logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजुरी पुलिस की लगातार कार्रवाई: तीन चोरी के मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद दुकान की छत उखाड़कर चोरी करने वाला आरोपी और नाबालिग सहित दो पकड़े गए; घर में चोरी के फरार आरोपी समेत एक अन्य मामले में भी कार्रवाई अनूपपुर, 26 अगस्त। बिजुरी पुलिस ने चोरी की अलग-अलग घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन मामलों में चोरी का माल भी बरामद किया है। एक मामले में नाबालिग के विधि से संघर्षरत बालक होने के कारण उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दुकान की छत की सीमेंट शीट हटाकर चोरी पहले मामले में 23-24 अगस्त की रात आरकेव्हीव्ही स्कूल रोड, पानी टंकी के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान की छत की सीमेंट शीट हटाकर चोर अंदर घुसे थे। चोर दुकान से करीब 15 हजार रुपए कीमत के 5 कॉपर वायर रील, कूलर का एग्जॉस्ट फैन, सीलिंग फैन, कूलर मोटर का स्टेटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने मोहन सिंह गोंड़ निवासी बिजुरी और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा। पूछताछ में चोरी कबूल करने के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया। शासकीय आवास से 95 हजार का सामान चोरी दूसरे मामले में उप स्वास्थ्य केंद्र थानगांव के शासकीय आवास का ताला तोड़कर इंडक्शन, हेयर ड्रायर, लैपटॉप, मोबाइल, बैटरी, सोने के आभूषण, चांदी के 8 चूड़े और 35 हजार रुपए नकद समेत करीब 95 हजार रुपए का सामान चोरी किया गया था। पुलिस ने मामले में पहले ही तीन आरोपियों मूलचंद केवट, विकास सिंह गोंड और अशोक सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे आरोपी राजकुमार उर्फ चरकू केवट को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सोने के ईयर रिंग, लॉकेट और 8 चांदी के चूड़े समेत करीब 28 हजार रुपए का सामान बरामद किया गया। स्टोर रूम का ताला तोड़कर बर्तन और भट्ठियां चोरी तीसरे मामले में माइनस कॉलोनी स्थित क्वार्टर क्रमांक 1016 के स्टोर रूम का ताला तोड़कर घरेलू सामान चोरी किया गया था। चोरी गए सामान में सिल्वर कुकर, कड़ाई, भट्ठियां, सिल्वर के गंजे, पीतल की गुंडी, स्टील की टंकियां सहित अन्य सामान शामिल था। सामान पर फरियादी के पिता का नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर अरुण उर्फ मोनू पाटकर निवासी माइनस कॉलोनी को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी गया पूरा घरेलू सामान बरामद कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इन कार्रवाइयों में थाना प्रभारी बिजुरी निरीक्षक विकास सिंह सहित सहायक उप निरीक्षक प्रभाकर पटेल, उदय प्रजापति, बृजेश कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक गोपाल यादव, सतीश मिश्रा तथा आरक्षक मनोज उपाध्याय, रवि सिंह, दवल चौहान, राजदेव सिंह, रिषी चौहान एवं साइबर सेल के पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

2 hrs ago
user_Mrigendra  Singh Gaharwar
Mrigendra Singh Gaharwar
कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
cd321718-9385-48b3-9a2d-e0d8d91fd910

बिजुरी पुलिस की लगातार कार्रवाई: तीन चोरी के मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद दुकान की छत उखाड़कर चोरी करने वाला आरोपी और नाबालिग सहित दो पकड़े गए; घर में चोरी के फरार आरोपी समेत एक अन्य मामले में भी कार्रवाई अनूपपुर, 26 अगस्त। बिजुरी पुलिस ने चोरी की अलग-अलग घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन मामलों में चोरी का माल भी बरामद किया है। एक मामले में नाबालिग के विधि से संघर्षरत बालक होने के कारण उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दुकान की छत की सीमेंट शीट हटाकर चोरी पहले मामले में 23-24 अगस्त की रात आरकेव्हीव्ही स्कूल रोड, पानी टंकी के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान की छत की सीमेंट शीट हटाकर चोर अंदर घुसे थे। चोर दुकान से करीब 15 हजार रुपए कीमत के 5 कॉपर वायर रील, कूलर का एग्जॉस्ट फैन, सीलिंग फैन, कूलर मोटर का स्टेटर और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने मोहन सिंह गोंड़ निवासी बिजुरी और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा। पूछताछ में चोरी कबूल करने के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया। शासकीय आवास से 95 हजार का सामान चोरी दूसरे मामले में उप स्वास्थ्य केंद्र थानगांव के शासकीय आवास का ताला तोड़कर इंडक्शन, हेयर ड्रायर, लैपटॉप, मोबाइल, बैटरी, सोने के आभूषण, चांदी के 8 चूड़े और 35 हजार रुपए नकद समेत