logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायपुर में नकबजनी का खुलासा, 15 तोला सोना व 500 ग्राम चांदी बरामद मुख्य आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार, करीब 8.लाख 50 हजार रुपए का माल बरामद ब्यावर, 16/09/2026, पुलिस थाना रायपुर ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15 तोला सोने के आभूषण तथा 500 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनुकृति उज्जैनिया और वृत्ताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन में थाना अधिकारी राजूराम सीरवी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम से करीब 15 से 20 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को प्रार्थिया ने रायपुर स्थित अपने किराये के मकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखी अलमारी से सोने के हार, मंगलसूत्र, टॉप्स, पायल, अंगूठियां सहित करीब 15 तोला सोना तथा 500 ग्राम चांदी के आभूषण गायब मिले थे। इस संबंध में थाना रायपुर में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अनिलसिंह उर्फ धाकड़िया पुत्र शेरसिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी मानावास कोटड़ा, थाना जवाजा, जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि चोरी का माल आरोपी ने ब्यावर में बालकिशन पुत्र मदनलाल सोनी, उम्र 47 वर्ष, निवासी संग्रामगढ़, थाना शंभुगढ़, जिला भीलवाड़ा, हाल चौहान कॉलोनी, गली नंबर 2, ब्यावर के पास बेच दिया था। पुलिस ने बालकिशन सोनी को भी गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिलसिंह के खिलाफ पूर्व में भी चोरी व नकबजनी के कई प्रकरण दर्ज हैं। उसके विरुद्ध अजमेर, जवाजा और ब्यावर सिटी थानों में चोरी के मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम में थाना अधिकारी राजूराम सीरवी, सहायक उपनिरीक्षक कन्हैयालाल, साइबर सेल के सरफराज, मनोज, दुर्गाराम, अशोक, होनाराम, तोगाराम, जवाजा थाने के राजेन्द्र, योगेश और जसराज सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

20 hrs ago
user_🎤भारत बुनकर भाऊ✍️
🎤भारत बुनकर भाऊ✍️
Chauffeur service चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
20 hrs ago
53574ae3-f27b-4ea1-b07f-20eac91d92fe

रायपुर में नकबजनी का खुलासा, 15 तोला सोना व 500 ग्राम चांदी बरामद मुख्य आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार, करीब 8.लाख 50 हजार रुपए का माल बरामद ब्यावर, 16/09/2026, पुलिस थाना रायपुर ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15 तोला सोने के आभूषण तथा 500 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनुकृति उज्जैनिया और वृत्ताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन में थाना अधिकारी राजूराम सीरवी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग के माध्यम से करीब 15 से 20 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को प्रार्थिया ने रायपुर स्थित अपने किराये के मकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखी अलमारी से

e8c2d4c3-9719-4f98-89bf-a98a5b3b819d

सोने के हार, मंगलसूत्र, टॉप्स, पायल, अंगूठियां सहित करीब 15 तोला सोना तथा 500 ग्राम चांदी के आभूषण गायब मिले थे। इस संबंध में थाना रायपुर में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अनिलसिंह उर्फ धाकड़िया पुत्र शेरसिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी मानावास कोटड़ा, थाना जवाजा, जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि चोरी का माल आरोपी ने ब्यावर में बालकिशन पुत्र मदनलाल सोनी, उम्र 47 वर्ष, निवासी संग्रामगढ़, थाना शंभुगढ़, जिला भीलवाड़ा, हाल चौहान कॉलोनी, गली नंबर 2, ब्यावर के पास बेच दिया था। पुलिस ने बालकिशन सोनी को भी गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिलसिंह के खिलाफ पूर्व में भी चोरी व नकबजनी के कई प्रकरण दर्ज हैं। उसके विरुद्ध अजमेर, जवाजा और ब्यावर सिटी थानों में चोरी के मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम में थाना अधिकारी राजूराम सीरवी, सहायक उपनिरीक्षक कन्हैयालाल, साइबर सेल के सरफराज, मनोज, दुर्गाराम, अशोक, होनाराम, तोगाराम, जवाजा थाने के राजेन्द्र, योगेश और जसराज सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का भव्य आयोजन: नवाचारों के जरिए विद्यार्थी आत्मसात कर रहे हैं सर एम. विश्वेश्वरैया के विचार भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का भव्य आयोजन: नवाचारों के जरिए विद्यार्थी आत्मसात कर रहे हैं सर एम. विश्वेश्वरैया के विचार भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत की अभिनव पहल पर 15 सितंबर से 21 सितंबर तक 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के विचारों, आदर्शों और तकनीकी दृष्टिकोण को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विद्यालय में भित्ति चित्र (म्यूरल), डिजिटल प्रेजेंटेशन (PPT) तथा ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी (क्विज) जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से नवाचार किए जा रहे हैं। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में विद्यार्थी बांधों के निर्माण एवं रखरखाव, आधुनिक सड़क तंत्र और रेलवे पटरियों के निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां आत्मसात कर रहे हैं।