सिरियारी में नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा, उपसरपंच सुनीता कंवर रावत सहित वार्ड पंचों ने ग्रहण किया पदभार मारवाड़ जंक्शन (पाली)। सिरियारी ग्राम पंचायत में रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा एवं उपसरपंच सुनीता कंवर रावत सहित सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने विधिवत शपथ लेकर ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा एवं उपसरपंच सुनीता कंवर रावत का ग्रामीणों एवं समर्थकों की ओर से माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर वार्ड पंच के रूप में मुस्ताक पठान, लता देवी, उदय सिंह सोलंकी, ललिता सैन, जापी देवी, प्रकाश चंद्र, सोनाराम माली, अनिता कंवर एवं सरोज कंवर सहित सभी निर्वाचित वार्ड पंचों ने भी शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला। नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच ने अपने संबोधन में ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में उपसरपंच पति सुरेंद्र सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष आढा,शंकरलाल रेगर,हरि सिंह रावत,लक्ष्मण सिंह,असलम पठान, मुकेश सेन,महावीर सिंह,सुरेश सिंह,सहित ग्रामीणजन एवं समर्थक उपस्थित रहे।
सिरियारी में नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा, उपसरपंच सुनीता कंवर रावत सहित वार्ड पंचों ने ग्रहण किया पदभार मारवाड़ जंक्शन (पाली)। सिरियारी ग्राम पंचायत में रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा एवं उपसरपंच सुनीता कंवर रावत सहित सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने विधिवत शपथ लेकर ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा एवं उपसरपंच सुनीता कंवर रावत का
ग्रामीणों एवं समर्थकों की ओर से माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर वार्ड पंच के रूप में मुस्ताक पठान, लता देवी, उदय सिंह सोलंकी, ललिता सैन, जापी देवी, प्रकाश चंद्र, सोनाराम माली, अनिता कंवर एवं सरोज कंवर सहित सभी निर्वाचित वार्ड पंचों ने
भी शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला। नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच ने अपने संबोधन में ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में उपसरपंच पति सुरेंद्र सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष आढा,शंकरलाल रेगर,हरि सिंह रावत,लक्ष्मण सिंह,असलम पठान, मुकेश सेन,महावीर सिंह,सुरेश सिंह,सहित ग्रामीणजन एवं समर्थक उपस्थित रहे।
- गुड़ा सूर सिंह को आदर्श पंचायत बनाने का लक्ष्य, नव नियुक्त सरपंच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने संभाला कार्यभार मारवाड़ जंक्शन (पाली)। ग्राम पंचायत गुड़ा सूर सिंह के नव नियुक्त सरपंच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने रविवार को ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सभी सात वार्डों के वार्ड पंचों ने भी अपना कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सरपंच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रथम लक्ष्य ग्राम पंचायत के सभी गांवों को साथ लेकर समान रूप से विकास कार्य करवाना है। आगामी पांच वर्षों में ग्राम पंचायत गुड़ा सूर सिंह को पूरे राजस्थान में एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड पंचों के सहयोग से प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। प्रथम वर्ष में ग्राम पंचायत के सभी गांवों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, बिजली, अधिकाधिक पौधारोपण एवं पौधों की देखभाल तथा चिकित्सा सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर निंबली सरपंच गजेंद्र सिंह राठौड़, मालसाबावड़ी सरपंच ओमप्रकाश चौहान, वोपारी सरपंच प्रतिनिधि महावीर सिंह, नई फुलाद सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष नगेंद्र गुर्जर, पार्षदगण, उपसरपंच छोटू सिंह धनला, सेवानिवृत्त शिक्षा उप निदेशक शंकर सिंह उदावत, राम सिंह गुड़ा, पूनाराम चौधरी एवं कालूराम चौधरी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में उपेंद्र सिंह सिचाना, भंवर सिंह गुड़ा, मदन सिंह वार्ड पंच, श्याम सिंह चौकड़िया, राजेंद्र सिंह राठौड़, रतन सिंह एवं देवी सिंह जोड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय के ग्राम विकास अधिकारी योगेश गुर्जर एवं कनिष्ठ सहायक भुंडाराम ने नव नियुक्त सरपंच एवं सभी वार्ड पंचों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के विकास में सहयोग देने तथा पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के संकल्प के साथ नई टीम को शुभकामनाएं दीं।2
