Shuru
Apke Nagar Ki App…
. भरथना/इटावा । *इटावा- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा टला, ओवरटेक के दौरान बस अज्ञात वाहन से टकराई* *हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, बस क्षतिग्रस्त लेकिन सभी यात्री बाल-बाल बचे…!!*
Kanhaiya lal
. भरथना/इटावा । *इटावा- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा टला, ओवरटेक के दौरान बस अज्ञात वाहन से टकराई* *हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, बस क्षतिग्रस्त लेकिन सभी यात्री बाल-बाल बचे…!!*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Urvashi singh4
- Post by Rohit Kumar4
- जनपद इटावा के तहसील ताखा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुर्खा के नगला विजई गांव में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे भीषण आग लगने से करीब 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कई किसानों की मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीड़ी पीकर खेत में फेंकना बताया जा रहा है। लेखपाल कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग बीड़ी से लगना प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले की जांच जारी है। वहीं तहसीलदार जावेद अंसारी ने कहा कि लेखपाल से नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और प्रभावित किसानों को आपदा राहत के तहत सहायता दी जाएगी। इस आगजनी में शादीलाल पुत्र मातादीन, रामबिहारी पुत्र जयराम, ईश्वर दयाल पुत्र सूबेदार, मोहर मन पुत्र द्वारिका प्रसाद, बादशाह पुत्र पातीराम, भगवत दयाल पुत्र द्वारिका प्रसाद, अजय कुमार पुत्र सुरेश चंद्र और सुरेंद्र सिंह पुत्र जयराम सिंह की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद किसानों में भारी रोष और मायूसी देखी गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके।1
- *(RY) इटावा-* *बख्तियारपुर टोल पर कार सवार का हंगामा......!!* तेज रफ्तार कार ने तोड़े सभी बैरियर। *7 बैरियर तोड़ते बेकाबू कार CCTV में कैद।* नशे में बताए जा रहे दोनों कार सवार। फरार आरोपी अबतक गिरफ्तार नहीं। चौबिया क्षेत्र के बरेली-हाईवे का मामला।1
- *मौरवा राय बरेली सीमेंट फैक्ट्री के पास चौहान ढाबा के ऑनर ने और कर्मचारी ने मिलकर ड्राइवर के ऊपर किया जानलेवा हमला ड्राइवर का कटा हाथ* मो नसीम अली *मौरवा/राय बरेली* ÷ बिरला सीमेंट फैक्ट्री रायबरेली मे कुछ दिन पहले जनपद इटावा के ड्राइवर सूरज को चौहान ढाबा के ऑनर और उसका एक कर्मचारी ने किसी कारण वस धारदार हतियार से वार कर दिया तो ड्राइवर सूरज की वाह सीधा हाथ कट गया था!सूत्रों से पता चला की चौहान ढाबा मे चरस गांजा दारू भी अबैध तरीके से काला बाजारी भी होती हैं और अभी कुछ दिन पहले पुलिस ने पकड़ा था पर उसे छोड़ दिए गया!उसी संबंद मे उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया! और अपनी मागो को पूरा करवाया बिरला सीमेंट के gm ने ड्राइवर सूरज के साथ मजबूती के साथ खड़े रहने का बड़ा किया! और जो सूरज के साथ इन गुंडों ने की उसकी घोर निनंदा की! बिरला सीमेट के gm ने 10 लाख.ड्राइवर का इलाज देने की बात कही हैं!वही प्रदेश अध्याक्ष के आदेसानुसार उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से सारथी भाई {ड्राइवर} मौरवा रायवरेली भारी तादात मे पहुचे!प्रदेश अध्यक्ष माननीय मो. ताजदार {मुल्तान शहा} जी,प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत सिँह जी, प्रदेश कमेटी के सकील अहमद जी, प्रदेश महामंत्री.मो अख्तर खान,प्रदेश संचालक. रामब्रत यादव जी, प्रदेश उप संचालक.सुशील यादव जी, जिला अध्यक्ष औरैया,मो निसार जी,जिला संचालक औरैया, राजिंन्द्र कुमार वर्मा जी,जिला मीडिया प्रभारी औरैया,मो नसीम अली जी, जिला सचिव औरैया,सनुतून कुमार {पंडित जी}धर्मेंद्र सिंह गौर सहार, सौरभ जी अजीतमल,मो उवैस अहमद जी फँफूद,अरुण यादव जी सहार,मोहन जी मैथा, सद्दाम जी उन्नाव,उत्तर प्रदेश से 75 जिलों से आए!उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन के भारी तादात मे पदाधिकारी मैजूद रहे!4
- महेवा (इटावा)। विकास खंड महेवा के ग्राम ईकरी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गांव में ट्रांसफार्मर से जुड़ी सर्विस केबल पानी की टंकी के पास सड़क पर लटकी हुई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार केबल बीच सड़क पर पड़ी हुई थी, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो रहा था। खतरे को देखते हुए मोहल्ले के लोगों ने केबल को पास ही स्थित बरगद के पेड़ पर लटका दिया, लेकिन यह अभी भी सड़क से बहुत कम ऊंचाई पर है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस समस्या के कारण ट्रैक्टर व अन्य चार पहिया वाहन निकल नहीं पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में बलजीत, शिवकिशोर त्रिपाठी, प्रकाश करौलिया, भोले करोलिया सहित कई लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में जेई रामसेवक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लाइनमैन को निर्देश देकर केबल को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।3
- Post by Kanhaiya lal1
- gram panchayat agheni 4 mahino se nal khrab pda he koi sunwayi nahi ho rahi he log pani ke liye bahut pareshan hai jila Etawah up uttar pardesh India1
- औरैया। बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में मंगलवार सुबह हुई भगदड़ में 8 से अधिक महिला श्रद्धालुओं की हृदय विदारक मौत और कई अन्य भक्तों के घायल होने की घटना ने श्रद्धालुओं और समाज को शोक में डुबो दिया। यह भगदड़ मघड़ा मेला भ्रमण दर्शन के दौरान हुई, जब पूजा-अर्चना में तीव्र उत्साह और भीड़ का दबाव अचानक मातम में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चैत माह का अंतिम मंगलवार होने के कारण लगभग 25 हजार श्रद्धालु मंदिर में एकत्रित थे। अचानक मची भगदड़ में लोग आपस में कुचलते हुए भागने लगे, जिससे कई लोग जमीन पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल भक्तों का उपचार बिहार शरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना के शोक में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि., औरैया ने बुधवार शाम 5 बजे शहीद पार्क, औरैया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। समिति के सदस्यों ने दिवंगत श्रद्धालुओं को उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को धैर्य व साहस प्रदान करने की कामना की। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि भगदड़ के दौरान लोगों को संभालने का कोई अवसर नहीं मिला और भीड़ का नियंत्रण करना मुश्किल था। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बिहार सरकार से मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को उचित मुआवजा और घायलों को संतोषजनक इलाज की मांग की। श्रद्धांजलि सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल, कपिल गुप्ता, राकेश गुप्ता (बैंक वाले), सखी ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, पूनम पुरवार, कमला देवी, सिया दुलारी, चंदन गोयल, शारदा दुबे, करुणा गुप्ता, ममता पांडे, गंगा समग्र के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, हिमांशु दुबे और अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। समिति ने घटना को बेहद गंभीर मानते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए प्रशासन से उचित सुरक्षा इंतजाम की भी मांग की।2