logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 hrs ago
user_District.reporter.babulaljogaw
District.reporter.babulaljogaw
Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
6 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राष्ट्र सेवा और शक्ति प्रदर्शन: दुर्गा वाहिनी ने पाली शहर में निकाला भव्य महिला पद संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत ​पाली। विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से पाली शहर में भव्य महिला पद (शक्ति) संचलन का आयोजन किया गया। संचलन के दौरान पारंपरिक गणवेश और अनुशासित पंक्तियों में हाथों में ध्वज लिए दुर्गा वाहिनी की सैकड़ों बहनों और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। ​शहर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरे इस पद संचलन का शहरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। संचलन के आगे-आगे मुख्य घोष की सुमधुर स्वर लहरियों पर अनुशासित कदमताल करते हुए बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ​संचलन से पूर्व आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि दुर्गा वाहिनी बहनों में संस्कार, शौर्य, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत करने का कार्य निरंतर कर रही है। महिलाओं को सशक्त व संगठित बनाकर समाज निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। ​इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति की जिला एवं नगर स्तर की प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। ​संवाददाता: दीपांशु चौहान
    4
    राष्ट्र सेवा और शक्ति प्रदर्शन: दुर्गा वाहिनी ने पाली शहर में निकाला भव्य महिला पद संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत  
​पाली। विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से पाली शहर में भव्य महिला पद (शक्ति) संचलन का आयोजन किया गया। संचलन के दौरान पारंपरिक गणवेश और अनुशासित पंक्तियों में हाथों में ध्वज लिए दुर्गा वाहिनी की सैकड़ों बहनों और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया।  
​शहर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरे इस पद संचलन का शहरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। संचलन के आगे-आगे मुख्य घोष की सुमधुर स्वर लहरियों पर अनुशासित कदमताल करते हुए बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
​संचलन से पूर्व आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि दुर्गा वाहिनी बहनों में संस्कार, शौर्य, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत करने का कार्य निरंतर कर रही है। महिलाओं को सशक्त व संगठित बनाकर समाज निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।  
​इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति की जिला एवं नगर स्तर की प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया।
​संवाददाता: दीपांशु चौहान
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बीजेपी सरकार के अंदर स्कूल को बंद होने की खबर मिली चोरी की नहीं बिहार के अंदर स्कूल चोरी हो गई जैसे एमपी के अंदर अस्पताल ही गायब हुआ वही हाल सम्राट चौधरी जी के राज बिहार की खबर आई है बिहार के अंदर स्कूल का अता पता नहीं बच्चे किरया के मकान के अंदर पढाई कर रहे हैं और पैसे पास हो जाएंगे ये सरकार और उनके शिक्षा मंत्री जी बिहार को खबर तक नहीं
    1
    बीजेपी सरकार के अंदर स्कूल को बंद होने की  खबर मिली चोरी की नहीं
बिहार के अंदर स्कूल चोरी हो गई जैसे एमपी के अंदर अस्पताल ही गायब हुआ वही हाल सम्राट चौधरी जी के राज बिहार की खबर आई है  बिहार के अंदर स्कूल का अता पता नहीं बच्चे किरया के मकान के अंदर पढाई कर रहे हैं और पैसे पास हो जाएंगे  ये सरकार और उनके शिक्षा मंत्री जी बिहार को खबर तक नहीं
    user_Moh. Sajid
    Moh. Sajid
    Voice of people पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • गुड़ा सूर सिंह को आदर्श पंचायत बनाने का लक्ष्य, नव नियुक्त सरपंच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने संभाला कार्यभार मारवाड़ जंक्शन (पाली)। ग्राम पंचायत गुड़ा सूर सिंह के नव नियुक्त सरपंच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने रविवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सभी सात वार्डों के वार्ड पंचों ने भी अपना कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सरपंच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रथम लक्ष्य ग्राम पंचायत के सभी गांवों को साथ लेकर समान रूप से विकास कार्य करवाना है। आगामी पांच वर्षों में ग्राम पंचायत गुड़ा सूर सिंह को पूरे राजस्थान में एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड पंचों के सहयोग से प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। प्रथम वर्ष में ग्राम पंचायत के सभी गांवों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, बिजली, अधिकाधिक पौधारोपण एवं पौधों की देखभाल तथा चिकित्सा सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर निंबली सरपंच गजेंद्र सिंह राठौड़, मालसाबावड़ी सरपंच ओमप्रकाश चौहान, वोपारी सरपंच प्रतिनिधि महावीर सिंह, नई फुलाद सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष नगेंद्र गुर्जर, पार्षदगण, उपसरपंच छोटू सिंह धनला, सेवानिवृत्त शिक्षा उप निदेशक शंकर सिंह उदावत, राम सिंह गुड़ा, पूनाराम चौधरी एवं कालूराम चौधरी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में उपेंद्र सिंह सिचाना, भंवर सिंह गुड़ा, मदन सिंह वार्ड पंच, श्याम सिंह चौकड़िया, राजेंद्र सिंह राठौड़, रतन सिंह एवं देवी सिंह जोड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय के ग्राम विकास अधिकारी योगेश गुर्जर एवं कनिष्ठ सहायक भुंडाराम ने नव नियुक्त सरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के विकास में सहयोग देने तथा पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के संकल्प के साथ नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
    2
    गुड़ा सूर सिंह को आदर्श पंचायत बनाने का लक्ष्य, नव नियुक्त सरपंच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने संभाला कार्यभार
मारवाड़ जंक्शन (पाली)।
ग्राम पंचायत गुड़ा सूर सिंह के नव नियुक्त सरपंच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने रविवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सभी सात वार्डों के वार्ड पंचों ने भी अपना कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सरपंच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रथम लक्ष्य ग्राम पंचायत के सभी गांवों को साथ लेकर समान रूप से विकास कार्य करवाना है। आगामी पांच वर्षों में ग्राम पंचायत गुड़ा सूर सिंह को पूरे राजस्थान में एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वार्ड पंचों के सहयोग से प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। प्रथम वर्ष में ग्राम पंचायत के सभी गांवों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, बिजली, अधिकाधिक पौधारोपण एवं पौधों की देखभाल तथा चिकित्सा सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर निंबली सरपंच गजेंद्र सिंह राठौड़, मालसाबावड़ी सरपंच ओमप्रकाश चौहान, वोपारी सरपंच प्रतिनिधि महावीर सिंह, नई फुलाद सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष नगेंद्र गुर्जर, पार्षदगण, उपसरपंच छोटू सिंह धनला, सेवानिवृत्त शिक्षा उप निदेशक शंकर सिंह उदावत, राम सिंह गुड़ा, पूनाराम चौधरी एवं कालूराम चौधरी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में उपेंद्र सिंह सिचाना, भंवर सिंह गुड़ा, मदन सिंह वार्ड पंच, श्याम सिंह चौकड़िया, राजेंद्र सिंह राठौड़, रतन सिंह एवं देवी सिंह जोड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय के ग्राम विकास अधिकारी योगेश गुर्जर एवं कनिष्ठ सहायक भुंडाराम ने नव नियुक्त सरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के विकास में सहयोग देने तथा पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के संकल्प के साथ नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने ग्रहण किया कार्यभार बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने ग्रहण किया कार्यभार उपसरपंच मोडाराम देवासी सहित वार्ड पंचों ने भी संभाली जिम्मेदारी, आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प बिजोवा। ग्राम पंचायत बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच श्री युगराज जैन , उपसरपंच मोडाराम देवासी एवं वार्ड पंचों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के बाद वैदिक मंतोचारणरण के साथ कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यभार ग्रहण समारोह में सर्वकल्याण एवं गांव के सर्वांगीण विकास की मंगलकामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन, उपसरपंच मोडाराम देवासी सहित वार्ड पंच चुन्नी लाल सीरवी,प्रकाश पारंगी,शेषाराम,संतोष मेवाडा,श्रीमती दाकु देवी चौधरी,सुखी बाई टेलर,दला राम चौधरी,सुनीता चौधरी, कविता सोलंकी,देवा राम सेन,पुष्पा पारंगी,महेन्द्र खारवाल ने शपथ लेकरअपनी जिम्मेदारियां संभालीं। इस अवसर पर सरपंच युगराज जैन ने कहा कि बिजोवा गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए वे तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।
    2
    बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने ग्रहण किया कार्यभार
बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने ग्रहण किया कार्यभार
उपसरपंच मोडाराम देवासी सहित वार्ड पंचों ने भी संभाली जिम्मेदारी, आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प
बिजोवा। ग्राम पंचायत बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच श्री युगराज जैन , उपसरपंच मोडाराम देवासी एवं वार्ड पंचों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के बाद वैदिक मंतोचारणरण   के साथ कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यभार ग्रहण समारोह में सर्वकल्याण एवं गांव के सर्वांगीण विकास की मंगलकामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया।  नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन,  उपसरपंच मोडाराम देवासी सहित वार्ड पंच चुन्नी लाल सीरवी,प्रकाश पारंगी,शेषाराम,संतोष मेवाडा,श्रीमती दाकु देवी चौधरी,सुखी बाई टेलर,दला राम चौधरी,सुनीता चौधरी, कविता सोलंकी,देवा राम सेन,पुष्पा पारंगी,महेन्द्र खारवाल ने शपथ लेकरअपनी जिम्मेदारियां संभालीं।
