logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से सीधे सवाल किया है। उन्होंने केंद्र से पूछा है कि वह पेट्रोल और डीजल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय डिटेंशन सेंटर पर बात क्यों करना चाहती है।

9 hrs ago
user_Jharkhand न्यूज़
Jharkhand न्यूज़
Student union महेशपुर, पाकुड़, झारखंड•
9 hrs ago

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से सीधे सवाल किया है। उन्होंने केंद्र से पूछा है कि वह पेट्रोल और डीजल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय डिटेंशन सेंटर पर बात क्यों करना चाहती है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से सीधे सवाल किया है। उन्होंने केंद्र से पूछा है कि वह पेट्रोल और डीजल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय डिटेंशन सेंटर पर बात क्यों करना चाहती है।
    1
    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से सीधे सवाल किया है। उन्होंने केंद्र से पूछा है कि वह पेट्रोल और डीजल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय डिटेंशन सेंटर पर बात क्यों करना चाहती है।
    user_Jharkhand न्यूज़
    Jharkhand न्यूज़
    Student union महेशपुर, पाकुड़, झारखंड•
    9 hrs ago
  • कुर्बानी और त्याग का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को पाकुड़ जिले में पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। पाकुड़ सदर प्रखंड के चेंगाडांगा, सीतापहाड़ी, ईलामी, झिगरहटी, फरसा और रहसपुर समेत कई गांवों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। चेंगाडांगा जुम्मा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल रब और वाकतिया मस्जिद के इमाम समाउल इस्लाम ने नमाज अदा कराई। इस तरह पाकुड़ के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बकरीद का यह पर्व अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया।
    1
    कुर्बानी और त्याग का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को पाकुड़ जिले में पूरे अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई।

पाकुड़ सदर प्रखंड के चेंगाडांगा, सीतापहाड़ी, ईलामी, झिगरहटी, फरसा और रहसपुर समेत कई गांवों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। चेंगाडांगा जुम्मा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल रब और वाकतिया मस्जिद के इमाम समाउल इस्लाम ने नमाज अदा कराई। इस तरह पाकुड़ के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बकरीद का यह पर्व अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया।
    user_Himanshi Singh
    Himanshi Singh
    पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
    8 hrs ago
  • रांगा थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर कड़ा शिकंजा कसते हुए चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मारुति वैगन-आर कार से अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे इन तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा है, जिनमें तीन बिहार राज्य के शामिल हैं। सभी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना मिली थी कि रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर-मयूरझूंटी रोड के किनारे सुनसान जंगल-झाड़ी के पास एक मारुति वैगन-आर गाड़ी में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर कार में सवार चारों व्यक्तियों को पकड़ लिया। मौके से सिल्वर रंग का एक पीस डिजिटल वजन मशीन, पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट में 52 ग्राम (प्लास्टिक सहित) गीला ब्राउन शुगर, सिल्वर फॉयल में लपेटे हुए 17 अदद ब्राउन शुगर के पैकेट (3.6 ग्राम फॉयल सहित), ब्राउन शुगर सेवन के लिए 50 अदद भूरे रंग का पेपर कटिंग, एक गुलाबी रंग का लाइट, दो पीस टूटा हुआ ब्लेड और पीला रंग का ब्राउन शुगर निकालने वाला एक चम्मच सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने रांगा थाना कांड संख्या 48/2026 भारतीय न्याय संहिता -2023 की धारा 303(2)/317(2)/3(5) एवं 21(बी) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला पंजीकृत किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय कुमार वर्मा (34), लाल मोहन साह (26), राजेश पासवान (45) और संजीत कुमार (39) शामिल हैं। पूछताछ में इन आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से ब्राउन शुगर की यह खेप पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित कलियाचक से ट्रेन के माध्यम से लाते थे और फिर इसे आस-पास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल, पुलिस निरीक्षक बरहरवा संतोष कुमार, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, एस आई गौरव भगत, महेश कुमार, एएसआई कामेश्वर मरांडी, घाव प्रसाद मिश्रा सहित थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।
    1
    रांगा थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर कड़ा शिकंजा कसते हुए चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक मारुति वैगन-आर कार से अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे इन तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा है, जिनमें तीन बिहार राज्य के शामिल हैं। सभी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना मिली थी कि रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर-मयूरझूंटी रोड के किनारे सुनसान जंगल-झाड़ी के पास एक मारुति वैगन-आर गाड़ी में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर कार में सवार चारों व्यक्तियों को पकड़ लिया।

