बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने ग्रहण किया कार्यभार बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने ग्रहण किया कार्यभार उपसरपंच मोडाराम देवासी सहित वार्ड पंचों ने भी संभाली जिम्मेदारी, आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प बिजोवा। ग्राम पंचायत बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच श्री युगराज जैन , उपसरपंच मोडाराम देवासी एवं वार्ड पंचों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के बाद वैदिक मंतोचारणरण के साथ कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यभार ग्रहण समारोह में सर्वकल्याण एवं गांव के सर्वांगीण विकास की मंगलकामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन, उपसरपंच मोडाराम देवासी सहित वार्ड पंच चुन्नी लाल सीरवी,प्रकाश पारंगी,शेषाराम,संतोष मेवाडा,श्रीमती दाकु देवी चौधरी,सुखी बाई टेलर,दला राम चौधरी,सुनीता चौधरी, कविता सोलंकी,देवा राम सेन,पुष्पा पारंगी,महेन्द्र खारवाल ने शपथ लेकरअपनी जिम्मेदारियां संभालीं। इस अवसर पर सरपंच युगराज जैन ने कहा कि बिजोवा गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए वे तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।
बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने ग्रहण किया कार्यभार बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने ग्रहण किया कार्यभार उपसरपंच मोडाराम देवासी सहित वार्ड पंचों ने भी संभाली जिम्मेदारी, आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प बिजोवा। ग्राम पंचायत बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच श्री युगराज जैन , उपसरपंच मोडाराम देवासी एवं वार्ड पंचों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के बाद वैदिक मंतोचारणरण के साथ कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य
नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यभार ग्रहण समारोह में सर्वकल्याण एवं गांव के सर्वांगीण विकास की मंगलकामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन, उपसरपंच मोडाराम देवासी सहित वार्ड पंच चुन्नी लाल सीरवी,प्रकाश पारंगी,शेषाराम,संतोष मेवाडा,श्रीमती दाकु देवी चौधरी,सुखी बाई टेलर,दला राम चौधरी,सुनीता चौधरी, कविता सोलंकी,देवा राम सेन,पुष्पा पारंगी,महेन्द्र खारवाल ने शपथ लेकरअपनी जिम्मेदारियां संभालीं। इस अवसर पर सरपंच युगराज जैन ने कहा कि बिजोवा गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए वे तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।
- बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने ग्रहण किया कार्यभार बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने ग्रहण किया कार्यभार उपसरपंच मोडाराम देवासी सहित वार्ड पंचों ने भी संभाली जिम्मेदारी, आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प बिजोवा। ग्राम पंचायत बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच श्री युगराज जैन , उपसरपंच मोडाराम देवासी एवं वार्ड पंचों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के बाद वैदिक मंतोचारणरण के साथ कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यभार ग्रहण समारोह में सर्वकल्याण एवं गांव के सर्वांगीण विकास की मंगलकामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन, उपसरपंच मोडाराम देवासी सहित वार्ड पंच चुन्नी लाल सीरवी,प्रकाश पारंगी,शेषाराम,संतोष मेवाडा,श्रीमती दाकु देवी चौधरी,सुखी बाई टेलर,दला राम चौधरी,सुनीता चौधरी, कविता सोलंकी,देवा राम सेन,पुष्पा पारंगी,महेन्द्र खारवाल ने शपथ लेकरअपनी जिम्मेदारियां संभालीं। इस अवसर पर सरपंच युगराज जैन ने कहा कि बिजोवा गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए वे तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।2
- उत्सव का माहौल सूरत रेलवे स्टेशन के सामने दिल्ली गेट उत्सव कुर्सी 😅🇮🇳😅😅😅🥰🥰1
- राष्ट्र सेवा और शक्ति प्रदर्शन: दुर्गा वाहिनी ने पाली शहर में निकाला भव्य महिला पद संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत पाली। विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से पाली शहर में भव्य महिला पद (शक्ति) संचलन का आयोजन किया गया। संचलन के दौरान पारंपरिक गणवेश और अनुशासित पंक्तियों में हाथों में ध्वज लिए दुर्गा वाहिनी की सैकड़ों बहनों और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। शहर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरे इस पद संचलन का शहरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। संचलन के आगे-आगे मुख्य घोष की सुमधुर स्वर लहरियों पर अनुशासित कदमताल करते हुए बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। संचलन से पूर्व आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि दुर्गा वाहिनी बहनों में संस्कार, शौर्य, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत करने का कार्य निरंतर कर रही है। महिलाओं को सशक्त व संगठित बनाकर समाज निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति की जिला एवं नगर स्तर की प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। संवाददाता: दीपांशु चौहान4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- बीजेपी सरकार के अंदर स्कूल को बंद होने की खबर मिली चोरी की नहीं बिहार के अंदर स्कूल चोरी हो गई जैसे एमपी के अंदर अस्पताल ही गायब हुआ वही हाल सम्राट चौधरी जी के राज बिहार की खबर आई है बिहार के अंदर स्कूल का अता पता नहीं बच्चे किरया के मकान के अंदर पढाई कर रहे हैं और पैसे पास हो जाएंगे ये सरकार और उनके शिक्षा मंत्री जी बिहार को खबर तक नहीं1
- गुड़ा सूर सिंह को आदर्श पंचायत बनाने का लक्ष्य, नव नियुक्त सरपंच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने संभाला कार्यभार मारवाड़ जंक्शन (पाली)। ग्राम पंचायत गुड़ा सूर सिंह के नव नियुक्त सरपंच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने रविवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सभी सात वार्डों के वार्ड पंचों ने भी अपना कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सरपंच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रथम लक्ष्य ग्राम पंचायत के सभी गांवों को साथ लेकर समान रूप से विकास कार्य करवाना है। आगामी पांच वर्षों में ग्राम पंचायत गुड़ा सूर सिंह को पूरे राजस्थान में एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड पंचों के सहयोग से प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। प्रथम वर्ष में ग्राम पंचायत के सभी गांवों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, बिजली, अधिकाधिक पौधारोपण एवं पौधों की देखभाल तथा चिकित्सा सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर निंबली सरपंच गजेंद्र सिंह राठौड़, मालसाबावड़ी सरपंच ओमप्रकाश चौहान, वोपारी सरपंच प्रतिनिधि महावीर सिंह, नई फुलाद सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष नगेंद्र गुर्जर, पार्षदगण, उपसरपंच छोटू सिंह धनला, सेवानिवृत्त शिक्षा उप निदेशक शंकर सिंह उदावत, राम सिंह गुड़ा, पूनाराम चौधरी एवं कालूराम चौधरी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में उपेंद्र सिंह सिचाना, भंवर सिंह गुड़ा, मदन सिंह वार्ड पंच, श्याम सिंह चौकड़िया, राजेंद्र सिंह राठौड़, रतन सिंह एवं देवी सिंह जोड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय के ग्राम विकास अधिकारी योगेश गुर्जर एवं कनिष्ठ सहायक भुंडाराम ने नव नियुक्त सरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के विकास में सहयोग देने तथा पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के संकल्प के साथ नई टीम को शुभकामनाएं दीं।2
- नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा1
- चांद कितना प्यारा है इस जान को बातें कहां से लिया गया है1