logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अब कम अनाज देने वाले पीडीएस दुकानदारों पर होगी कार्रवाई गोपालगंज। कम अनाज देने वाले पीडीएस दुकानदारों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम समीर सौरभ ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देने पर पीडीएस दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीडीएस दुकानों की जांच में सुस्ती पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। इसके साथ ही होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर मिलने पर भी एफआईआर दर्ज करने का निर्देश डीएम ने दिया। इसके लिए सभी प्रखंडों में जांच और छापेमारी अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया।

21 hrs ago
user_The pulse india
The pulse india
Aggregate supplier Gopalganj, Bihar•
21 hrs ago

अब कम अनाज देने वाले पीडीएस दुकानदारों पर होगी कार्रवाई गोपालगंज। कम अनाज देने वाले पीडीएस दुकानदारों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम समीर सौरभ ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देने पर पीडीएस दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीडीएस दुकानों की जांच में सुस्ती पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। इसके साथ ही होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर मिलने पर भी एफआईआर दर्ज करने का निर्देश डीएम ने दिया। इसके लिए सभी प्रखंडों में जांच और छापेमारी अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • स्वच्छ परिसर, स्वस्थ वातावरण का संकल्प! केवीके माधोपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र यानी केवीके माधोपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम और विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, केवीके माधोपुर के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. हर्षा बी. आर., वैज्ञानिक (फसल उत्पादन) रहीं। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, किसानों और विद्यार्थियों ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ. चेलपुरी रामुलु, वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी); डॉ. राजीव अस्थाना, एसोसिएट प्रोफेसर, आरजीएम, माधोपुर; डॉ. सतीश चंद्र नारायण, सहायक प्राध्यापक, आरआरएस, माधोपुर सहित केवीके, आरजीएम एवं आरआरएस माधोपुर के वैज्ञानिक और कर्मचारी मौजूद रहे। इसी अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में विश्वकर्मा पूजा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री राहुल कुमार, प्रदेश सह-संयोजक, नगर निकाय प्रकोष्ठ, भाजपा, बिहार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में आरएचडब्ल्यूई कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं और किसानों ने भी सहभागिता की। सभी ने स्वच्छता को केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाने का संकल्प लिया। केवीके माधोपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ कार्यस्थल का संदेश दिया गया। साथ ही विश्वकर्मा पूजा के माध्यम से कार्यस्थल और कृषि से जुड़े उपकरणों के प्रति सम्मान की भावना भी प्रकट की गई।
    1
    स्वच्छ परिसर, स्वस्थ वातावरण का संकल्प! केवीके माधोपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम
कृषि विज्ञान केंद्र यानी केवीके माधोपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम और विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, केवीके माधोपुर के मार्गदर्शन में किया गया। वहीं कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. हर्षा बी. आर., वैज्ञानिक (फसल उत्पादन) रहीं।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, किसानों और विद्यार्थियों ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में डॉ. चेलपुरी रामुलु, वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी); डॉ. राजीव अस्थाना, एसोसिएट प्रोफेसर, आरजीएम, माधोपुर; डॉ. सतीश चंद्र नारायण, सहायक प्राध्यापक, आरआरएस, माधोपुर सहित केवीके, आरजीएम एवं आरआरएस माधोपुर के वैज्ञानिक और कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में विश्वकर्मा पूजा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री राहुल कुमार, प्रदेश सह-संयोजक, नगर निकाय प्रकोष्ठ, भाजपा, बिहार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने के महत्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में आरएचडब्ल्यूई कार्यक्रम के प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं और किसानों ने भी सहभागिता की। सभी ने स्वच्छता को केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाने का संकल्प लिया।
