logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नंदवंशी प्रतिभाओं का सम्मान, शिक्षा की उड़ान को मिला नया हौसला मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर दिया सफलता का मंत्र, समाज में शिक्षा की अलख जगाने का आह्वान कुशीनगर। जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार, रविन्द्र नगर में रविवार को ऑल इंडिया महापदम नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन (एआईएमसीईए) के तत्वावधान में नंदवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जिले भर से जुटीं मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित कर शिक्षा और सफलता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईएमसीईए कुशीनगर जिलाध्यक्ष रामबेलाश शर्मा ने की। मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक रमेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश अध्यक्ष जेपी शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, प्रदेश संरक्षक डॉ. रेवती रमन शर्मा और गोरखपुर मंडल अध्यक्ष ऋषि शर्मा मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। संचालन दिनेश शर्मा ने किया। समारोह का मुख्य आकर्षण जिलेभर से आए उन मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान रहा, जिन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन किया। मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। मुख्य अतिथि रमेश शर्मा ने कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। नंदवंशी समाज में शिक्षा को लेकर बढ़ रही जागरूकता भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ ही अन्य बच्चों को भी मेहनत और सफलता के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से निरंतर मेहनत करने, लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, शिक्षकों और अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दुलार चन्द्र शर्मा, ध्रुव शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, समाजसेवी विजयकर शर्मा, अनिल शर्मा, रविन्द्र शर्मा, लक्ष्मन ठाकुर, मिथिलेश शर्मा, पप्पू शर्मा, हरिहर शर्मा, अंसिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_Mantosh jaiswal
Mantosh jaiswal
Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण छात्रावास सितंबर और एकेडमी ब्लॉक अक्टूबर तक हर हाल में हैंडओवर करने के निर्देश जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गौरीबाजार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माणाधीन एकेडमी ब्लॉक एवं बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। परियोजना का कार्य प्रारंभ होने की तिथि फरवरी 2024 तथा पूर्ण होने की निर्धारित तिथि अगस्त 2025 थी। निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बालिका छात्रावास का निर्माण सितंबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। वहीं, एकेडमी ब्लॉक को अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर हैंडओवर करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की बाउंड्रीवॉल के संबंध में भी जानकारी ली। बताया गया कि परियोजना में बाउंड्रीवॉल निर्माण का प्रावधान नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालय की भूमि को वायर, पिलर आदि लगाकर सुरक्षित किया जाए, ताकि परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    2
    निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

 छात्रावास सितंबर और एकेडमी ब्लॉक अक्टूबर तक हर हाल में हैंडओवर करने के निर्देश
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गौरीबाजार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माणाधीन एकेडमी ब्लॉक एवं बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
परियोजना का कार्य प्रारंभ होने की तिथि फरवरी 2024 तथा पूर्ण होने की निर्धारित तिथि अगस्त 2025 थी। निर्धारित समय सीमा बीतने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बालिका छात्रावास का निर्माण सितंबर 2026 तक हर हाल में पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। वहीं, एकेडमी ब्लॉक को अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर हैंडओवर करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की बाउंड्रीवॉल के संबंध में भी जानकारी ली। बताया गया कि परियोजना में बाउंड्रीवॉल निर्माण का प्रावधान नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि विद्यालय की भूमि को वायर, पिलर आदि लगाकर सुरक्षित किया जाए, ताकि परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_मुकेश राव
    मुकेश राव
    Deoria, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर टाटा मोटर्स में सर्विस को लेकर विवाद, कस्टमर और स्टाफ आमने-सामने ! देवरिया-गोरखपुर मार्ग स्थित आरकेएल टाटा मोटर्स में वाहन की सर्विस को लेकर कस्टमर और स्टाफ के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सर्विस को लेकर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला विवाद में बदल गया। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर में सर्विस से जुड़ी शिकायतों को लेकर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। ग्राहकों का आरोप है कि वाहन की सर्विस के दौरान उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो पाता, जिससे नाराजगी बढ़ती है। फिलहाल विवाद के कारणों और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष जानना भी आवश्यक है। ग्राहकों का कहना है कि सर्विस सेंटर प्रबंधन को शिकायतों का समय से समाधान कर व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
    1
    देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर टाटा मोटर्स में सर्विस को लेकर विवाद, कस्टमर और स्टाफ आमने-सामने !
