जुन्नारदेव में रेलवे थाना प्रभारी की मानवीय पहल, हाई टेंशन करंट में फंसे बंदर की बचाई जान 🚔 जुन्नारदेव में रेलवे थाना प्रभारी की मानवीय पहल, हाई टेंशन करंट में फंसे बंदर की बचाई जान जुन्नारदेव। मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए भारतीय रेल के जुन्नारदेव रेलवे थाना प्रभारी गिरीश तिवारी एवं उनके स्टाफ ने हाई टेंशन करंट में उलझे एक बंदर की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही सूचना मिली कि एक बंदर बिजली के हाई टेंशन तारों में फंसकर घायल हो गया है, थाना प्रभारी गिरीश तिवारी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने सावधानीपूर्वक बंदर को करंट की चपेट से बाहर निकाला और तुरंत पशु चिकित्सालय पहुंचाकर उसका उपचार करवाया। ❗ वन विभाग को सौंपा गया घायल बंदर घायल बंदर की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग को सूचना दी गई। प्राथमिक उपचार के बाद बंदर को विधिवत वन विभाग के सुपुर्द (हैंडओवर) किया गया, ताकि आगे की देखरेख विशेषज्ञों की निगरानी में हो सके। यह पहल न केवल कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है, बल्कि जीवों के प्रति दया, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। रेलवे थाना प्रभारी गिरीश तिवारी और उनकी टीम के इस कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
जुन्नारदेव में रेलवे थाना प्रभारी की मानवीय पहल, हाई टेंशन करंट में फंसे बंदर की बचाई जान 🚔 जुन्नारदेव में रेलवे थाना प्रभारी की मानवीय पहल, हाई टेंशन करंट में फंसे बंदर की बचाई जान जुन्नारदेव। मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए भारतीय रेल के जुन्नारदेव रेलवे थाना प्रभारी गिरीश तिवारी एवं उनके स्टाफ ने हाई टेंशन करंट में उलझे एक बंदर की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही सूचना मिली कि एक बंदर बिजली के हाई टेंशन तारों में फंसकर घायल हो गया है, थाना प्रभारी गिरीश तिवारी अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। तत्परता दिखाते
हुए उन्होंने सावधानीपूर्वक बंदर को करंट की चपेट से बाहर निकाला और तुरंत पशु चिकित्सालय पहुंचाकर उसका उपचार करवाया। ❗ वन विभाग को सौंपा गया घायल बंदर घायल बंदर की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग को सूचना दी गई। प्राथमिक उपचार के बाद बंदर को विधिवत वन विभाग के सुपुर्द (हैंडओवर) किया गया, ताकि आगे की देखरेख विशेषज्ञों की निगरानी में हो सके। यह पहल न केवल कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है, बल्कि जीवों के प्रति दया, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। रेलवे थाना प्रभारी गिरीश तिवारी और उनकी टीम के इस कार्य की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
- आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी बाराबंकी की एक बैठक ब्लाक निंदूरा परिसर में की गई जिसमें किसानों की समस्याओं पर1
- छिंदवाड़ा राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर आज जिलाअधिवक्ता संघ, छिंदवाड़ा द्वारा समस्त सम्मानित अधिवक्तागणों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस पूर्ण एकता एवं अनुशासन के साथ मनाया। इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय को सौंपा गया तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन कलेक्टर महोदय के माध्यम से प्रेषित किया गया। जिला अधिवक्ता संघ ने माना सभी सम्मानित अधिवक्ताओं का आभार जिलाअधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी आप सभी अधिवक्ताओं का हृदय से आत्मिक आभार व्यक्त करती है कि आपने इस आह्वान को शत-प्रतिशत सफल बनाया। आपकी एकजुटता, सहयोग एवं प्रतिबद्धता ने संघ की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ किया है।1
- नपा कर्मियों की टैक्स वसूली में अभद्रता एवं दुकाने सील करने के विरोध में कांग्रेस नें सौंपा ज्ञापन। मुलताई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नें एसडीएम राजीव कहार कों नपा अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्य प्रणाली के विरोध में ज्ञापन सौंपा,जिसमे बताया गया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा तानाशाही एवं अभद्रतापूर्वक रवैया अपनाकर टैक्स वसूली का कार्य करते हुए अवैध रूप से दुकानों को सील किया गया है। मुलताई नगर के बस स्टेंड के काम्प्लेक्स की दुकानें जिसका कर (टैक्स) दुकानदारों द्वारा प्रति वित्तीय वर्ष (1 अप्रेल से 31 मार्च) प्रतिवर्ष अनुसार अधिरोपित किया जाता है। जिसे प्रतिवर्ष व्यापारी 31 मार्च तक कर (टैक्स) जमा करते है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अवैध रूप से विगत दिनों में कुछ दुकानदारों को बिना नोटिस जारी किये एवं बिना पूर्व सूचना दिये दबंगतापूर्वक दुकानें सील कर दी गई है। जो कि मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम की धारा 164 एवं 166 का उल्लंघन है। नगर पालिका अधिनियम में यह प्रावधान है कि किसी दुकानदार से बकाया वसूली करने से पूर्व उसे नगर पालिका अधिनियम की धारा 164 के अंतर्गत बिल प्रदान किया जाना आवश्यक है एवं उसे उक्त राशि को जमा करने के लिये 15 दिनों का समय दिया जाना चाहिये था। इसी प्रकार मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम की धारा 166 के अनुसार यदि धारा 184 में प्रदान की गई उक्त समयावधि में भुगतान नहीं किया जाता है तो नगर पालिका द्वारा दुकानदारों को एक मांग सूचना पत्र दिया जाना अनिवार्य है परंतु वर्तमान में नगर पालिका द्वारा राज्य सरकार द्वारा बनाये गए कानूनों का उल्लंघन करते हुए मनमाने तरीके से दुर्भावनावश किरायेदारों से वसूली की जा रही है। जिससे कि व्यापारियों को मानसिक एवं आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है जिसके कारण एक व्यापारियों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। यह कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025 में दकानदारों द्वारा 31 मार्च 2025 तक का टैक्स किया गया है परंतु इस वित्तीय वर्ष में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा तीन गुणा टेक्स) वसूला जा रहा है,जो कि अवैध है एवं न्यायसंगत नहीं है। कर (टैक्स) की रसीदें दुकानदारों को आफलाईन लिखित दी जा रही है। जो कि नगर पालिका द्वारा 24 घंटे के भीतर करदाताओं को कर (टैक्स) की आनलाईन रसीदें दी जानी चाहिये थी जो कि दुकानदारों को नहीं दी गई एवं यह नगर पालिका की वसूली की पारदर्शिता पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।1
- उप तहसील बोरदेही में निकली शिव बारात महाशिवरात्रि के पावन शादी जैसा का मंडप सजा नगर में खुशी का माहौल शिव पार्वती की झांकी रही आकर्षण का केंद्र बैतूल जिले के उप तहसील बोरदेही मे महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बोरदेही नगर के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्त बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करने पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर मे “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर के प्रमुख शिवालयों को आकर्षक विद्युत सजावट और फूल-मालाओं से सजाया गया, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहरभर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन भी किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन भी दिनभर सक्रिय और मुस्तैद नजर आया उप तहसील बोरदेही मे शाम के समय भक्तों के द्वारा शिव पार्वती बारात निकल गई महादेव पार्वती की विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रही ग्राम समिति के द्वारा ढोल नगाड़े डीजे की धुन के साथ नगर मैं शिव बारात निकाली गई बच्चे क्या बूढ़े भी इस बारात में नाश्ते झूमते नजर आए नगर मे जगह-जगह पर शिव पार्वती की झांकियां की पूजा अर्चना करती दिखी महिलाएं सी न्यूज़ भारत जिला संवाददाता संदीप वाईकर बैतूल4
- आमला ब्लाक के लादी सारणी सड़क व तिरमूह गाँव में ग्रामीणों के द्वारा जन समस्या को लेकर चक्का जाम करने पर प्रशासन ने दर्ज की एफआई वापस लेने की मांग की कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने किया प्रदर्शन1
- WCL कर्मचारी की को कोयला परिवहन करने वाले ट्रक ने मारी टक्कर कर्मचारी की मौके पर मौत चालक फरार1
- बनखेड़ी थाना क्षेत्र के खापा रोड पर स्थित ग्राम कामती में मंगलवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार हो रहे अवैध रेत परिवहन से त्रस्त ग्रामवासियों ने दर्जनों रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बीच रास्ते में रोक दिया और विरोध दर्ज कराया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बनखेड़ी से खापा जाने वाला मुख्य मार्ग भारी रेत परिवहन के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जिसमें कीचड़ भी हो रहीं हैं और उक्त रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इन वाहनों की लापरवाही से पहले भी कई पशु-पक्षियों की जान जा चुकी है। मंगलवार को भी सड़क पर एक बिल्ली की मौत हो गई, जिससे लोगों में और आक्रोश बढ़ गया। गांव के लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लगातार आवाजाही के कारण बच्चे घर से बाहर निकलने में डरते हैं। उन्होंने प्रशासन पर भी संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। खबर बोले जाने तक कोई भी संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। अब सवाल यह उठता है कि यदि भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र हो कर विरोध किया जाएगा.1
- परासिया 17 फरवरी 2026 आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर की टीम ने नगर पालिका डोंगर परासिया के एकाउंटेंट शैलेन्द्र शर्मा को 51