूर्यभान, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर।
    1
    दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना चांदा पुलिस ने मुम्बई से किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर सुलतानपुर लाया गया
*थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक – 21.09.2026*
*दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना चांदा पुलिस ने मुम्बई से किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर सुलतानपुर लाया गया*
*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चांदा पुलिस द्वारा सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को *मुम्बई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त की गई।
थाना चांदा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 220/2026, धारा 64(1)/351(3)/352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त आसिफ खान पुत्र मुस्लिम खान, निवासी ग्राम सिंहनपुर (ताले मुड़ैला), थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 21 वर्ष की तलाश की जा रही थी। सर्विलांस एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को सोनापुर, भांडुप (पश्चिम), थाना भांडुप क्षेत्रान्तर्गत, मुम्बई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय प्रथम वर्ग न्याय दण्डाधिकारी, कोर्ट संख्या-53, मुलुण्ड, मुम्बई के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से अभियुक्त का 03 दिवस का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया। ट्रांजिट रिमांड प्राप्त होने के उपरान्त अभियुक्त को जनपद सुलतानपुर लाया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय ए0सी0जे0एम0/कोर्ट संख्या-17, सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:*--आसिफ खान पुत्र मुस्लिम खान, निवासी ग्राम सिंहनपुर (ताले मुड़ैला), थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 21 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर।
कां0 सूर्यभान, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • दुष्कर्म का आरोपी आसिफ खान मुंबई से गिरफ्तार: सुलतानपुर पुलिस ने पकड़ा, ट्रांजिट रिमांड पर जिले में लाया गया सुलतानपुर पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी आसिफ खान को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चांदा पुलिस को यह सफलता मिली। आरोपी आसिफ खान पुत्र मुस्लिम खान, निवासी सिंहनपुर (ताले मुड़ैला), थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 21 वर्ष की तलाश थी। उसके खिलाफ चांदा थाने में मुकदमा दर्ज है। सर्विलांस और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर चांदा पुलिस टीम ने आरोपी को मुंबई के भांडुप इलाके के सोनापुर, भांडुप (पश्चिम) से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुंबई की मुलुंड कोर्ट संख्या-53 में पेश किया गया। वहां से आरोपी को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी को सुलतानपुर लाया गया। अब आरोपी को सुलतानपुर की एसीजेएम/कोर्ट संख्या-17 में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चांदा थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा और कांस्टेबल सूर्यभान शामिल थे।
    1
    दुष्कर्म का आरोपी आसिफ खान मुंबई से गिरफ्तार: सुलतानपुर पुलिस ने पकड़ा, ट्रांजिट रिमांड पर जिले में लाया गया


सुलतानपुर पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी आसिफ खान को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चांदा पुलिस को यह सफलता मिली।
आरोपी आसिफ खान पुत्र मुस्लिम खान, निवासी सिंहनपुर (ताले मुड़ैला), थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 21 वर्ष की तलाश थी। उसके खिलाफ चांदा थाने में मुकदमा दर्ज है।
सर्विलांस और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर चांदा पुलिस टीम ने आरोपी को मुंबई के भांडुप इलाके के सोनापुर, भांडुप (पश्चिम) से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुंबई की मुलुंड कोर्ट संख्या-53 में पेश किया गया। वहां से आरोपी को 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी को सुलतानपुर लाया गया।
अब आरोपी को सुलतानपुर की एसीजेएम/कोर्ट संख्या-17 में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चांदा थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार मिश्रा और कांस्टेबल सूर्यभान शामिल थे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.