देवरिया-गोरखपुर मार्ग स्थित आरकेएल टाटा मोटर्स में वाहन की सर्विस को लेकर कस्टमर और स्टाफ के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सर्विस को लेकर ग्राहक और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला विवाद में बदल गया।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर में सर्विस से जुड़ी शिकायतों को लेकर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। ग्राहकों का आरोप है कि वाहन की सर्विस के दौरान उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो पाता, जिससे नाराजगी बढ़ती है।
फिलहाल विवाद के कारणों और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में संबंधित पक्ष का पक्ष जानना भी आवश्यक है। ग्राहकों का कहना है कि सर्विस सेंटर प्रबंधन को शिकायतों का समय से समाधान कर व्यवस्था में सुधार करना चाहिए।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की। सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी। डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
    1
    नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश
महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की।
सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है।
ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी।
डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डीएम ने विकास कार्यों का लिया जायजा, विवादित रास्ते का कराया समाधान सड़क-नाली निर्माण में गुणवत्ता और जल निकासी पर जोर, सीसी सड़क बनने से लोगों को मिली राहत देवरिया, 14 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को नगर क्षेत्र में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड नंबर छह में निर्माणाधीन सीसी सड़क एवं नाली का निरीक्षण किया, वहीं नगर पंचायत बरियारपुर में विवादित रास्ते के निस्तारण के बाद कराई गई सीसी सड़क का भी स्थलीय सत्यापन किया। वार्ड नंबर छह में मौर्या हॉस्पिटल से संतोष वर्मा के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण को लेकर सुनैना सिंह आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी परियोजना अधिकारी डूडा एवं अवर अभियंता डूडा के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सड़क और नाली का निर्माण कार्य प्रगति पर मिला। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए और इसे समयसीमा के भीतर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने नाली का लेवल सही रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पानी की निकासी सुचारु रूप से मुख्य नाले में होनी चाहिए, ताकि जलभराव की समस्या न हो। इसके बाद जिलाधिकारी ने बरियारपुर पहुंचकर विवादित रास्ते का निरीक्षण किया। प्रकरण सामने आने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी को टीम गठित कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य के नेतृत्व में टीम ने रास्ते का सीमांकन कराकर विवाद का निस्तारण किया और जनसुविधा के लिए सीसी सड़क का निर्माण कराया। जिलाधिकारी के निरीक्षण में सड़क का निर्माण पूर्ण मिला। सीसी सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुगम हुआ। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    डीएम ने विकास कार्यों का लिया जायजा, विवादित रास्ते का कराया समाधान
सड़क-नाली निर्माण में गुणवत्ता और जल निकासी पर जोर, सीसी सड़क बनने से लोगों को मिली राहत
देवरिया, 14 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को नगर क्षेत्र में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और आमजन की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड नंबर छह में निर्माणाधीन सीसी सड़क एवं नाली का निरीक्षण किया, वहीं नगर पंचायत बरियारपुर में विवादित रास्ते के निस्तारण के बाद कराई गई सीसी सड़क का भी स्थलीय सत्यापन किया।
वार्ड नंबर छह में मौर्या हॉस्पिटल से संतोष वर्मा के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण को लेकर सुनैना सिंह आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच की मांग की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी परियोजना अधिकारी डूडा एवं अवर अभियंता डूडा के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सड़क और नाली का निर्माण कार्य प्रगति पर मिला। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए और इसे समयसीमा के भीतर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने नाली का लेवल सही रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पानी की निकासी सुचारु रूप से मुख्य नाले में होनी चाहिए, ताकि जलभराव की समस्या न हो।