विद्यालय के इन प्रेरक नवाचारों और विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों एवं भित्ति चित्रों, क्विज और डिजिटल प्रेजेंटेशन की सामग्री को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित करते हुए प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने बताया कि डिजिटल प्रस्तुतीकरण का कार्य रसायन विज्ञान के प्राध्यापक मुकेश कुमार माली द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचारों और विश्वेश्वरैया के जीवन दर्शन से रूबरू कराया जा रहा है। * भित्ति चित्रण: चित्रकला प्राध्यापक श्रीमती रेखा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की दीवारों पर सर विश्वेश्वरैया के योगदान और अभियांत्रिकीय दृष्टिकोण को सुंदर रंगों में उकेरा है। * सामान्य ज्ञान क्विज: इतिहास प्राध्यापक श्रीमती सरोज जांगिड़, हिंदी प्राध्यापक श्रीमती गगन तिवारी एवं अंग्रेजी प्राध्यापक श्रीमती श्रद्धा शर्मा द्वारा सर विश्वेश्वरैया के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर विद्यार्थियों में जिज्ञासा और जागरूकता का संचार किया जा रहा है। इस साप्ताहिक कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में धीरज जोशी, दिनेश कुमार उपाध्याय, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह चौहान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सराहनीय व सक्रिय योगदान रहा।
    4
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का भव्य आयोजन: नवाचारों के जरिए विद्यार्थी आत्मसात कर रहे हैं सर एम. विश्वेश्वरैया के विचार
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल               
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का भव्य आयोजन: नवाचारों के जरिए विद्यार्थी आत्मसात कर रहे हैं सर एम. विश्वेश्वरैया के विचार
भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                                                            स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में प्रधानाचार्य  राजेंद्र सिंह गहलोत की अभिनव पहल पर 15 सितंबर से 21 सितंबर तक 'राष्ट्रीय अभियंता सप्ताह' का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जा रहा है। भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के विचारों, आदर्शों और तकनीकी दृष्टिकोण को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से विद्यालय में भित्ति चित्र (म्यूरल), डिजिटल प्रेजेंटेशन (PPT) तथा ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी (क्विज) जैसी विविध गतिविधियों के माध्यम से नवाचार किए जा रहे हैं।
सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में विद्यार्थी बांधों के निर्माण एवं रखरखाव, आधुनिक सड़क तंत्र और रेलवे पटरियों के निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकी व व्यावहारिक जानकारियां आत्मसात कर रहे हैं।विद्यालय के इन प्रेरक नवाचारों और विद्यार्थियों की रचनात्मक गतिविधियों एवं भित्ति चित्रों, क्विज और डिजिटल प्रेजेंटेशन की सामग्री को विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित करते हुए प्राध्यापक  सत्येंद्र माली ने बताया कि
डिजिटल प्रस्तुतीकरण का कार्य रसायन विज्ञान के प्राध्यापक  मुकेश कुमार माली द्वारा  पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को तकनीकी नवाचारों और विश्वेश्वरैया के जीवन दर्शन से रूबरू कराया जा रहा है।
* भित्ति चित्रण: चित्रकला प्राध्यापक श्रीमती रेखा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर की दीवारों पर सर विश्वेश्वरैया के योगदान और अभियांत्रिकीय दृष्टिकोण को सुंदर रंगों में उकेरा है।
* सामान्य ज्ञान क्विज: इतिहास प्राध्यापक श्रीमती सरोज जांगिड़, हिंदी प्राध्यापक श्रीमती गगन तिवारी एवं अंग्रेजी प्राध्यापक श्रीमती श्रद्धा शर्मा द्वारा सर विश्वेश्वरैया के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर विद्यार्थियों में जिज्ञासा और जागरूकता का संचार किया जा रहा है।
इस साप्ताहिक कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में  धीरज जोशी, दिनेश कुमार उपाध्याय, प्राध्यापक  सुरेंद्र सिंह चौहान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सराहनीय व सक्रिय योगदान रहा।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के हरीश सोनी व सुमित चपलोत और भाजपा के प्रदीप व्यास का नामांकन, पुलिस सुरक्षा में पहुंचे भाजपा पार्षद #छोटीसादड़ी #नगरपालिकाअध्यक्ष #अध्यक्षचुनाव #छोटीसादड़ी_नगरपालिका #कांग्रेस #भाजपा #हरीशसोनी #सुमितचपलोत #प्रदीपव्यास #नगरपालिकाचुनाव #राजस्थानन्यूज़ #प्रतापगढ़ #DesiNews247 #BreakingNews #LocalNews
    1
    छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के हरीश सोनी व सुमित चपलोत और भाजपा के प्रदीप व्यास का नामांकन, पुलिस सुरक्षा में पहुंचे भाजपा पार्षद
#छोटीसादड़ी
#नगरपालिकाअध्यक्ष
#अध्यक्षचुनाव
#छोटीसादड़ी_नगरपालिका
#कांग्रेस
#भाजपा
#हरीशसोनी
#सुमितचपलोत
#प्रदीपव्यास
#नगरपालिकाचुनाव
#राजस्थानन्यूज़
#प्रतापगढ़
#DesiNews247
#BreakingNews
#LocalNews
    user_Mukesh Nai
    Mukesh Nai
    Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • सारंगपुरा में कबड्डी का रोमांच, दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 22 टीमों ने लिया हिस्सा, सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 22 टीमों को ए एवं बी पूल में विभाजित कर मुकाबले करवाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के साथ दमखम दिखाया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल दूसरे दिन भाटोली गुजरान, सारंगपुरा, चिकारड़ा, खेरमालिया, नौगामा, सांवलिया जी, रामाखेड़ा और जेतपुरा सहित विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में रोमांच बना रहा। दिनभर चले मुकाबलों के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे। आठ पीटीआई ने संभाली जिम्मेदारी प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आठ पीटीआई का सराहनीय योगदान रहा। खेल संचालन और मुकाबलों की व्यवस्था में पीटीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे। विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य रखा गया है। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। आज निकलेगी शोभायात्रा, होगी भजन संध्या देवनारायण जन्मोत्सव के तहत 17 सितंबर को प्रतियोगिता के समापन के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 11.15 बजे शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा। शाम 4.15 बजे महाप्रसाद और रात 8.15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह दूसरे दिन खेल मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मुकाबले देखने पहुंचे। शानदार रेड और पकड़ के दौरान दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता आयोजन में दिनेश गुर्जर, दुगाशंकर गुर्जर, कांशीराम गुर्जर, राजमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, वरदीचंद, किशन गुर्जर और रमेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।
    3
    सारंगपुरा में कबड्डी का रोमांच, दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 22 टीमों ने लिया हिस्सा, सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें
पवन अग्रवाल, चिकारड़ा
चिकारड़ा। भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सारंगपुरा गांव में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 22 टीमों को ए एवं बी पूल में विभाजित कर मुकाबले करवाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस के साथ दमखम दिखाया।
मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल
दूसरे दिन भाटोली गुजरान, सारंगपुरा, चिकारड़ा, खेरमालिया, नौगामा, सांवलिया जी, रामाखेड़ा और जेतपुरा सहित विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले हुए। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में रोमांच बना रहा। दिनभर चले मुकाबलों के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को खेले जाएंगे।
आठ पीटीआई ने संभाली जिम्मेदारी
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आठ पीटीआई का सराहनीय योगदान रहा। खेल संचालन और मुकाबलों की व्यवस्था में पीटीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक धर्मेंद्र त्रिपाठी रहे।
विजेता को 11 हजार, उपविजेता को 5100 रुपए
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) साथ लाना अनिवार्य रखा गया है। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
आज निकलेगी शोभायात्रा, होगी भजन संध्या
देवनारायण जन्मोत्सव के तहत 17 सितंबर को प्रतियोगिता के समापन के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 11.15 बजे शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला जाएगा। शाम 4.15 बजे महाप्रसाद और रात 8.15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा।
दर्शकों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
दूसरे दिन खेल मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मुकाबले देखने पहुंचे। शानदार रेड और पकड़ के दौरान दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता
आयोजन में दिनेश गुर्जर, दुगाशंकर गुर्जर, कांशीराम गुर्जर, राजमल गुर्जर, राहुल गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर, वरदीचंद, किशन गुर्जर और रमेश गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहभागिता निभाई।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • उदयपुर में CBN की बड़ी कार्रवाई, 2292 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त उदयपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के वल्लभनगर तहसील क्षेत्र में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 2292 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी के निम्बाहेड़ा स्थित घर की तलाशी भी ली गई, जहां से एक मोटरसाइकिल और एक रजिस्टर जब्त किया गया है। CBN की टीम द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
    1
    उदयपुर में CBN की बड़ी कार्रवाई, 2292 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त
उदयपुर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की राजस्थान यूनिट ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर के वल्लभनगर तहसील क्षेत्र में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 2292 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी के निम्बाहेड़ा स्थित घर की तलाशी भी ली गई, जहां से एक मोटरसाइकिल और एक रजिस्टर जब्त किया गया है।
CBN की टीम द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
    user_Rahul kachawa
    Rahul kachawa
    Photography studio मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • एक कविता....... विश्वकर्मा भगवान 🙏.
