महिला आरक्षण: पप्पू यादव ने PM मोदी से किया बड़ा सवाल, 'आप नहीं चाहते थे कि…' सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 2014 में आपने महिला बिल की बात नहीं की जबकि आपके पास सबसे अधिक बहुमत था. सांसद ने यह भी पूछा कि 2014 में परिसीमन क्यों नहीं किया? महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष को घेरा जा रहा है. बिल पास नहीं होने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्र को संबोधित भी किया था. इन सबके बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेतओं के बीच बयानबाजी जारी है. सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मोदी सरकार पर वे खूब बरसे. सवाल भी उठाया. पप्पू यादव ने कहा, "2014 में आपने महिला बिल की बात नहीं की, आपके पास सबसे अधिक बहुमत था. किसी की जरूरत नहीं थी. 2014 के बाद सबसे अधिक वोट लोगों ने आपको दिया. 2019 में आपने महिला आरक्षण बिल पारित क्यों नहीं किया? 2023 में क्यों जब आपके पास बहुमत नहीं था?" सांसद ने कहा, "आप नहीं चाहते थे कि महिला बिल पास हो... आपने 2014 में परिसीमन क्यों नहीं किया? 2019 में परिसीमन क्यों नहीं किया? आज परिसीमन क्यों?"
महिला आरक्षण: पप्पू यादव ने PM मोदी से किया बड़ा सवाल, 'आप नहीं चाहते थे कि…' सांसद पप्पू यादव ने कहा कि 2014 में आपने महिला बिल की बात नहीं की जबकि आपके पास सबसे अधिक बहुमत था. सांसद ने यह भी पूछा कि 2014 में परिसीमन क्यों नहीं किया? महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष को घेरा जा रहा है. बिल पास नहीं होने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्र को संबोधित भी किया था. इन सबके बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेतओं के बीच बयानबाजी जारी है. सोमवार (20 अप्रैल, 2026) को सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मोदी सरकार पर वे खूब बरसे. सवाल भी उठाया. पप्पू यादव ने कहा, "2014 में आपने महिला बिल की बात नहीं की, आपके पास सबसे अधिक बहुमत था. किसी की जरूरत नहीं थी. 2014 के बाद सबसे अधिक वोट लोगों ने आपको दिया. 2019 में आपने महिला आरक्षण बिल पारित क्यों नहीं किया? 2023 में क्यों जब आपके पास बहुमत नहीं था?" सांसद ने कहा, "आप नहीं चाहते थे कि महिला बिल पास हो... आपने 2014 में परिसीमन क्यों नहीं किया? 2019 में परिसीमन क्यों नहीं किया? आज परिसीमन क्यों?"
- गुजरात के सूरत से बीजेपी द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने का मामला सामने आया है। इस ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल के लोगों को वोट डालने भेजा गया। बताया जा रहा है कि यह वही सूरत स्टेशन है, जहां एक दिन पहले ट्रेन पकड़ने पहुंचे मजदूरों को लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा था। ये मजदूर यूपी और बिहार के थे।1
- दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने ली जान, 34 साल के युवक की गोली मारकर हत्या राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई. एक पड़ोसी ने विवाद के दौरान फायरिंग कर दी, जिसमें 34 वर्षीय पंकज नैयर की मौत हो गई. दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में आज सुबह पार्किंग को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पंकज नय्यर (34 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी गौरव शर्मा (प्रीत विहार निवासी) गोली चलाने के बाद फरार हो गया है. पुलिस आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब दो से तीन के बीच में दो पीसीआर कॉल प्राप्त हुईं. पहली कॉल 02:22 बजे और दूसरी 02:26 बजे फायरिंग और झगड़े की सूचना पर प्राप्त हुईं, ये दोनों कॉल्स A-144, प्रीत विहार के पते पर हुई घटना से संबंधित थीं. पुलिस ने बताया कि ये घटना ए-144, प्रीत विहार में हुई, जहां पंकज और उनके भाई पारस का गौरव शर्मा नामक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रति विहार के रहने वाले 34 वर्षीय पंकज नायर और 43 वर्षीय उनके भाई पारस के बीच पार्किंग को लेकर गौरव शर्मा से विवाद हुआ था. झगड़े के दौरान आरोपी गौरव ने गोली चला दी, जिससे पंकज के सीने में गोली लग गई. गंभीर घायल अवस्था में पंकज को तुरंत मलिक निर्माण विहार स्थित रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.1
- Post by MOHD Ahsan. 95406238261