करीब 95 हजार रुपए का सामान चोरी किया गया था। पुलिस ने मामले में पहले ही तीन आरोपियों मूलचंद केवट, विकास सिंह गोंड और अशोक सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे आरोपी राजकुमार उर्फ चरकू केवट को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सोने के ईयर रिंग, लॉकेट और 8 चांदी के चूड़े समेत करीब 28 हजार रुपए का सामान बरामद किया गया। स्टोर रूम का ताला तोड़कर बर्तन और भट्ठियां चोरी तीसरे मामले में माइनस कॉलोनी स्थित क्वार्टर क्रमांक 1016 के स्टोर रूम का ताला तोड़कर घरेलू सामान चोरी किया गया था। चोरी गए सामान में सिल्वर कुकर, कड़ाई, भट्ठियां, सिल्वर के गंजे, पीतल की गुंडी, स्टील की टंकियां सहित अन्य सामान शामिल था। सामान पर फरियादी के पिता का नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर अरुण उर्फ मोनू पाटकर निवासी माइनस कॉलोनी को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी गया पूरा घरेलू सामान बरामद कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इन कार्रवाइयों में थाना प्रभारी बिजुरी निरीक्षक विकास सिंह सहित सहायक उप निरीक्षक प्रभाकर पटेल, उदय प्रजापति, बृजेश कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक गोपाल यादव, सतीश मिश्रा तथा आरक्षक मनोज उपाध्याय, रवि सिंह, दवल चौहान, राजदेव सिंह, रिषी चौहान एवं साइबर सेल के पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • नई लेदरी में गूंजा नात-ए-पाक का पैगाम, मोहब्बत और भाईचारे से रोशन हुईं गलियां "ईद मिलादुन्नबी पर निकली भव्य रैली में बच्चे, बूढ़े और जवान हुए शामिल, अकीदत के रंग में रंगा पूरा नई लेदरी" मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। कभी-कभी कोई दिन केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं होता, बल्कि वह दिन दिलों में उतरकर इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और रहमत का पैगाम बन जाता है। नई लेदरी में आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद और उनकी शिक्षाओं को समर्पित ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही उत्साह, अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा नई लेदरी मानो मोहब्बत और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बच्चे हों या बुजुर्ग, नौजवान हों या महिलाएं, हर चेहरे पर उत्साह और हर दिल में अपने प्यारे नबी की मोहब्बत नजर आई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम और रैली में शामिल होकर अपनी अकीदत का इजहार किया। गलियों और चौक-चौराहों से गुजरती रैली ने पूरे क्षेत्र में एक ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना दिया, जिसमें नात-ए-पाक की मधुर आवाजें दिलों को छूती रहीं। इस भव्य रैली का शुभारंभ मौलाना असलम नूरी एवं रिजवियां अंजुमन कमेटी के सदर शमशाद कादरी के नेतृत्व में रजा मस्जिद प्रांगण से हुआ। रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह और उमंग भी बढ़ता गया। नात-ए-पाक की सुरीली आवाजों के बीच श्रद्धालु पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में अपनी भावनाएं व्यक्त करते नजर आए। रैली एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय होते हुए अटल चौक, झरझरा चौक, गांधी चौक तथा नई लेदरी की विभिन्न गलियों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। रास्ते भर अकीदतमंदों की मौजूदगी और नात-ए-पाक की गूंज ने माहौल को पूरी तरह खुशनुमा और भावुक बना दिया। इस दौरान ऐसा लग रहा था मानो नई लेदरी की हर गली अपने रहमत के पैगाम को महसूस कर रही हो। बच्चों के चेहरों पर मासूम खुशी, बुजुर्गों की आंखों में अकीदत और युवाओं के उत्साह ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। रैली में शामिल लोगों ने अपने आचरण और अनुशासन के माध्यम से मोहब्बत, शांति और भाईचारे का खूबसूरत संदेश भी दिया। ईद मिलादुन्नबी केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने इंसान को इंसान से मोहब्बत करना, जरूरतमंदों की मदद करना, कमजोरों का सहारा बनना, सच्चाई का साथ देना और समाज में अमन व भाईचारा कायम रखना सिखाया। यही वजह है कि उनकी याद में आयोजित होने वाला यह पर्व लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। रैली का समापन पुनः रजा मस्जिद प्रांगण में हुआ। यहां पहुंचने के बाद भी लोगों में उत्साह और श्रद्धा का भाव बना रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब दिलों में मोहब्बत हो और जुबां पर नात-ए-पाक हो, तो पूरा वातावरण इबादत और भाईचारे की खुशबू से महक उठता है। नई लेदरी में आयोजित यह ईद मिलादुन्नबी समारोह निश्चित रूप से लंबे समय तक लोगों की यादों में बसा रहेगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, इंसानियत, रहमत और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर बनकर सामने आया। आज नई लेदरी की गलियों में गूंजती नात-ए-पाक की आवाजों ने मानो यही संदेश दिया कि दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता वही है, जो इंसान को इंसान से जोड़ता है और दिलों में मोहब्बत पैदा करता है।
