Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 26 मार्च सुबह 6 बजे तक सभी पदाधिकारी तैनात रहने का निर्देश बांका में रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, लगातार भ्रमण करने और हर हाल में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। 26 से 29 मार्च तक कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा, जहां आमजन आपात स्थिति में संपर्क कर सकते हैं। जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया गया है, वहीं स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Banka Today News

More news from बिहार and nearby areas
- Post by Lal Mohammad1
- चांदन/बांका: जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बकरी चोरी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार की है, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग बकरियों की चोरी कर वाहन से भागने की फिराक में हैं।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्राम लेटवा के समीप छापेमारी कर दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप मंडल (पिता- रविकांत मंडल) एवं एकांत यादव (पिता- जयप्रकाश यादव) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के निवासी बताए जाते हैं।थानाध्यक्ष राजू ठाकुर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई बकरियों के साथ एक मैजिक वाहन भी जब्त किया है। बताया जाता है कि आरोपी बकरियों को वाहन में लादकर ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।थानाध्यक्ष राजू ठाकुर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है। चांदन से उमाकांत पोद्दार1
- बांका शहर में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे से 7:30 बजे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। शिवाजी चौक से लेकर जोरिया पुल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मुख्य बाजार, दुकनिया मार्केट और भागलपुर बस स्टैंड समेत कई इलाकों में जाम का असर देखने को मिला। होमगार्ड की तैनाती के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड जवानों ने मिलकर करीब एक घंटे बाद जाम को हटाया। 👉 सवाल अब भी वही है—आखिर बांका को जाम से कब मिलेगी राहत? 📍 बांका 🖊️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- 🙏😭दिल्ली में काम बंद होने पर चले मजदूर अपने गांव😭🙏1
- बाइक दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, भागलपुर रेफर 26 वर्षीय रितेश कुमार, पुत्र अरुण तांती, निवासी बनियांचक अमरपुर, एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रितेश कुमार बाइक से बांका की ओर से अमरपुर की तरफ आ रहे थे, तभी मकदुम्मा मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।1
- Post by User7197 मेराज सिलवर1
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- बांका में रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, लगातार भ्रमण करने और हर हाल में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। 26 से 29 मार्च तक कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा, जहां आमजन आपात स्थिति में संपर्क कर सकते हैं। जुलूस के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया गया है, वहीं स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।1