खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को 55 सीटर एसी बस मिली, राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को 55 सीटर एसी बस मिली, राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी, 28 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ शासन से 55 सीटर एसी बस मिली। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर लवली शर्मा की मांग पर शासन ने बस और एम्बुलेंस की स्वीकृति दी है। बस विश्वविद्यालय को मिल चुकी है, जबकि एम्बुलेंस सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। बस के पहुंचने पर विश्वविद्यालय परिसर में पूजा अर्चना भी की गई। नई बस सुविधा से विद्यार्थियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रदेश और राज्य के बाहर जाने वाले छात्रों की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को 55 सीटर एसी बस मिली, राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को 55 सीटर एसी बस मिली, राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी, 28 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ शासन से 55 सीटर एसी बस मिली। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर लवली शर्मा की मांग पर शासन ने बस और एम्बुलेंस की स्वीकृति दी है। बस विश्वविद्यालय को मिल चुकी है, जबकि एम्बुलेंस सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। बस के पहुंचने पर विश्वविद्यालय परिसर में पूजा अर्चना भी की गई। नई बस सुविधा से विद्यार्थियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रदेश और राज्य के बाहर जाने वाले छात्रों की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
- खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को 55 सीटर एसी बस मिली, राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी, 28 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ शासन से 55 सीटर एसी बस मिली। राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर लवली शर्मा की मांग पर शासन ने बस और एम्बुलेंस की स्वीकृति दी है। बस विश्वविद्यालय को मिल चुकी है, जबकि एम्बुलेंस सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। बस के पहुंचने पर विश्वविद्यालय परिसर में पूजा अर्चना भी की गई। नई बस सुविधा से विद्यार्थियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रदेश और राज्य के बाहर जाने वाले छात्रों की यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- अवैध खनिज उत्खनन-परिवहन मामले में पुलिस की कार्यवाही: 03 टेक्ट्रर-ट्राली सहित 13 आरोपित गिरफ्तार लांजी। पुलिस को 28 अप्रैल की दरम्यानी रात्रि में अवैध रेत परिवहन संबंधी सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ग्राम पौसेरा के सोन नदी घाट में अपने-अपने ट्रेक्टर ट्राली में अवैध रेत का परिवहन कर सोन नदी घाट से निकलने वाले है और ग्राम पौसेरा होते हुये लांजी तरफ आने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस मौकास्थल ग्राम पौसेरा सोन नदी घाट पंहुची जहां पर 03 ट्रेक्टरो के चालक और रेत भर रहे मजदूर मौजूद थे जो कि पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, हालांकि पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद 3 ट्रेक्टर ड्राईवरो एवं मजदूरो को ट्रेक्टर-ट्राली सहित पकडा गया। पकड़े गये ट्रैक्टरों की ट्रालियो को चेक किया जो एक ट्रेक्टर की ट्राली मे रेत खनिज भरा होना पाया गया, ड्रायवर से उक्त खनिज (रेत) के परिवहन के संबंध में रायल्टी (वैध दस्तावेजो) के संबंध में पूछा तो कोई रायल्टी या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाये, जबकि 2 ट्रेक्टर की ट्राली में कुछ रेत भरी हुई और फाडवे व तसले मिले। पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी 13 आरोपितों के खिलाफ अपराध क्रमांक 136/26 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आरोपितों में युगल उर्फ राजा सातपुते पिता सोमेश्वर सातपुते 20 वर्ष निवासी सिर्री, दीपक धुर्वे पिता सूरजलाल धुर्वे 24 वर्ष निवासी बकरामुंडी, अजय मलगाम पिता जयराम मलगाम 28 वर्ष निवासी दहेगांव, दिलीप पिता शैलेन्द्र कुमार मलगाम 30 वर्ष निवासी दहेगांव, राकेश आमाडारे पिता भरत आमाडारे 22 वर्ष निवासी मंडईटेकरी, कमलेश चापडे पिता अनिल चापडे 24 वर्ष निवासी मंडईटेकरी, 07 नितिन चापडे पिता अनिल चापडे जाति तेली उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नं 05 ग्राम मंडईटेकरी, देवेन्द्र मसराम पिता देवराम मसराम 21 वर्ष निवासी ग्राम जूनेवानी, दीपक आमाडारे पिता छोटेलाल आमाडारे 34 वर्ष निवासी मंडईटेकरी, राधे पंद्रे पिता नरवद पंद्रे 45 वर्ष निवासी दहेगांव, नितेश पालेवार पिता मूलचंद पालेवार 23 वर्ष निवासी, राजेश सोनवाने पिता शोभेलाल सोनवाने 25 वर्ष निवासी लांजी, रवि मडावी पिता मेहतर मडावी 19 वर्ष निवासी जूनेवानी शामिल है। पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान 02 ट्रैक्टर महिन्द्रा कंपनी के लाल रंग एवं 01 टेक्टर नीले रंग का सोनालिका कंपनी का जिनकी ट्रालियो एवं अवैध खनिज (रेत) तसले एवं फावडे सहित बरामद किया गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लाँजी उनि दीप सिंह परमार, निरीक्षक अशोक ननाना, आरक्षकगण राकेश कुल्हाडे, राहुल भारद्वाज एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- निष्पक्ष रूप से चांज उपरांत कार्यवाही होना था chhattisgarh cgnews durg breakingnewsnowadays bhilai bhilai_chhattisgarh__ bhilai_ig durgnews sahelijwellery jewellery1
- छत्तीसगढ़ छात्र पालक संघ के अध्यक्ष नजरुल खान का एक विडियो जमकर वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर वो शिक्षा माफियाओं के खिलाफ आग उगलते हुए नजर आ रहे हैं।1