    4
    नई लेदरी में गूंजा नात-ए-पाक का पैगाम, मोहब्बत और भाईचारे से रोशन हुईं गलियां

"ईद मिलादुन्नबी पर निकली भव्य रैली में बच्चे, बूढ़े और जवान हुए शामिल, अकीदत के रंग में रंगा पूरा नई लेदरी"

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
कभी-कभी कोई दिन केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं होता, बल्कि वह दिन दिलों में उतरकर इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और रहमत का पैगाम बन जाता है। नई लेदरी में आज कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद और उनकी शिक्षाओं को समर्पित ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही उत्साह, अकीदत और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा नई लेदरी मानो मोहब्बत और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया।
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बच्चे हों या बुजुर्ग, नौजवान हों या महिलाएं, हर चेहरे पर उत्साह और हर दिल में अपने प्यारे नबी की मोहब्बत नजर आई। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम और रैली में शामिल होकर अपनी अकीदत का इजहार किया। गलियों और चौक-चौराहों से गुजरती रैली ने पूरे क्षेत्र में एक ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बना दिया, जिसमें नात-ए-पाक की मधुर आवाजें दिलों को छूती रहीं।
इस भव्य रैली का शुभारंभ मौलाना असलम नूरी एवं रिजवियां अंजुमन कमेटी के सदर शमशाद कादरी के नेतृत्व में रजा मस्जिद प्रांगण से हुआ। रैली जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह और उमंग भी बढ़ता गया। नात-ए-पाक की सुरीली आवाजों के बीच श्रद्धालु पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की याद में अपनी भावनाएं व्यक्त करते नजर आए।
रैली एसईसीएल मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय होते हुए अटल चौक, झरझरा चौक, गांधी चौक तथा नई लेदरी की विभिन्न गलियों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। रास्ते भर अकीदतमंदों की मौजूदगी और नात-ए-पाक की गूंज ने माहौल को पूरी तरह खुशनुमा और भावुक बना दिया।
इस दौरान ऐसा लग रहा था मानो नई लेदरी की हर गली अपने रहमत के पैगाम को महसूस कर रही हो। बच्चों के चेहरों पर मासूम खुशी, बुजुर्गों की आंखों में अकीदत और युवाओं के उत्साह ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। रैली में शामिल लोगों ने अपने आचरण और अनुशासन के माध्यम से मोहब्बत, शांति और भाईचारे का खूबसूरत संदेश भी दिया।
ईद मिलादुन्नबी केवल जश्न मनाने का अवसर नहीं, बल्कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और उनकी शिक्षाओं को याद करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने इंसान को इंसान से मोहब्बत करना, जरूरतमंदों की मदद करना, कमजोरों का सहारा बनना, सच्चाई का साथ देना और समाज में अमन व भाईचारा कायम रखना सिखाया। यही वजह है कि उनकी याद में आयोजित होने वाला यह पर्व लोगों के दिलों को जोड़ने और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
रैली का समापन पुनः रजा मस्जिद प्रांगण में हुआ। यहां पहुंचने के बाद भी लोगों में उत्साह और श्रद्धा का भाव बना रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि जब दिलों में मोहब्बत हो और जुबां पर नात-ए-पाक हो, तो पूरा वातावरण इबादत और भाईचारे की खुशबू से महक उठता है।
नई लेदरी में आयोजित यह ईद मिलादुन्नबी समारोह निश्चित रूप से लंबे समय तक लोगों की यादों में बसा रहेगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मोहब्बत, इंसानियत, रहमत और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर बनकर सामने आया। आज नई लेदरी की गलियों में गूंजती नात-ए-पाक की आवाजों ने मानो यही संदेश दिया कि दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता वही है, जो इंसान को इंसान से जोड़ता है और दिलों में मोहब्बत पैदा करता है।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    54 min ago