- अब किसी भी उम्र में बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र, जानें घर बैठे आवेदन करने का आसान तरीका अक्सर लोगों को लगता है कि जन्म प्रमाण पत्र केवल बचपन में ही बन सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर किसी कारण से आपका जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है, तो आप बड़ी उम्र में भी इसे बनवा सकते हैं। अब सरकार की अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी है, जिनमें अब जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) बनवाना भी शामिल है। पहले जहां इस काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब आप घर बैठे ही आसानी से आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि अब किसी भी उम्र में जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? अगर आप भी अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को फॉलों करें... सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। फिर आपको Apply for Birth Certificate का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें। अब फॉर्म में जरूरी जानकारी जैसे जन्म तिथि, स्थान, माता-पिता की जानकारी वगैरा भरें। फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करें और रेफरेंस नंबर नोट कर लें। इस रेफरेंस नंबर से आप अपने आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। अगर कोई 21 दिन से कम उम्र के बच्चे के लिए बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहता है, तो उसके लिए प्रक्रिया थोड़ी अलग है, इसके लिए अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप, जच्चा-बच्चा कार्ड का होना जरूरी है। लेकिन अगर बच्चा 21 दिन से ज्यादा का है या वयस्क है, तो उसके लिए SDM ऑर्डर (नोटरी ) जरूरी होगा। इसके साथ ही आपको एफिडेविट (शपथ पत्र) और पहचान पत्र (आधार, पैन या पासपोर्ट) की भी जरूरत पड़ सकती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दस्तावेजों की जरूरत भी बढ़ती जाती है।1
- सोनिया विहार में शिकायत करना पड़ा भारी: घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, तीन घायल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना सोनिया विहार इलाके में चौथा पुस्ता स्थित दुर्गा मंदिर के पास जंगल वाले रोड पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशा करने का विरोध करना इस परिवार को भारी पड़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उसके बेटों को बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनके घर के पास एक खाली प्लॉट है, जहां कुछ युवक अक्सर नशा करते थे। करीब एक साल पहले इस संबंध में शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में दुश्मनी बढ़ गई। हाल ही में जब आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी कार में तोड़फोड़ की और उसे जलाने की कोशिश की, तो परिवार ने इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस बात से नाराज आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और चाकू लेकर पीड़ित परिवार के घर में घुस आए और हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अरुण और आर्यन के रूप में हुई है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर अभी भी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- यूपी की लड़की ने क्या किया धमाका1
- सालों पुराना गु#प्त रोग अब जड़ से खत्म #viralreelsシ #explorepage #instagram #SEXPROBLEM #jantakiawaaj #instagramreels #ayurveda #health #viralpost2024 #reportervlog1
- दिल्ली में नकली उत्पाद बनाने वाली दो अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया है। कार्रवाई के दौरान नकली Eno पाउडर और NESCAFE कॉफी तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। छापेमारी में करीब 1 लाख Eno शैशे, 50 हजार NESCAFE कॉफी शैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर, 2 ड्रम एसिड समेत भारी मात्रा में कच्चा माल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में नितिन भारद्वाज, संजय बंसल, उत्तम दास और पापाई दास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और बाजार में पहुंचाए गए नकली माल की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नकली सामान ब्रांडेड पैकिंग में तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने लोगों से खरीदारी के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।2