स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सेल्यूट किया। गजरौला :- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनप्रिय सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर जी के फार्म हाउस, भारतीय स्टेट बैंक, एस.पी मेडिकल स्टोर, कॉमन फैसेलिटी सेंटर (मिट्टी उद्योग)एवं उत्तम मेडिकल स्टोर, अल्लीपुर भूड़, हसनपुर रोड, गजरौला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में उपस्थित होकर राष्ट्रध्वज तिरंगे को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी “हर घर तिरंगा, हर हाथ तिरंगा” के संकल्प के साथ राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और देशहित की भावना को और मजबूत करें। इस अवसर पर एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामरतन सिंह जाटव,डॉ उत्तम सिंह प्रजापति पूर्व मंडल अध्यक्ष गजरौला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति एकता सभा, स्टेट बैंक मैनेजर उपदेश गंगवार, अस्सिटेंट मैनेजर योगेश कुमार, पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप सैनी,रवि सैनी, सचिन सैनी गोपाल कृष्ण अभिषेक कुमार डॉ. खजान सिंह, वकील मनमोहन सिंह सैन, डॉ सचिन यादव, मिस्त्री चंद्रपाल सिंह प्रजापति आदि उपस्थित रहें।
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सेल्यूट किया। गजरौला :- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनप्रिय सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर जी के फार्म हाउस, भारतीय स्टेट बैंक, एस.पी मेडिकल स्टोर, कॉमन फैसेलिटी सेंटर (मिट्टी उद्योग)एवं उत्तम मेडिकल स्टोर, अल्लीपुर भूड़, हसनपुर रोड, गजरौला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में उपस्थित होकर राष्ट्रध्वज तिरंगे को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी “हर घर तिरंगा, हर हाथ तिरंगा” के संकल्प के साथ राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और देशहित की भावना को और मजबूत करें। इस अवसर पर एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामरतन सिंह जाटव,डॉ उत्तम सिंह प्रजापति पूर्व मंडल अध्यक्ष गजरौला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति एकता सभा, स्टेट बैंक मैनेजर उपदेश गंगवार, अस्सिटेंट मैनेजर योगेश कुमार, पूर्व जिला महामंत्री प्रदीप सैनी,रवि सैनी, सचिन सैनी गोपाल कृष्ण अभिषेक कुमार डॉ. खजान सिंह, वकील मनमोहन सिंह सैन, डॉ सचिन यादव, मिस्त्री चंद्रपाल सिंह प्रजापति आदि उपस्थित रहें।
- ब्रेकिंग जालौन यूपी! स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में IAS रिंकू सिंह राही के बिगड़े बोल, शहीद भगत सिंह को बताया बेवकूफ, बोले- वह कभी अच्छे बच्चे नहीं थे, उरई कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया विवादित बयान, IAS रिंकू राही बोले आज के समय के हिसाब से भगत सिंह सबसे बड़े बेवकूफ थे, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों को लेकर की गई टिप्पणियों से मचा हड़कंप, स्वतंत्रता दिवस के मंच से दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वर्तमान में उरई में SDM न्यायिक के पद पर तैनात हैं IAS रिंकू सिंह राही, जालौन के उरई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में दिया विवादित बयान।1
- गजरौला पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचा, चोरी की दो बाइक बरामद अमरोहा के गजरौला थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आरोपी चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर खाद गूजर रोड स्थित यश पब्लिक स्कूल के सामने से मोहित कुमार (19) निवासी गंगानगर और आर्यन कुमार (19) निवासी जवाहर नगर, गजरौला को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइकों में से एक स्प्लेंडर को ब्रजघाट गंगापुल के पास से, जबकि दूसरी सुपर स्प्लेंडर को बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के हीमपुर बुजुर्ग गांव से चोरी किया था। चांदपुर थाने में इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गजरौला थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक बालकिशन, उपनिरीक्षक नीतेन्द्र वशिष्ठ समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- जनपद अमरोहा के हसनपुर संभल मार्ग पर जनहित 24 हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने फीता काटकर हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। वहीं अस्पताल के एमडी पिंटू भाटी ने बताया कि गरीब लोगों के लिए हमारे अस्पताल में छूट दी जाएगी जिन पर भी गरीब लोगों पर बीपीएल के कार्ड हैं उनके लिए अस्पताल में छूट है और हमारे यहां पर डिग्री होल्डर डॉक्टर मरीज का इलाज करेंगे और मरीज के लिए कोई भी किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। हसनपुर-संभल मार्ग पर स्थित जनहित 24 हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, BPL कार्ड धारकों को मिलेगी छूट1
