Shuru
Apke Nagar Ki App…
रिपोर्टर पत्रकार समीर चौधरी परवाना Reporter Journalist Sameer Chaudhary Parwana #समीर_चौधरी_परवाना #पत्रकार #SameerChaudharyParwana रिपोर्टर पत्रकार समीर चौधरी परवाना Reporter Journalist Sameer Chaudhary Parwana #समीर_चौधरी_परवाना #पत्रकार #SameerChaudharyParwana
Sameer Chaudhary parwana
रिपोर्टर पत्रकार समीर चौधरी परवाना Reporter Journalist Sameer Chaudhary Parwana #समीर_चौधरी_परवाना #पत्रकार #SameerChaudharyParwana रिपोर्टर पत्रकार समीर चौधरी परवाना Reporter Journalist Sameer Chaudhary Parwana #समीर_चौधरी_परवाना #पत्रकार #SameerChaudharyParwana
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलंदशहर: खुर्जा हाईवे 34 पर जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को कार ने मारी टक्कर हादसे में एक महिला की मौत, गंभीर हालत में बेटे का उपचार जारी अलीगढ़ के गांव जेहराना में अपनी बीमार मां से मिलकर लौट रही थी शारदा देवी हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी 45 वर्षीय शारदा देवी के रूप में हुई मृतक महिला की पहचान शव पोस्टमार्टम को भेज कार्रवाई में जुटी पुलिस कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के हाईवे 34 स्थित कैलाश अस्पताल कट पर हुआ हादसा। रिपोर्ट: अमित तोमर,बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- रिपोर्टर पत्रकार समीर चौधरी परवाना Reporter Journalist Sameer Chaudhary Parwana #समीर_चौधरी_परवाना #पत्रकार #SameerChaudharyParwana रिपोर्टर पत्रकार समीर चौधरी परवाना Reporter Journalist Sameer Chaudhary Parwana #समीर_चौधरी_परवाना #पत्रकार #SameerChaudharyParwana1
- तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे करणी सेना के जिलाध्यक्ष की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे करणी सेना के जिलाध्यक्ष की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती खुर्जा। विभिन्न जनसमस्याओं और अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे करणी सेना / भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) के जिलाध्यक्ष ठा. अशोक चौहान की तीन दिनों के अनवरत अनशन के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। दोपहर करीब 2:00 बजे स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर उन्हें आनन-फानन में खुर्जा स्थित श्री सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। 18 सितम्बर से चल रही थी भूख हड़ताल पीड़ित के छोटे भाई ठा.अमर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि ठा. अशोक चौहान 18 सितम्बर को सुबह 10:00 बजे से अनशन पर बैठे थे। उन्होंने बताया कि सर्व समाज, किसानों की केसीसी (KCC) कर्ज माफी, यूजीसी और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कोई सुनवाई अमर चौहान के अनुसार- सीकरी मार्ग पर स्थित मदर एकेडमी स्कूल के ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन और एलटी बिजली की लाइनों को हटाने की मांग की जा रही थी, जिससे मासूम बच्चों की जान को खतरा बना हुआ है। खुर्जा के जटिया अस्पताल में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को ठीक कराने तथा अन्य जनसमस्याओं को लेकर पूर्व में भी उपजिलाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। प्रशासनिक अनदेखी का आरोप अमर चौहान ने आरोप लगाया कि 3 दिनों से जारी भूख हड़ताल और तबियत बिगड़ने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी हालचाल पूछने या बातचीत करने नहीं पहुँचा। सीएमओ को सूचना देने के बाद एम्बुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल लाया गया। परिजनों व समर्थकों में शासन-प्रशासन की इस बेरुखी को लेकर गहरा रोष व्याप्त है।3
- बुलंदशहर : खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने अनोखे ढंग से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन1