  • एमसीबी के भरतपुर जनपद की ग्राम पंचायत बहरासी में मनरेगा कार्यों को लेकर विवाद गहरा गया है। सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने ग्राम रोजगार सहायक पर मनमानी, मजदूरी भुगतान में देरी और फर्जी हाजिरी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने रोजगार सहायक को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    1
    एमसीबी के भरतपुर जनपद की ग्राम पंचायत बहरासी में मनरेगा कार्यों को लेकर विवाद गहरा गया है। सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने ग्राम रोजगार सहायक पर मनमानी, मजदूरी भुगतान में देरी और फर्जी हाजिरी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने रोजगार सहायक को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • मनेन्द्रगढ़ सिविल लाइन में असामाजिक तत्वों का आतंक, खड़ी गाड़ियों के तोड़े कांच। रात के अंधेरे में किसी व्यक्ति या असामाजिक तत्वों ने सिविल लाइन में खड़ी 3 से 4 गाड़ियों के कांच तोड़ दिए। गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है। बता दें कुछ दिन पहले बैकुंठपुर में भी इसी तरह कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। लोगों से अपील है सावधान रहें, सुरक्षित रहें और अपनी गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर खड़ी करें।
    1
    मनेन्द्रगढ़ सिविल लाइन में असामाजिक तत्वों का आतंक, खड़ी गाड़ियों के तोड़े कांच।


रात के अंधेरे में किसी व्यक्ति या असामाजिक तत्वों ने सिविल लाइन में खड़ी 3 से 4 गाड़ियों के कांच तोड़ दिए। गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ है। बता दें कुछ दिन पहले बैकुंठपुर में भी इसी तरह कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई थी। लोगों से अपील है सावधान रहें, सुरक्षित रहें और अपनी गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर खड़ी करें।
    user_Rajesh Shah
    Rajesh Shah
    Astrologer मनेन्द्रगढ़, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर सजी राखी, मजबूत हुआ भाई-बहन का पवित्र रिश्ता सोनहत। एकल अभियान गतिविधि विभाग द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर थाना सोनहत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एकल अभियान की बहनों ने पुलिस जवानों एवं समिति के पदाधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा को निभाया। बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं पुलिस जवानों ने भी बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदरणीय राजाराम राजवाड़े जी, SI आदरणीय नवल किशोर दुबे जी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक आदरणीय भुवन साहू जी, आदरणीय शुक्ला प्रसाद जी, आदरणीय शुभ शरण जी, आदरणीय भैया लाल जी, आदरणीय संत कुमार जी, आदरणीया लक्ष्मी राजवाड़े जी, आदरणीय सोनी राजवाड़े जी, आदरणीया प्रेमलता खांडे जी सहित एकल अभियान की अन्य दीदियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है।
    1
    रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों की कलाई पर सजी राखी, मजबूत हुआ भाई-बहन का पवित्र रिश्ता
सोनहत। एकल अभियान गतिविधि विभाग द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर थाना सोनहत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एकल अभियान की बहनों ने पुलिस जवानों एवं समिति के पदाधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की परंपरा को निभाया।
बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं पुलिस जवानों ने भी बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदरणीय राजाराम राजवाड़े जी, SI आदरणीय नवल किशोर दुबे जी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक आदरणीय भुवन साहू जी, आदरणीय शुक्ला प्रसाद जी, आदरणीय शुभ शरण जी, आदरणीय भैया लाल जी, आदरणीय संत कुमार जी, आदरणीया लक्ष्मी राजवाड़े जी, आदरणीय सोनी राजवाड़े जी, आदरणीया प्रेमलता खांडे जी सहित एकल अभियान की अन्य दीदियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है।
    user_रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    रिपोर्टर छत्तीसगढ़
    Advertising Photographer Baikunthpur, Korea•
    2 hrs ago
