समाधान दिवस पंहुचे डीएम से रीवन के किसानों ने सर्किल-रेट दोगुना करने की मांग की हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र के ग्राम रीवन के किसानों ने समाधान दिवस पंहुचे डीएम से औद्योगिक गलियारा परियोजना के लिए कृषि भूमि के सर्किल रेट को दोगुना करने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2017 से लंबित सर्किल रेट के पुनर्मूल्यांकन और वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधन की अपील की। किसानों का कहना है कि ग्राम रीवन की कृषि भूमि का सर्किल रेट वर्ष 2017 से नहीं बढ़ाया गया है। जबकि, आसपास के कई गांवों में पिछले नौ वर्षों में सर्किल रेट में दो गुने से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। किसानों ने बताया कि रीवन की भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग-34 और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ी है, साथ ही यह समतल, सिंचित और अत्यंत उपजाऊ है। किसानों का कहना है कि वे पीढ़ियों से इसी भूमि पर खेती कर अपने परिवारों का भरण-पोषण करते आ रहे हैं। ऐसे में पुराने सर्किल रेट के आधार पर किसी भी प्रकार का भूमि अधिग्रहण उनके हितों के विपरीत होगा। 14 जुलाई को प्रकाशित औद्योगिक गलियारा परियोजना में करीब 300 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित होने की जानकारी के बाद ग्रामीणों में कई तरह की आशंकाएं हैं। किसानों ने मांग की है कि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू करने से पहले गांव में एक चौपाल आयोजित की जाए। इसमें परियोजना, मुआवजे और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी सभी जानकारियां किसानों के साथ पारदर्शी तरीके से साझा की जाएं। ग्राम प्रधान पति शिव प्रकाश श्रीवास ने बताया कि वर्ष 2017 और 2023 के भूमि मूल्यांकन का अवलोकन कर वर्तमान सर्किल रेट को कम से कम दो गुना किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को उनकी कृषि भूमि का न्यायोचित मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि उचित मुआवजा और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित की जाती है तो किसान विकास कार्यों में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान शिवकांती, पूर्व प्रधान विश्राम प्रजापति, अनूप कुमार, बाबूलाल, राम सहोदर, रंजीत पाल, दिनेश कुमार, हरिश्चंद्र, प्यारी और सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

- आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक आज महावीर भाई को अखंड भारत मीडिया 210501 से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐 आपके उज्जवल भविष्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में मंगल कामनाएं। आप ग्राम पंचायत स्तर पर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की आवाज बनें #AkhandBharatMedia #AkhandBharat210501 #MahavirBhai #GramPanchayatReporter #HamirpurNews DigitalMedia Congratulation UPNews Journalist SwachhPatrakarita1
- पेयजल लाइन डालते समय गैस पाइपलाइन में हुआ रिसाव मचा हड़कंप हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में बगैर सूचना के पेयजल लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई करने के दौरान आईजीएल गैस पाइपलाइन का टूट जाने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंचे आईजीएल गैस पाइपलाइन के टेक्नीशियन ने पहुंचकर मरम्मत के बाद गैस का रिसाव बंद किया। सुमेरपुर कस्बे में बांदा मार्ग के किनारे जल संस्थान पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डाल रहा है। शनिवार को सुबह 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप जल संस्थान के ठेकेदार ने जेसीबी से खुदाई करते समय आईजीएल गैस पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। गैस का रिसाव शुरू होने की जानकारी आईजीएल कंपनी को दी गई। सूचना पाकर कंपनी के टेक्नीशियन सगीर खान मौके पर पहुंचे और पाइपलाइन की मरम्मत करके गैस का रिसाव बंद किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। आबादी के नजदीक गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से लोगों में दहशत व्याप्त रही। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से गैस लाइन टूटी थी। मरम्मत के बाद ठीक हो गई है। इसके लिए ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया है।1