मौके से सिल्वर रंग का एक पीस डिजिटल वजन मशीन, पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट में 52 ग्राम (प्लास्टिक सहित) गीला ब्राउन शुगर, सिल्वर फॉयल में लपेटे हुए 17 अदद ब्राउन शुगर के पैकेट (3.6 ग्राम फॉयल सहित), ब्राउन शुगर सेवन के लिए 50 अदद भूरे रंग का पेपर कटिंग, एक गुलाबी रंग का लाइट, दो पीस टूटा हुआ ब्लेड और पीला रंग का ब्राउन शुगर निकालने वाला एक चम्मच सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने रांगा थाना कांड संख्या 48/2026 भारतीय न्याय संहिता -2023 की धारा 303(2)/317(2)/3(5) एवं 21(बी) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला पंजीकृत किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय कुमार वर्मा (34), लाल मोहन साह (26), राजेश पासवान (45) और संजीत कुमार (39) शामिल हैं। पूछताछ में इन आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से ब्राउन शुगर की यह खेप पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित कलियाचक से ट्रेन के माध्यम से लाते थे और फिर इसे आस-पास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल, पुलिस निरीक्षक बरहरवा संतोष कुमार, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, एस आई गौरव भगत, महेश कुमार, एएसआई कामेश्वर मरांडी, घाव प्रसाद मिश्रा सहित थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।
    user_Sunny kr. bhagat
    Sunny kr. bhagat
    Local News Reporter बरहरवा, साहेबगंज, झारखंड•
    7 hrs ago
  • झारखंड के साहेबगंज जिला के बरहरवा प्रखंड के रामनगर में ईद-उल की नमाज़ अदा की गई। इस अवसर पर वहाँ उपस्थित लोगों में बहुत खुशी का माहौल देखने को मिला।
    1
    झारखंड के साहेबगंज जिला के बरहरवा प्रखंड के रामनगर में ईद-उल की नमाज़ अदा की गई। इस अवसर पर वहाँ उपस्थित लोगों में बहुत खुशी का माहौल देखने को मिला।
    user_Muddin Press
    Muddin Press
    बरहरवा, साहेबगंज, झारखंड•
    20 hrs ago
  • झारखंड के साहिबगंज जिले में स्थित उधवा, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और उधवा झील पक्षी अभयारण्य के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यह क्षेत्र अपनी खूबसूरत झीलों और प्रवासी पक्षियों की मनमोहक चहचहाहट के लिए विशेष पहचान रखता है। उधवा के इसी अनुपम आकर्षण को समर्पित कुछ खास शायरी इस प्रस्तुति में शामिल है।
    1
    झारखंड के साहिबगंज जिले में स्थित उधवा, अपने प्राकृतिक सौंदर्य और उधवा झील पक्षी अभयारण्य के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यह क्षेत्र अपनी खूबसूरत झीलों और प्रवासी पक्षियों की मनमोहक चहचहाहट के लिए विशेष पहचान रखता है। उधवा के इसी अनुपम आकर्षण को समर्पित कुछ खास शायरी इस प्रस्तुति में शामिल है।
    user_Lav Choudhary
    Lav Choudhary
    उधवा, साहेबगंज, झारखंड•
    7 hrs ago
  • रानेश्वर प्रखंड में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय ने बकरीद का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। अधिकतर गांवों में ईदगाहों में सुबह 7 बजे से 7:30 बजे के बीच बकरीद की नमाज अता की गई। नमाज अदा करने के उपरांत सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और हाथ मिलाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। यह पर्व लकड़ाघाटी, कुकड़ीभाषा, मोहलबोना, रंगालिया, धानभाषा डांगालपाड़ा, आसनबनी चापूड़िया, बृंदाबनी, जयताड़ा, डांगालपाड़ा, हतियापाथर, डुमरा, हक़ीक़तपुर, तसरकट्टा, भुईकमड़ा, हमीदपुर, पाथरा, एकतल्ला, सुखजोड़ा, पाठजोड़ और कोलाकाटा जैसे प्रखंड के विभिन्न गांवों में मनाया गया। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रानेश्वर थाना के पुलिस बल को नमाज अता करने वाले स्थानों पर तैनात देखा गया।
    2
    रानेश्वर प्रखंड में गुरुवार को मुस्लिम समुदाय ने बकरीद का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। अधिकतर गांवों में ईदगाहों में सुबह 7 बजे से 7:30 बजे के बीच बकरीद की नमाज अता की गई।