इसके बाद जिलाधिकारी ने बरियारपुर पहुंचकर विवादित रास्ते का निरीक्षण किया। प्रकरण सामने आने पर उन्होंने उप जिलाधिकारी को टीम गठित कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए थे। नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य के नेतृत्व में टीम ने रास्ते का सीमांकन कराकर विवाद का निस्तारण किया और जनसुविधा के लिए सीसी सड़क का निर्माण कराया।
जिलाधिकारी के निरीक्षण में सड़क का निर्माण पूर्ण मिला। सीसी सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुगम हुआ। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नौतनवा में पुलिस ने तस्करी का सामान किया बरामद, 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुण्डी छठ घाट के पास लावारिस हाल में तस्करी का सामान बरामद किया।बरामदगी में 07 बोरी भारतीय यूरिया खाद, 02 बोरों में 94 साड़ियां और 105 पैकेट पटाखे शामिल हैं। मौके पर तहसीलदार नौतनवा को बुलाकर कार्रवाई कराई गई।पुलिस ने धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई उप निरीक्षक दिव्यांशु राय व एसएसबी के उप निरीक्षक अरुण कुमार की टीम ने की।
    1
    नौतनवा में पुलिस ने तस्करी का सामान किया बरामद, 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू
महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुण्डी छठ घाट के पास लावारिस हाल में तस्करी का सामान बरामद किया।बरामदगी में 07 बोरी भारतीय यूरिया खाद, 02 बोरों में 94 साड़ियां और 105 पैकेट पटाखे शामिल हैं। मौके पर तहसीलदार नौतनवा को बुलाकर कार्रवाई कराई गई।पुलिस ने धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई उप निरीक्षक दिव्यांशु राय व एसएसबी के उप निरीक्षक अरुण कुमार की टीम ने की।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🎉🪈 गोरखपुर | कैम्पियरगंज ब्रेकिंग/खास झलक 🪈🎉 📍 मछलीगाँव में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठियार पर भव्य कार्यक्रम कैम्पियरगंज ब्लॉक क्षेत्र के मछलीगाँव में पुलिस चौकी के पास स्थित भगवान हनुमान जी के मंदिर पर आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठियार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। 🙏✨ 🎶 कार्यक्रम के दौरान पूजा शर्मा ने अपने सुन्दर और कर्णप्रिय गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गीत-संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। ❤️🙏 🎥 कार्यक्रम की एक खूबसूरत झलक वीडियो में जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में बताएं। 📲 Public Maharajganj News आपके क्षेत्र की हर खास खबर और खास झलक आप तक पहुँचाने के लिए। #PublicMaharajganjNews #PublicMaharajganj #everyone #followers #fb #Gorakhpur #GorakhpurNews #Campierganj #Machhaligaon #UPNews #KrishnaJanmashtami #श्रीकृष्णजन्मोत्सव #छठियार #पूजाशर्मा #HanumanMandir
    1
    🎉🪈 गोरखपुर | कैम्पियरगंज ब्रेकिंग/खास झलक 🪈🎉
📍 मछलीगाँव में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठियार पर भव्य कार्यक्रम
कैम्पियरगंज ब्लॉक क्षेत्र के मछलीगाँव में पुलिस चौकी के पास स्थित भगवान हनुमान जी के मंदिर पर आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठियार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। 🙏✨
🎶 कार्यक्रम के दौरान पूजा शर्मा ने अपने सुन्दर और कर्णप्रिय गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गीत-संगीत से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। ❤️🙏
🎥 कार्यक्रम की एक खूबसूरत झलक वीडियो में जरूर देखें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में बताएं।
📲 Public Maharajganj News
आपके क्षेत्र की हर खास खबर और खास झलक आप तक पहुँचाने के लिए।
#PublicMaharajganjNews #PublicMaharajganj #everyone #followers #fb #Gorakhpur #GorakhpurNews #Campierganj #Machhaligaon #UPNews #KrishnaJanmashtami #श्रीकृष्णजन्मोत्सव #छठियार #पूजाशर्मा #HanumanMandir
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की। सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी। डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
