logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अन्नपूर्णा पारा में सट्टा पट्टी लिखते पुलिस ने एक आरोपी को 5 हजार रुपए नगद समेत किया गिरफ्तार 12 अगस्त दोपहर 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,कोतवाली पुलिस ने अन्नपूर्णापारा मुक्तिधाम के पास सट्टा पट्टी लिखते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंगेज खान (55), निवासी अन्नपूर्णापारा गंगानगर, विभिन्न अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सट्टा पट्टी, डॉट पेन, ₹5,000 नकद और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोबाइल की जांच में व्हाट्सऐप के माध्यम से सट्टा-मटका में हार-जीत का दांव लगाने संबंधी चैट भी मिली, जिसके स्क्रीनशॉट पुलिस ने सुरक्षित किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ सहित अन्य धाराओं में वर्ष 2022 से 2025 के बीच कई मामले दर्ज रहे हैं।

9 hrs ago
user_Ashish parihar
Ashish parihar
कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
9 hrs ago

अन्नपूर्णा पारा में सट्टा पट्टी लिखते पुलिस ने एक आरोपी को 5 हजार रुपए नगद समेत किया गिरफ्तार 12 अगस्त दोपहर 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,कोतवाली पुलिस ने अन्नपूर्णापारा मुक्तिधाम के पास सट्टा पट्टी लिखते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंगेज खान (55), निवासी अन्नपूर्णापारा गंगानगर, विभिन्न अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सट्टा पट्टी, डॉट पेन, ₹5,000 नकद और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोबाइल की जांच में व्हाट्सऐप के माध्यम से सट्टा-मटका में हार-जीत का दांव लगाने संबंधी चैट भी मिली, जिसके स्क्रीनशॉट पुलिस ने सुरक्षित किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ सहित अन्य धाराओं में वर्ष 2022 से 2025 के बीच कई मामले दर्ज रहे हैं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर अंचल में राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर ‘बस्तर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत डिप्टी सीएम विजय शर्मा नारायणपुर से करेंगे, विजय शर्मा बाइक चलाकर इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे,साथ मौजूद रहेंगे केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, बाईक के माध्यम से आयोजित होने वाली यह यात्रा बस्तर के उन क्षेत्रों और ग्रामों तक पहुंचेगी, जो कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित थे, ,तिरंगा यात्रा के नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान से शुरू होगी जो नारायणपुर के ग्राम मुंजमेटा, झारागांव, धौड़ाई और कन्हारगांव होते हुए उन स्थानों पर, जहां बड़े नक्सली हमले हुए थे , इस यात्रा की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शहीदों की शहादत वाले स्थानों की मिट्टी को श्रद्धापूर्वक संग्रहित करना , ‘
    2
    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से

बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर अंचल में राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर ‘बस्तर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत  डिप्टी सीएम विजय शर्मा नारायणपुर से करेंगे,
विजय शर्मा बाइक चलाकर इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे,साथ मौजूद रहेंगे केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, 
बाईक के माध्यम से आयोजित होने वाली यह यात्रा बस्तर के उन क्षेत्रों और ग्रामों तक पहुंचेगी, जो कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित थे,
,तिरंगा यात्रा के  नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान से शुरू होगी जो नारायणपुर के ग्राम मुंजमेटा, झारागांव, धौड़ाई और कन्हारगांव  होते हुए उन स्थानों पर, जहां बड़े नक्सली हमले हुए थे ,
इस यात्रा की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शहीदों की शहादत वाले स्थानों की मिट्टी को श्रद्धापूर्वक संग्रहित करना ,
‘
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • कोंडागांव: कोंडागांव में बाजारों तक पहुंचा साइबर जागरूकता अभियान, पुलिस ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय कोंडागांव पुलिस साइबर सेल ने 12 अगस्त 2026 को स्थानीय सुमित बाजार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों और ग्राहकों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, लोन ऐप फ्रॉड, UPI/OTP धोखाधड़ी और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने अपील की कि संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और OTP किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime gov in पर शिकायत दर्ज करें।
    1
    कोंडागांव: कोंडागांव में बाजारों तक पहुंचा साइबर जागरूकता अभियान, पुलिस ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय
कोंडागांव पुलिस साइबर सेल ने 12 अगस्त 2026 को स्थानीय सुमित बाजार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों और ग्राहकों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, लोन ऐप फ्रॉड, UPI/OTP धोखाधड़ी और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
पुलिस ने अपील की कि संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और OTP किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime gov in पर शिकायत दर्ज करें।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • Narayanpur News: नारायणपुर से बीजापुर तक 300 KM की तिरंगा यात्रा, शामिल होंगे डिप्टी CM विजय शर्मा नारायणपुर से बीजापुर तक लगभग 300 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा आयोजित होने की जानकारी है। यात्रा में डिप्टी CM विजय शर्मा के शामिल होने की बात सामने आई है। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और तिरंगा अभियान से जुड़ा है। यह सामान्य राजनीतिक/राष्ट्रीय कार्यक्रम की खबर है। Sensitive पोस्ट के रूप में मार्क करने की जरूरत नहीं है।
    1
    Narayanpur News: नारायणपुर से बीजापुर तक 300 KM की तिरंगा यात्रा, शामिल होंगे डिप्टी CM विजय शर्मा
नारायणपुर से बीजापुर तक लगभग 300 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा आयोजित होने की जानकारी है। यात्रा में डिप्टी CM विजय शर्मा के शामिल होने की बात सामने आई है। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और तिरंगा अभियान से जुड़ा है।
यह सामान्य राजनीतिक/राष्ट्रीय कार्यक्रम की खबर है। Sensitive पोस्ट के रूप में मार्क करने की जरूरत नहीं है।
    user_Atul Netam
    Atul Netam
    Local News Reporter फारसगाँव, नारायणपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित 🚨 समय पूर्व केस सुलझाने, ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस एंट्री में बेहतर प्रदर्शन पर मिले प्रशस्ति पत्र। गरियाबंद- जिला पुलिस कार्यालय गरियाबंद में आज पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किये। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने, डिजिटल साक्ष्य (ई-साक्ष्य) प्रबंधन और सीसीटीएनएस डेटा एंट्री में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले विवेचकों व पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। त्वरित न्याय और डिजिटल पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आम जनता को समय पर न्याय दिलाना और पुलिसिंग को पूरी तरह डिजिटल व पारदर्शी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन अधिकारी-कर्मचारियों ने गंभीर और सामान्य आपराधिक प्रकरणों का समय से पहले (समय पूर्व) वैधानिक निराकरण किया है, वे अन्य पुलिसकर्मियों के लिए रोल माॅडल हैं। ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस में गरियाबंद पुलिस अग्रणी आज के आधुनिक दौर में वैज्ञानिक अनुसंधान और डिजिटल रिकार्ड का महत्व बताते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानों में ई-साक्ष्य को सही तरीके से संकलित करना और सीसीटीएनएस केस पोर्टल पर रियल-टाइम डेटा एंट्री करना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस कार्य में जिन पुलिस कर्मियों ने दिन-रात लगन से काम कर जिले का ग्राफ ऊंचा किया है, वे इस सम्मान के असली हकदार हैं। अधीक्षक ने सभी पुरस्कृत अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि अन्य कर्मचारियों में भी बेहतर काम करने की प्रतिस्पर्धा पैदा होगी। उन्होंने आगे भी इसी ऊर्जा और निष्पक्षता के साथ आम जनता की सेवा करने का आह्वान किया। इस सम्मान समारोह में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी और कार्यालयीन स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    1
    गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित
🚨	 समय पूर्व केस सुलझाने, ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस एंट्री में बेहतर प्रदर्शन पर मिले प्रशस्ति पत्र।
गरियाबंद- जिला पुलिस कार्यालय गरियाबंद में आज पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किये। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने, डिजिटल साक्ष्य (ई-साक्ष्य) प्रबंधन और सीसीटीएनएस डेटा एंट्री में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले विवेचकों व पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।
त्वरित न्याय और डिजिटल पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आम जनता को समय पर न्याय दिलाना और पुलिसिंग को पूरी तरह डिजिटल व पारदर्शी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन अधिकारी-कर्मचारियों ने गंभीर और सामान्य आपराधिक प्रकरणों का समय से पहले (समय पूर्व) वैधानिक निराकरण किया है, वे अन्य पुलिसकर्मियों के लिए रोल माॅडल हैं। ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस में गरियाबंद पुलिस अग्रणी आज के आधुनिक दौर में वैज्ञानिक अनुसंधान और डिजिटल रिकार्ड का महत्व बताते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानों में ई-साक्ष्य को सही तरीके से संकलित करना और सीसीटीएनएस केस पोर्टल पर रियल-टाइम डेटा एंट्री करना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस कार्य में जिन पुलिस कर्मियों ने दिन-रात लगन से काम कर जिले का ग्राफ ऊंचा किया है, वे इस सम्मान के असली हकदार हैं।       
अधीक्षक ने सभी पुरस्कृत अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि अन्य कर्मचारियों में भी बेहतर काम करने की प्रतिस्पर्धा पैदा होगी। उन्होंने आगे भी इसी ऊर्जा और निष्पक्षता के साथ आम जनता की सेवा करने का आह्वान किया। इस सम्मान समारोह में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी और कार्यालयीन स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने बारदेवरी भट्टीपारा से 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार 12अगस्त दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,कांकेर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से देशी महुआ शराब बेचने के मामले में ग्राम बारदेवरी भट्टीपारा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब और बिक्री की 200 रूपये नगद,कुल ₹1,700 की सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सायकल स्टोर के पास एक व्यक्ति शराब बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर हृदय राम मण्डावी (40) को पकड़ा। तलाशी में दो जरकिन से 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में भी आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।
    1
    कोतवाली पुलिस ने बारदेवरी भट्टीपारा से 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
12अगस्त दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,कांकेर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से देशी महुआ शराब बेचने के मामले में ग्राम बारदेवरी भट्टीपारा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब और बिक्री की 200 रूपये नगद,कुल ₹1,700 की सामग्री जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सायकल स्टोर के पास एक व्यक्ति शराब बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर हृदय राम मण्डावी (40) को पकड़ा। तलाशी में दो जरकिन से 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में भी आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.