logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सर मथुरा धौलपुर राजस्थान समाचार नेशन तहसील रिपोर्ट सरमथुरा के पास मौठियापुरा गांव में सरकारी विद्यालय में हुआ हादसा विद्यालय के गेट से 6 साल की बालिक हुआ घायल सिर में पैर में लगी है चोट सरमथुर अस्पताल में उपचार करवाया यह प्रशासन की लापरवाही से दुर्घटना हुई है

16 hrs ago
user_Bharat SING Meena
Bharat SING Meena
Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
16 hrs ago

सर मथुरा धौलपुर राजस्थान समाचार नेशन तहसील रिपोर्ट सरमथुरा के पास मौठियापुरा गांव में सरकारी विद्यालय में हुआ हादसा विद्यालय के गेट से 6 साल की बालिक हुआ घायल सिर में पैर में लगी है चोट सरमथुर अस्पताल में उपचार करवाया यह प्रशासन की लापरवाही से दुर्घटना हुई है

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जयपुर में आम आदमी पार्टी की मीटिंग होगी 11:00 बजे कल सुबह
    1
    जयपुर में आम आदमी पार्टी की मीटिंग होगी 11:00 बजे कल सुबह
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • खेत में हाड़तोड़ मेहनत कर अनाज उगाने वाला किसान आज सबलगढ़ मंडी की चौखट पर बेबस और लाचार है। व्यापारियों की आपसी खींचतान और प्रशासन की अनदेखी ने सबलगढ़ की मंडी को 'कुरुक्षेत्र' बना दिया है। पिछले तीन दिनों से मंडी में नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह ठप है, जिसका खामियाजा उन किसानों को भुगतना पड़ रहा है जो अपनी उपज लेकर मीलों दूर से आए हैं। मंडी परिसर में ट्रॉली लगाकर बैठे किसानों की आंखों में अब गुस्से के साथ आंसू भी हैं। किसानों ने बताया कि वे तीन दिनों से घर नहीं जा पाए हैं। मंडी में पीने के पानी और खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। कड़कती धूप और रात की ओस के बीच किसान अपनी उपज की रखवाली कर रहे हैं। किसान प्रकाश चंद्र ओर राधेश्याम त्यागी ने कहा, "साहब! हमने खून-पसीने से अनाज सींचा, अब यहां भूखे-प्यासे पड़े हैं। अधिकारियों को हमारी सुध लेने की फुर्सत नहीं है।" व्यापारियों की हटधर्मी, अफसर मौन सूत्रों की मानें तो व्यापारियों की कुछ अनैतिक मांगों और प्रशासन के बीच तालमेल न बैठने के कारण नीलामी स्थगित की गई है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि व्यापारियों की इस 'हटधर्मी' की सजा किसानों को क्यों मंडी प्रशासन के आला अधिकारी दफ्तरों के एसी कमरों से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं, जबकि बाहर किसान खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं।
    1
    खेत में हाड़तोड़ मेहनत कर अनाज उगाने वाला किसान आज सबलगढ़ मंडी की चौखट पर बेबस और लाचार है। व्यापारियों की आपसी खींचतान और प्रशासन की अनदेखी ने सबलगढ़ की मंडी को 'कुरुक्षेत्र' बना दिया है। पिछले तीन दिनों से मंडी में नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह ठप है, जिसका खामियाजा उन किसानों को भुगतना पड़ रहा है जो अपनी उपज लेकर मीलों दूर से आए हैं। मंडी परिसर में ट्रॉली लगाकर बैठे किसानों की आंखों में अब गुस्से के साथ आंसू भी हैं। किसानों ने बताया कि वे तीन दिनों से घर नहीं जा पाए हैं। मंडी में पीने के पानी और खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। कड़कती धूप और रात की ओस के बीच किसान अपनी उपज की रखवाली कर रहे हैं। किसान प्रकाश चंद्र ओर राधेश्याम त्यागी ने कहा, "साहब! हमने खून-पसीने से अनाज सींचा, अब यहां भूखे-प्यासे पड़े हैं। अधिकारियों को हमारी सुध लेने की फुर्सत नहीं है।"
व्यापारियों की हटधर्मी, अफसर मौन
सूत्रों की मानें तो व्यापारियों की कुछ अनैतिक मांगों और प्रशासन के बीच तालमेल न बैठने के कारण नीलामी स्थगित की गई है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि व्यापारियों की इस 'हटधर्मी' की सजा किसानों को क्यों मंडी प्रशासन के आला अधिकारी दफ्तरों के एसी कमरों से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं, जबकि बाहर किसान खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं।
    user_चंबल न्यूज 24
    चंबल न्यूज 24