इस अवसर पर सरपंच युगराज जैन ने कहा कि बिजोवा गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए वे तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।
    user_B L BHATI
    B L BHATI
    Court reporter रानी, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सरपंच प्रत्याशी करण सिंह राठौड़ ने BNC NEWS के बेबाक कार्यक्रम में भाग लिया बेबाक कार्यक्रम में सौ दिन का एजेंडा गांव विकास के विभिन्न मुद्दों पर प्रथमिक ता के साथ करने की बात कही
    1
    सरपंच प्रत्याशी करण सिंह राठौड़ ने BNC NEWS के बेबाक कार्यक्रम में भाग लिया
बेबाक कार्यक्रम में सौ दिन का एजेंडा गांव विकास के विभिन्न मुद्दों पर प्रथमिक ता के साथ करने की बात कही
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • मेड़ता रोड स्टेशन की बदलती तस्वीर, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत! जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन के पुनर्विकास में यात्रियों की सुविधा और सुगम आवाजाही को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। पुराने पुल के स्टील ढांचे को हटाने का कार्य रेलवे मुख्यालय से स्वीकृत योजना के अनुसार किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्य को इंजीनियरिंग और विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी समन्वय से पूरा किया। निर्धारित ब्लॉक अवधि में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ढांचा हटाया गया और कार्य पूरा होने के बाद समय पर ब्लॉक क्लियर कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों की आवाजाही के लिए स्टेशन पर मौजूदा फुट ओवरब्रिज की सुविधा उपलब्ध रही।
    1
    मेड़ता रोड स्टेशन की बदलती तस्वीर, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन के पुनर्विकास में यात्रियों की सुविधा और सुगम आवाजाही को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। पुराने पुल के स्टील ढांचे को हटाने का कार्य रेलवे मुख्यालय से स्वीकृत योजना के अनुसार किया गया।
उन्होंने बताया कि इस कार्य को इंजीनियरिंग और विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी समन्वय से पूरा किया। निर्धारित ब्लॉक अवधि में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ढांचा हटाया गया और कार्य पूरा होने के बाद समय पर ब्लॉक क्लियर कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों की आवाजाही के लिए स्टेशन पर मौजूदा फुट ओवरब्रिज की सुविधा उपलब्ध रही।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • सिरियारी में नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा, उपसरपंच सुनीता कंवर रावत सहित वार्ड पंचों ने ग्रहण किया पदभार मारवाड़ जंक्शन (पाली)। सिरियारी ग्राम पंचायत में रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा एवं उपसरपंच सुनीता कंवर रावत सहित सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने विधिवत शपथ लेकर ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा एवं उपसरपंच सुनीता कंवर रावत का ग्रामीणों एवं समर्थकों की ओर से माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर वार्ड पंच के रूप में मुस्ताक पठान, लता देवी, उदय सिंह सोलंकी, ललिता सैन, जापी देवी, प्रकाश चंद्र, सोनाराम माली, अनिता कंवर एवं सरोज कंवर सहित सभी निर्वाचित वार्ड पंचों ने भी शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला। नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच ने अपने संबोधन में ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में उपसरपंच पति सुरेंद्र सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष आढा,शंकरलाल रेगर,हरि सिंह रावत,लक्ष्मण सिंह,असलम पठान, मुकेश सेन,महावीर सिंह,सुरेश सिंह,सहित ग्रामीणजन एवं समर्थक उपस्थित रहे।
    3
    सिरियारी में नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा, उपसरपंच सुनीता कंवर रावत सहित वार्ड पंचों ने ग्रहण किया पदभार
मारवाड़ जंक्शन (पाली)।
सिरियारी ग्राम पंचायत में रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा एवं उपसरपंच सुनीता कंवर रावत सहित सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने विधिवत शपथ लेकर ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा एवं उपसरपंच सुनीता कंवर रावत का ग्रामीणों एवं समर्थकों की ओर से माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर वार्ड पंच के रूप में मुस्ताक पठान, लता देवी, उदय सिंह सोलंकी, ललिता सैन, जापी देवी, प्रकाश चंद्र, सोनाराम माली, अनिता कंवर एवं सरोज कंवर सहित सभी निर्वाचित वार्ड पंचों ने भी शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला। नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच ने अपने संबोधन में ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में उपसरपंच पति सुरेंद्र सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष आढा,शंकरलाल रेगर,हरि सिंह रावत,लक्ष्मण सिंह,असलम पठान,
मुकेश सेन,महावीर सिंह,सुरेश  सिंह,सहित ग्रामीणजन एवं समर्थक उपस्थित रहे।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.