- मोहम्मद अरशद ग्राम प्रधान बुढ़ानपुर ब्लॉक जोया की ओर से सभी क्षेत्रवासियों दोस्तों साथियों हम दर्दों को स्वतंत्रता दिवस पर तहे दिल से मुबारकबाद Zaid alam joya JPN 7 NEWS1
- aap sabko meri taraf se 15 August ki बहुत-बहुत mubarakbad Amroha vasiyon aur pure Desh ke liye bahut shubhkamnaen Jay Hind Jay Bharat video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara and follow Karo aap sabko meri taraf se 15 August ki बहुत-बहुत mubarakbad Amroha vasiyon aur pure Desh ke liye bahut shubhkamnaen Jay Hind Jay Bharat video viral Sahara and subscribe trading like this channel Sahara and follow Karo2
- अमरोहा के गजरौला में दो पक्षों में मारपीट टैक्सी ड्राइवर समेत तीन हिरासत में गजरौला थाना चौराहे पर आज दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों ने पहले गाली-गलौज की और फिर हाथापाई शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गजरौला पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले में शामिल टैक्सी ड्राइवर सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चौराहे पर शांति व्यवस्था कायम है1
- गजरौला पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में कार्रवाई, न्यायालय में किया पेश अमरोहा। गजरौला थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शगुन कुमार गोला निवासी पीपला जागीर, थाना नूरपुर, बिजनौर, नेपाल सिंह, विवेक सैनी निवासी कटाई, थाना गजरौला, विपिन कुमार निवासी नारनौर, थाना चांदपुर, बिजनौर, इमरान पुत्र बाबू, नवाजिश निवासी मोहरका पट्टी, थाना गजरौला, हकीकत निवासी लोटी, थाना मुंडाली, मेरठ, नौसाद निवासी पंजूसराय, थाना नौगावां सादात, अमरोहा और सौराज निवासी रामजीवाला, थाना मंडावर, बिजनौर के रूप में की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नितेन्द्र कुमार वशिष्ठ, उपनिरीक्षक सरज कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष चौहान, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सोहनवीर सिंह, हेड कांस्टेबल मोहित पाण्डेय, कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, कांस्टेबल भगत सिंह राणा, कांस्टेबल अरविन्द कुमार और कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल रहे।2
- अमरोहा थाना देहात गांव पिलक सराय अज्ञात व्यक्तियों ने चामुंडा मंदिर पर की तोड़फोड़ अमरोहा में प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीणों ने बाउंड्री और कार्रवाई की मांग की* *अमरोहा।* जनपद अमरोहा के *थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिलक सराय* से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। *दिनांक 15.08.2026 की रात्रि* में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गांव के *प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर* में तोड़फोड़ की गई। अज्ञात लोगों ने मंदिर परिसर में लगी *टाइल्स* को तोड़ दिया और *हवन कुंड* को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी सुबह पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों को हुई। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और मामले की सूचना तुरंत *थाना देहात अमरोहा पुलिस* को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि *इस चामुंडा मंदिर के चारों तरफ बाउंड्री कराई जाए* और *दोषियों पर सख्त कार्रवाई* की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे। फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए *पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया* और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।4