logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झांसी में 595 महिला आरक्षियों का पास आउट, दीक्षांत परेड में दिखाई दमदार सलामी वीरांगना रानी झांसी की धरती पर पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में 595 महिला आरक्षियों ने नौ महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर पास आउट किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह मौजूद रहे। पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित इस भव्य दीक्षांत परेड समारोह में महिला रिक्रूट अभ्यर्थियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी और अपने नौ माह के इस कठिन प्रशिक्षण के दौरान महिला आरक्षियों को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ मानसिक मजबूती, कानूनी ज्ञान, साइबर क्राइम, डिजिटल अपराध की रोकथाम और इंटेलिजेंस कलेक्शन जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा ह्यूमन राइट्स, महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और फील्ड में कार्य करने के व्यवहारिक पहलुओं को भी गहराई से सिखाया गया।अनुशासन व प्रशिक्षण की झलक पेश की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Rajeev Dixit
Rajeev Dixit
मऊरानीपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

झांसी में 595 महिला आरक्षियों का पास आउट, दीक्षांत परेड में दिखाई दमदार सलामी वीरांगना रानी झांसी की धरती पर पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में 595 महिला आरक्षियों ने नौ महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर पास आउट किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह मौजूद रहे। पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित इस भव्य दीक्षांत परेड समारोह में महिला रिक्रूट अभ्यर्थियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी और अपने नौ माह

के इस कठिन प्रशिक्षण के दौरान महिला आरक्षियों को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ मानसिक मजबूती, कानूनी ज्ञान, साइबर क्राइम, डिजिटल अपराध की रोकथाम और इंटेलिजेंस कलेक्शन जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा ह्यूमन राइट्स, महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और फील्ड में कार्य करने के व्यवहारिक पहलुओं को भी गहराई से सिखाया गया।अनुशासन व प्रशिक्षण की झलक पेश की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वीरांगना रानी झांसी की धरती पर पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में 595 महिला आरक्षियों ने नौ महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर पास आउट किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह मौजूद रहे। पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित इस भव्य दीक्षांत परेड समारोह में महिला रिक्रूट अभ्यर्थियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी और अपने नौ माह के इस कठिन प्रशिक्षण के दौरान महिला आरक्षियों को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ मानसिक मजबूती, कानूनी ज्ञान, साइबर क्राइम, डिजिटल अपराध की रोकथाम और इंटेलिजेंस कलेक्शन जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा ह्यूमन राइट्स, महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और फील्ड में कार्य करने के व्यवहारिक पहलुओं को भी गहराई से सिखाया गया।अनुशासन व प्रशिक्षण की झलक पेश की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
    2
    वीरांगना रानी झांसी की धरती पर पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में 595 महिला आरक्षियों ने नौ महीने की कठिन ट्रेनिंग पूरी कर पास आउट किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह मौजूद रहे। पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित इस भव्य दीक्षांत परेड समारोह में महिला रिक्रूट अभ्यर्थियों ने शानदार परेड का प्रदर्शन करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी और अपने नौ माह के इस कठिन प्रशिक्षण के दौरान महिला आरक्षियों को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ मानसिक मजबूती, कानूनी ज्ञान, साइबर क्राइम, डिजिटल अपराध की रोकथाम और इंटेलिजेंस कलेक्शन जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अलावा ह्यूमन राइट्स, महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और फील्ड में कार्य करने के व्यवहारिक पहलुओं को भी गहराई से सिखाया गया।अनुशासन व प्रशिक्षण की झलक पेश की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी गौरांग राठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Rajeev Dixit
    Rajeev Dixit
    मऊरानीपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज हम बात कर रहे हैं एक कड़वी सच्चाई की — क्या सिर्फ अमीर घर में शादी करने से बेटी खुश रहती है? इस वीडियो में जानिए: ✔️ पैसा vs असली खुशी ✔️ समाज की सच्चाई ✔️ बेटियों के साथ होने वाली गलत सोच वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Follow जरूर करें। रिपोर्टर: रितेश
    1
    आज हम बात कर रहे हैं एक कड़वी सच्चाई की —
क्या सिर्फ अमीर घर में शादी करने से बेटी खुश रहती है?
