Shuru
Apke Nagar Ki App…
सांगानेर वार्ड 58 विकास के दावो की खुली पोल आय दिन होता है एक्सीडेंट
Rakesh Kumar Swami
सांगानेर वार्ड 58 विकास के दावो की खुली पोल आय दिन होता है एक्सीडेंट
More news from राजस्थान and nearby areas
- सांगानेर वार्ड 58 विकास के दावो की खुली पोल आय दिन होता है एक्सीडेंट1
- गाड़ी पर लगा ये बैनर आखिर किस बड़े आंदोलन का संकेत है? बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारी में—आइए, इन्हीं से जानते हैं सरकार से क्या है मांग! जयपुर। शहर के बीचोबीच एक गाड़ी पर लगा बैनर इन दिनों बैंक कर्मचारियों के प्रस्तावित बड़े आंदोलन का संकेत दे रहा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने 11 सितंबर तथा 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को हड़ताल का ऐलान किया है। वहीं, मांगों पर समाधान नहीं होने की स्थिति में 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन बैंक हड़ताल की चेतावनी दी गई है। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना, सरकार की PLI योजना को वापस लेना और इसके क्रियान्वयन को स्थगित करना, यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से PLI योजना में संशोधन करना तथा लंबित मुद्दों का समाधान करना शामिल है। इसी कड़ी में राजस्थान में बैंक कर्मचारी और अधिकारी भी अपनी मांगों को लेकर लामबंद नजर आ रहे हैं। गाड़ी पर लगाए गए बैनर के जरिए आम लोगों तक आंदोलन का संदेश पहुंचाया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर हमने बैंक यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत की और जाना कि आखिर बैंक कर्मचारी सरकार से क्या चाहते हैं और हड़ताल की नौबत क्यों आई? एम. एस. भाटेजा, महासचिव, पंजाब एंड सिंध बैंक एम्प्लॉइज यूनियन राजस्थान (PSBEU), उप महासचिव राजस्थान प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज यूनियन (RPBEU) और उपाध्यक्ष ऑल इंडिया पंजाब एंड सिंध बैंक स्टाफ ऑर्गनाइजेशन (AIPSBSO) ने आंदोलन को लेकर अपनी बात रखी। वहीं सुरेश कुमार, सहायक महासचिव और पद्मा जी, उपाध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने भी बैंक कर्मचारियों की मांगों और प्रस्तावित हड़ताल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। अब बड़ा सवाल—क्या सरकार और बैंक यूनियनों के बीच बातचीत से हड़ताल टलेगी या 26 अक्टूबर से देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर देखने को मिलेगा?1
- कोई भी रिकवरी का डाला अगर आपके घर आता है उसे आप उसके डॉक्यूमेंट मांगी है या आपका अधिकार है जब आप लोन लेने गए थे तब आपसे बैंक ने हर प्रकार की जानकारी ली थी आपका सिविल आपका इनकम प्रूफ आपका एड्रेस प्रूफ तो आप भी अगर कोई घर पर आता है उसे हर प्रकार के डॉक्यूमेंट जरूर मांगे1
- कांग्रेस को बड़ा झटका! निम्बाहेड़ा की कांग्रेस नेत्री और पूर्व पार्षद एकता सोनी ने छोड़ी कांग्रेस, BJP में हुईं शामिल! एकता सोनी के भाजपा में शामिल होने के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। निकाय चुनावों के बीच हुए इस सियासी बदलाव को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। #EktaSoni #BJP #Congress #CityCablenewsjaipur1
- जयपुर में वोट मांगने पहुंचे BJP कार्यकर्ताओं को लोगों ने सुनाई खरी-खरी, कहा-पहले कराओ सफाई! जयपुर। वोट मांगने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को उस समय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा, जब स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर उन्हें जमकर खरी-खरी सुनाई। लोगों का कहना था कि "यहां कभी नियमित सफाई नहीं होती। वोट मांगने आए हो तो पहले इलाके की समस्याओं पर ध्यान दो। अभी भी कचरा पड़ा है, पहले इसे साफ करवाओ।" बताया जो रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता वोट मांगने के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए और कार्यकर्ताओं से कचरा उठवाने की मांग करने लगे। लोगों ने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता वोट मांगने पहुंच जाते हैं, लेकिन रोजमर्रा की समस्याओं, खासकर कचरा उठाने और नियमित सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जाता।1
