संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल में कार्यक्रम, मेधावी छात्र सम्मानित हुए औरैया जिले के अजीतमल संकुल बाबरपुर देहात के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय हजरतपुर में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरविंद राजपूत ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष ऋतुराज दुबे और ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजीव कुमार राजपूत ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और सरस्वती वंदना से हुई। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सोनू सेंगर ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में अच्छे संस्कार होना भी आवश्यक है। एआरपी विनीत गुप्ता, अनुपम शुक्ला और नोडल शिक्षक अखिलेश अग्रवाल ने भी शिक्षा व अभिभावकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मेधावी, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

- Post by Ajub Khan1
- *85 वर्षीय मान सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी राजेंद्र सिंह व परिवार निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं।* *मान सिंह के बताया कि उन्होंने अपनी जमीन का आधा हिस्सा दो लोगों को बेच दिया था, जिनके द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया।* *राजस्व टीम की पैमाइश के बाद काम शुरू हुआ, लेकिन विपक्षी पक्ष ने मौके पर पहुंचकर रोक लगा दी।* *बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष ने महिलाओं के साथ मिलकर हंगामा किया और फर्जी मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी।* *पीड़ित ने पुलिस से शांतिपूर्ण निर्माण कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।*3
- संत विवेकानन्द स्कूल का सीबीएसई रिजल्ट शतप्रतिशत, छात्र रहे अव्वल औरैया जिले के कस्बा बिधूना के अछल्दा रोड स्थित सीबीएसई बोर्ड से संचालित प्रतिष्ठित संस्था संत विवेकानन्द पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल (दसवीं) परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी। घोषित परिणाम में प्रियांशुल सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा अर्नब शुक्ला ने 90 प्रतिशत, निखिल ने 87 प्रतिशत, गौरव पाल ने 86 प्रतिशत, प्रिंस यादव ने 83 प्रतिशत तथा वैभव ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। इस अवसर पर प्रबंधक/डायरेक्टर रमेश चंद्र अग्निहोत्री एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजय अग्निहोत्री ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रयास का ही यह परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान एसके वर्मा, अखिलेश त्रिवेदी, प्रदीप पोरवाल, आरपी सिंह, सुरेश यादव, अनुरुद्ध शुक्ला, ऋतु तिवारी, सर्वेश कुमार, आशीष कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों को बधाई दी और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।1
- औरैया अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जनपद औरैया में जागरूकता कार्यक्रम जारी हैं। इसी क्रम में फायरमैन गौरव शाक्य ने जेपी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं को अग्निशमन एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।1
- आज लखीमपुर में भाजपा नेता श्री विनोद मिश्रा जी और उनके सेंकड़ों साथियों ने भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा में शामिल हुए! राष्ट्रीय_अधिकार_मोर्चा alankar_agnihotri UGC_RollBack viswadeep_awasthi lakhimpur1
- ये दर्दनाक हादसा मध्यप्रदेश के छतरपुर के एक होटल परिसर में हुआ है......!! लोहे की पाइप से युवक बंदर को भगा रहा था, ऊपर 33 किलोवाट की बिजली की लाइन दौड़ रही थी.।1
- Exclusive Etawah इटावा- बंदी के बावजूद शराब की धड़ल्ले से बिक्री अंबेडकर जयंती पर खुलेआम उड़ी नियमों की धज्जियां ठेके की कैंटीन से ओवररेट पर बेची गई शराब नीचे बनी अंग्रेजी कंपोजिट दुकान से निकालकर कैंटीन पर बेची गई शराब शराब बिक्री कि लाइव तस्वीरें कैमरे में कैद रेलवे स्टेशन के पास धड़ल्ले से चलता रहा अवैध कारोबार आबकारी विभाग के दफ्तर से 500 मीटर दूर चलता रहा खेल अधिकारियों के आदेश को दुकान मालिक ने दिखाया ठेंगा इटावा के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का मामला1
- औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के गांव हरदू में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदू गांव निवासी मानसी पत्नी अनिल कुमार मंगलवार को घर से गेहूं काटने के लिए खेत पर गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर पास ही खड़े नीम के पेड़ पर पड़ी, जहां मानसी दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई मिली। यह दृश्य देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना ग्राम प्रधान इंद्र बहादुर यादव द्वारा तत्काल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे सास गुड्डी देवी, पति अनिल कुमार और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1