- राष्ट्र सेवा और शक्ति प्रदर्शन: दुर्गा वाहिनी ने पाली शहर में निकाला भव्य महिला पद संचलन, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत पाली। विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से पाली शहर में भव्य महिला पद (शक्ति) संचलन का आयोजन किया गया। संचलन के दौरान पारंपरिक गणवेश और अनुशासित पंक्तियों में हाथों में ध्वज लिए दुर्गा वाहिनी की सैकड़ों बहनों और महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। शहर के मुख्य मार्ग से होकर गुजरे इस पद संचलन का शहरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। संचलन के आगे-आगे मुख्य घोष की सुमधुर स्वर लहरियों पर अनुशासित कदमताल करते हुए बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। संचलन से पूर्व आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि दुर्गा वाहिनी बहनों में संस्कार, शौर्य, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत करने का कार्य निरंतर कर रही है। महिलाओं को सशक्त व संगठित बनाकर समाज निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति की जिला एवं नगर स्तर की प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। संवाददाता: दीपांशु चौहान4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- बीजेपी सरकार के अंदर स्कूल को बंद होने की खबर मिली चोरी की नहीं बिहार के अंदर स्कूल चोरी हो गई जैसे एमपी के अंदर अस्पताल ही गायब हुआ वही हाल सम्राट चौधरी जी के राज बिहार की खबर आई है बिहार के अंदर स्कूल का अता पता नहीं बच्चे किरया के मकान के अंदर पढाई कर रहे हैं और पैसे पास हो जाएंगे ये सरकार और उनके शिक्षा मंत्री जी बिहार को खबर तक नहीं1
- उत्सव का माहौल सूरत रेलवे स्टेशन के सामने दिल्ली गेट उत्सव कुर्सी 😅🇮🇳😅😅😅🥰🥰1
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के रवानगी स्थल का किया निरीक्षण पंचायत चुनाव: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के रवानगी स्थल का किया निरीक्षण रवानगी से पूर्व सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ब्यावर, 1 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत मतदान दलों की रवानगी की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना ने रविवार को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर स्थित मतदान दलों के रवानगी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों की रवानगी से पूर्व की गई तैयारियों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान दलों की रवानगी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, उपखंड अधिकारी जयपाल सिंह राठौड़, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।1
- बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने ग्रहण किया कार्यभार बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन ने ग्रहण किया कार्यभार उपसरपंच मोडाराम देवासी सहित वार्ड पंचों ने भी संभाली जिम्मेदारी, आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प बिजोवा। ग्राम पंचायत बिजोवा के नवनिर्वाचित सरपंच श्री युगराज जैन , उपसरपंच मोडाराम देवासी एवं वार्ड पंचों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के बाद वैदिक मंतोचारणरण के साथ कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यभार ग्रहण समारोह में सर्वकल्याण एवं गांव के सर्वांगीण विकास की मंगलकामना को लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच युगराज जैन, उपसरपंच मोडाराम देवासी सहित वार्ड पंच चुन्नी लाल सीरवी,प्रकाश पारंगी,शेषाराम,संतोष मेवाडा,श्रीमती दाकु देवी चौधरी,सुखी बाई टेलर,दला राम चौधरी,सुनीता चौधरी, कविता सोलंकी,देवा राम सेन,पुष्पा पारंगी,महेन्द्र खारवाल ने शपथ लेकरअपनी जिम्मेदारियां संभालीं। इस अवसर पर सरपंच युगराज जैन ने कहा कि बिजोवा गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए वे तन-मन-धन से सहयोग करेंगे।2
- सिरियारी में नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा, उपसरपंच सुनीता कंवर रावत सहित वार्ड पंचों ने ग्रहण किया पदभार मारवाड़ जंक्शन (पाली)। सिरियारी ग्राम पंचायत में रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा एवं उपसरपंच सुनीता कंवर रावत सहित सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने विधिवत शपथ लेकर ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण बी. शर्मा एवं उपसरपंच सुनीता कंवर रावत का ग्रामीणों एवं समर्थकों की ओर से माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए ग्राम पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर वार्ड पंच के रूप में मुस्ताक पठान, लता देवी, उदय सिंह सोलंकी, ललिता सैन, जापी देवी, प्रकाश चंद्र, सोनाराम माली, अनिता कंवर एवं सरोज कंवर सहित सभी निर्वाचित वार्ड पंचों ने भी शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला। नवनिर्वाचित सरपंच एवं उपसरपंच ने अपने संबोधन में ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने, ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में उपसरपंच पति सुरेंद्र सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी आशुतोष आढा,शंकरलाल रेगर,हरि सिंह रावत,लक्ष्मण सिंह,असलम पठान, मुकेश सेन,महावीर सिंह,सुरेश सिंह,सहित ग्रामीणजन एवं समर्थक उपस्थित रहे।3