Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान के रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के बन्दा गांव में शनिवार को शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक मदन दिलावर के दौरे के दौरान भारी हंगामा हो गया। दरअसल, नगर निगम की गौशाला में सांड के हमले में अपनी जान गंवाने वाले गोपाल भील के परिवार के लिए अनुकंपा सहायता की मांग को लेकर ग्रामीण मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की गुहार लगाना चाहते थे। इसी मुलाकात के दौरान वहां मौजूद एक युवक द्वारा वीडियो बनाने पर मंत्री के निजी सहायक ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद गहरा गया और मंत्री मदन दिलावर वहां से अचानक रवाना हो गए। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि मंत्री ने उनकी बात सुने बिना ही कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया। इस बात से नाराज लोगों ने मदन दिलावर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और "मदन दिलावर मुर्दाबाद" के नारे लगाए।
Mangilal Charan
राजस्थान के रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के बन्दा गांव में शनिवार को शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक मदन दिलावर के दौरे के दौरान भारी हंगामा हो गया। दरअसल, नगर निगम की गौशाला में सांड के हमले में अपनी जान गंवाने वाले गोपाल भील के परिवार के लिए अनुकंपा सहायता की मांग को लेकर ग्रामीण मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की गुहार लगाना चाहते थे। इसी मुलाकात के दौरान वहां मौजूद एक युवक द्वारा वीडियो बनाने पर मंत्री के निजी सहायक ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद गहरा गया और मंत्री मदन दिलावर वहां से अचानक रवाना हो गए। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि मंत्री ने उनकी बात सुने बिना ही कार्यक्रम स्थल छोड़ दिया। इस बात से नाराज लोगों ने मदन दिलावर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और "मदन दिलावर मुर्दाबाद" के नारे लगाए।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग शाकिर खान रामगंजमंडी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नगर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में पन्नालाल चौराहे होते हुए सरकारी कुआं पहुंचे। चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा ने कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा धरना स्थल से हिरासत में लेकर हटाया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आज राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार विरोध की आवाज़ों के प्रति कठोर रवैया अपना रही है। केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इन अधिकारों पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है। नगर अध्यक्ष पवन बाबेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र जिस परीक्षा-पत्र लीक प्रकरण में निष्पक्ष जांच और संबंधित मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, उस पर सरकार जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में अपनी बात रखना, सरकार से सवाल पूछना और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन आज ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि सरकार से सवाल पूछने वालों को ही निशाने पर लिया जाता है। बाबेल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की आवाज़ सुनने के बजाय उसे दबाने का प्रयास कर रही है। लोकतंत्र में संवाद और जवाबदेही सबसे आवश्यक हैं। कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनता के साथ खड़ी रहेगी तथा लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपने संघर्ष को आगे बढ़ाती रहेगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गौतम ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार आघात हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने और विरोध की आवाज़ को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।3
- कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित दरा अभ्यारण्य क्षेत्र में मंगलवार को हुई बारिश के चलते दिनभर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। क्षेत्र में बारिश की वजह से कमलपुरा से लेकर दरा नाल तक सड़क मार्ग में दोनों तरफ गहरे गड्ढे हो गए। इसी बीच अभ्यारण्य क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रक खराब हो गए, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई और जाम लगातार बढ़ता चला गया। सड़क पर बने गड्ढों और खराब ट्रकों के कारण एक तरफ पदमपुरा दोबड़ा तो दूसरी तरफ जालिमपुरा पेट्रोल पंप तक गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं। इसके अलावा भटवाड़ा अमझार सड़क पर भी वाहनों की कतारें देखने को मिलीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से दोनों ट्रकों को रास्ते से हटवाया और एक-एक तरफ करके वाहनों को निकालने का प्रयास किया। रेंग-रेंगकर चल रहे वाहनों के कारण सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और पुलिस की मशक्कत के बावजूद शाम 7 बजे तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।4