नमाज अदा करने के उपरांत सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और हाथ मिलाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। यह पर्व लकड़ाघाटी, कुकड़ीभाषा, मोहलबोना, रंगालिया, धानभाषा डांगालपाड़ा, आसनबनी चापूड़िया, बृंदाबनी, जयताड़ा, डांगालपाड़ा, हतियापाथर, डुमरा, हक़ीक़तपुर, तसरकट्टा, भुईकमड़ा, हमीदपुर, पाथरा, एकतल्ला, सुखजोड़ा, पाठजोड़ और कोलाकाटा जैसे प्रखंड के विभिन्न गांवों में मनाया गया।

पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रानेश्वर थाना के पुलिस बल को नमाज अता करने वाले स्थानों पर तैनात देखा गया।
    user_मो० साबिर अंसारी
    मो० साबिर अंसारी
    रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
    10 hrs ago
  • गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के परसा गांव में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए लगाई गई सोलर सिंचाई योजना के दो मोटर चोरी कर लिए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में गहरी चिंता का माहौल है, और किसानों को अपनी खेती के काम प्रभावित होने की आशंका सताने लगी है। जानकारी के अनुसार, ये सोलर सिस्टम और दो मोटर समुदाय आधारित क्लाइमेट स्मार्ट अवसंरचना, सामुदायिक सशक्तिकरण एवं मार्गदर्शन योजना के तहत लगाए गए थे, जिनका उद्देश्य परसा गांव की लगभग 70 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई करना था। इस योजना का उद्घाटन 09 मई 2026 को महागामा विधायक सह मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया था, जिससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार सुबह जब वे खेतों की ओर पहुंचे तो मोटर गायब देखकर हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक योजना से जुड़े इन उपकरणों की चोरी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और इसका सीधा असर उनकी खेती पर पड़ेगा। बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी, साथ ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
    1
    गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के परसा गांव में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए लगाई गई सोलर सिंचाई योजना के दो मोटर चोरी कर लिए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में गहरी चिंता का माहौल है, और किसानों को अपनी खेती के काम प्रभावित होने की आशंका सताने लगी है।

जानकारी के अनुसार, ये सोलर सिस्टम और दो मोटर समुदाय आधारित क्लाइमेट स्मार्ट अवसंरचना, सामुदायिक सशक्तिकरण एवं मार्गदर्शन योजना के तहत लगाए गए थे, जिनका उद्देश्य परसा गांव की लगभग 70 एकड़ कृषि भूमि की सिंचाई करना था। इस योजना का उद्घाटन 09 मई 2026 को महागामा विधायक सह मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने किया था, जिससे किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी।

ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार सुबह जब वे खेतों की ओर पहुंचे तो मोटर गायब देखकर हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक योजना से जुड़े इन उपकरणों की चोरी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और इसका सीधा असर उनकी खेती पर पड़ेगा। बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी, साथ ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
    user_Yogesh Singh
    Yogesh Singh
    Local News Reporter Godda, Jharkhand•
    10 hrs ago
  • कल्याण में बकरीद की नमाज के दौरान एक गरमागरम स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान, हिंदू संगठनों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
    1
    कल्याण में बकरीद की नमाज के दौरान एक गरमागरम स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान, हिंदू संगठनों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
    user_Jharkhand न्यूज़
    Jharkhand न्यूज़
    Student union महेशपुर, पाकुड़, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.