केवीके माधोपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ कार्यस्थल का संदेश दिया गया। साथ ही विश्वकर्मा पूजा के माध्यम से कार्यस्थल और कृषि से जुड़े उपकरणों के प्रति सम्मान की भावना भी प्रकट की गई।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • गोपालगंज,बरहीमा टोल प्लाजा पर 159 लीटर शराब के साथ कुचायकोट का तस्कर गिरफ्तार कार जप्त बररिमा टोल प्लाजा पर 159 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कार जब्त, तस्कर गिरफ्तार गोपालगंज। उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को बररिमा टोल प्लाजा पर वाहन जांच के दौरान 159 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान शराब ले जा रही मारुति कार को जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के डोमनपुर भागलपुर गांव निवासी सुमित कुमार (21) के रूप में हुई है। वह राजेंद्र प्रसाद का पुत्र बताया गया है। उत्पाद विभाग की टीम बररिमा टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर मारुति कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 159 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद टीम ने कार को जब्त कर लिया और सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद विभाग ने शराब और वाहन को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
    1
    गोपालगंज,बरहीमा टोल प्लाजा पर 159 लीटर शराब के साथ कुचायकोट का तस्कर गिरफ्तार कार जप्त
बररिमा टोल प्लाजा पर 159 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कार जब्त, तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज। उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को बररिमा टोल प्लाजा पर वाहन जांच के दौरान 159 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान शराब ले जा रही मारुति कार को जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के डोमनपुर भागलपुर गांव निवासी सुमित कुमार (21) के रूप में हुई है। वह राजेंद्र प्रसाद का पुत्र बताया गया है।
उत्पाद विभाग की टीम बररिमा टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर मारुति कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 159 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद टीम ने कार को जब्त कर लिया और सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
उत्पाद विभाग ने शराब और वाहन को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
    user_Raviranjankumar
    Raviranjankumar
    बैकुंठपुर, गोपालगंज, बिहार•
    8 hrs ago
  • सुगौली के लमौनिया गांव की सड़क की हालत हुई बदतर,सड़क निर्माण की बोर्ड कब की लगी पर सड़क आज तक नही बनी। लोगों को हो रही है भारी परेशानी।
    1
    सुगौली के लमौनिया गांव की सड़क की हालत हुई बदतर,सड़क निर्माण की बोर्ड कब की लगी पर सड़क आज तक नही बनी। लोगों को हो रही है भारी परेशानी।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में गेटमैन की सूझबूझ और सतर्कता के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया और 3 महिलाओं की जान बाल-बाल बच गई। यह घटना प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा राम का पुरवा (बिसहिया गांव) के पास रेलवे फाटक संख्या 17सी पर बुधवार, 16 सितंबर 2026 की सुबह घटित हुई।इस घटना का पूरा विवरण नीचे दिया गया है:हादसे का कारण: रिमझिम बारिश के बीच तीन महिलाएं अपनी बकरियों का झुंड लेकर प्रयागराज-लखनऊ रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। मौसम खराब होने के कारण उन्हें ट्रेन आने का अंदाजा नहीं मिल सका।गेटमैन की सतर्कता: उसी समय लखनऊ से प्रयागराज की ओर जाने वाली इन्टरसिटी एक्सप्रेस तेज गति से उसी ट्रैक पर आ गई। ड्यूटी पर तैनात मुस्तैद गेटमैन ने जैसे ही ट्रेन को आते देखा, उसने बिना वक्त गंवाए ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाकर आवाज़ लगाई और महिलाओं को तुरंत ट्रैक से हटने की चेतावनी दी।बकरियों की मौत: गेटमैन की आवाज़ सुनकर तीनों महिलाएं तो तुरंत रेलवे लाइन से पीछे हट गईं और उनकी जान बच गई। लेकिन बकरियों का झुंड समय रहते ट्रैक से नहीं हट पाया, जिसके कारण ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई।आर्थिक झटका: ये बकरियां गांव के गरीब पशुपालक (अशोक सरोज और होरी) की थीं, जिनकी आजीविका पूरी तरह इसी पर निर्भर थी। इस भारी नुकसान के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं।इस हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ (RPF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत बकरियों को ट्रैक से हटवाया और करीब 10 मिनट की देरी के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। सोशल मीडिया पर लोग महिलाओं की जान बचाने के लिए गेटमैन की सतर्कता की जमकर तारीफ कर रहे हैं
    1
