आदिवासी मीणा छात्रावास में धूमधाम से बनाया गया, आदिवासी दिवस *विश्व आदिवासी दिवस* के पावन पर्व को *राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ, लाल आदिवासी दिवस,,सोट* के तत्वाधान में कोथून रोड़ स्थित *आदिवासी मीणा छात्रावास* में पूर्व वरिष्ठ IAS बृजमोहन मीणा की अध्यक्षता में बड़ें ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के अध्यक्ष व समाज के सभी वरिष्ठजनों ने बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित करके की गई। कार्यक्रम में सैकड़ो गणमान्य जनों ने हिस्सा लिया एवं निम्न वक्ताओं ने विचार रखें। जिसके तहत आदिवासी बालिका छात्रावास निर्माण कमेटी के अध्यक्ष ब्रजमोहन मीणा नगरिया वास के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस व बालिका छात्रावास के बारे में अवगत कराया गया, वही कांग्रेस PCC सदस्य कमल मीणा द्वारा सभी की एकता व शिक्षा पर बल दिया गया, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सतपाल मीणा द्वारा शिक्षा के स्रोतों को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर जोर दिया गया, CBEO शीला मीणा द्वारा आदिवासी बालिकाओं महिलाओं को कैसे आगे बढ़ाएं एवं हमारे आदिवासी लोगों को प्राइवेट बिजनेस में कैसे आगे बढ़ाएं पर बल दिया गया, सरपंच संघ अध्यक्ष लालसोट हेमराज मीणा द्वारा युवाओं को बढ़ते हुए नसे से कैसे बचाया जाए एवं रोजगार की ओर ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित कैसे किया जाए पर जोर दिया गया, इसी के साथ समस्त वक्ताओं द्वारा जल, जंगल, जमीन को कैसे बचाएं और समाज में फैली कुरीतियों कैसे हटाएं व आदिवासियों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित कैसे बनाएं पर जोर दिया गया। वही छात्रावास परिसर में बिरसा मुंडा जयंती पर वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को भी किया गया इस मौके पर मेवाराम मीना, रामअवतार जोरवाल (समाजसेवी), घनश्याम बड़ेखन, टुण्डीराम मीणा, लालचंद मीणा, बाबूलाल मीणा बिहारीपुरा, मथुरा लाल मीणा, मक्खन लाल मीणा, अशोक मीणा खुर्रा, रामहेत मीना खर्रा (लेखा अधिकारी), राम अवतार मीना इंदावा, कमलेश लोटन, रेवडमल मीणा, शंकर लाल मीणा पूर्व मैनेजर PNB, रामकिशोर मीणा पूर्व BDO, मोरपाल मीणा लाडपुरा, रमेश चंद्र मीणा मंडावरी, वर्दी चंद मीणा, कैलाश मैनेजर खानपुर, घूम सिंह मीणा कांकरिया, रामस्वरूप मीणा मंडावरी, इंद्र लाल मीणा भावड़, बाबूलाल मीणा बिहारी पुरा, जगदीश सेठ सोनंदा, लल्लू प्रसाद मीणा निर्झरना, प्रहलाद मीणा बालेरा, भीकाराम मीणा चिमनपुरा, भिमराज मीणा मंडावरी, राम खिलाड़ी मीणा प्रधानाध्यापक खिरकड़ी, रमेश चंद मीणा प्रधानाध्यापक कोडियाई, रमेश चंद मीणा मंडावरी, अशोक कुमार मीणा, गिर्राज प्रसाद मीणा बांडोर, राम अवतार मीना कांकरिया, मोहनलाल मीणा खेड़ली, चिरंजीलाल मीणा सोनंदा, अरविंद मीना, रामकिशोर मीणा राजपुरा, धर्म सिंह मीणा खुर्रा, सुर ज्ञान मीणा खानपुर, रामजीलाल मीणा कांकरिया, रामस्वरूप मीणा खानपुर, विकास मीणा डिगो सहित सैकड़ो गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।
आदिवासी मीणा छात्रावास में धूमधाम से बनाया गया, आदिवासी दिवस *विश्व आदिवासी दिवस* के पावन पर्व को *राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ, लाल आदिवासी दिवस,,सोट* के तत्वाधान में कोथून रोड़ स्थित *आदिवासी मीणा छात्रावास* में पूर्व वरिष्ठ IAS बृजमोहन मीणा की अध्यक्षता में बड़ें ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के अध्यक्ष व समाज के सभी वरिष्ठजनों ने बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित करके की गई। कार्यक्रम में सैकड़ो गणमान्य जनों ने हिस्सा लिया एवं निम्न वक्ताओं ने विचार रखें। जिसके तहत आदिवासी बालिका छात्रावास निर्माण कमेटी के अध्यक्ष ब्रजमोहन मीणा नगरिया वास
के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस व बालिका छात्रावास के बारे में अवगत कराया गया, वही कांग्रेस PCC सदस्य कमल मीणा द्वारा सभी की एकता व शिक्षा पर बल दिया गया, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सतपाल मीणा द्वारा शिक्षा के स्रोतों को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर जोर दिया गया, CBEO शीला मीणा द्वारा आदिवासी बालिकाओं महिलाओं को कैसे आगे बढ़ाएं एवं हमारे आदिवासी लोगों को प्राइवेट बिजनेस में कैसे आगे बढ़ाएं पर बल दिया गया, सरपंच संघ अध्यक्ष लालसोट हेमराज मीणा द्वारा युवाओं को बढ़ते हुए नसे से कैसे बचाया जाए एवं रोजगार की ओर ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित कैसे किया