    1
    एक कविता....... विश्वकर्मा भगवान 🙏.
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. Manasa, Neemuch•
    5 hrs ago
  • सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, स्थानकवासी एंव मूर्ति पूजक संघ ने निकाली शौभायात्रा नीमच जिले के सिंगोली कस्बे में बुधवार को क्षमापना पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्थानकवासी एंव मूर्ति पूजक संघ ने शौभायात्रा निकाली तथा सामुहिक क्षमायाचना कर क्षमा के महत्व को चरितार्थ किया।
    1
    सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, स्थानकवासी एंव मूर्ति पूजक संघ ने निकाली शौभायात्रा
नीमच जिले के सिंगोली कस्बे में बुधवार को क्षमापना पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्थानकवासी एंव मूर्ति पूजक संघ ने शौभायात्रा निकाली तथा सामुहिक क्षमायाचना कर क्षमा के महत्व को चरितार्थ किया।
    user_Mehboob mev
    Mehboob mev
    Local News Reporter सिंगोली, नीमच, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले की 3 बड़ी खबरें: घायल नाबालिग को ₹23.10 लाख का अवार्ड, गर्ग ऋषि जन्मोत्सव और घोसुंडा से चारभुजा नाथ पैदल यात्रा चित्तौड़गढ़ में एक दिन की तीन प्रमुख खबरें! दुर्घटना में घायल 11 वर्षीय दानिश को ₹23 लाख 10 हजार 280 का अवार्ड, गर्ग ऋषि जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा और घोसुंडा से चारभुजा नाथ के लिए 29वीं पैदल यात्रा रवाना
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले की 3 बड़ी खबरें: घायल नाबालिग को ₹23.10 लाख का अवार्ड, गर्ग ऋषि जन्मोत्सव और घोसुंडा से चारभुजा नाथ पैदल यात्रा
चित्तौड़गढ़ में एक दिन की तीन प्रमुख खबरें! दुर्घटना में घायल 11 वर्षीय दानिश को ₹23 लाख 10 हजार 280 का अवार्ड, गर्ग ऋषि जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा और घोसुंडा से चारभुजा नाथ के लिए 29वीं पैदल यात्रा रवाना
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के दो और भाजपा के एक प्रत्याशी ने किया आवेदन अध्यक्षपद के लिए छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के हरीश सोनी व सुमित चपलोत और भाजपा के प्रदीप व्यास का नामांकन, पुलिस सुरक्षा में पहुंचे भाजपा पार्षद
    1
    छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के दो और भाजपा के एक प्रत्याशी ने किया आवेदन अध्यक्षपद के लिए
छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के हरीश सोनी व सुमित चपलोत और भाजपा के प्रदीप व्यास का नामांकन, पुलिस सुरक्षा में पहुंचे भाजपा पार्षद
    user_Mukesh Nai
    Mukesh Nai
    Local News Reporter छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • सनवाड़ में डकैती व हत्या का खुलासा, 21 दिन तक ग्रामीण भेष में जंगलों में घूमी पुलिस, 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार उदयपुर जिले के फ़तेहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गाँव में गत 3 अगस्त की रात हुई डकैती और वृद्ध की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से जंगलों व पहाड़ियों में छिपे हुए थे। पीड़ित शिवलाल भील द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 3 अगस्त की मध्यरात्रि के आसपास 3-4 अज्ञात बदमाश घर में घुसे थे। बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट की। उन्हें बंधक बनाया और महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूट लिए।
    1
    सनवाड़ में डकैती व हत्या का खुलासा, 21 दिन तक ग्रामीण भेष में जंगलों में घूमी पुलिस, 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार
उदयपुर जिले के फ़तेहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गाँव में गत 3 अगस्त की रात हुई डकैती और वृद्ध की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से जंगलों व पहाड़ियों में छिपे हुए थे।
पीड़ित शिवलाल भील द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 3 अगस्त की मध्यरात्रि के आसपास 3-4 अज्ञात बदमाश घर में घुसे थे। बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट की। उन्हें बंधक बनाया और महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूट लिए।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.