Shuru
Apke Nagar Ki App…
दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे 148 पर खुरी गांव में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने घर के मुख्य गेट पर खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान खुरी निवासी सचिन योगी पुत्र पप्पू लाल योगी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने सैंथल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सैंथल थाने से हेड कांस्टेबल देवीराम पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतक के शव को दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हेड कांस्टेबल देवीराम ने बताया कि टक्कर मारने वाली यूपी नंबर की फोर व्हीलर गाड़ी (UP 32 CU 6966) को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सैंथल थाना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Mukesh Kumar Saini
दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे 148 पर खुरी गांव में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने घर के मुख्य गेट पर खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान खुरी निवासी सचिन योगी पुत्र पप्पू लाल योगी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने सैंथल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सैंथल थाने से हेड कांस्टेबल देवीराम पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतक के शव को दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हेड कांस्टेबल देवीराम ने बताया कि टक्कर मारने वाली यूपी नंबर की फोर व्हीलर गाड़ी (UP 32 CU 6966) को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सैंथल थाना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
More news from Rajasthan and nearby areas
- दौसा के मीणा हाईकोर्ट में विश्व आदिवासी दिवस पर उमडा जन सैलाव मीणा हाईकोर्ट में विश्व आदिवासी दिवस पर उमडा जन सैलाव डाँ किरोड़ी लाल मीना ने किया कार्यक्रम को संबोधित खबर दौसा से है जहां 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा हाईकोर्ट नांगल प्यारीवास मे मीणा समाज का जन सैलाव उमड़ा जिसको लेकर दौसा से नांगल राजावतान व लालसोट से नांगल राजावतान सड़को पर लोगों का हुजूम देखने को मिला राजस्थान के विभिन्न राज्यों से महिला पुरुष मीणा हाईकोर्ट पहुचे कार्यक्रम को कार्यक्रम संयोजक जगमोहन मीणा महवा विधायक राजेंद्र मीणा दौसा सांसद मुरारीलाल मीना व डां किरोड़ी लाल मीना ने संबोधित किया वही आदिवासी दिवस पर सभी पार्टियों के नेता एक जाजम पर बैठे नजर आये डां किरोड़ी लाल मीना ने अपने संबोधन में कहा की पहले मेरे लिए समाज है पार्टी बाद मे यदि समाज को थोडी भी परेशानी आई तो मै समाज के साथ खड़ा रहूगा वही समाज के युवाओं से नशा छोडने व शिक्षा पर जोर देने की कही कार्यक्रम मे विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी वही कार्यक्रम मे करीब दो लाख से अधिक की भीड़ जूटी जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या बताई जा रही है भीड़ को देखकर मंत्री डां किरोड़ी लाल गदगद नजर आये1
- पुलिस का काम कानून व्यवस्था से आगे बढ़ कर होता है..... 10 साल से बिछड़े पिता को सिर्फ एक शब्द ने परिवार से मिला दिया। ❤️ रानीखेत के मजखाली में पुलिस ने लापता श्याम सिंह की पहचान सिर्फ “राजेपुर” शब्द के सहारे तलाश ली। मानसिक स्वास्थ्य की चुनौती से जूझ रहे श्याम सिंह को पुलिस ने डायरी-कलम दी, और वही एक शब्द उनके घर तक पहुंचने की कड़ी बन गया। 7 अगस्त को बेटों ने उन्हें गले लगाया—करीब 10 साल बाद। कभी-कभी पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी FIR या गिरफ्तारी नहीं, बल्कि किसी परिवार को उसका अपना वापस दिलाना होती है।1
- बारिश में भी नहीं थमा तिरंगे का जोश! जयपुर में CM भजनलाल-नड्डा ने लहराया तिरंगा #HarGharTiranga #TirangaYatra #Jaipur #JaipurNews #RajasthanNews #BhajanlalSharma #JPNadda #JPNadda1
- नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित* *चुनाव कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश* *जयपुर, 08 अगस्त।* जिला निर्वाचन अधिकारी(म्यूनिसिपल) संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 के संबंध में गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से निर्वहन किया जाए। निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी प्रकोष्ठ आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों के अद्यतन एवं पुनरीक्षण, मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं, मतदान दलों के गठन एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री, ईवीएम, कानून-व्यवस्था, परिवहन, कार्मिक व्यवस्था, मतदाता जागरूकता, सूचना प्रौद्योगिकी, नियंत्रण कक्ष तथा निर्वाचन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। साथ ही मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया। बैठक में संबंधित प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप कार्य योजना तैयार कर समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने तथा निर्वाचन संबंधी सूचनाओं एवं रिपोर्टों का नियमित संधारण करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 के सुचारू संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए 27 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इन प्रकोष्ठों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूर्व नरेन्द्र वर्मा,अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर दक्षिण युगांतर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर उत्तर राजेंद्र सिंह साहित संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे। *नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित* *चुनाव कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश* *जयपुर, 08 अगस्त।* जिला निर्वाचन अधिकारी(म्यूनिसिपल) संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 के संबंध में गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से निर्वहन किया जाए। निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी प्रकोष्ठ आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों के अद्यतन एवं पुनरीक्षण, मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं, मतदान दलों के गठन एवं प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री, ईवीएम, कानून-व्यवस्था, परिवहन, कार्मिक व्यवस्था, मतदाता जागरूकता, सूचना प्रौद्योगिकी, नियंत्रण कक्ष तथा निर्वाचन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। साथ ही मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया। बैठक में संबंधित प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप कार्य योजना तैयार कर समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने तथा निर्वाचन संबंधी सूचनाओं एवं रिपोर्टों का नियमित संधारण करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 के सुचारू संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए 27 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। इन प्रकोष्ठों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर पूर्व नरेन्द्र वर्मा,अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर दक्षिण युगांतर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर उत्तर राजेंद्र सिंह साहित संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।2
- आदिवासी मीणा छात्रावास में धूमधाम से बनाया गया, आदिवासी दिवस *विश्व आदिवासी दिवस* के पावन पर्व को *राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ, लाल आदिवासी दिवस,,सोट* के तत्वाधान में कोथून रोड़ स्थित *आदिवासी मीणा छात्रावास* में पूर्व वरिष्ठ IAS बृजमोहन मीणा की अध्यक्षता में बड़ें ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के अध्यक्ष व समाज के सभी वरिष्ठजनों ने बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित करके की गई। कार्यक्रम में सैकड़ो गणमान्य जनों ने हिस्सा लिया एवं निम्न वक्ताओं ने विचार रखें। जिसके तहत आदिवासी बालिका छात्रावास निर्माण कमेटी के अध्यक्ष ब्रजमोहन मीणा नगरिया वास के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस व बालिका छात्रावास के बारे में अवगत कराया गया, वही कांग्रेस PCC सदस्य कमल मीणा द्वारा सभी की एकता व शिक्षा पर बल दिया गया, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सतपाल मीणा द्वारा शिक्षा के स्रोतों को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर जोर दिया गया, CBEO शीला मीणा द्वारा आदिवासी बालिकाओं महिलाओं को कैसे आगे बढ़ाएं एवं हमारे आदिवासी लोगों को प्राइवेट बिजनेस में कैसे आगे बढ़ाएं पर बल दिया गया, सरपंच संघ अध्यक्ष लालसोट हेमराज मीणा द्वारा युवाओं को बढ़ते हुए नसे से कैसे बचाया जाए एवं रोजगार