logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीपली चौराहे पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल जोधपुर। श्री महेश संगीतमय सुंदरकांड भजन मंडली द्वारा शनिवार को सायं बी-210, शंकर नगर, पीपली चौराहा के पास भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंडली के प्रवक्ता महेश मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य स्वर बाबू बिड़ला, कमल धूत, गणपत जोशी, विरेन्द्र माल, आनंद राठी एवं विपुल बिड़ला ने भजनों की अमृतमयी प्रस्तुति दी। जोधपुर के कई अन्य गायक और भजन प्रेमी भी शामिल हुए। वाद्य यंत्रों पर ऑक्टोपैड पर गज्जू भासा और ढोलक पर कमलेश (गुड्डू) ने विशेष संगत की। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भक्ति रस का आनंद लिया।

1 hr ago
user_NEWS JAN AWAZ
NEWS JAN AWAZ
Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
1 hr ago

पीपली चौराहे पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल जोधपुर। श्री महेश संगीतमय सुंदरकांड भजन मंडली द्वारा शनिवार को सायं बी-210, शंकर नगर, पीपली चौराहा के पास भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंडली के प्रवक्ता महेश मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य स्वर बाबू बिड़ला, कमल धूत, गणपत जोशी, विरेन्द्र माल, आनंद राठी एवं विपुल बिड़ला ने भजनों की अमृतमयी प्रस्तुति दी। जोधपुर के कई अन्य गायक और भजन प्रेमी भी शामिल हुए। वाद्य यंत्रों पर ऑक्टोपैड पर गज्जू भासा और ढोलक पर कमलेश (गुड्डू) ने विशेष संगत की। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भक्ति रस का आनंद लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 78 बार रक्तदान और देहदान संकल्प के लिए डॉ. हरिसिंह कड़वासरा सम्मानित 78 बार रक्तदान और देहदान संकल्प के लिए डॉ. हरिसिंह कड़वासरा सम्मानित बाड़मेर।बायतु खेतू देवी मेमोरियल ट्रस्ट एवं दीपोणी गोदारा परिवार, खारिया तला भाडखा के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवा, शिक्षा और धार्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समारोह में 78 बार रक्तदान करने, सपत्नीक मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेने तथा पर्यावरण संरक्षण के तहत 20 हजार से अधिक पौधे लगाने वाले समाजसेवी डॉ. हरिसिंह कड़वासरा को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से 51 छात्र एवं 51 छात्राओं को 5100-5100 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का शॉल, साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। समारोह में वक्ताओं ने ऐसे प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की।
    1
    78 बार रक्तदान और देहदान संकल्प के लिए डॉ. हरिसिंह कड़वासरा सम्मानित
78 बार रक्तदान और देहदान संकल्प के लिए डॉ. हरिसिंह कड़वासरा सम्मानित
बाड़मेर।बायतु 
खेतू देवी मेमोरियल ट्रस्ट एवं दीपोणी गोदारा परिवार, खारिया तला भाडखा के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवा, शिक्षा और धार्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
समारोह में 78 बार रक्तदान करने, सपत्नीक मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेने तथा पर्यावरण संरक्षण के तहत 20 हजार से अधिक पौधे लगाने वाले समाजसेवी डॉ. हरिसिंह कड़वासरा को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से 51 छात्र एवं 51 छात्राओं को 5100-5100 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का शॉल, साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। समारोह में वक्ताओं ने ऐसे प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    22 min ago
  • रायसिंहनगर ब्लॉक कांग्रेस की सभा में उमड़ा जनसैलाब, निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा जोश रायसिंहनगर: निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रायसिंहनगर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी देखने को मिली। सभा में उमड़े जनसैलाब ने आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस की सक्रियता और उत्साह का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। सभा में स्थानीय मुद्दों, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां सभी प्रमुख दलों द्वारा तेज की जा रही हैं।
    1
    रायसिंहनगर ब्लॉक कांग्रेस की सभा में उमड़ा जनसैलाब, निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

रायसिंहनगर: निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रायसिंहनगर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी देखने को मिली। सभा में उमड़े जनसैलाब ने आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस की सक्रियता और उत्साह का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।
सभा में स्थानीय मुद्दों, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां सभी प्रमुख दलों द्वारा तेज की जा रही हैं।
    user_Jalpa sharma
    Jalpa sharma
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • लालगढ़ जाटान -पंचायती चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक पंचायती चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक 📍 लालगढ़ जाटान। पंचायती चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। लालगढ़ जाटान व्यापार मंडल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में आगामी पंचायती चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और गांव-गांव व घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में करवाए गए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं अन्य विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। वहीं केंद्र की भाजपा सरकार को लेकर कांग्रेस नेताओं ने निशाना साधते हुए राम मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने की बात कही। बैठक में कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायती चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया। 🔥 पंचायती चुनाव से पहले लालगढ़ जाटान में बढ़ी राजनीतिक सक्रियता! #लालगढ़जाटान #पंचायतीचुनाव2026 #कांग्रेस #राजस्थानराजनीति #श्रीगंगानगर #सादुलशहर #राजनीतिकखबर #RajasthanKrantiNews #BreakingNews
    1
    लालगढ़ जाटान -पंचायती चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक
पंचायती चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक
📍 लालगढ़ जाटान। पंचायती चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। लालगढ़ जाटान व्यापार मंडल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में आगामी पंचायती चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और गांव-गांव व घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में करवाए गए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं अन्य विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
वहीं केंद्र की भाजपा सरकार को लेकर कांग्रेस नेताओं ने निशाना साधते हुए राम मंदिर के नाम पर जुटाए गए चंदे को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने की बात कही।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायती चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।
🔥 पंचायती चुनाव से पहले लालगढ़ जाटान में बढ़ी राजनीतिक सक्रियता!
#लालगढ़जाटान #पंचायतीचुनाव2026 #कांग्रेस #राजस्थानराजनीति #श्रीगंगानगर #सादुलशहर #राजनीतिकखबर #RajasthanKrantiNews #BreakingNews
    user_राजस्थान क्रांति न्यूज़  (RKN)
    राजस्थान क्रांति न्यूज़ (RKN)
    Newspaper publisher गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    32 min ago
  • श्रीगंगानगर में नर्सेज एसोसिएशन चुनाव का बिगुल - जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने कहा – पूरे जिले में तेज हुआ ‘वोट बनाओ अभियान’, चुनावी सरगर्मियों के बीच नवदीप मान का जिला अस्पताल में शक्ति प्रदर्शन
    1
    श्रीगंगानगर में नर्सेज एसोसिएशन चुनाव का बिगुल
- जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने कहा – पूरे जिले में तेज हुआ ‘वोट बनाओ अभियान’, चुनावी सरगर्मियों के बीच नवदीप मान का जिला अस्पताल में शक्ति प्रदर्शन
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    Sri Ganganagar, Rajasthan•
    1 hr ago
  • चुनावों की तैयारियों को लेकर हनुमान मंदिर धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक श्री गंगानगर के रायसिंहनगर पंचायत राज और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर हनुमान मंदिर धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि और मौजूद रहे गणमान्य बैठक में पूर्व विधायक दौलत राज नायक और पूर्व विधायक सोना बावरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए इस दौरान महिला कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष गोगा देवी नाई, श्यामलाल मुथ्था, दिनेश ठोलिया, जगतार सिंह समरा, संतोष उप-प्रधान* सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे बैठक के प्रमुख निर्णय बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने* पर जोर। हर वार्ड में चुनाव प्रबंधन कमेटी गठित करने का निर्णय। महिला शक्ति को आगे लाने पर सहमति। महिला कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष गोगा देवी नायक ने कहा कि महिलाएं चुनाव में कांग्रेस की जीत की आधारशिला बनेंगी। घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने और कांग्रेस की उपलब्धियां बताने का प्रस्ताव एकजुटता का संकल्प*। सभी नेताओं ने गुटबाजी भुलाकर एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने पर जोर दिया। पूर्व विधायक दौलत राज नायक ने कहा - "जब कार्यकर्ता और महिला शक्ति साथ होगी तो रायसिंहनगर में कांग्रेस का परचम लहराना तय बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में जीत का संकल्प लिया गया
    1