जाए पर जोर दिया गया, इसी के साथ समस्त वक्ताओं द्वारा जल, जंगल, जमीन को कैसे बचाएं और समाज में फैली कुरीतियों कैसे हटाएं व आदिवासियों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित कैसे बनाएं पर जोर दिया गया। वही छात्रावास परिसर में बिरसा मुंडा जयंती पर वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को भी किया गया इस मौके पर मेवाराम मीना, रामअवतार जोरवाल (समाजसेवी), घनश्याम बड़ेखन, टुण्डीराम मीणा, लालचंद मीणा, बाबूलाल मीणा बिहारीपुरा, मथुरा लाल मीणा, मक्खन लाल मीणा, अशोक मीणा खुर्रा, रामहेत मीना खर्रा (लेखा अधिकारी), राम अवतार मीना इंदावा, कमलेश लोटन, रेवडमल मीणा, शंकर लाल मीणा पूर्व मैनेजर PNB, रामकिशोर मीणा पूर्व BDO, मोरपाल मीणा
लाडपुरा, रमेश चंद्र मीणा मंडावरी, वर्दी चंद मीणा, कैलाश मैनेजर खानपुर, घूम सिंह मीणा कांकरिया, रामस्वरूप मीणा मंडावरी, इंद्र लाल मीणा भावड़, बाबूलाल मीणा बिहारी पुरा, जगदीश सेठ सोनंदा, लल्लू प्रसाद मीणा निर्झरना, प्रहलाद मीणा बालेरा, भीकाराम मीणा चिमनपुरा, भिमराज मीणा मंडावरी, राम खिलाड़ी मीणा प्रधानाध्यापक खिरकड़ी, रमेश चंद मीणा प्रधानाध्यापक कोडियाई, रमेश चंद मीणा मंडावरी, अशोक कुमार मीणा, गिर्राज प्रसाद मीणा बांडोर, राम अवतार मीना कांकरिया, मोहनलाल मीणा खेड़ली, चिरंजीलाल मीणा सोनंदा, अरविंद मीना, रामकिशोर मीणा राजपुरा, धर्म सिंह मीणा खुर्रा, सुर ज्ञान मीणा खानपुर, रामजीलाल मीणा कांकरिया, रामस्वरूप मीणा खानपुर, विकास मीणा डिगो सहित सैकड़ो गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।
- 10 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर 10 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर दौसा, 9 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 10 अगस्त को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को बांदीकुई की खेड़ी, सिकराय की डोलिका व घूमणा, महवा की बड़ागांव, मंडावर की पाखर, लालसोट की बिलौना खुर्द, रामगढ़ पचवारा की ढोलावास तथा लवाण की ढीगारिया ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *11 अगस्त को इन पंचायतों में लगेंगे शिविर* इसी प्रकार मंगलवार को दौसा की रलावता, बांदीकुई की द्वारापुरा, सिकराय की करोड़ी व कैलाई, महवा की ढण्ड, मंडावर की मीनापाड़ा, लालसोट की महारिया, नांगल राजावतान की मानपुरिया तथा रामगढ़ पचवारा की अमराबाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *12 अगस्त को यहां लगेंगे शिविर* इसी तरह बुधवार को बांदीकुई की झूपडीन, बसवा की बडियाल खुर्द, सिकराय की चांदेरा, महवा की मनोहरपुर, मंडावर की रींदली, लालसोट की किशोरपुरा, रामगढ़ पचवारा की रालावास तथा सैंथल की काबलेश्वर ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *13 अगस्त को इन पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर* इसी प्रकार गुरुवार को दौसा की गोठड़ा, बांदीकुई की कीरतपुरा, बसवा की कोलाना, सिकराय की कालाखो, महवा की हुडला, मंडावर की लोटवाड़ा, लालसोट की सूरतपुरा, रामगढ़ पचवारा की कोलीवाड़ा, लवाण की कंवरपुरा तथा सैंथल की चौरड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *14 अगस्त को यहां आयोजित होंगे शिविर* इसी क्रम में शुक्रवार को दौसा की जीरोता खुर्द, बांदीकुई की नारायणपुरा, सिकराय की पाटन व देवरी, महवा की बालाहेड़ी, मंडावर की बनावड़, लालसोट की बगड़ी, नांगल राजावतान की आलूदा तथा रामगढ़ पचवारा की बिदरखा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।1
- _‘हर घर तिरंगा’ अभियान_ तिरंगा प्रभात फेरी में गूंजे देशभक्ति के जयघोष आनंद शर्मा स्कूल से गांधी तिराहे तक निकली भव्य प्रभात फेरी दौसा, 9 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आनंद शर्मा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से गांधी तिराहे तक भव्य तिरंगा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो उठा। बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षकों ने भी सहभागिता निभाते हुए प्रभात फेरी को अनुशासित एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने भी तिरंगा प्रभात फेरी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी को किया नमन प्रभात फेरी के समापन अवसर पर गांधी तिराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी एवं समसा के सहायक परियोजना समन्वयक मदनलाल शर्मा, रामगोपाल सोनी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दौसा घनश्याम स्वर्णकार, जिला स्वीप समन्वयक रामवीर चौधरी, सह प्रभारी अधिकारी एवं समसा कार्यक्रम अधिकारी लोकेश शर्मा, गांधी चौक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कमला शर्मा, आनंद