कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग में कोटा की अरुंधती चौधरी ने जीता स्वर्ण, इंग्लैंड की मुक्केबाज को 5-0 से हराया कोटा। ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटा की मुक्केबाज अरुंधती चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड की बॉक्सर चेटल रेड को एकतरफा 5-0 से हराकर भारत का तिरंगा विदेशी धरती पर लहराया। अरुंधती महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी, कोटा की खिलाड़ी हैं। उनके कोच अशोक गौतम ने बताया कि यह सीनियर वर्ग में अरुंधती का लगातार छठा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह फेडरेशन कप, वर्ल्ड कप, नेशनल चैंपियनशिप, बॉक्सो कप और एशियन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत अरुंधती के लिए इस उपलब्धि के बाद राजस्थान सरकार की आउट ऑफ टर्न नियुक्ति नीति के तहत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनने का अवसर भी खुल गया है। राज्य सरकार की नीति के अनुसार कॉमनवेल्थ या एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी पद पर नियुक्ति का अवसर दिया जाता है। साथ ही स्वर्ण पदक विजेता को एक करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 60 लाख रुपये तथा कांस्य पदक विजेता को 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। कोच अशोक गौतम ने बताया कि अरुंधती आगामी एशियन गेम्स में भी भाग लेना चाहती हैं, लेकिन 70 किलोग्राम भार वर्ग शामिल नहीं होने के कारण उन्हें अवसर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दूसरे भार वर्ग में खेलने की इच्छा जताई है, जिस पर अंतिम निर्णय बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा लिया जाएगा। अरुंधती की इस उपलब्धि पर महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी, कोटा बॉक्सिंग संघ तथा खेल जगत से जुड़े अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके पिता सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी, बहन डॉ. चारुलता चौधरी और भाई शिवाजी आनंद चौधरी ने भी उनकी सफलता पर खुशी जताई।
कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग में कोटा की अरुंधती चौधरी ने जीता स्वर्ण, इंग्लैंड की मुक्केबाज को 5-0 से हराया कोटा। ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटा की मुक्केबाज अरुंधती चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड की बॉक्सर चेटल रेड को एकतरफा 5-0 से हराकर भारत का तिरंगा विदेशी धरती पर लहराया। अरुंधती महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी, कोटा की खिलाड़ी हैं। उनके कोच अशोक गौतम ने बताया कि यह सीनियर वर्ग में अरुंधती का लगातार छठा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह फेडरेशन कप, वर्ल्ड कप, नेशनल चैंपियनशिप, बॉक्सो कप और एशियन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत अरुंधती के लिए इस उपलब्धि के बाद राजस्थान सरकार की आउट ऑफ टर्न नियुक्ति नीति के तहत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनने का अवसर भी खुल गया है। राज्य सरकार की नीति के
अनुसार कॉमनवेल्थ या एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी पद पर नियुक्ति का अवसर दिया जाता है। साथ ही स्वर्ण पदक विजेता को एक करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 60 लाख रुपये तथा कांस्य पदक विजेता को 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। कोच अशोक गौतम ने बताया कि अरुंधती आगामी एशियन गेम्स में भी भाग लेना चाहती हैं, लेकिन 70 किलोग्राम भार वर्ग शामिल नहीं होने के कारण उन्हें अवसर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दूसरे भार वर्ग में खेलने की इच्छा जताई है, जिस पर अंतिम निर्णय बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा लिया जाएगा। अरुंधती की इस उपलब्धि पर महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी, कोटा बॉक्सिंग संघ तथा खेल जगत से जुड़े अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके पिता सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी, बहन डॉ. चारुलता चौधरी और भाई शिवाजी आनंद चौधरी ने भी उनकी सफलता पर खुशी जताई।
- हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों से दहशत, सालरखो गांव में सेंधमारी कर नगदी व पोस्ता दाना ले उड़े चोर हरनावदाशाहजी. क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ताजा मामला सालरखो गांव का है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक मकान की दीवार में सेंध लगाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सालरखो निवासी सुरेश लोधा के घर में चोरों ने पिछवाड़े की दीवार तोड़कर प्रवेश किया। घटना के समय घर के सदस्य गर्मी के कारण बाहर बरामदे में सो रहे थे। कूलर और पंखों की आवाज का फायदा उठाते हुए चोरों ने चुपचाप घर में घुसकर करीब 65 हजार रुपए की नगदी और लगभग 15 किलो डोडा पोस्त (पोस्ता दाना) चोरी कर लिया। चोरों ने घर में रखे कपड़े और अन्य सामान को पास के खेत में फेंक दिया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने केवल कीमती सामान को ही निशाना बनाया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी इसी गांव में एक अन्य मकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी का प्रयास किया गया था, हालांकि उस समय चोरों को सफलता नहीं मिली। ग्रामीण चंदमोहन लववंशी ने बताया कि गांव में इस प्रकार की यह पहली बड़ी चोरी की घटना है, जिससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन वारदातों का खुलासा नहीं किया गया तो क्षेत्र में असुरक्षा की भावना और बढ़ सकती है। पुलिस से अपेक्षा की जा रही है कि वह जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर चोरी का खुलासा करे और क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाए।2
- झालावाड_महिला सुरक्षा संकल्प अभियान,जिला पुलिस का पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम हाॅल मे चल रहा कार्यक्रम,महिला सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र मे काम करने वाली महिलाओ को किया सम्मानित,पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से दी गई जानकारी,डीआईजी पीएचक्यू ममता गुप्ता,एसपी अमित कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी कार्यक्रम मे मौजूद,कार्यक्रम मे स्कूल कॉलेज की छात्राओ सहित जिले से कई समाजसेवी महिलाऐ मौजूद । झालावाड़-जिले मे महिला सुरक्षा संकल्प समारोह के दौरान एक महिला को प्रशस्ति पत्र सम्मानित करते हुए पुलिस अधिकारी दिखाई दे रहे हैं। झालावाड़ जिले में 35 दिनों तक संचालित महिला सुरक्षा संकल्प अभियान का पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय समापन समारोह के साथ समापन हुआ। समारोह में कोटा रेंज की डीआईजी (सुरक्षा) ममता गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सशक्त महिला ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है। इस अवसर पर महिला सुरक्षा, जन-जागरूकता और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं, पुलिसकर्मियों, शिक्षकों, सुरक्षा सखियों एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 4 अगस्त तक चले इस अभियान के दौरान जिलेभर में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से पुलिस ने 17 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं सहित हजारों महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाकर उन्हें महिला सुरक्षा कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा, हेल्पलाइन 1090 एवं 1930, पॉक्सो अधिनियम, वन स्टॉप सेंटर तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। समापन समारोह में जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुरक्षा सखियों तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान कई मामलों में पुलिस ने सक्रिय एवं संवेदनशील कार्यशैली अपनाते हुए समय रहते प्रभावी कार्रवाई की और संभावित अपराधों को रोकने का प्रयास किया। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों का जेंडर सेंसिटाइजेशन प्रशिक्षण, महिला वॉलंटियर्स से संवाद, बुजुर्ग महिलाओं एवं दंपतियों से मुलाकात, श्रमिक महिलाओं को जागरूक करना, विद्यालयों और महाविद्यालयों में ऑनलाइन संवाद, महिला पुलिसकर्मियों के साथ बैठक तथा फ्लैग मार्च सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ समाज में सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा। जिला पुलिस के अनुसार इस अभियान ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक महिलाओं, छात्राओं और आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत किया। अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की बात कही।4
