शरद नवरात्रों की तैयारियों को लेकर बज्रेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित। एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक शारद नवरात्रों की तैयारियों को लेकर बज्रेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित। 20 सितंबर कांगड़ा। बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में आगामी शरद नवरात्रों के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग की अध्यक्षता में मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने कहा कि नवरात्रों के दौरान कांगड़ा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट का दायित्व है। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर, सरायों एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई, पेयजल और बिजली की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी पार्किंग स्थलों पर उचित साइन बोर्ड लगाने तथा दुकानदारों को दुकानों का सामान बाहर न लगाने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग को बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया। शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। नवरात्रों के दौरान मंदिर में अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात करने पर भी चर्चा हुई। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा की गई। एसडीएम ने बताया कि पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार पुलिस जवानों के साथ 25 होमगार्ड जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। बाणगंगा घाट पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर उन्हें पूरी तरह कार्यशील रखने के निर्देश दिए गए। लंगर व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा लंगर में स्वच्छता के साथ-साथ व्यवस्थित ढंग से भोजन वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। मंदिर में चढ़ावे की गणना के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। नवरात्रों के दौरान मंदिर की साज-सज्जा, रोशनी एवं यज्ञ आयोजन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यों की निगरानी के लिए उप-समितियों का गठन किया गया। बैठक में यात्री सदन को एक बार फिर लीज पर देने, मंदिर के समीप पुरानी धर्मशाला को तोड़ने में आ रही दिक्कतों, मंदिर में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मांग भेजने तथा पुस्तकालय का चार्ज मंदिर को सौंपने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। मुख्य लंगर के टेंडर करवाने तथा मंदिर की दुकानों का किराया जमा न करवाने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंदिर में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए 200 रुपये शुल्क के साथ वीआईपी दर्शन की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 7 लाख रुपये की राशि जारी किए जाने की जानकारी दी गई। संबंधित कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए। बाणगंगा घाट की आरती को आउटसोर्स करने तथा मंदिर की आरती का लाइव प्रसारण शुरू करने को लेकर भी चर्चा की गई। एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि कांगड़ा का बज्रेश्वरी देवी मंदिर हम सभी कांगड़ावासियों के लिए ईश्वर का आशीर्वाद है और मंदिर ट्रस्ट का सदस्य बनकर इसकी सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी लोगों से मंदिर में निरंतर आने और मंदिर की व्यवस्थाओं एवं स्वच्छता को बेहतर बनाए रखने में अपना सहयोग देने की अपील की। बैठक में तहसीलदार कांगड़ा एवं कार्यकारी मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद सहित वरिष्ठ पुजारी उमेश शर्मा, मंदिर ट्रस्टी अशोक हिमाचली, विजय सहगल, इशांत चौधरी, कैप्टन मदन लाल, सतीश सरोत्री, उमाकांत तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कांगड़ान्यूज़24 के लिए कांगड़ा से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट।

- शरद नवरात्रों की तैयारियों को लेकर बज्रेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित। एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक शारद नवरात्रों की तैयारियों को लेकर बज्रेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित। 20 सितंबर कांगड़ा। बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में आगामी शरद नवरात्रों के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग की अध्यक्षता में मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने कहा कि नवरात्रों के दौरान कांगड़ा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट का दायित्व है। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर, सरायों एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई, पेयजल और बिजली की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी पार्किंग स्थलों पर उचित साइन बोर्ड लगाने तथा दुकानदारों को दुकानों का सामान बाहर न लगाने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग को बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया। शौचालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। नवरात्रों के दौरान मंदिर में अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात करने पर भी चर्चा हुई। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा की गई। एसडीएम ने बताया कि पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार पुलिस जवानों के साथ 25 होमगार्ड जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। बाणगंगा घाट पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर उन्हें पूरी तरह कार्यशील रखने के निर्देश दिए गए। लंगर व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा लंगर में स्वच्छता के साथ-साथ व्यवस्थित ढंग से भोजन वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। मंदिर में चढ़ावे की गणना के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। नवरात्रों के दौरान मंदिर की साज-सज्जा, रोशनी एवं यज्ञ आयोजन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यों की निगरानी के लिए उप-समितियों का गठन किया गया। बैठक में यात्री सदन को एक बार फिर लीज पर देने, मंदिर के समीप पुरानी धर्मशाला को तोड़ने में आ रही दिक्कतों, मंदिर में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मांग भेजने तथा पुस्तकालय का चार्ज मंदिर को सौंपने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। मुख्य लंगर के टेंडर करवाने तथा मंदिर की दुकानों का किराया जमा न करवाने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंदिर में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए 200 रुपये शुल्क के साथ वीआईपी दर्शन की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 7 लाख रुपये की राशि जारी किए जाने की जानकारी दी गई। संबंधित कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए। बाणगंगा घाट की आरती को आउटसोर्स करने तथा मंदिर की आरती का लाइव प्रसारण शुरू करने को लेकर भी चर्चा की गई। एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि कांगड़ा का बज्रेश्वरी देवी मंदिर हम सभी कांगड़ावासियों के लिए ईश्वर का आशीर्वाद है और मंदिर ट्रस्ट का सदस्य बनकर इसकी सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी लोगों से मंदिर में निरंतर आने और मंदिर की व्यवस्थाओं एवं स्वच्छता को बेहतर बनाए रखने में अपना सहयोग देने की अपील की। बैठक में तहसीलदार कांगड़ा एवं कार्यकारी मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद सहित वरिष्ठ पुजारी उमेश शर्मा, मंदिर ट्रस्टी अशोक हिमाचली, विजय सहगल, इशांत चौधरी, कैप्टन मदन लाल, सतीश सरोत्री, उमाकांत तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कांगड़ान्यूज़24 के लिए कांगड़ा से तेजस्वी चौधरी की रिपोर्ट।1
- दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर ! ज्वाली। पुलिस थाना ज्वाली के तहत ग्राम पंचायत टकोली-घिरथा के वार्ड नं० तीन मैं स्थित दुर्गा माता मंदिर में गत रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर के दानपात्र से करीब आठ हजार रुपये की नकदी तथा माता की प्रतिमा को पहनाया गया नोटों का हार चोरी कर ले गए। मंदिर की सेविका इंद्रा देवी ने बताया कि उन्होंने रात करीब साढ़े आठ बजे मंदिर को बंद किया और घर चली गईं। गांव में एक घर में कीर्तन होने के कारण गांव की महिलाएं वहां गई हुई थीं। इंद्रा देवी नै बताया कि रात करीब 12 बजे जब वह कीर्तन का सामान मंदिर में रखने के लिए आईं तो उस समय मंदिर का ताला लगा हुआ था। सुबह करीब चार बजे उनके पति सुनील कुमार मंदिर में साफ-सफाई करने पहुंचे तो मंदिर के कैंची गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर जांच करने पर दानपात्र से करीब आठ हजार रुपये की नकदी और माता को पहनाया गया नोटों का हार गायब पाया गया। सुनील कुमार ने घटना की सूचना पुलिस थाना ज्वाली को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर के सेवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है।4
- एम.एस.सी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू सुजानपुर एम.एस.सी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर टिहरा की एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बड़े ही उत्साह, अनुशासन और सेवा-भावना के साथ किया गया। शिविर के प्रथम दिन विद्यालय के निदेशक श्री नसीम राजा जी, प्रधानाचार्या सुश्री रीना शर्मा जी एवं एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर श्री अश्वनी कुमार जी ने एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने एनएसएस के अर्थ, उद्देश्य, महत्व और मूल भावना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस के आदर्श वाक्य "Not Me But You - मैं नहीं, आप" का अर्थ समझाते हुए समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा, जिम्मेदारी, सहयोग, अनुशासन और समर्पण की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस बार एनएसएस इकाई द्वारा टिहरा गांव को विशेष शिविर के लिए गोद लिया गया है। शिविर के दौरान स्वयंसेवी गोद लिए गए गांव में विभिन्न समाज सेवा गतिविधियां करेंगे।1