    1
    नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश
महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की।
सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है।
ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी।
डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अफगानिस्तान आखिर क्यों हारा? 😱 भारत ने 7 विकेट से दर्ज की शानदार जीत! 🇮🇳🏏 📝 Description भारत ने 12 सितंबर 2026 को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 156/8 रन बनाए, जबकि भारत ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। आखिर अफगानिस्तान की हार की सबसे बड़ी वजह क्या रही? पूरी जानकारी वीडियो में देखें। अफगानिस्तान आखिर क्यों हारा? 😱 भारत ने 7 विकेट से दर्ज की शानदार जीत! 🇮🇳🏏 📝 Description भारत ने 12 सितंबर 2026 को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 156/8 रन बनाए, जबकि भारत ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। आखिर अफगानिस्तान की हार की सबसे बड़ी वजह क्या रही? पूरी जानकारी वीडियो में देखें। 🇮🇳🔥
    1
    अफगानिस्तान आखिर क्यों हारा? 😱 भारत ने 7 विकेट से दर्ज की शानदार जीत! 🇮🇳🏏

📝 Description
भारत ने 12 सितंबर 2026 को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 156/8 रन बनाए, जबकि भारत ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। आखिर अफगानिस्तान की हार की सबसे बड़ी वजह क्या रही? पूरी जानकारी वीडियो में देखें। 
अफगानिस्तान आखिर क्यों हारा? 😱 भारत ने 7 विकेट से दर्ज की शानदार जीत! 🇮🇳🏏
📝 Description
भारत ने 12 सितंबर 2026 को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 156/8 रन बनाए, जबकि भारत ने 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। आखिर अफगानिस्तान की हार की सबसे बड़ी वजह क्या रही? पूरी जानकारी वीडियो में देखें। 🇮🇳🔥
    user_M.A.P NETWORK
    M.A.P NETWORK
    Local News Reporter पश्चिम चंपारण, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • मीट बेचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, रास्ते से गुजर रहा 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 🔪 मीट बेचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, रास्ते से गुजर रहा 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल निचलौल। नगर के मिया वार्ड में सोमवार को सड़क किनारे मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहा मारवाड़ी वार्ड निवासी 17 वर्षीय हरिओम अग्रवाल चाकू की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किशोर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल हरिओम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय के अनुसार, चाकूबाजी की सूचना पर दो लोगों को कब्जे में लिया गया है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। 📌 स्रोत: महराजगंज टाइम्स #Maharajganj #MaharajganjNews #Nichlaul #निचलौल #चाकूबाजी #किशोरघायल #CrimeNews #BreakingNews #UPNews #HindiNews #MaharajganjPolice #PublicMaharajganjNews #NewsUpdate #ViralNews #everyone #followers
    1
    मीट बेचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, रास्ते से गुजर रहा 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल
🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
🔪 मीट बेचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, रास्ते से गुजर रहा 17 वर्षीय किशोर गंभीर घायल
निचलौल। नगर के मिया वार्ड में सोमवार को सड़क किनारे मीट बेचने को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई।
इसी दौरान वहां से गुजर रहा मारवाड़ी वार्ड निवासी 17 वर्षीय हरिओम अग्रवाल चाकू की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल किशोर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल हरिओम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय के अनुसार, चाकूबाजी की सूचना पर दो लोगों को कब्जे में लिया गया है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
📌 स्रोत: महराजगंज टाइम्स
#Maharajganj #MaharajganjNews #Nichlaul #निचलौल #चाकूबाजी #किशोरघायल #CrimeNews #BreakingNews #UPNews #HindiNews #MaharajganjPolice #PublicMaharajganjNews #NewsUpdate #ViralNews #everyone #followers
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.