बहराइच। जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेतृत्व में पिछड़ों के मसीहा और पूर्व राज्यसभा सदस्य शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती बहराइच में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन में चौरसिया समाज के लोगों ने भारी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव रामप्रसाद चौरसिया ने कहा कि शिवदयाल सिंह चौरसिया ने अपना पूरा जीवन पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और संगठित रहें। रामप्रसाद चौरसिया ने आगे जोर देते हुए कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य चौरसिया समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त करना और शिवदयाल जी के बताए रास्तों पर चलकर समाज में एक नया जोश भरना है।" कार्यक्रम के अंत में समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
बहराइच। जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेतृत्व में पिछड़ों के मसीहा और पूर्व राज्यसभा सदस्य शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती बहराइच में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन में चौरसिया समाज के लोगों ने भारी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव रामप्रसाद चौरसिया ने कहा कि शिवदयाल सिंह चौरसिया ने अपना पूरा जीवन पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के
लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और संगठित रहें। रामप्रसाद चौरसिया ने आगे जोर देते हुए कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य चौरसिया समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त करना और शिवदयाल जी के बताए रास्तों पर चलकर समाज में एक नया जोश भरना है।" कार्यक्रम के अंत में समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
- Post by Mohd Aamir2
- *बाराबंकी* शातिर अपराधी सूरज सिंह गिरफ्तार, पैर में लगी गोली पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश घायल1
- बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील स्थित भारत गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी संजय यादव की सूझबूझ से भीड़ को नियंत्रित किया गया। एजेंसी प्रबंधन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए गैस की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया है। एजेंसी संचालक अरुण रावत ने बताया कि भारत गैस एजेंसी त्रिलोकपुर में प्रतिदिन सिलेंडर की बुकिंग कर गैस का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अत्यधिक भीड़ के कारण वितरण में थोड़ा समय लग सकता है। भारत गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी, त्रिलोकपुर के मैनेजर ने पुष्टि की कि गैस का वितरण बुकिंग के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 200 उपभोक्ताओं को गैस वितरित की जा चुकी है और लगभग 250 सिलेंडर अभी भी उपलब्ध हैं। उन्होंने दोहराया कि गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को अफवाहों से बचना चाहिए। त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी संजय यादव और हेड कांस्टेबल अब्दुल कयूम गैस एजेंसी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे। उनकी देखरेख में गैस वितरण सुचारु रूप से जारी रहा।1
- बहराइच । मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 90 हज़ार 387 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित सभागार में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश(एससी/एसटी एक्ट) राकेश कुमार सिंह, तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश सुश्री कविता निगम, चतुर्थ अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट) सुनील प्रसाद, विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट) अरबिंद कुमार गौतम, पंचम अपर जनपद न्यायाधीश विराट शिरोमणि, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी-प्रथम आनन्द शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-द्वितीय अनिल कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद बहराइच के कुल 190387 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला न्यायालय द्वारा 9227 वादों, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय दीप कान्त मणि की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 13 वादों, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण हरेन्द्र प्रसाद द्वारा 64 वादों, स्थायी लोक अदालत द्वारा 01 वाद तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोश आयोग, बहराइच के अध्यक्ष सुरेश चन्द भारती द्वारा 09 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 1069 मामले तथा राजस्व के 180004 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू. 17 करोड़ 47 लाख 670 रही। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी लोक अदालत बहराइच अरबिन्द कुमार गौतम द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्धान अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया, वादकारियों एवं पुलिस फोर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।4
- रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *पड़ोसी के घर मुर्गी जाने पर मारपीट फतेहपुर के झांसा पुरवा गांव में दोनों पक्षों में चार लोग घायल* बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के झांसा पुरवा गांव में मुर्गी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी के घर मुर्गी जाने पर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झांसा पुरवा निवासी अनूप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर बकरियां और मुर्गियां पालता है। शनिवार को उसकी एक मुर्गी पड़ोसी बेनीराम के दरवाजे पर चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर बेनीराम, अवधेश कुमार, शिवा, सचिन, श्लोक कुमार, मनोहर और बलवंता ने गाली-गलौज शुरू कर दी। अनूप कुमार के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे अनूप के पिता छविराज, भाई अतुल, राधा और माता श्रीदेवी घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट में घायल हुए परिजन किसी तरह थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने पुष्टि की कि मुर्गी को लेकर हुए विवाद की शिकायत मिली है और मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- बहराइच के विकास भवन के पास एक दुकान पर DSO नरेंद्र तिवारी की टीम ने छापा मारा, जहां से 11 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें 5 छोटे और 6 बड़े सिलेंडर शामिल हैं। दुकानदार घरेलू गैस सिलेंडर से अवैध रूप से फीलिंग कर रहा था। प्रशासन ने बरामद सिलेंडरों को जप्त कर लिया है। यह मामला बहराइच कोतवाली देहात इलाके का है।4
- जनपद बाराबंकी में दिनांक 14.03.2026 को उप-निरीक्षक परीक्षा 2025 में सम्मिलित होने आयी महिला अभ्यर्थी जिसका परीक्षा केन्द्र राजकीय इण्टर कालेज बरौली जाटा थाना सतरिख था, गलती से कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजकीय इण्टर कालेज में आ गयी थी। समय के अभाव के कारण महिला अभ्यर्थी ने तत्काल 112 पर सूचना दी, जिसके उपरान्त पीआरवी 6520 के कर्मियों द्वारा उक्त महिला अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचाया गया। उक्त महिला अभ्यर्थी द्वारा बाराबंकी पुलिस की प्रशंसा की गई।1
- Post by Mohd Aamir2