भूजल संवर्धन कोर टीम/जिला तकनीकी समिति की बैठक सम्पन्न प्रतापगढ़ परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव की अध्यक्षता में जनपद के क्रिटिकल, सेमीक्रिटिकल एवं सुरक्षित विकास खण्डो में वर्षा जल संचयन भूजल रिचार्ज एवं जल संरक्षण की कार्ययोजना के अनुमोदन हेतु विकास भवन सभागार में भूजल संवर्धन कोर टीम/जिला तकनीकी समिति (डी0टी0सी0सी0) की बैठक की गयी। बैठक में सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई विक्रमाजीत द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2012 में प्रदेश में 76 विकास खण्ड अतिदोहित, 32 विकास खण्ड क्रिटिकल श्रेणी में एवं 108 विकास खण्ड अतिदोहित एवं क्रिटिकल श्रेणी में वर्गीकृत किये गये जो एक भयावाह स्थिति है। जनपद प्रतापगढ़ में 11 विकास खण्ड अतिदोहित एवं 1 विकास खण्ड क्रिटिकल श्रेणी में वर्गीकृत था। लघु सिंचाई विभाग द्वारा जल संरक्षण से सम्बन्धित योजनाओ का डी0टी0सी0सी0 से अनुमोदनोपरान्त चेकडैम निर्माण, तालाब पुनर्विकास एवं रूफ टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराया गया। वर्तमान भू-जल आकलन रिपोर्ट के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ में अतिदोहित श्रेणी में कोई विकास खण्ड नहीं है। भूगर्भ जल संसाधन आकलन रिपोर्ट 2025 के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ में विकास खण्डों की स्थिति अतिदोहित श्रेणी शून्य है, क्रिटिकल श्रेणी में विकास खण्ड मानधाता, सदर, सण्ड़वा चन्द्रिका एवं शिवगढ़ है, सेमी क्रिटिकल मेंं विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथधाम, गौरा, लक्ष्मणपुर, लालगज, मंगरौरा, पट्टी एवं रामपुर संग्रामगढ़ है तथा सुरक्षित श्रेणी में विकास खण्ड कुण्डा, कालाकांकर, बिहार, बाबागंज, सांगीपुर एवं आसपुर देवसरा है। लघु सिंचाई द्वारा जनपद में विभिन्न नदी नालो पर 163 चेकडैम निर्माण कार्य हेतु कार्ययोजना, 01 हेक्टेयर से 05 हेक्टेयर तक के क्षेत्रफल वाले 28 तालाब जीर्णोद्धार कार्य एवं 114 शासकीय एवं अर्धशासकीय भवनों पर रूफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने हेतु कार्य योजना भूजल संवर्धन कोर टीम/जिला तकनीकी समिति (डी0टी0सी0सी0) के समक्ष प्र्रस्तुत की गयी है जिस पर भूजल संवर्धन कोर टीम/जिला तकनीकी समिति (डी0टी0सी0सी0) द्वारा कार्ययोजना अनुमोदित की गयी। बैठक में जिला विकास अधिकारी सन्तोष कुमार सिंह, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई विक्रमाजीत सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

- थाना अन्तू क्षेत्रातंर्गत ग्राम डुहिया के पास 01 व्यक्ति को गोली लगने से उसकी मृत्यु होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने क्या कहा देखें।1
- प्रतापगढ़। दर्शन करने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुरानी रंजिश में गोली मारने की जताई आशंका, सूचना पर एसपी दीपक भूकर घटनास्थल पहुंचे, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।पुलिस अंतू थाना के रेबी रजानीपुर गांव का मामला1
- Post by Krishnaabhan singh1
- दर्शन करने जा रहे युवक की बाइक रोक कर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, युवक की हुई मौत, घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे एसपी दीपक भूकर । अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर के डूहीया निवासी पंकज शुक्ला बाईक से शाम के समय अन्य दो साथियों संग चंडिका देवी धाम दर्शन करने जा रहा था।जैसे ही रैबी रजानीपुर स्थित सुनसान जगह पर बाईक पर आए हमलावरों ने बाईक रोक युवक को मारी गोली। गोली लगने से पंकज शुक्ला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी दीपक भूकर, एडिशनल एसपी शैलेन्द्र लाल, सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा समेत भारी पुलिस मौजूद , पुलिस अधीक्षक ने घटना को लेकर जानकारी लेते हुए मातहतों को दिए आरोपियों पर कार्यवाही के निर्देश दिया।1
- रायबरेली जिले के सिंचाई विभाग में एक अवर अभियंता पर पेड़ बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बाद रविवार को चार सदस्यीय जांच टीम ने ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र स्थित मनीरामपुर शारदा सहायक नहर कार्यालय का निरीक्षण किया। यह मामला अवर अभियंता मिथुन कुमार से जुड़ा है। जिन्होंने मानकों के इतर कथित तौर पर पेड़ों की नीलामी करवा दी। शारदा सहायक नहर कार्यालय में तैनात सींचपाल संतोष मिश्रा ने बताया कि यहां 82 यूकेलिप्टस के पेड़ थे, जिनकी उम्र 50 साल से अधिक थी। विभाग ने केवल 20 पेड़ों को काटने का आदेश दिया था। आरोप है कि अवर अभियंता ने एक ठेकेदार से सांठगांठ कर सभी 82 पेड़ कटवा दिए, जिनकी अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपये है। जांच टीम में एसडीओ नमन कुमार मिश्रा (अध्यक्ष), डीआरओ अखिलेश कुमार पाण्डेय, अवर अभियंता आदर्श कुमार सिंह और धर्मेंद्र कुमार शामिल थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर 82 पेड़ों की निशानदेही की और गहनता से जांच की। जांच टीम के अध्यक्ष एसडीओ नमन कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें अवैध रूप से पेड़ काटे जाने की शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। एसडीओ मिश्रा ने आगे बताया कि मौके पर पहले से पड़ी नंबरिंग के अनुसार लगभग 75 पेड़ थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान एक भी पेड़ नहीं मिला। जड़ों को छिपाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में मिट्टी फैली हुई है और कुछ जड़ें सख्त मिट्टी के नीचे मिल सकती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में आगे की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। वहीं जिलेदार कृष्ण कुमार के बयान की बात की जाए तो उनका कहना है कि कुल 82 पेड़ो के कटान की शिकायत उच्चाधिकारियों से गई है। जिसमें मौके पर खड़े 20 पेड़ो की नंबरिंग नहीं थी। नंबरिंग करते समय 20 पेड़ काफी पतले थे इसलिए उसकी नंबरिंग नहीं की गई। जबकि 82 पेड़ो की नंबरिंग की गई है। उन्हीं के काटने की शिकायत की गई है।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- लोकेशन// पखांजूर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर//अभिजीत अधिकारी आकाशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय युवक की मौत। अचानक मौसम परिवर्तन के साथ तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान हुआ हादसा। सुभाष नगर पीव्ही-12 का निवासी बताया जा रहा है मृतक। मृतक आशुतोष विश्वास सुबह मक्का खेत में पानी देने गए थे। इसी दौरान गिरी बिजली, मौके पर ही हुई मौत। मामले को संज्ञान में लेकर पखांजूर पुलिस जांच में जुटी।1
- एक दुकानदार को शक हुआ। उसने पुलिस बुला ली। 7 नकली IT अफसर पकड़े गए।* अनिल कुमार सदानंद प्रसाद प्रमोद कुमार रवि पटेल देवा पटेल संकेत गुप्ता सुशीला गुप्ता1
- Post by Afzal pathan patrakaar1