  • मोजर वियर से चलकर मुख्य मार्ग,रेलवे लाईन एवं नदी पार कर गोबरी के जंगल में पहुंचे दो हाथी,रात भर ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतो में किया मोजर वियर से चलकर मुख्य मार्ग,रेलवे लाईन एवं नदी पार कर गोबरी के जंगल में पहुंचे दो हाथी,रात भर ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतो में किया नुकसान,तीसरा हाथी मरवाही में मचा रहा हडकम्प अनूपपुर/26 अगस्त दो हाथियों का समूह बुधवार को 16 वें दिन गोबरी के जंगल में पहुंचकर पीपल के पेड़ के छाव के पास दिन के समय विश्राम कर रहे हैं। यह दो हाथी मंगलवार के दिन जैतहरी के मोजर बियर प्लांट के अंदर दिन के समय ठहरते हुए देर रात निकल कर विभिन्न गांव के इलाकों से गुजरता हुआ मुख्य मार्ग,रेलवे लाईन एवं नदी को पार किया है इस बीच हाथियों द्वारा कुछ ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतो में लगे फसलों को अपना आहार बनाया है। 14 अगस्त की रात तीन हाथियों में से दो हाथियों का समूह जो 13 दिन तक अनूपपुर जिले से जाने बाद छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन परिक्षेत्र के इलाके में विचरण करता हुआ एक बार फिर से वापस आ कर बुधवार को 16 में दिन विगत रात सात आठ किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए जैतहरी के गोबरी बीट के जंगल में ठहरा हुआ है, दोनों हाथी देर रात एक बार फिर से मोजर बियर प्लांट के सीमेंट प्लेट की बाउंड्री को तोड़कर गुवारी गांव के आदिवासी किसानों के खेतों में लगी धान की फसलों को आहार बनाते हुए अमगवां गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे से बेलिया फाटक की ओर आकर कुछ देर छुलहनी के जंगल में ठहरते हुए बेलिया फाटक से अनूपपुर से जैतहरी जाने वाली मुख्य मार्ग एवं रेलवे लाईन को देर रात पार किया हाथियों के मुख्य मार्ग को पार करने की संभावना पर वन विभाग के गश्ती दल द्वारा कुछ देर के लिए आवागमन को रोकते हुए हाथियों के निकल जाने पर फिर से मार्ग चालू कराया इस बीच दोनों हाथी बेलिया गांव में कुछ किसानों के खेतों में लगे धान की फसल को खाते हुए तिपान नदी जिसमें पानी का तेज बहाव एवं वर्षा काल की बाढ़ रही है को देर रात तैर कर पार कर ग्राम पंचायत गोबरी के बेलिया कछरा,ग्राम पंचायत पगना के पगना कछरा में किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को खाते हुए पगना कछरा में दो ग्रामीणों के कच्चे मकान में तोड़फोड़ करते हुए बुधवार की सुबह बडवार नाला पार कर शक्तिकुंडी नामक जंगल से ग्राम पंचायत एवं वन बीट गोबरी के झुरहीतलैया जंगल में बुधवार की सुबह जंगल के अंदर स्थित पीपल के पेड़ के समीप पहुंच कर विश्राम कर रहे हैं। दोनों हाथी बुधवार की देर शाम एवं रात किस ओर विचरण कर हंगामा मचाएंगे यह रात होने पर भी पता चल सकेगा। वही हाथियों के निरंतर विचरण पर 1वन मंडलाधिकारी अनूपपुर द्वारा गठित दो अलग-अलग गश्ती दल में वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल हाथी मित्र दल के सदस्यों एवं हाथी प्रभावित क्षेत्र के सरपंच गणों एवं ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों से सतर्क एवं सचेत रहने की अपील की है। वही इन हाथियों का तीसरा सदस्य एक दांत वाला हाथी अनूपपुर जिले के जैतहरी से लगे छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील के घुसरिया,चिचगोहना,माडाकोट,मरवाही आदि इलाकों में दिन के समय जंगल में रहकर पूरी रात विचरण कर ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतों में लगे फसलों को अपना आहार बनता है,यह हाथी विगत कुछ दिनों से आक्रोशित स्थिति में होने पर गश्ती दल एवं ग्रामीणों को दूर तक अचानक दौड़ा कर हमला करने की कोशिश करता है।
    2
    मोजर वियर से चलकर मुख्य मार्ग,रेलवे लाईन एवं नदी पार कर गोबरी के जंगल में पहुंचे दो हाथी,रात भर ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतो में किया
मोजर वियर से चलकर मुख्य मार्ग,रेलवे लाईन एवं नदी पार कर गोबरी के जंगल में पहुंचे दो हाथी,रात भर ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतो में किया नुकसान,तीसरा हाथी मरवाही में मचा रहा हडकम्प
अनूपपुर/26 अगस्त दो हाथियों का समूह बुधवार को 16 वें दिन गोबरी के जंगल में पहुंचकर पीपल के पेड़ के छाव के पास दिन के समय विश्राम कर रहे हैं।
यह दो हाथी मंगलवार के दिन जैतहरी के मोजर बियर प्लांट के अंदर दिन के समय ठहरते हुए देर रात निकल कर विभिन्न गांव के इलाकों से गुजरता हुआ मुख्य मार्ग,रेलवे लाईन एवं नदी को पार किया है इस बीच हाथियों द्वारा कुछ ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतो में लगे फसलों को अपना आहार बनाया है।
14 अगस्त की रात तीन हाथियों में से दो हाथियों का समूह जो 13 दिन तक अनूपपुर जिले से जाने बाद छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन परिक्षेत्र के इलाके में विचरण करता हुआ एक बार फिर से वापस आ कर बुधवार को 16 में दिन विगत रात सात आठ किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए जैतहरी के गोबरी बीट के जंगल में ठहरा हुआ है,