इस वीडियो में जानिए:
✔️ पैसा vs असली खुशी
✔️ समाज की सच्चाई
✔️ बेटियों के साथ होने वाली गलत सोच
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Follow जरूर करें।
रिपोर्टर: रितेश
    user_Ritesh Reporter
    Ritesh Reporter
    Mandi Agent मऊरानीपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 अंतर्गत टीकमगढ़ नगर में स्वच्छता हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने वार्ड क्र. 21 में वार्ड वासियों से स्वच्छता के संबंध में चर्चा की एवं समस्याओं को सुना। तत्पश्चात श्री श्रोत्रिय ने वार्ड क्र.21 में स्थित शासकीय शराब की दुकान से समीप बहुत कचरा एकत्रित पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्रवाही करते हुए दुकान संचालक पर 10 हजार रूपये का चालान करने के लिए निर्देशित किया तथा शाम तक कचरा साफ करने एवं आगे कचरा नहीं फैलाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री निर्देशानुसार नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा कार्रवाही करते हुये दुकान परिसर के समीप नाश्ते की दुकान/गुमटियों से सिंगल यूज्ड प्लास्टिक जब्त किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका टीकमगढ़ अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका टीकमगढ़ श्री अभिषेक खरे, अन्य जनप्रतिनिधि, सीएमओ टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    2
    कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज स्वच्छता सर्वेक्षण-2025  अंतर्गत टीकमगढ़ नगर में स्वच्छता हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 
इस दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने वार्ड क्र. 21 में वार्ड वासियों से स्वच्छता के संबंध में चर्चा की एवं समस्याओं को सुना। तत्पश्चात श्री श्रोत्रिय ने वार्ड क्र.21 में स्थित शासकीय शराब की दुकान से समीप बहुत कचरा एकत्रित पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्रवाही करते हुए दुकान संचालक पर 10 हजार रूपये का चालान करने के लिए निर्देशित किया तथा शाम तक कचरा साफ करने एवं आगे कचरा नहीं फैलाने के निर्देश दिए। 
इस दौरान कलेक्टर श्री निर्देशानुसार नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा कार्रवाही करते हुये दुकान परिसर के समीप नाश्ते की दुकान/गुमटियों से सिंगल यूज्ड प्लास्टिक जब्त किया गया।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका टीकमगढ़ अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका टीकमगढ़ श्री अभिषेक खरे, अन्य जनप्रतिनिधि, सीएमओ टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज स्वच्छता सर्वेक्षण-2025 अंतर्गत टीकमगढ़ नगर में स्वच्छता हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
    1
    टीकमगढ़ कलेक्टर  विवेक श्रोत्रिय ने आज स्वच्छता सर्वेक्षण-2025  अंतर्गत टीकमगढ़ नगर में स्वच्छता हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
    user_MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    Media company पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    1
    Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गुरसरांय/झांसी। क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनीता (30) पत्नी रामखिलावन निवासी बुधोरा पनवाड़ी, अजय (22) पुत्र गौरीशंकर निवासी पठा तरीचरकला निवाड़ी एवं करिश्मा (17) पुत्री शंकर सिंह निवासी देवरा खुर्द टोडी फतेहपुर बाइक से पंडवाहा से देवरा जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम बगरोनी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद करिश्मा और विनीता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। अजय का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय/झांसी। क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनीता (30) पत्नी रामखिलावन निवासी बुधोरा पनवाड़ी, अजय (22) पुत्र गौरीशंकर निवासी पठा तरीचरकला निवाड़ी एवं करिश्मा (17) पुत्री शंकर सिंह निवासी देवरा खुर्द टोडी फतेहपुर बाइक से पंडवाहा से देवरा जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम बगरोनी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद करिश्मा और विनीता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। अजय का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • निवाड़ी जिले के तरीचर कला क्यों बस स्टैंड के पास भूसे के गोदाम में लगी आग,,,, कड़ी मस्कत के बाद पाया आग पर काबू कोई जनहानि नहीं,,,
    1
    निवाड़ी जिले के तरीचर कला क्यों बस स्टैंड के पास भूसे के गोदाम में लगी आग,,,, कड़ी मस्कत के बाद पाया आग पर काबू कोई जनहानि नहीं,,,
    user_Hemant verma
    Hemant verma
    South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां विद्युतीकरण के नाम पर हरे-भरे पेड़ों की कटाई का आरोप लगा है। विरोध करने पर किसान को धमकी देने की बात भी सामने आई है। मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटकूटरा का है, जहां विद्युत केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान किसान राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि उसके खेत से केबल लाइन डाली जा रही है और इस दौरान बिना किसी अनुमति के हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया। पीड़ित के मुताबिक जब उसने पेड़ों की कटान को लेकर ठेकेदार से सवाल किया, तो ठेकेदार ने उसे धमकी दी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही। किसान का कहना है कि ठेकेदार दबंग प्रवृत्ति का है, जिससे उसे अपनी सुरक्षा को लेकर भी डर सता रहा है। वहीं पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
    1
    झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां विद्युतीकरण के नाम पर हरे-भरे पेड़ों की कटाई का आरोप लगा है। विरोध करने पर किसान को धमकी देने की बात भी सामने आई है।
मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटकूटरा का है, जहां विद्युत केबल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान किसान राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि उसके खेत से केबल लाइन डाली जा रही है और इस दौरान बिना किसी अनुमति के हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया।
पीड़ित के मुताबिक जब उसने पेड़ों की कटान को लेकर ठेकेदार से सवाल किया, तो ठेकेदार ने उसे धमकी दी और फर्जी मुकदमे में फंसाने की बात कही।
किसान का कहना है कि ठेकेदार दबंग प्रवृत्ति का है, जिससे उसे अपनी सुरक्षा को लेकर भी डर सता रहा है।
वहीं पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
    user_Rajeev Dixit
    Rajeev Dixit
    मऊरानीपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.