- प्रयागराज में इंसान ने किया इंसानियत का कत्ल। करेली इलाके में एक युवक ने कुत्ते के तीन बच्चों को चाकू से काट कर हत्या कर दी। ये वो लोग हे जो चिकन मोमोस और चिकन चिल्ली बनाते है किसी को पता भी नही चलेगा कि चिकन कि वो चिकन खा रहे हे या किसी और जानवर का मिट,,, यही हे ये लोग बाहर मोमोस और चिकन से सम्बंधित कोई भी बाहर ना खाये होशियार रहे.......1
- - बोरी ग्राम पंचायत में शराब दुकान खोलने को लेकर उपजा विवाद अब कानून व्यवस्था की बड़ी परीक्षा बन गया है। कलेक्टर के निर्देश पर बुलाई गई विशेष ग्रामसभा में जहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत राय ली जानी थी, वहीं पूरा घटनाक्रम हिंसा, अफरा तफरी और पुलिस की निष्क्रियता की कहानी बन गया। इस पूरे मामले के केंद्र में हैं बोरी थाना प्रभारी अनिल पटेल, जिनकी कार्यशैली पर अब ग्रामीणों से लेकर सामाजिक संगठनों तक ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहुमत विरोध में, फिर भी क्यों भड़का माहौल ग्रामसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हुए। 145 ग्रामीणों ने शराब दुकान का विरोध किया सिर्फ 27 लोगों ने समर्थन दिया स्पष्ट जनमत सामने आने के बावजूद गांव में शराब दुकान खोलने की चर्चा ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। लोगों का कहना है कि जब जनता की राय इतनी स्पष्ट थी, तो प्रशासन और पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए थी। ग्रामसभा बनी हिंसा का अखाड़ा इसी दौरान एक महिला के साथ खुलेआम मारपीट की घटना ने पूरे मामले को झकझोर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपने परिवार के सदस्य को शराब दुकान के विरोध में हस्ताक्षर करने के लिए समझा रही थी, तभी एक व्यक्ति ने बीच में हस्तक्षेप कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला को बुरी तरह पीटा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई मौके पर पुलिस मौजूद थी लेकिन घटना के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई यहीं से सवाल उठने लगे कि क्या पुलिस सिर्फ दर्शक बनकर रह गई थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि थाना प्रभारी अनिल पटेल ने घटना के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। क्षेत्र में लंबे समय से यह भी आरोप लगते रहे हैं कि अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री बढ़ रही है मारपीट और विवाद के मामलों में समय पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होती ऐसे में ग्रामसभा की घटना ने इन आरोपों को और मजबूत कर दिया है। जवाब से बचते थाना प्रभारी इस गंभीर मामले में जब मीडिया ने थाना प्रभारी अनिल पटेल से पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने संवाद से बचते हुए पत्रकार का नंबर ही ब्लॉक कर दिया। यह घटना न केवल पारदर्शिता की कमी को दर्शाती है, बल्कि यह भी सवाल उठाती है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी जवाबदेही से बच रहे हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को सख्त पुलिसिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन बोरी की यह घटना उनके नेतृत्व पर भी सवाल खड़े कर रही है। क्या स्थानीय स्तर पर मिल रही शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है क्या थाना स्तर की लापरवाही पर कार्रवाई नहीं हो रही उड़ता बोरी की चर्चा तेज स्थानीय लोगों के बीच अब उड़ता बोरी शब्द तेजी से प्रचलित हो रहा है, जो क्षेत्र में बढ़ती अवैध गतिविधियों की ओर इशारा करता है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस की मौजूदगी में महिला सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करेगा। जनता की मांगें घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट मांग की है महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए गांव में प्रस्तावित शराब दुकान को पूरी तरह रद्द किया जाए थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच हो1
- कवर्धा। पुलिस महानिदेशक, नया रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा जारी वर्ष 2025 की पदोन्नति योग्यता सूची के अनुसार जिला पुलिस कबीरधाम में पदोन्नति संबंधी कार्यवाही संपादित की गई। उक्त आदेश के परिपालन में सहायक उप निरीक्षक रूपराम पट्टावी को उप निरीक्षक (Sub-Inspector) के पद पर पदोन्नत किया गया। आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम में आयोजित एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल द्वारा पदोन्नत अधिकारी को स्टार अलंकरण कर उप निरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने पदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ करते हुए विभाग की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। इसके पश्चात पारंपरिक रूप से मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आशीष शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक अंजू कुमारी, निरीक्षक (एम) वीरेंद्र तारम, उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, सहायक उप निरीक्षक (एम) सुनील राव सहित कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारीगण एवं पदोन्नत अधिकारी के परिजन उपस्थित रहे। उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पदोन्नत अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।4
- ओडिशा के क्योंझर ओडिशा के क्योंझर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बैंक के पैसे देने से इनकार करने पर जीतू मुंडा ने कब्र से खोदकर बहन का कंकाल निकाला पैसों के लिए कब्र खोदी: बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई1