Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवागत एसपी ने पत्रकारों से की मुलाकात जनपद खीरी की नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होकर बातचीत की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले अपना परिचय दिया और उसके बाद मौजूद पत्रकारों से भी उनका परिचय पूछा। मुलाकात के दौरान उन्होंने मीडिया के साथ समन्वय और बेहतर संवाद बनाए रखने की बात कही।
Shahnawaz Gauri
नवागत एसपी ने पत्रकारों से की मुलाकात जनपद खीरी की नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होकर बातचीत की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले अपना परिचय दिया और उसके बाद मौजूद पत्रकारों से भी उनका परिचय पूछा। मुलाकात के दौरान उन्होंने मीडिया के साथ समन्वय और बेहतर संवाद बनाए रखने की बात कही।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वाहन स्वामियों को मिलेगी बड़ी राहत पलिया कलां-खीरी। पलिया नगर में शारदा पेट्रोलियम पर स्थापित किया गया सीएनजी पम्प अब जल्द ही शुरू होने जा रहा है। बता दें कि पम्प चालू न हो पाने के कारण सीएनजी वाहन स्वामियों को गैस भरवाने के लिए पलिया से 15 किलोमीटर दूर भीरा या फिर 40 किलोमीटर दूर निघासन जाना पड़ता है। इससे उन्हें समय और धन दोनों का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है। जानकारी लेने पर सेल्स ऑफिसर सुशील कुमार मीना ने बताया कि अभी तक बिजली मीटर न लग पाने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। बिजली मीटर लगने के बाद स्टम्पिंग की कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस माह के भीतर सीएनजी पम्प का संचालन शुरू हो जाएगा। वहीं शारदा पेट्रोलियम के अधिकृत विक्रेता राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पम्प से संबंधित सभी प्रमुख तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 5 फरवरी को बिजली मीटर भी लग चुका है। सुरक्षा से जुड़े कुछ छोटे-मोटे कार्य शेष हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 10 से 15 दिनों के भीतर सीएनजी पम्प का शुभारंभ कर दिया जाएगा। सीएनजी पम्प के शुरू होने की खबर से पलिया एवं आसपास के क्षेत्र के सीएनजी वाहन चालकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पम्प चालू होने से न केवल ईंधन की उपलब्धता आसान होगी, बल्कि समय और खर्च दोनों की बचत भी होगी। इससे क्षेत्र में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।1
- लखीमपुर खीरी- आज SIR प्रक्रिया को लेकर मिश्राना सभासद अनिरुद्ध त्रिपाठी के आवास पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी, जिसमें मनीष तिवारी और अनिरुद्ध त्रिपाठी ने SIR प्रक्रिया में जमीनी स्तर पर हो रहीं अनियमितताओं को साक्ष्यों के साथ उजागर किया, साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की⤵️2
- लखीमपुर- कस्बा खीरी से ओयल ट्रामा सेंटर जाने वाली सड़क एक साल में ही कई जगह से उखड़ गई है, बजरी निकलने और गड्ढे बनने से हालात खराब हो चुके हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के वक्त ही गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे लेकिन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया, बार बार मरम्मत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है1
- लखीमपुर खीरी: निघासन में कोरियाई नागरिकों से ठगी की कोशिश। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक मौके से फरार हो गया।1
- Post by INDIA TV24 NEWS1
- सभ्यतागत और आध्यात्मिक रूप से जुड़े हैं भारत और श्रीलंका1
- विधायक रोमी साहनी ने किया शुभारंभ पलियाकलां-खीरी। पलिया नगर के सीओ आफिस से स्टेशन चौराहा तक रोड के दोनों ओर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा 1370 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को पलिया विधायक रोमी साहनी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन कर पहली ईंट रखकर किया। पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर एसपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को विधिवत पूजन कर कार्य की शुरुआत की गई है, जबकि 7 फरवरी शनिवार से पूरे विस्तार के साथ इंटरलॉकिंग का कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क के दोनों ओर पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि डिवाइडर युक्त यह मार्ग काफी संकरा होने के कारण आए दिन जाम और वाहनों के आपसी साइड लेने में दिक्कत होती थी। इंटरलॉकिंग लगने से सड़क चौड़ी व सुगम हो जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। कार्य का शुभारंभ होते ही क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने इसे पलिया नगर के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताते हुए विधायक रोमी साहनी एवं पीडब्ल्यूडी विभाग का आभार व्यक्त किया।1
- जनपद खीरी की नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से रूबरू होकर बातचीत की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले अपना परिचय दिया और उसके बाद मौजूद पत्रकारों से भी उनका परिचय पूछा। मुलाकात के दौरान उन्होंने मीडिया के साथ समन्वय और बेहतर संवाद बनाए रखने की बात कही।1
- लखीमपुर- कस्बा खीरी से ओयल ट्रामा सेंटर जाने वाली सड़क एक साल में ही कई जगह से उखड़ गई है, बजरी निकलने और गड्ढे बनने से हालात खराब हो चुके हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के वक्त ही गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे लेकिन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया, बार बार मरम्मत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।1