- कोटा के रामगंजमंडी क्षेत्र के अंतरालिया गांव में जहरीले कीड़े के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामचंदरी गुर्जर (पत्नी रतनलाल गुर्जर) के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। दुख की इस घड़ी में जब ग्रामीण मृतका का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे, तो वहां उचित सुविधाएं न होने के कारण उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ी। आखिरकार, ग्रामीणों को तरपाल के नीचे अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान श्मशान घाट की स्थिति ऐसी ही बदहाल थी, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक वहां कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। श्मशान घाट पर शेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का पूरी तरह से अभाव है, जिससे बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करने में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से श्मशान घाट पर जल्द से जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी दुखद और विकट स्थिति से न गुजरना पड़े।1
- कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में कई दिनों से मानसून रूठा हुआ है, जिससे किसान अपनी फसलों को लेकर बेहद चिंतित हैं। यदि समय पर बरसात नहीं हुई तो फसलें चौपट हो जाएंगी और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इसी चिंता के बीच, अच्छी वर्षा की कामना के लिए रविवार को सातलखेड़ी कस्बे के लोगों ने गांव के बाहर भोजन बनाया और देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना की। इसी पारंपरिक मान्यता के तहत, सोमवार को इंद्र देवता को मनाने और क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए सभी ग्रामीणों ने मिलकर घांस भेरुजी की सवारी निकाली। इस अनूठी सवारी के दौरान महिलाएं सबसे आगे रस्सी से घांस भेरुजी को खींचकर चल रही थीं, जबकि पुरुष और बच्चे पीछे-पीछे श्रद्धापूर्वक जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे।3
- अरावली की लोकदेवी माँ जोगणिया पर केंद्रित उपन्यास 'माँ जोगणियाँ' का भाग-21 सामने आया है। यह उपन्यास पूरी तरह से अरावली की लोकदेवी माँ जोगणिया की पृष्ठभूमि पर आधारित है।1
- झालावाड़ के झालरापाटन स्थित गोमती सागर तालाब पर मंगलवार को मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए एक व्यापक संयुक्त मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का व्यावहारिक परीक्षण करना था। मॉकड्रिल के दौरान एक काल्पनिक स्थिति बनाई गई, जिसमें लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गोमती सागर तालाब का जलस्तर अचानक बढ़ने और तेज बहाव से किनारे पर मौजूद लगभग 30 लोगों के पानी में घिरने का परिदृश्य तैयार किया गया। सूचना मिलते ही सक्रिय हुए जिला प्रशासन ने SDRF, NDRF, भारतीय सेना, सिविल डिफेंस और स्थानीय पुलिस की टीमों को तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना किया। बचाव दलों ने मोटर बोट, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू रोप और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से सभी 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद घटनास्थल पर बने अस्थायी राहत शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने घायलों की प्राथमिक जांच और उपचार का अभ्यास किया। इस संयुक्त मॉकड्रिल में SDRF के 34, NDRF के 31 और भारतीय सेना के 81 जवानों सहित कुल 146 प्रशिक्षित जवानों ने भाग लेकर आपसी समन्वय का प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्रिगेडियर संजय रावत, कमांडिंग ऑफिसर रोहित ढोबाल, मेजर निखिल, कंपनी कमांडर SDRF एकता हाड़ा, पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया, जिला परिषद CEO शंभुदयाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा, DSP हर्षराज सिंह खरेड़ा सहित सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ASP भागचंद मीणा और NDRF कमांडेंट निशांत कुमार ने भी इस मॉकड्रिल की तैयारियों और सफल संचालन की जानकारी दी।1
- झालावाड़ के झालरापाटन बाईपास के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां अपने घर से ग्रोथ सेंटर ऑफिस जाने के लिए निकले युवक तोकीर गोरी की कार में अचानक ब्लास्ट हो गया। घर के बाहर बाईपास के पास हुए इस धमाके में गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक घायल हो गया। इस ब्लास्ट में युवक के दोनों हाथ जल गए हैं और उसके चेहरे पर भी निशान आए हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने घायल युवक को तुरंत एसआरजी (SRG) अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। वहीं, कार में ब्लास्ट की इस घटना को लेकर अब प्रशासन द्वारा भी जांच की बात सामने आ रही है।1