- बांसखोह कस्बा स्थित खादी आश्रम के सामने कोली मोहल्ला में खुला कुआं है जिसमें एक गाय गिर गई थी इसकी सूचना ग्रामीणों ने दी मौके पर पहुंचे गौ सेवक विकास शर्मा अन्य गौ सेवक ग्रामीणों की मदद से गौ माता को बाहर निकाला1
- अपराधमुक्त समाज के लिए दौसा पुलिस की अनूठी पहल: मंडावरी में सीएलजी बैठक, महिलाओं ने ली साइबर व नशा अपराधियों की सूचना देने की शपथ मंडावरी (दौसा)। राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर' को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाया जा रहा ‘सशक्त महिला, साइबर सुरक्षित समाज’ अभियान अब एक जनांदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसी कड़ी में मंडावरी थाना परिसर में सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस और आमजन ने मिलकर अपराधमुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया। महिलाओं की सशक्त भागीदारी, गूंजा बदलाव का स्वर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक की सबसे खास बात महिलाओं की उत्साहपूर्ण और प्रभावशाली उपस्थिति रही। घरेलू चौखट से निकलकर कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर महिलाओं ने खुलकर अपने विचार रखे। बैठक में मौजूद महिलाओं और सीएलजी सदस्यों ने एक स्वर में शपथ ली कि समाज में जहर घोलने वाले स्मैक तस्करों, आदतन अपराधियों और ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे अपराधी आसपास का हो या कोई परिचित, उसकी सटीक सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। सीएलजी सदस्यों ने बांधी एकजुटता की डोर बैठक में मंडावरी क्षेत्र के सीएलजी कमेटी प्रतिनिधि राजमन, सीएलजी अध्यक्ष टिमनी सहित सभी सक्रिय सदस्यों और स्थानीय प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच परस्पर संवाद और विश्वास ही अपराध पर अंकुश लगाने का सबसे कारगर हथियार है। जनांदोलन बन रही दौसा पुलिस की मुहिम दौसा जिला पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में जिलेभर की पुलिस टीम इस अभियान को हर गांव-ढाणी तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से जुटी हुई है। अधिकारी से लेकर जवान तक, आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाव के तौर-तरीके सिखाने और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। मंडावरी में दिखा यह जन-उत्साह इस बात का प्रमाण है कि पुलिस की यह सकारात्मक पहल अब भयमुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कड़ी बन चुकी है। { खेमराज जोशी ग्राउंड रिपोर्ट शुरू न्यूज़ के लिए}3
- बाड़मेर में नामांकन वापस लेने पहुंचे RLP कार्यकर्ता को रोका, BJP और RLP कार्यकर्ता आमने-सामने बाड़मेर। चुनावी माहौल के बीच बाड़मेर में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब नामांकन वापस लेने पहुंचे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के एक कार्यकर्ता को बीच में रोके जाने की खबर सामने आई। इसके बाद मौके पर BJP और RLP के कार्यकर्ता आमने-सामने दिखाई दिए। बता दें कि आज चुनाव में भागीदारी कर रहे उम्मीदवारों और पदाधिकारियों के लिए नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। इसी दौरान नामांकन प्रक्रिया को लेकर बाड़मेर से सामने आए घटनाक्रम ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया। बताया जा रहा है कि RLP कार्यकर्ता नामांकन वापस लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन बीच में उसे रोक दिया गया। इसके बाद BJP और RLP समर्थकों के बीच आमने-सामने की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच बहस और तनाव का माहौल देखने को मिला। हालांकि, मामले को लेकर विस्तृत जानकारी और प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। चुनावी प्रक्रिया के बीच हुई इस घटना के बाद बाड़मेर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।1