शर्मा राजकीय विद्यालय की प्रधानाचार्य माधुरी गुप्ता, रेलवे स्टेशन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनी लाल मीणा, रामकुंड राजकीय विद्यालय के प्राचार्य मुकेश जोशी, रामकरण जोशी राजकीय विद्यालय के प्राचार्य हरकेश मीणा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। राष्ट्रहित एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान कार्यक्रम के सह प्रभारी अधिकारी लोकेश शर्मा ने बताया कि तिरंगा प्रभात फेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सदैव सजग रहने तथा देश की एकता, अखंडता और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। दिलाई मतदाता शपथ कार्यक्रम के दौरान जिला स्वीप समन्वयक रामवीर चौधरी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने, अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक मतदाता के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।1
- जैतपुर ढाणी श्मशान घाट विकास कार्य के लिए ₹3 लाख स्वीकृत, लापरवाही पर पूर्व VDO व प्रशासक को नोटिस जारी जैतपुर ढाणी श्मशान घाट विकास कार्य के लिए ₹3 लाख स्वीकृत, लापरवाही पर पूर्व VDO व प्रशासक को नोटिस जारी तलावड़ा/खेड़ा बाढ़ रामगढ़। ग्राम पंचायत खेड़ा बाढ़ रामगढ़ के जैतपुर ढाणी स्थित श्मशान घाट में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। बरसात के मौसम में ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने श्मशान घाट विकास कार्य और टीनशेड निर्माण के लिए तत्काल ₹3,00,000 की राशि स्वीकृत की है। मामले में संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी (BDO) डॉ. जगदीश गुर्जर ने पूर्व ग्राम विकास अधिकारी (VDO) तथा वर्तमान प्रशासक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। बीडीओ ने सख्त लहजे में कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो दोषियों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन ने मौसम साफ होते ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने और समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले की सभी ग्राम पंचायतों के श्मशान घाटों का सर्वे कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराने की भी हिदायत दी गई है। श्मशान घाट के लिए टीनशेड निर्माण की स्वीकृति मिलने से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत व्यक्त करते हुए खुशी जताई है।1
- नादौती विश्व आदिवासी दिवस पर होगा वृक्षारोपण महाकुंभ पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश एक पेड़ अपने नाम एक पेड़ परिवार के नाम साथ ही सोच बदलो जीवन बदलो सोच बदलो समाज बदलो पर्यावरण संरक्षण का जन आंदोलन1
- दोसा नांगल हाई कोर्ट में आदिवासी दिवस की कुल तैयारी में दोसा नगर हाई कोर्ट में फुल तैयारी में हाई कोर्ट नंगल में आदिवासी की फुल तैयारी हो गई है और बड़े-बड़े बॉलीवुड वाले लोग जाएंगे1
- गंगापुर सिटी के नंगेश्रर बाबा की धूनी दीवान का बाग बाढ़ रायल कैमला नयागांव में संत नागा बाबा श्री प्रमोद गिरी जी महाराजके सानिध्य में सघन वृक्षारोपण1
- Post by राजू माली पत्रकार1
- पुलिस का काम कानून व्यवस्था से आगे बढ़ कर होता है..... 10 साल से बिछड़े पिता को सिर्फ एक शब्द ने परिवार से मिला दिया। ❤️ रानीखेत के मजखाली में पुलिस ने लापता श्याम सिंह की पहचान सिर्फ “राजेपुर” शब्द के सहारे तलाश ली। मानसिक स्वास्थ्य की चुनौती से जूझ रहे श्याम सिंह को पुलिस ने डायरी-कलम दी, और वही एक शब्द उनके घर तक पहुंचने की कड़ी बन गया। 7 अगस्त को बेटों ने उन्हें गले लगाया—करीब 10 साल बाद। कभी-कभी पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी FIR या गिरफ्तारी नहीं, बल्कि किसी परिवार को उसका अपना वापस दिलाना होती है।1
- दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे 148 पर खुरी गांव में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने घर के मुख्य गेट पर खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान खुरी निवासी सचिन योगी पुत्र पप्पू लाल योगी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने सैंथल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सैंथल थाने से हेड कांस्टेबल देवीराम पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतक के शव को दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हेड कांस्टेबल देवीराम ने बताया कि टक्कर मारने वाली यूपी नंबर की फोर व्हीलर गाड़ी (UP 32 CU 6966) को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सैंथल थाना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।2