- पहली बार खुला इंडियन ऑटो मात्र 4 से 5 हजार में पुरानी मोटरसाइकिल और स्कूटी हो जाएगी बिल्कुल नई एक ही छत के नीचे मिलेगी कायाकल्प की सुविधा : फरमान खाँन दिग्गजों ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन शिकारपुर : नगर में दोपहिया वाहन चालकों के लिए एक बड़ी और शानदार सौगात सामने आई है नगर के मेरठ-बदायूं हाईवे पर मदरसे के समीप इंडियन ऑटो नाम की एक अत्याधुनिक दुकान का भव्य शुभारम्भ हुआ है इस दुकान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी विधानसभा क्षेत्र में अपने तरह की पहली और अनोखी दुकान है जहाँ मात्र चार हजार रूपयें से पांच हजार रूपयें के बजट में पुरानी से पुरानी मोटरसाइकिल और स्कूटी को पूरी तरह मॉडिफाई कर नया जैसा रूप दे दिया जाएगा रविवार को आयोजित एक गरिमामयी समारोह में इस विशेष प्रतिष्ठान का फीता काटकर उद्घाटन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मौलाना साहब द्वारा की गई विशेष दुआ के साथ हुई जिन्होंने दुकान की तरक्की और बरकत के लिए प्रार्थना की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की समाजवादी पार्टी सपा के लोकप्रिय वार्ड सभासद सुहेल उर्फ बिट्टू ठाकुर, प्रख्यात गौ सेवक शिवम शिकारपुरिया, अनवार खान, कदीर ठाकुर, नदीम ठाकुर, निजाम और फरमान खान, हमीद गाजी, ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर दुकान का विधिवत शुभारम्भ किया इस अवसर पर क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले गौ सेवक शिवम शिकारपुरिया ने दुकान के मालिक रिजवान खान, हमीद गाड़ी वाले प्रॉपर्टी डीलर, और फरमान खान, को मिठाई खिला कर इस नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी वही रिजवान खान, और मोहम्मद शफीक, ने उद्घाटन समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों और स्थानीय नागरिकों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और बड़े-बुजुर्गों से व्यापार की सफलता के लिए दुआएं ली दुकान के प्रोपराइटर रिजवान खान, ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शिकारपुर तहसील क्षेत्र और पूरी विधानसभा में अभी तक ऐसी कोई दुकान नहीं थी जहाँ दोपहिया वाहनों के मॉडिफिकेशन और कायाकल्प का सारा काम एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो लोगों को अपनी पुरानी गाड़ियों को ठीक कराने या नया लुक देने के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था हाईवे के निकट और मदरसे के पास होने के कारण इस दुकान की लोकेशन बेहद सुलभ है उद्घाटन के पहले ही दिन दुकान पर स्थानीय युवाओं और वाहन स्वामियों की भारी भीड़ देखी गई लोगों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में नई बाइक या स्कूटी खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता ऐसे में इंडियन ऑटो की यह स्कीम मध्यमवर्गीय और कामकाजी लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जहाँ बेहद कम खर्च में उनकी पुरानी गाड़ी को नया लुक और मजबूती मिल जाएगी इस उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय नागरिकों ने रिजवान खान के इस प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान नगर के विकास और सुविधाओं में एक नया अध्याय जोड़ेगा इस मौके पर अनवार खाँन, अतिफ खाँन, शमशाद खाँन, बसीम मलिक, सोहिल खाँन, जिसान अन्सारी, इसा, सानिया, इनायद, जेद, सीबू ठाकुर, मौहम्मद सफीक, जेद खाँन, सहित काफी लोग मौजूद रहे ।1
- बुलंदशहर में हाथ में अवैध पिस्टल लेकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तलाश में जुटी बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का अवैध पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी युवक हथियार दिखाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ककरिया खेड़ा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए एक गाने पर रील बनाता नजर आ रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कड़ी कार्रवाई के बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है और कुछ युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अहमदगढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- ऊंचागांव में भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, आईजीआरएस जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे सवाल ऊंचागांव में भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, आईजीआरएस जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे सवाल किसानों ने सौंपा ज्ञापन, सफाई व्यवस्था और CHC में