दोनों हाथी देर रात एक बार फिर से मोजर बियर प्लांट के सीमेंट प्लेट की बाउंड्री को तोड़कर गुवारी गांव के आदिवासी किसानों के खेतों में लगी धान की फसलों को आहार बनाते हुए अमगवां गांव के हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे से बेलिया फाटक की ओर आकर कुछ देर छुलहनी के जंगल में ठहरते हुए बेलिया फाटक से अनूपपुर से जैतहरी जाने वाली मुख्य मार्ग एवं रेलवे लाईन को देर रात पार किया हाथियों के मुख्य मार्ग को पार करने की संभावना पर वन विभाग के गश्ती दल द्वारा कुछ देर के लिए आवागमन को रोकते हुए हाथियों के निकल जाने पर फिर से मार्ग चालू कराया इस बीच दोनों हाथी बेलिया गांव में कुछ किसानों के खेतों में लगे धान की फसल को खाते हुए तिपान नदी जिसमें पानी का तेज बहाव एवं वर्षा काल की बाढ़ रही है को देर रात तैर कर पार कर ग्राम पंचायत गोबरी के बेलिया कछरा,ग्राम पंचायत पगना के पगना कछरा में किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को खाते हुए पगना कछरा में दो ग्रामीणों के कच्चे मकान में तोड़फोड़ करते हुए बुधवार की सुबह बडवार नाला पार कर शक्तिकुंडी नामक जंगल से ग्राम पंचायत एवं वन बीट गोबरी के झुरहीतलैया जंगल में बुधवार की सुबह जंगल के अंदर स्थित पीपल के पेड़ के समीप पहुंच कर विश्राम कर रहे हैं।
दोनों हाथी बुधवार की देर शाम एवं रात किस ओर विचरण कर हंगामा मचाएंगे यह रात होने पर भी पता चल सकेगा।
वही हाथियों के निरंतर विचरण पर 1वन मंडलाधिकारी अनूपपुर द्वारा गठित दो अलग-अलग गश्ती दल में वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल हाथी मित्र दल के सदस्यों एवं हाथी प्रभावित क्षेत्र के सरपंच गणों एवं ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए ग्रामीण जनों से सतर्क एवं सचेत रहने की अपील की है।
वही इन हाथियों का तीसरा सदस्य एक दांत वाला हाथी अनूपपुर जिले के जैतहरी से लगे छत्तीसगढ़ राज्य के मरवाही वन परिक्षेत्र,थाना एवं तहसील के घुसरिया,चिचगोहना,माडाकोट,मरवाही आदि इलाकों में दिन के समय जंगल में रहकर पूरी रात विचरण कर ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतों में लगे फसलों को अपना आहार बनता है,यह हाथी विगत कुछ दिनों से आक्रोशित स्थिति में होने पर गश्ती दल एवं ग्रामीणों को दूर तक अचानक दौड़ा कर हमला करने की कोशिश करता है।
    user_आदर्श दुबे
    आदर्श दुबे
    Yoga instructor अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जैतहरी पुलिस ने 96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं कटने हेतु ले जाने के पहले कि कार्यवाई, 04 प्रकरण दर्ज अनूपपूर/ जैतहरी - मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लपटा चौधरी टोला में विभिन्न लोगों के बाड़ों में बड़ी संख्या में भैंस एवं पड़ों को बिना चारा-पानी की व्यवस्था के क्रूरता पूर्वक रस्सियों से गर्दन, सींग एवं पैरों को बांधकर रखा गया है तथा उन्हें वाहनों के माध्यम से बाहर ले जाकर कटने हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में पुलिस लाइन अनूपपुर, थाना जैतहरी एवं पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर के बल की 04 टीमों का गठन कर ग्राम लपटा में दबिश एवं जांच की कार्यवाही की गई। चार अलग-अलग स्थानों से 96 मवेशी बरामद पहली टीम द्वारा संजय चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच की गई, जहां 12 भैंस एवं 02 भैंसा (पड़ा), कुल 14 मवेशी क्रूरता पूर्वक बांधकर रखे मिले। मौके पर एक महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP-18-ZF-8176 भी मिला, जिसमें मवेशियों को लोड करने की तैयारी की जा रही थी। एक व्यक्ति को मवेशी को डंडे से मारकर वाहन में चढ़ाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अतुल कुमार पिता लेखनलाल चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी लपटा बताया तथा मवेशियों को फिरोज उर्फ सोनू एवं कादिर अफजल का होना बताया। दूसरी टीम द्वारा मोहित चौधरी के बाड़े की जांच में 09 भैंसा (पड़ा) एवं 18 भैंस, कुल 27 मवेशी रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम तीर्थशयन सिंह पिता दुर्गा सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया। तीसरी टीम द्वारा दादूराम चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच में 14 भैंसा (पड़ा) एवं 06 भैंस, कुल 20 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम संजय गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया। चौथी टीम द्वारा उदल चौधरी के बाड़े की जांच में 20 भैंस एवं 15 भैंसा (पड़ा), कुल 35 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम काशीराम पिता दादूराम चौधरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लपटा