Shuru
Apke Nagar Ki App…
BLDC Fan instollation funny video by electrician0302 naini prayagraj uttar Pradesh
Ved Prakash Pandey
BLDC Fan instollation funny video by electrician0302 naini prayagraj uttar Pradesh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ved Prakash Pandey1
- आज तहसील करछना में अधिवक्ता संघ के बैनर तले बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पांडे और महामंत्री शिवेंद्र सिंह के साथ सभी पदाधिकारी और अधिवक्ता बंधु ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार कार्यालय से थाना तक पैदल यात्रा की और तहसील गेट पर सभा किया तथा उपजिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुये अपना विरोध प्रकट किया।1
- गैस की किल्लत की अफवाहों पर जिलाधिकारी ने किया खंडन, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध प्रयागराज। जिले में गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और आमजन को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर गैस की कमी की अफवाहें फैलायी जा रही हैं, जो पूरी तरह निराधार हैं। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर की खरीद या भंडारण न करें। प्रशासन लगातार आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी कर रहा है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- प्रयागराज। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह और अव्यवस्था को रोकने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे अपने प्रतिष्ठान के बाहर स्पष्ट रूप से सूचना प्रदर्शित करें कि घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि यदि कोई व्यक्ति, गैस एजेंसी या प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलेंडरों की अनधिकृत होल्डिंग, भंडारण, डायवर्जन, कालाबाजारी, ओवररेटिंग या डिलीवरी में अनियमितता करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 तथा भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए लोगों को यह जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं कि जनपद में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं को जागरूक करने को कहा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।1
- बक्शी बाजार मस्जिद क़ाजी़ साहब से भोर में निकाला गया मोमबत्ती की रोशनी में ताबूत हजरत अली1
- *प्रयागराज मे नहीँ है LPG गैसकी कमी* *प्रयागराज गैस की किल्लत की अफवाहें फैल रही है जबकि प्रदेश में पर्याप्त गैस उपलब्ध है प्रयागराज के जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने बताया।*1
- मेजा प्रयागराज मे नहीँ है LPG गैस की कमी गैस की किल्लत की अफवाहें फैल रही है जबकि प्रदेश में पर्याप्त गैस उपलब्ध है प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया।1
- झूंसी में ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक गंभीर घायल प्रयागराज। झूंसी थाना क्षेत्र के मलावा के पास ट्रक और अर्टिगा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल भेज दिया। कार चालक गुलाब सिंह और रोहित को भी हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग कुसेहटा, थाना फूलपुर के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलने पर झूंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। बाकी सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।1