बाहरी दवाएं लिखे जाने के आरोपों पर जताई नाराजगी; कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत 18 सितंबर 2026 को ऊंचागांव ब्लॉक में आयोजित हुई। पंचायत में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन की ओर से ब्लॉक स्तर पर आईजीआरएस शिकायतों में कथित रूप से गलत जांच रिपोर्ट दिए जाने, गांवों में सफाई व्यवस्था ठीक न होने तथा ऊंचागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मरीजों को कथित रूप से बाहर की दवाएं लिखे जाने के मुद्दे को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आईजीआरएस पर ग्रामीणों द्वारा दर्ज शिकायतों की जांच में कई बार वास्तविक स्थिति के विपरीत रिपोर्ट दिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं गांवों में सफाई कर्मियों द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा ऊंचागांव CHC में चिकित्सा प्रभारी एवं डॉक्टरों द्वारा मरीजों पर दबाव डालकर बाहर की दवाएं लिखे जाने का आरोप लगाते हुए संगठन ने मामले की जांच और व्यवस्था में सुधार की मांग की। भाकियू अराजनैतिक की ओर से दिए गए ज्ञापन में संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में आईजीआरएस शिकायतों की जांच में अनियमितता, गांवों में सफाई व्यवस्था में लापरवाही अथवा CHC में मरीजों को दबाव में लेकर बाहरी दवाएं लिखे जाने जैसी शिकायतें सामने आती हैं, तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। संगठन ने कहा कि ऐसी स्थिति में ऊंचागांव CHC प्रभारी और खंड विकास अधिकारी को आंदोलन के लिए जिम्मेदार माना जाएगा। भाकियू ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ट्रैक्टरों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई पंचायत पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष बुलंदशहर ठाकुर शैलेंद्र सिंह आर्य तथा जिला प्रभारी गुड्डू प्रधान मौजूद रहे। पंचायत का संचालन जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह गौड़ ने किया। इस दौरान ऊंचागांव ब्लॉक संरक्षक डॉ. ओमपाल सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह राणा, सियाना तहसील उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा, तहसील मंत्री अंशु वर्मा, धर्मवीर राघव, धर्मपाल सिंह, भगवान मुकदम, संजीव कुमार, राजीव सिंह राणा, प्रवीण कुमार, विक्रम सिंह, जितेंद्र कुमार, सागर सिंह, सोनू सिंह, कपिल सिंह, मनु सिंह, लाल सिंह राणा, बालकिशन, हीरा शर्मा, संजू शर्मा, नरेश शर्मा, कौशिक जी, फूल सिंह सैनी, सोमपाल सिंह फौजी, मांगे प्रजापति, राकेश कुमार, पाल, धीरज सिंह, लाखन तोमर, सुरजीत सिंह, रिंकू सिंह, लखन, विनोद, मास्टर प्रभु, गिरीश कुमार सैनी, सुनील सैनी, राजीव कुमार, राजकुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, जीतू शर्मा, हरीश शर्मा, देवेंद्र सिंह, सोमेश शर्मा, फतेहचंद, टीकाराम, जयंती प्रसाद शर्मा, प्रेम सिंह, राजू शर्मा, शिवकुमार, चंद्रपाल, मिहिर, हरीराज सिंह, सुधीर, वेद प्रकाश, सुकेश, मुकेश सिंह, चंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार, धर्मपाल सिंह, फतेह सिंह, लाल सिंह, अतुल कुमार, मूलचंद सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत में संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाग लिया तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।4
- सांप ने डसा तो युवक ने नहीं मानी हार, जहरीले सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा बुलंदशहर। रविवार, 20 सितंबर को जिले में सांप के काटने का हैरान करने वाला मामला सामने आया। काम के दौरान एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। इसके बाद युवक घबराने के बजाय सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में युवक के साथ डिब्बे में सांप देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। युवक को तत्काल चिकित्सकों की निगरानी में उपचार दिया गया। सांप को साथ लाने के कारण चिकित्सकों को उसकी पहचान करने में मदद मिली, जिससे उपचार में भी सहूलियत हुई। घटना के दौरान अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक सांप को डिब्बे में लेकर अस्पताल पहुंचता दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।3