    चुनावों की तैयारियों को लेकर हनुमान मंदिर धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक
श्री गंगानगर के रायसिंहनगर
पंचायत राज और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर हनुमान मंदिर धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि और मौजूद रहे गणमान्य
बैठक में पूर्व विधायक दौलत राज नायक और पूर्व विधायक सोना बावरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
इस दौरान महिला कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष गोगा देवी नाई, श्यामलाल मुथ्था, दिनेश ठोलिया, जगतार सिंह समरा, संतोष उप-प्रधान* सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
बैठक के प्रमुख निर्णय
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने* पर जोर। हर वार्ड में चुनाव प्रबंधन कमेटी गठित करने का निर्णय।
महिला शक्ति को आगे लाने पर सहमति। महिला कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष गोगा देवी नायक ने कहा कि महिलाएं चुनाव में कांग्रेस की जीत की आधारशिला बनेंगी।
घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने और कांग्रेस की उपलब्धियां बताने का प्रस्ताव
एकजुटता का संकल्प*। सभी नेताओं ने गुटबाजी भुलाकर एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने पर जोर दिया।
पूर्व विधायक दौलत राज नायक ने कहा - "जब कार्यकर्ता और महिला शक्ति साथ होगी तो रायसिंहनगर में कांग्रेस का परचम लहराना तय 
बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में जीत का संकल्प लिया गया
    user_India Daily live
    India Daily live
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ​ताल छापर में RLP कार्यालय के उद्घाटन में हंगामा: अव्यवस्था पर बिफरे हनुमान बेनीवाल, बीच में ही माइक फेंक कर रवाना हुए स्थान: ताल छापर (चूरू) विशेष संवाददाता ​राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ताल छापर में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे, जहाँ कार्यक्रम के दौरान भारी अव्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की हुड़दंगबाज़ी से वे बेहद नाराज हो गए। मंच से कार्यकर्ताओं को समझाने के बावजूद जब स्थिति नियंत्रित नहीं हुई, तो RLP सुप्रीमो ने गुस्से में माइक फेंक दिया और संबोधन बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए। ​क्या था पूरा मामला? ​जानकारी के अनुसार, ताल छापर में RLP के स्थानीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पार्टी के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल का मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया गया। कार्यालय उद्घाटन के बाद जब वे मंच से मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुँचे, तो मंच के पास और सामने कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ​भाषण के दौरान ही कार्यकर्ता आपस में धक्का-मुक्की करने लगे और मंच पर चढ़ने की होड़ मच गई। बेनीवाल ने कई बार माइक से कार्यकर्ताओं को शांत रहने, अनुशासन बनाए रखने और बैठने की हिदायत दी। ​अनुशासनहीनता पर जताई कड़ी नाराजगी ​बार-बार समझाने के बाद भी जब भीड़ बेकाबू होने लगी और अव्यवस्था बढ़ती चली गई, तो बेनीवाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि "यदि कार्यकर्ता पार्टी का अनुशासन ही नहीं बनाए रख सकते, तो ऐसी अव्यवस्था का कोई मतलब नहीं है।" ​नाराज़गी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने हाथ में लिया माइक सीधे मंच पर फेंक दिया और बिना भाषण पूरा किए गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए। ​कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप ​सांसद बेनीवाल के इस तरह अचानक गुस्से में माइक फेंक कर चले जाने से मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें रोकने और मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे बिना रुकी अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसर गया और कार्यकर्ता मायूस होकर लौटने लगे। ​गौरतलब है कि हनुमान बेनीवाल अपनी साफ़गोई और मंच से सीधे तौर पर अनुशासनहीनता का विरोध करने के लिए जाने जाते हैं। इस घटना का वीडियो और खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    1
    ​ताल छापर में RLP कार्यालय के उद्घाटन में हंगामा: अव्यवस्था पर बिफरे हनुमान बेनीवाल, बीच में ही माइक फेंक कर रवाना हुए
स्थान: ताल छापर (चूरू)
विशेष संवाददाता
​राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ताल छापर में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे, जहाँ कार्यक्रम के दौरान भारी अव्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की हुड़दंगबाज़ी से वे बेहद नाराज हो गए। मंच से कार्यकर्ताओं को समझाने के बावजूद जब स्थिति नियंत्रित नहीं हुई, तो RLP सुप्रीमो ने गुस्से में माइक फेंक दिया और संबोधन बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए।
​क्या था पूरा मामला?
