Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर जिले में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई । सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग चौक स्थित एक चाय दुकान के पास छापेमारी कर पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।
Anil shriwastav
समस्तीपुर जिले में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई । सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग चौक स्थित एक चाय दुकान के पास छापेमारी कर पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।
More news from बिहार and nearby areas
- समस्तीपुर जिले में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई । सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग चौक स्थित एक चाय दुकान के पास छापेमारी कर पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।1
- मोहिउद्दीन नगर पुलिस का एक्शन, गुदरी बाजार में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान अपराधियों और शराब माफियाओं पर शिकंजा, पुलिस ने काटा 25 हजार का चालान समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार में रविवार को पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शराब के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अवर निरीक्षक रामकुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से करीब 25 हजार रुपये का चालान काटा गया। मौके पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। News 24 Live | अपराध पर प्रहार, पुलिस की कार्रवाई पर नजर!1
- SIR ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का महारैली में रामलीला मैदान जाते हुए। दिल्ली दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित महारैली में मोहिउद्दीन नगर से माकपा नेता मनोज प्रसाद सुनील सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं के साथ देश के कोने कोने से भी पहुंचे लाखों की संख्या में कार्यकर्ता । SIR के खिलाफ में आवाज उठाते हुए #वोट #चोर #गद्दी #छोड़ #ज्ञानेशकुमार इस्तीफा दो का प्रदर्शन कर लगाया नारा ।1
- पंडारक के बिहारी बीघा गांव में घर से भैंस चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तीन संदिग्धों की तस्वीर एक दिन पहले भैंस खरीदने के बहाने घर पहुंचे थे संदिग्ध, रात में चोरी कर ले गए दो लाख रुपये से अधिक कीमत का पशु पंडारक। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत बिहारी बीघा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की भैंस चोरी कर ली। चोरी की यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर भैंस खोलते और उसे लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहारी बीघा निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि वे रोज की तरह रात में अपने परिवार के साथ सो गए थे। सुबह जब उनकी नींद खुली और वे पशुओं को देखने पहुंचे तो वहां से भैंस गायब थी। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन भैंस का कोई सुराग नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद जब उन्होंने पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो चोरी की पूरी घटना सामने आई। फुटेज में तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर में प्रवेश करते और भैंस खोलकर ले जाते दिखाई दिए। उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पीड़ित अवधेश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल एक संदिग्ध व्यक्ति एक दिन पहले उनके घर भैंस खरीदने के लिए आया था। उस समय परिवार के सदस्यों ने भैंस बेचने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि उसी व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात में भैंस चोरी कर ली। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी हुई भैंस की कीमत दो लाख रुपये से अधिक थी। इस संबंध में पंडारक थाना प्रभारी नवनीत राय से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस की गश्ती टीम घटनास्थल पर जा रही है। मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी तथा जांच के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पंडारक के बिहारी बीघा गांव में घर से भैंस चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तीन संदिग्धों की तस्वीर एक दिन पहले भैंस खरीदने के बहाने घर पहुंचे थे संदिग्ध, रात में चोरी कर ले गए दो लाख रुपये से अधिक कीमत का पशु पंडारक। बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत बिहारी बीघा गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की भैंस चोरी कर ली। चोरी की यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर भैंस खोलते और उसे लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिहारी बीघा निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि वे रोज की तरह रात में अपने परिवार के साथ सो गए थे। सुबह जब उनकी नींद खुली और वे पशुओं को देखने पहुंचे तो वहां से भैंस गायब थी। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन भैंस का कोई सुराग नहीं मिला। काफी तलाश करने के बाद जब उन्होंने पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो चोरी की पूरी घटना सामने आई। फुटेज में तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर में प्रवेश करते और भैंस खोलकर ले जाते दिखाई दिए। उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पीड़ित अवधेश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल एक संदिग्ध व्यक्ति एक दिन पहले उनके घर भैंस खरीदने के लिए आया था। उस समय परिवार के सदस्यों ने भैंस बेचने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि उसी व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात में भैंस चोरी कर ली। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी हुई भैंस की कीमत दो लाख रुपये से अधिक थी। इस संबंध में पंडारक थाना प्रभारी नवनीत राय से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस की गश्ती टीम घटनास्थल पर जा रही है। मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी तथा जांच के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- 🔴#समस्तीपुर में एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल शुरू 🔴#समस्तीपुर में एसके मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल शुरू1
- एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ भव्य उदघाटन, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से मिलेगा मरीजों को लाभ! एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का हुआ भव्य उदघाटन, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से मिलेगा मरीजों को लाभ! समस्तीपुर:- रविवार को सिंघिया खुर्द में एस के मंडल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एस के मंडल एवं सचिव श्रीमती मोनी रानी के कर कमलों द्वारा किया गया एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का उदघाटन। इस अस्पताल की शुरुआत से समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल का मुख्य उद्देश्य केवल मरीजों का इलाज करना नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ बनाना और हर व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है। अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर अध्यक्ष एस के मंडल ने कहा हमारा उद्देश्य चिकित्सा को केवल व्यवसाय तक सीमित रखना नहीं, बल्कि इसे सेवा और समर्पण का माध्यम बनाना है। हम चाहते हैं कि आर्थिक स्थिति के कारण किसी भी व्यक्ति को बेहतर इलाज से वंचित न रहना पड़े। मरीजों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। वहीं सचिव श्रीमती मोनी रानी ने कहा कि स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। हमारा प्रयास हैं कि मरीजों को एक ही परिसर में बेहतर जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और आधुनिक उपचार की सुविधाएं मिलें। अस्पताल मरीजों और उनके परिजनों के लिए विश्वास का केंद्र बने, यही हमारी कामना है। अस्पताल में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, लैप्रोस्कोपी, हृदय रोग, यूरोलॉजी और एनेस्थीसिया सहित विभिन्न चिकित्सा विभागों की सुविधा उपलब्ध है। महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों की देखभाल के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी जांच जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण और 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं। मरीजों की सुविधा के लिए 24×7 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही विभिन्न मार्गों से अस्पताल आने-जाने के लिए बस सेवा का भी संचालन किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और सेवाभाव के साथ एस के मंडल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल समस्तीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इधर सिंघिया खुर्द स्थित एस के मंडल ग्रुप द्वारा एस के मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल खुलने से क्षेत्र के लोगों में बेहद खुशी देखी जा रही है।3
- बिहारी बिगहा गांव में चोरों का आतंक, बीती रात घर के बाहर से भैंस चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात1
- धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर में पैसा लेन देन को लेकर धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या। मृतक की पहचान अजीत कुमार सहनी के रूप में हुई है।1