- घाटमपुर ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, NHAI ने देर रात भारी वाहनों के लिए पुल खोला, व्यापारियों ने जताई खुशी घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे स्थित फ्लाईओवर पर देर रात से पूरी तरह से आवागमन खोल दिया गया है। यहां पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने की जानकारी मिलते व्यापारियों के चेहरे में खुशी की लहर दौड़ गई। NHAI की टीम ने बैरिकेडिंग हटाकर यातयात ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू कराया।1
- तीन शातिर चोर माल समेत हुए गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित सजेती थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। चोरी के माल को ले जाने में इस्तेमाल किया गया एक लोडर वाहन भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार के अनुसार, सजेती थाने में चोरी के तीन अलग-अलग मुकदमे (मु0अ0स0 233/26, 234/26, और 235/26) दर्ज थे। इन मुकदमों से संबंधित वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी चोरी का माल लोडर गाड़ी में लादकर उसे बेचने के इरादे से ग्राम टिकवापुर से ग्राम धर्मंगदपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सजेती पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टिकवापुर से धर्मंगदपुर की ओर आने वाले रास्ते पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से तीनों शातिर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान रामबाबू साहू (56 वर्ष), पुत्र स्व. रामदयाल; राजन प्रजापति (40 वर्ष), पुत्र रघुवीर; और रमेश (30 वर्ष), पुत्र कल्लू के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम अज्योरी, थाना सजेती, कानपुर नगर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से मुकदमों से संबंधित चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है, जिसे नियमानुसार सील कर मालखाने में जमा करा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, माल ढोने के लिए प्रयुक्त लोडर के आवश्यक कागजात न होने के कारण उसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन और थानाध्यक्ष अनुज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। टीम में उप-निरीक्षक धर्मवीर सिंह, उप-निरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, आरक्षी चालक सौरभ राना, आरक्षी हिमांशु प्रताप सिंह, आरक्षी प्रशांत धाकरे और आरक्षी अभय प्रताप सिंह शामिल थे।1
- कोर्ट का फैसला, दुष्कर्म आरोपी पर एक लाख जुर्माना ब्रैकिंग..1
- हमीरपुर - 44 लाख बीमा की रकम हड़पने के लिये पति ने करी पत्नी की हत्या !! जनपद हमीरपुर के ललपुरा थाना क्षेत्र में विगत 29 तारीख को हमीरपुर - राठ स्टेट हाईवे में सड़क के किनारे एक महिला का अज्ञात शव बरामद हुआ था अज्ञात शव की शिनाख्त करने पर पुलिस ने मृतका की पहचान रीता निवासी कानपुर नगर के रूप में करी थी , अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद मृतका का पति अमर सिंह ललपुरा थाने में ही गुमशुदगी की प्राथमिक की दर्ज करने पहुंचा था , गुमशुदगी की दर्ज करवाने ललपुरा थाने पहुंचे अमर सिंह से पूछताछ पर जब पुलिस को शक हुआ तो अमर सिंह अपने ही सवालों के जवाब में फसता चला गया और बाद में अमर सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या की वारदात कुबूल करी ..... वि /ओ - पुलिस से पूछताछ के दौरान हत्यारोपी पति अमर सिंह ने बताया की पत्नी से उसका विवाद चलता था जबकि 2 साल पहले ही रीता से उसका प्रेम विवाह हुआ था , रीता पहले से ही शादीशुदा थी पहले पति की मौत के बाद अमर सिंह के साथ उसका प्रेम विवाह हुआ था , पत्नी की हत्या से दो महापूर्व अमर सिंह ने अपनी पत्नी का 40 लाख रुपए का बीमा करवाया था और इस बीमा की रकम पाने के उद्देश्य से उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली , पूछताछ के दौरान पुलिस से हत्यारोपि पति अमर सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या करने की साजिश रचने के उद्देश्य से ही पत्नी का दो माह पूर्व बीमा कराया था जिसकी एक किस्त 260000 रुपए वह जमा भी कर चुका था , विगत 29 तारीख को किसी बहाने से अपने दोस्तों के साथ मिलकर अमर सिंह अपनी पत्नी को हमीरपुर - राठ स्टेट हाईवे पर ले गया और चार पहिया गाड़ी चढ़ा कर उसकी हत्या कर दी अमर सिंह अपनी पत्नी रीता की हत्या की कहानी सड़क दुर्घटना के रूप में तब्दील करना चाहता था लेकिन उससे पहले ही पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस पूरे हत्याकांड की पोल खुल गई ....4