- 52 पंचायतों के प्रतिनिधियों को दिया जा रहा बुनियादी प्रशिक्षण 52 पंचायतों के प्रतिनिधियों को दिया जा रहा बुनियादी प्रशिक्षण योजनाओं और विभागीय कार्यप्रणाली की दी जा रही जानकारी स्वच्छता पखवाड़ा की दिलाई शपथ लोकेशन-नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर -जिला कांगड़ा के नूरपुर विकास खंड की 52 पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों को चरणबद्ध तरीके से बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार से पांच पंचायतों के प्रतिनिधियों को एक चरण में शामिल किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की विकास योजनाओं, विभागीय कार्यप्रणाली तथा उनके अधिकारों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यक्षमता को बढ़ाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को अधिक प्रभावी एवं योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाना है। अधिकारियों द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया तथा पंचायत स्तर पर निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने, विकास कार्यों की निगरानी करने और पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने के संबंध में भी जानकारी दी गई। चरणबद्ध प्रशिक्षण के माध्यम से सभी 52 पंचायतों के प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में खंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन सन्नी शाहन भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। बाइट- अशोक कुमार, खंड विकास अधिकारी नूरपुर1
- ‘मेरी सरकार नहीं’ कहने वाले विधायक बताएं, इतने सालों में विधायक निधि कहाँ खर्च की: जीवन ठाकुर1
- सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को दी जा रही कैशलैस इलाज की सुविधा : गंधर्वा राठौड़ नेशनल हाईवे, अन्य सड़कों और संपर्क मार्गों के जंक्शनों पर आवश्यक प्रबंध करें जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश1
- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रह रहे दर्जी का काम वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री को किया सांझा, 17 सितंबर को केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने की कार्यवाही, हमीरपुर पुलिस ने बीती देर रात को युवक को लिया हिरासत में, युवक के संदिग्ध नेटवर्क से संपर्क होने की जताई जा रही आशंका हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले एक इनपुट के बाद स्थानीय सदर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शहर में रह रहे एक युवक को हिरासत में लिया है। मामला सोशल मीडिया पर कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री साझा करने और संदिग्ध नेटवर्क से संपर्क होने की आशंका से जुड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी ने 17 सितंबर को पुलिस प्रशासन को एक शिकायत पत्र भेजकर संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए थे। इनपुट में आशंका जताई गई थी कि सोशल मीडिया पर सक्रिय यह व्यक्ति किसी संदिग्ध नेटवर्क या देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों के संपर्क में हो सकता है। प्राथमिक जांच के आधार पर सदर थाना हमीरपुर में 21 सितंबर को मामला दर्ज किया गया, जिसके तुरंत बाद सोमवार देर रात को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा जिस युवक को हिरासत में लिया गया है वह पिछले 6 महीने से हमीरपुर शहर में एक दर्जी का काम कर रहा है। युवक उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। अब पुलिस युग के सोशल मीडिया अकाउंट ऑनलाइन गतिविधियों, समपार और यहां रहने के दौरान उसके नेटवर्क को खंगाल रही है। वहीं इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम हमीरपुर मंगलवार को पहुंच सकती है। टीम हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर सकती है और उसके सोशल मीडिया संपर्कों को गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटा सकती है। वहीं इस मामले को लेकर हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सोमवार दिन रात को पुलिस द्वारा एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। एसपी हमीरपुर में लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी भारी राज्य के व्यक्ति को अपनी दुकान या मकान किराए पर देते हैं तो वह उस व्यक्ति की पूरी वेरिफिकेशन करवा लें। बाइट-बलवीर सिंह ठाकुर (एसपी, हमीरपुर)1
- जोगिंदर नगर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, योरा निवासी महिला की मौत, पति घायल।1