    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में गेटमैन की सूझबूझ और सतर्कता के कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया और 3 महिलाओं की जान बाल-बाल बच गई। यह घटना प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कृष्णा राम का पुरवा (बिसहिया गांव) के पास रेलवे फाटक संख्या 17सी पर बुधवार, 16 सितंबर 2026 की सुबह घटित हुई।इस घटना का पूरा विवरण नीचे दिया गया है:हादसे का कारण: रिमझिम बारिश के बीच तीन महिलाएं अपनी बकरियों का झुंड लेकर प्रयागराज-लखनऊ रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। मौसम खराब होने के कारण उन्हें ट्रेन आने का अंदाजा नहीं मिल सका।गेटमैन की सतर्कता: उसी समय लखनऊ से प्रयागराज की ओर जाने वाली इन्टरसिटी एक्सप्रेस तेज गति से उसी ट्रैक पर आ गई। ड्यूटी पर तैनात मुस्तैद गेटमैन ने जैसे ही ट्रेन को आते देखा, उसने बिना वक्त गंवाए ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाकर आवाज़ लगाई और महिलाओं को तुरंत ट्रैक से हटने की चेतावनी दी।बकरियों की मौत: गेटमैन की आवाज़ सुनकर तीनों महिलाएं तो तुरंत रेलवे लाइन से पीछे हट गईं और उनकी जान बच गई। लेकिन बकरियों का झुंड समय रहते ट्रैक से नहीं हट पाया, जिसके कारण ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 से 35 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई।आर्थिक झटका: ये बकरियां गांव के गरीब पशुपालक (अशोक सरोज और होरी) की थीं, जिनकी आजीविका पूरी तरह इसी पर निर्भर थी। इस भारी नुकसान के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं।इस हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ (RPF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत बकरियों को ट्रैक से हटवाया और करीब 10 मिनट की देरी के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। सोशल मीडिया पर लोग महिलाओं की जान बचाने के लिए गेटमैन की सतर्कता की जमकर तारीफ कर रहे हैं
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • पूर्वी चम्पारण : शराब और मारपीट मामले में पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार
    1
    पूर्वी चम्पारण : शराब और मारपीट मामले में पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार
    user_अम्बिका प्र कुशवाहा
    अम्बिका प्र कुशवाहा
    पत्रकारिता कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • मोतिहारी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। छतौनी पुलिस ने मामले में कथित सरगना को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने कार्रवाई और मामले से जुड़ी जानकारी साझा की। पूरी खबर और पुलिस की कार्रवाई जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें। KSR BIHAR NEWS | भरोसेमंद स्थानीय खबरें #MotihariNews #MotihariPolice #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #KSRBiharNews
    1
    मोतिहारी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। छतौनी पुलिस ने मामले में कथित सरगना को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने कार्रवाई और मामले से जुड़ी जानकारी साझा की।
पूरी खबर और पुलिस की कार्रवाई जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
KSR BIHAR NEWS | भरोसेमंद स्थानीय खबरें
#MotihariNews #MotihariPolice #PoliceAction #CrimeNews #BiharNews #KSRBiharNews
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
  • जोरदार टक्कर और थम गई जिंदगी, पुल से भिड़ी बाइक; 16 वर्षीय किशोर की मौत नौतन थाना क्षेत्र के डबरिया गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान डबरिया पंचायत के वार्ड संख्या-04 निवासी रजनीश कुमार (16 वर्ष), पिता बिनोद चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रजनीश कुमार गुरुवार को बाइक लेकर अपने घर से बैरा परसौनी चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने पुल से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद रजनीश को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा बाइक के अचानक अनियंत्रित होने के कारण हुआ। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। महज 16 साल की उम्र में रजनीश की जिंदगी का सफर सड़क हादसे में थम गया। हादसे ने एक परिवार को गहरा सदमा दिया है।
    1
    जोरदार टक्कर और थम गई जिंदगी, पुल से भिड़ी बाइक; 16 वर्षीय किशोर की मौत
नौतन थाना क्षेत्र के डबरिया गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान डबरिया पंचायत के वार्ड संख्या-04 निवासी रजनीश कुमार (16 वर्ष), पिता बिनोद चौधरी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रजनीश कुमार गुरुवार को बाइक लेकर अपने घर से बैरा परसौनी चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने पुल से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद रजनीश को मृत घोषित कर दिया।
किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा बाइक के अचानक अनियंत्रित होने के कारण हुआ। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
महज 16 साल की उम्र में रजनीश की जिंदगी का सफर सड़क हादसे में थम गया। हादसे ने एक परिवार को गहरा सदमा दिया है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • आप सभी देशवासियों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    आप सभी देशवासियों को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • पूर्वी चम्पारण : धोखाधड़ी कर अपने संबंधी से 25 लाख उड़ाने के मामले में गिरफ्तार
    1
    पूर्वी चम्पारण : धोखाधड़ी कर अपने संबंधी से 25 लाख उड़ाने के मामले में गिरफ्तार
    user_अम्बिका प्र कुशवाहा
    अम्बिका प्र कुशवाहा
    पत्रकारिता कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.