​जानकारी के अनुसार, ताल छापर में RLP के स्थानीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान पार्टी के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल का मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया गया। कार्यालय उद्घाटन के बाद जब वे मंच से मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुँचे, तो मंच के पास और सामने कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
​भाषण के दौरान ही कार्यकर्ता आपस में धक्का-मुक्की करने लगे और मंच पर चढ़ने की होड़ मच गई। बेनीवाल ने कई बार माइक से कार्यकर्ताओं को शांत रहने, अनुशासन बनाए रखने और बैठने की हिदायत दी।
​अनुशासनहीनता पर जताई कड़ी नाराजगी
​बार-बार समझाने के बाद भी जब भीड़ बेकाबू होने लगी और अव्यवस्था बढ़ती चली गई, तो बेनीवाल का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि "यदि कार्यकर्ता पार्टी का अनुशासन ही नहीं बनाए रख सकते, तो ऐसी अव्यवस्था का कोई मतलब नहीं है।"
​नाराज़गी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने हाथ में लिया माइक सीधे मंच पर फेंक दिया और बिना भाषण पूरा किए गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए।
​कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप
​सांसद बेनीवाल के इस तरह अचानक गुस्से में माइक फेंक कर चले जाने से मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें रोकने और मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे बिना रुकी अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा पसर गया और कार्यकर्ता मायूस होकर लौटने लगे।
​गौरतलब है कि हनुमान बेनीवाल अपनी साफ़गोई और मंच से सीधे तौर पर अनुशासनहीनता का विरोध करने के लिए जाने जाते हैं। इस घटना का वीडियो और खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पीपली चौराहे पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल जोधपुर। श्री महेश संगीतमय सुंदरकांड भजन मंडली द्वारा शनिवार को सायं बी-210, शंकर नगर, पीपली चौराहा के पास भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंडली के प्रवक्ता महेश मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य स्वर बाबू बिड़ला, कमल धूत, गणपत जोशी, विरेन्द्र माल, आनंद राठी एवं विपुल बिड़ला ने भजनों की अमृतमयी प्रस्तुति दी। जोधपुर के कई अन्य गायक और भजन प्रेमी भी शामिल हुए। वाद्य यंत्रों पर ऑक्टोपैड पर गज्जू भासा और ढोलक पर कमलेश (गुड्डू) ने विशेष संगत की। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भक्ति रस का आनंद लिया।
    1
    पीपली चौराहे पर हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
जोधपुर। श्री महेश संगीतमय सुंदरकांड भजन मंडली द्वारा शनिवार को सायं  बी-210, शंकर नगर, पीपली चौराहा के पास भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
मंडली के प्रवक्ता महेश मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य स्वर बाबू बिड़ला, कमल धूत, गणपत जोशी, विरेन्द्र माल, आनंद राठी एवं विपुल बिड़ला ने भजनों की अमृतमयी प्रस्तुति दी। जोधपुर के कई अन्य गायक और भजन प्रेमी भी शामिल हुए। 
वाद्य यंत्रों पर ऑक्टोपैड पर गज्जू भासा और ढोलक पर कमलेश (गुड्डू) ने विशेष संगत की। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भक्ति रस का आनंद लिया।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • स्वर्ण पद्द पैदल यात्रा को प्रशासन का रोकने का प्रयास महिपाल सिंह मकराना और उनके सभी सहयोगियो का जनसैलाब जो युजीसी का विरोध कर रहा है पुरा स्वर्ण समाज। सुत्रो से।
    1
    स्वर्ण पद्द पैदल यात्रा को प्रशासन का रोकने का प्रयास महिपाल सिंह मकराना और उनके सभी सहयोगियो का जनसैलाब जो युजीसी का विरोध कर रहा है पुरा स्वर्ण समाज। 
सुत्रो से।
    user_Bhajan lal sharma
    Bhajan lal sharma
    Farmer चूरू, चूरू, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.