चौधरी मोहल्ला बताया तथा मवेशियों को बाहर भेजने के लिए वाहन का इंतजार करना बताया। इस प्रकार चारों स्थानों से कुल 96 मवेशी बरामद किए गए। मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी तथा उन्हें कीचड़ में क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था। पुलिस द्वारा मवेशियों को विधिवत जप्त कर ग्राम लपटा गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मौके से जप्त पिकअप वाहन को थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। प्रकरण में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं चारा-पानी की उचित व्यवस्था नहीं करने के संबंध में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ), (ङ) तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुल 04 पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय, चौकी प्रभारी वेंकटनगर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, उपनिरीक्षक जे.पी.एच. तिर्की, उपनिरीक्षक मणिराज सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार अहिरवार, सहायक उपनिरीक्षक जयसिंह, श्रीश्याम शुक्ला, विनोद विश्वकर्मा, सुरेश कुमार कोरी, सतीष द्विवेदी, जगत सिंह, चालक प्रधान आरक्षक दिनेश पाटिल, आरक्षक राहुल कंसाना, नरेन्द्र जाट, मनीष सिंह तोमर, राजेश पाल, चालक सोनू मेहरा सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    जैतहरी पुलिस ने 96 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं कटने हेतु ले जाने के पहले कि कार्यवाई, 04 प्रकरण दर्ज
अनूपपूर/ जैतहरी - 
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लपटा चौधरी टोला में विभिन्न लोगों के बाड़ों में बड़ी संख्या में भैंस एवं पड़ों को बिना चारा-पानी की व्यवस्था के क्रूरता पूर्वक रस्सियों से गर्दन, सींग एवं पैरों को बांधकर रखा गया है तथा उन्हें वाहनों के माध्यम से बाहर ले जाकर कटने हेतु भेजने की तैयारी की जा रही है।
मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में पुलिस लाइन अनूपपुर, थाना जैतहरी एवं पुलिस सहायता केन्द्र वेंकटनगर के बल की 04 टीमों का गठन कर ग्राम लपटा में दबिश एवं जांच की कार्यवाही की गई।
चार अलग-अलग स्थानों से 96 मवेशी बरामद
पहली टीम द्वारा संजय चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच की गई, जहां 12 भैंस एवं 02 भैंसा (पड़ा), कुल 14 मवेशी क्रूरता पूर्वक बांधकर रखे मिले। मौके पर एक महिन्द्रा पिकअप वाहन क्रमांक MP-18-ZF-8176 भी मिला, जिसमें मवेशियों को लोड करने की तैयारी की जा रही थी। एक व्यक्ति को मवेशी को डंडे से मारकर वाहन में चढ़ाने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अतुल कुमार पिता लेखनलाल चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी लपटा बताया तथा मवेशियों को फिरोज उर्फ सोनू एवं कादिर अफजल का होना बताया।
दूसरी टीम द्वारा मोहित चौधरी के बाड़े की जांच में 09 भैंसा (पड़ा) एवं 18 भैंस, कुल 27 मवेशी रस्सियों से क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम तीर्थशयन सिंह पिता दुर्गा सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया।
तीसरी टीम द्वारा दादूराम चौधरी निवासी लपटा के बाड़े की जांच में 14 भैंसा (पड़ा) एवं 06 भैंस, कुल 20 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम संजय गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी पड़ौर थाना भालूमाड़ा बताया तथा मवेशियों को लोड करने हेतु वाहन का इंतजार करना बताया।
चौथी टीम द्वारा उदल चौधरी के बाड़े की जांच में 20 भैंस एवं 15 भैंसा (पड़ा), कुल 35 मवेशी क्रूरता पूर्वक बंधे मिले। मौके पर मिले व्यक्ति ने अपना नाम काशीराम पिता दादूराम चौधरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लपटा चौधरी मोहल्ला बताया तथा मवेशियों को बाहर भेजने के लिए वाहन का इंतजार करना बताया।
इस प्रकार चारों स्थानों से कुल 96 मवेशी बरामद किए गए। मवेशियों के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं थी तथा उन्हें कीचड़ में क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया था।
पुलिस द्वारा मवेशियों को विधिवत जप्त कर ग्राम लपटा गौशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया तथा उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। मौके से जप्त पिकअप वाहन को थाना परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया।