- मोड़क पुलिस ने पेश कि मानवता कि मिसाल जिसकी आमजन ने कि दिल से सराहना मोड़क पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल जिसकी आमजन ने की दिल से सराहना पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण श्री सुजीत शंकर जिला कोटा ग्रामीण ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा द्वारा वरिष्ठ जनो के लिए वरिष्ठ जन सम्भल योजना (Senior's Not Alone) चलाई जा रही है इसके अंतर्गत अकेले रह रहे बुजुर्गों की सहायता, सुरक्षा और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जिला कोटा ग्रामीण के प्रत्येक वृताधिकारीगण, थाना अधिकारीगण को निर्देशित किया हुआ है थाना मोड़क पुलिस को आज दिनांक 04.08.26 को सुचना मिली कि एक बुजुर्ग व्यक्ति मोडक बाईपास ब्रिज के पास सडक के किनारे बेहोशी हालात में पडा हुआ है इस पर श्री राजेन्द्र प्रसाद उनि थानधिकारी थाना मोडक जिला कोटा ग्रामीण मय जाप्ता श्री डोरी सिंह हैड कानि 378 श्री अबरार कानि 657 द्वारा त्वरित कार्यवाही व सहायता उपलब्ध कराने हेतु रोड पर पड़े बुजुर्ग के पास पहुंचे। बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के कारण व बेहोशी हालात में होने के कारण ईलाज हेतु तत्काल थाने के सरकारी वाहन से नजदीकी मोड़क गांव सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया और श्रीमान एमओ साहब से मिलकर लकर बुजुर्ग का चेकअप करवाकर ईलाज हेतु अस्पताल मे भर्ती करवाया व आवश्यक जांचे करवायी जाकर बुजुर्ग व्यक्ति का ईलाज करवाया व बुजुर्ग व्यक्ति को खाना खिलाकर बुजुर्ग व्यक्ति से आत्मीयता से नाम व पता पुछा तो अपना नाम नारायण लाल पुत्र श्री गोपाललाल जाति ब्राह्मण उम्र 75 साल निवासी सुसनेर मध्यप्रदेश हाल छापेडा मोडक स्टेशन थाना मोडक जिला कोटा ग्रामीण का होना बताया एवं करीब 40 साल से परिजन कस्तुरी बाई निवासी छापेडा मोडक स्टेशन के साथ रहना बताया इस पर बुजुर्ग का उसके साथ रह रही परिजन कस्तूरी बाई से संपर्क कर उनको सकुशल सुपुर्द किया गया एवं उनको बताया कि जब भी पुलिस की किसी भी प्रकार से आपको सहायता की जरूरत हो तो आप पुलिस थाना मोडक से संपर्क कर सकते हो। आमजन से अपीलः- यदि जिला कोटा ग्रामीण क्षेत्र मे कोई भी बुजुर्ग दंपति अकेले रहते है तो उनको किसी भी सहायता की आवश्यकता हो तो वह तुंरत संबंधित थाने के हेल्पलाईन नम्बर व पुलिस कंट्रोल रूम जिला कोटा ग्रामीण से संपर्क कर सकते है।4
- हर घर जल योजना से लोगों को घर बैठे मिल रहा पेयजल योजना का लाभ शाहाबाद उपखण्ड के ढिकवानी ग्राम पंचायत में हर घर जल योजना के तहत ढिकवानी ग्राम पंचायत में हजारों ST, SC, OBC एवं PVTG सहरिया परिवारों को पेयजल सुविधा का लाभ मिल रहा है। जलापूर्ति लाइन में लीकेज के कारण उत्पन्न समस्या को तकनीकी स्तर पर ठीक कर स्थायी समाधान किया गया है। तकनीकी सहायक ललित मेहता ने बताया कि पाइपलाइन की लीकेज को दुरुस्त कर दिया गया है और जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य रूप से संचालित किया जा रहा है। जल समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष आशीष मेहता ने कहा कि योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को घर बैठे पेयजल सुविधा उपलब्ध हो रही है। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था के बेहतर संचालन और पाइपलाइन की सुरक्षा एवं देखरेख में ग्रामीणों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।3
- झालावाड़ में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा आयोजन, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदेश स्तर के पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी, पुलिस कार्यों की सराहना। झालावाड़ में महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा आयोजन, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रदेश स्तर के पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी, पुलिस कार्यों की सराहना।1
- 5वें दिन भी किसानों का अडिग संघर्ष: 35 डिग्री गर्मी, सूखते खेत और धरना स्थल पर डटे अन्नदाता, बकानी में दूध-फल-सब्जी व्यापारियों का मिला समर्थन 5वें दिन भी किसानों का अडिग संघर्ष: 35 डिग्री गर्मी, सूखते खेत और धरना स्थल पर डटे अन्नदाता, बकानी में दूध-फल-सब्जी व्यापारियों का मिला समर्थन बकानी, झालावाड़, 4 अगस्त। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में खरीफ-2025 के स्वीकृत प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं आपदा प्रबंधन राहत कोष से बकाया मुआवजा किसानों के खातों में जमा कराने की मांग को लेकर बकानी तहसील मुख्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। लगभग 35 डिग्री तापमान और बरसाती टेंट के भीतर कठिन परिस्थितियों के बावजूद किसानों का हौसला नहीं डिगा। धरने के बीच किसानों की चिंता और भी बढ़ गई है। लगातार दो दिनों से क्षेत्र में वर्षा नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसल मुरझाने की स्थिति में पहुंच गई है, फिर भी किसान अपने खेतों की चिंता छोड़कर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। किसानों का कहना है कि जब तक स्वीकृत बीमा एवं मुआवजा राशि उनके खातों में जमा नहीं होगी, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे, क्योंकि आर्थिक संकट के कारण अगली खेती करना भी मुश्किल होता जा रहा है। धरने के समर्थन में आज बकानी कस्बे के दूध, फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखकर किसानों के साथ एकजुटता दिखाई। व्यापारियों ने कहा कि किसान समृद्ध होगा तभी बाजार और समाज समृद्ध होगा। इसलिए किसानों के न्यायपूर्ण आंदोलन के समर्थन में यह सांकेतिक बंद रखा गया। भारतीय किसान संघ ने कहा कि वह एक गैर-राजनीतिक, राष्ट्रवादी किसान संगठन है, जो संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का कार्य करता है। संगठन का कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलनों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि उग्र आंदोलनों पर शीघ्र निर्णय लिए जाते हैं। इससे किसानों में गहरा असंतोष व्याप्त है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में प्रशासन द्वारा किसानों को चार दिन में स्वीकृत बीमा एवं मुआवजा राशि खातों में जमा कराने का लिखित आश्वासन दिया गया था, लेकिन अधिकांश किसानों को आज तक राशि प्राप्त नहीं हुई। यही कारण है कि किसान पुनः धरना देने को विवश हुए हैं। भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। यदि भविष्य में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी। आज के धरना-प्रदर्शन में चित्तौड़ प्रांत मंत्री जगदीश खाती, प्रांत पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख श्री किशन पाटीदार, जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, जिला सह मंत्री मनोहर सिंह चौहान, जिला गौ सेवा प्रमुख बालू सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, तहसील मंत्री नानूराम लोधा, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरीलाल दांगी, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, मुकेश पाटीदार सहित भारतीय किसान संघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ का स्पष्ट संदेश है— "जब तक किसानों का स्वीकृत फसल बीमा एवं मुआवजा किसानों के खातों में जमा नहीं होगा, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।"1
- विशाल कावड़ यात्रा का हुआ शुभारंभ सीताबाड़ी से जल भरकर मध्य प्रदेश के बदरवास में किया जाएगा महाभिशेख शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के पवित्र तीर्थ स्थल सीताबाड़ी में सावन महीने के दिनों में भक्तों का ताँता लगा रहता है इसी क्रम में सोमवार को बदरवास मध्य प्रदेश के मित्रमण्डली द्वारा सीताबाड़ी स्थित लक्ष्मण जी मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ लक्ष्मण कुंड से जल भरकर कावड़ यात्रा प्रारंभ की गई। कावड़ यात्रा में लगभग 150 लोग शामिल हैं। वहीं 51 भक्त कावड़ लेकर चल रहे हैं अन्य लोग साथ में डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए एक जैसे परिधान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 से समरानिया पहुंचे जहां रात्रि विश्राम किया गया कावड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत भी किया जा रहा है। कावड़ यात्रा 9 अगस्त को बदरवास स्थित मां भुवनेश्वरी मंदिर गढ़ी पहुंचेगी जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद पूरे सावन महीने में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा अंत में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।3
- सुनेल में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी। सुनेल (झालावाड़), 3 अगस्त। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में सुनेल तहसील में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। पिड़ावा–भवानीमंडी मार्ग स्थित कृषि उपज मंडी के सामने 31 जुलाई से शुरू हुआ यह धरना लगातार बारिश के बावजूद जारी है, जहां किसान बरसाती टेंट के नीचे अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।1
- *गरोठ* एमपीबी बिजली विभाग की गाड़ी मेलखेड़ा कुरावन रोड़ हरिपुरा ग्रिट के यहां पलट गयी है गाड़ी में तीन कर्मचारी सवार थे। *गरोठ* एमपीबी बिजली विभाग की गाड़ी मेलखेड़ा कुरावन रोड़ हरिपुरा ग्रिट के यहां पलट गयी है गाड़ी में तीन कर्मचारी सवार थे।1