की ओर ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित कैसे किया जाए पर जोर दिया गया, इसी के साथ समस्त वक्ताओं द्वारा जल, जंगल, जमीन को कैसे बचाएं और समाज में फैली कुरीतियों कैसे हटाएं व आदिवासियों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित कैसे बनाएं पर जोर दिया गया। वही छात्रावास परिसर में बिरसा मुंडा जयंती पर वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को भी किया गया इस मौके पर मेवाराम मीना, रामअवतार जोरवाल (समाजसेवी), घनश्याम बड़ेखन, टुण्डीराम मीणा, लालचंद मीणा, बाबूलाल मीणा बिहारीपुरा, मथुरा लाल मीणा, मक्खन लाल मीणा, अशोक मीणा खुर्रा, रामहेत मीना खर्रा (लेखा अधिकारी), राम अवतार मीना इंदावा, कमलेश लोटन, रेवडमल मीणा, शंकर लाल मीणा पूर्व मैनेजर PNB, रामकिशोर मीणा पूर्व BDO, मोरपाल मीणा लाडपुरा, रमेश चंद्र मीणा मंडावरी, वर्दी चंद मीणा, कैलाश मैनेजर खानपुर, घूम सिंह मीणा कांकरिया, रामस्वरूप मीणा मंडावरी, इंद्र लाल मीणा भावड़, बाबूलाल मीणा बिहारी पुरा, जगदीश सेठ सोनंदा, लल्लू प्रसाद मीणा निर्झरना, प्रहलाद मीणा बालेरा, भीकाराम मीणा चिमनपुरा, भिमराज मीणा मंडावरी, राम खिलाड़ी मीणा प्रधानाध्यापक खिरकड़ी, रमेश चंद मीणा प्रधानाध्यापक कोडियाई, रमेश चंद मीणा मंडावरी, अशोक कुमार मीणा, गिर्राज प्रसाद मीणा बांडोर, राम अवतार मीना कांकरिया, मोहनलाल मीणा खेड़ली, चिरंजीलाल मीणा सोनंदा, अरविंद मीना, रामकिशोर मीणा राजपुरा, धर्म सिंह मीणा खुर्रा, सुर ज्ञान मीणा खानपुर, रामजीलाल मीणा कांकरिया, रामस्वरूप मीणा खानपुर, विकास मीणा डिगो सहित सैकड़ो गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।4
- 10 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर 10 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर दौसा, 9 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 10 अगस्त को ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को बांदीकुई की खेड़ी, सिकराय की डोलिका व घूमणा, महवा की बड़ागांव, मंडावर की पाखर, लालसोट की बिलौना खुर्द, रामगढ़ पचवारा की ढोलावास तथा लवाण की ढीगारिया ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *11 अगस्त को इन पंचायतों में लगेंगे शिविर* इसी प्रकार मंगलवार को दौसा की रलावता, बांदीकुई की द्वारापुरा, सिकराय की करोड़ी व कैलाई, महवा की ढण्ड, मंडावर की मीनापाड़ा, लालसोट की महारिया, नांगल राजावतान की मानपुरिया तथा रामगढ़ पचवारा की अमराबाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *12 अगस्त को यहां लगेंगे शिविर* इसी तरह बुधवार को बांदीकुई की झूपडीन, बसवा की बडियाल खुर्द, सिकराय की चांदेरा, महवा की मनोहरपुर, मंडावर की रींदली, लालसोट की किशोरपुरा, रामगढ़ पचवारा की रालावास तथा सैंथल की काबलेश्वर ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *13 अगस्त को इन पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर* इसी प्रकार गुरुवार को दौसा की गोठड़ा, बांदीकुई की कीरतपुरा, बसवा की कोलाना, सिकराय की कालाखो, महवा की हुडला, मंडावर की लोटवाड़ा, लालसोट की सूरतपुरा, रामगढ़ पचवारा की कोलीवाड़ा, लवाण की कंवरपुरा तथा सैंथल की चौरड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। *14 अगस्त को यहां आयोजित होंगे शिविर* इसी क्रम में शुक्रवार को दौसा की जीरोता खुर्द, बांदीकुई की नारायणपुरा, सिकराय की पाटन व देवरी, महवा की बालाहेड़ी, मंडावर की बनावड़, लालसोट की बगड़ी, नांगल राजावतान की आलूदा तथा रामगढ़ पचवारा की बिदरखा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।1
- दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे 148 पर खुरी गांव में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने घर के मुख्य गेट पर खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान खुरी निवासी सचिन योगी पुत्र पप्पू लाल योगी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने सैंथल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सैंथल थाने से हेड कांस्टेबल देवीराम पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतक के शव को दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हेड कांस्टेबल देवीराम ने बताया कि टक्कर मारने वाली यूपी नंबर की फोर व्हीलर गाड़ी (UP 32 CU 6966) को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सैंथल थाना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।2