प्रकरण में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखने एवं चारा-पानी की उचित व्यवस्था नहीं करने के संबंध में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ), (ङ) तथा मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कुल 04 पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय, चौकी प्रभारी वेंकटनगर उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, उपनिरीक्षक जे.पी.एच. तिर्की, उपनिरीक्षक मणिराज सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार अहिरवार, सहायक उपनिरीक्षक जयसिंह, श्रीश्याम शुक्ला, विनोद विश्वकर्मा, सुरेश कुमार कोरी, सतीष द्विवेदी, जगत सिंह, चालक प्रधान आरक्षक दिनेश पाटिल, आरक्षक राहुल कंसाना, नरेन्द्र जाट, मनीष सिंह तोमर, राजेश पाल, चालक सोनू मेहरा सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अनूपपुर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक जुलूस के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। अनूपपुर में पैगंबर हज़रत मुहम्मद के जयंती की याद में मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी अनूपपुर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक जुलूस के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। अनूपपुर में पैगंबर हज़रत मुहम्मद के जयंती की याद में मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी बड़े उत्साह और आपसी भाईचारे से मनाया गया । बिजुरी शहर के मुस्लिम समुदाय मस्जिद पर हुए एकत्रित उसके बाद जुलूस शहर में निकला, सभी धर्म और वर्गों द्वारा जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया, बिजुरी भाजपा मंडल ने भी जुलूस का किया भव्य स्वागत इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
    1
    अनूपपुर 
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक जुलूस के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। अनूपपुर में पैगंबर हज़रत मुहम्मद के जयंती की याद में मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी
अनूपपुर 
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक जुलूस के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। अनूपपुर में पैगंबर हज़रत मुहम्मद के जयंती की याद में मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी बड़े उत्साह और आपसी भाईचारे से मनाया गया ।
बिजुरी शहर के मुस्लिम समुदाय मस्जिद पर हुए एकत्रित 
उसके बाद जुलूस शहर में निकला, सभी धर्म और वर्गों द्वारा जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया,
बिजुरी भाजपा मंडल ने भी जुलूस का किया भव्य स्वागत 
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
    user_आदर्श दुबे
    आदर्श दुबे
    Yoga instructor अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमरकंटक के गायत्री सरोवर डैम में दर्दनाक हादसा, 11 वर्षीय बालक की मौत अमरकंटक। माई बगिया रोड स्थित गायत्री सरोवर डैम में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में करीब 11 वर्षीय बालक पूर्व यादव की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार बालक अपने परिवार के साथ अमरकंटक के समीप स्थित एक आश्रम आया था। इसी दौरान वह डैम की ओर चला गया। नहाते और खेलते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया। बालक को पानी से बाहर निकालने के लिए करीब 40 मिनट तक मशक्कत की गई। बाहर निकालने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल गायत्री सरोवर डैम में इस दर्दनाक हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे संवेदनशील जल क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेतों के साथ बच्चों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है।
    1
    अमरकंटक के गायत्री सरोवर डैम में दर्दनाक हादसा, 11 वर्षीय बालक की मौत
अमरकंटक। माई बगिया रोड स्थित गायत्री सरोवर डैम में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में करीब 11 वर्षीय बालक पूर्व यादव की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार बालक अपने परिवार के साथ अमरकंटक के समीप स्थित एक आश्रम आया था। इसी दौरान वह डैम की ओर चला गया। नहाते और खेलते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया।
बालक को पानी से बाहर निकालने के लिए करीब 40 मिनट तक मशक्कत की गई। बाहर निकालने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
गायत्री सरोवर डैम में इस दर्दनाक हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे संवेदनशील जल क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी संकेतों के साथ बच्चों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है।
    user_Prince ojha
    Prince ojha
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.