झांसी मोठ खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, रास्ते खुदवाया झांसी मोठ खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, रास्ते खुदवाया मोंठ (झांसी)। मोंठ तहसील क्षेत्र के खिरिया घाट और तालौड़ में अवैध बालू खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम अवनीश तिवारी ने सख्त कदम उठाए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने जेसीबी मशीन से उस रास्ते की खुदाई करवा दी, जिसका उपयोग लंबे समय से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा अवैध खनन के लिए किया जा रहा था। प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि मोंठ थाना क्षेत्र के खिरिया घाट और शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के तालौड़ से बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है और रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से परिवहन किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया और खनन में प्रयुक्त रास्ते को पूरी तरह बाधित करा दिया, ताकि भविष्य में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। एसडीएम अवनीश तिवारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन माफियाओं पर नजर रखी जाए और दोबारा ऐसी गतिविधियां सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे खनन पर प्रभावी रोक लगेगी।
झांसी मोठ खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, रास्ते खुदवाया झांसी मोठ खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, रास्ते खुदवाया मोंठ (झांसी)। मोंठ तहसील क्षेत्र के खिरिया घाट और तालौड़ में अवैध बालू खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम अवनीश तिवारी ने सख्त कदम उठाए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने जेसीबी मशीन
से उस रास्ते की खुदाई करवा दी, जिसका उपयोग लंबे समय से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों द्वारा अवैध खनन के लिए किया जा रहा था। प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि मोंठ थाना क्षेत्र के खिरिया घाट और शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के तालौड़ से बालू का अवैध उत्खनन किया जा रहा है और रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से परिवहन किया जा
रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया और खनन में प्रयुक्त रास्ते को पूरी तरह बाधित करा दिया, ताकि भविष्य में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। एसडीएम अवनीश तिवारी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को
निर्देश दिए कि खनन माफियाओं पर नजर रखी जाए और दोबारा ऐसी गतिविधियां सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे खनन पर प्रभावी रोक लगेगी।
- झाँसी महानगर में नगर निगम ने चित्रा चौराहे से पंचतंत्र पार्क तक अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई में बुलडोजर से सड़क किनारे के अवैध निर्माण और कब्जों को हटाया गया, जिससे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने साफ किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- झांसी के गरौठा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था, जिसकी गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की सांस ली है।1
- *उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना* *आज दतिया में* *उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना* *उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत* बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक परिवार सहित अल्प प्रवास पर दतिया आए जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा और भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का शाल श्रीफल और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने परिवार सहित पीतांबरा माई के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की मंदिर पर उपस्थित पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा बंगाल चुनाव की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जब-जब मेहनत करता है चुनाव का परिणाम जीत के साथ तय करता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल असम पोडिचेरी चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने अपार बहुमत के साथ विजय हासिल की है इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी रोहित दुबे अमित सेन कपिल अहिरवार अरविंद गुप्ता प्रदीप गुर्जर गौरव दुवे सागर प्रोहित मौजूद रहे3
- हत्या के 3 महीने बाद पुलिस को बड़ी सफलता — ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बुलेरो जब्त दतिया जिले में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अतरेटा पुलिस ने ₹5000 के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में इस्तेमाल बुलेरो वाहन भी जब्त किया गया है। दरअसल, 12 फरवरी 2026 को थाना लांच क्षेत्र के ग्राम टोडा रमगढ़ा में अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने थाना लांच का घेराव भी किया था, जिसे पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश देकर शांत कराया गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में ₹5000 के इनामी आरोपी दीपू उर्फ दीपक यादव को 5 मई 2026 को दतिया हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बुलेरो वाहन भी बरामद किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अतरेटा नरेंद्र राजपूत और उनकी टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।1
- पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हुई हिंसा को लेकर अब तक 200 FIR दर्ज की गई हैं और 1500 लोग गिरफ्तार हुए हैं। हालात संभालने के लिए 500 कंपनी CAPF तैनात हैं, हालांकि डीजीपी के अनुसार आज सुबह से कोई नई घटना नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक को मिली अतिरिक्त सुरक्षा भी अब हटा ली गई है।1
- दतिया जिले के सिमथरा गाँव में लंबे समय से चल रहा जमीनी विवाद मंगलवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। लाठी-डंडों से युवक की पिटाई और एक महिला से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किए हैं।1
- ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम की झांसी यूनिट ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडा पानी वितरित किया। इस नेक पहल के तहत बुज़ुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए ORS पाउच भी बांटे गए।2
- उपमुख्यमंत्री सपत्नीक दतिया पहुंचे, पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना; बंगाल पर दिया बड़ा बयान दतिया: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री आज अल्प प्रवास पर सपत्नीक दतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित अमृतसर महादेव और स्वामी जी महाराज के दर्शन किए। आगे बढ़ते हुए उन्होंने महाभारत कालीन बनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन सतर्क नजर आया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां की संस्कृति पूरे देश में झलकती है। लेकिन पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी दलों और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने राज्य को आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से पीछे धकेलने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि सीमाओं की सुरक्षा तक मजबूत नहीं हो पाई है और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत जनता की आस्था और विश्वास की जीत होगी।2
- दतिया पुलिस ने भैंस चोरी के दो आदतन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 7 चोरी की भैंसें, भैंसों की बिक्री से खरीदी गई एक अर्टिका कार और ₹2.50 लाख नगद बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों और चोरी की बाकी भैंसों की तलाश कर रही है।1