    Court reporter सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग का मामला आया सामने जिले में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने तथा अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बाड़ी कस्बे में छापेमारी कर कुल 81 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देश पर गठित विशेष प्रवर्तन जांच दल द्वारा की गई। जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया की जांच दल ने बाड़ी कस्बे में बसेड़ी रोड स्थित विजय कैटरर्स के गोदाम पर छापा मारकर 79 गैस सिलेंडर बरामद किए। इनमें 24 सिलेंडर 14.2 किलोग्राम घरेलू श्रेणी के, 28 सिलेंडर 5 किलोग्राम घरेलू श्रेणी के तथा 27 सिलेंडर 19 किलोग्राम व्यावसायिक श्रेणी के पाए गए। इस दौरान बताया गया है कि यह गोदाम विजय सिंघल का है, जो विवाह एवं अन्य आयोजनों में भोजन बनाने का ठेका लेता है तथा गैस सिलेंडरों की व्यवस्था भी स्वयं करता है। कार्यवाही के दौरान बसेड़ी रोड स्थित स्काईजिन रेस्टोरेंट एवं होटल में भी जांच की गई, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर भोजन तैयार किया जा रहा था। यहां से 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस प्रकार दोनों स्थानों से कुल 81 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल में गजेन्द्र बाबू शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, जितेन्द्र गोठवाल सहित पुलिस दल भी मौजूद रहा। डीएसओ खिंची ने बताया कि धौलपुर जिले में आम उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। 12 मार्च 2026 को 4340 सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 13 मार्च 2026 को भी 4000 से अधिक सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और समय पर अपनी गैस बुकिंग कराएं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें। साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध भंडारण, घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग अथवा कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग का मामला आया सामने 
जिले में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने तथा अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बाड़ी कस्बे में छापेमारी कर कुल 81 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देश पर गठित विशेष प्रवर्तन जांच दल द्वारा की गई।
जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया की जांच दल ने बाड़ी कस्बे में बसेड़ी रोड स्थित विजय कैटरर्स के गोदाम पर छापा मारकर 79 गैस सिलेंडर बरामद किए। इनमें 24 सिलेंडर 14.2 किलोग्राम घरेलू श्रेणी के, 28 सिलेंडर 5 किलोग्राम घरेलू श्रेणी के तथा 27 सिलेंडर 19 किलोग्राम व्यावसायिक श्रेणी के पाए गए। इस दौरान बताया गया है कि यह गोदाम विजय सिंघल का है, जो विवाह एवं अन्य आयोजनों में भोजन बनाने का ठेका लेता है तथा गैस सिलेंडरों की व्यवस्था भी स्वयं करता है। कार्यवाही के दौरान बसेड़ी रोड स्थित स्काईजिन रेस्टोरेंट एवं होटल में भी जांच की गई, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर भोजन तैयार किया जा रहा था। यहां से 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस प्रकार दोनों स्थानों से कुल 81 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल में गजेन्द्र बाबू शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, जितेन्द्र गोठवाल सहित पुलिस दल भी मौजूद रहा।
डीएसओ खिंची ने बताया कि धौलपुर जिले में आम उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। 12 मार्च 2026 को 4340 सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 13 मार्च 2026 को भी 4000 से अधिक सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और समय पर अपनी गैस बुकिंग कराएं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें। साथ ही प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध भंडारण, घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग अथवा कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Avdesh Sharma
    Avdesh Sharma
    Newspaper advertising department बसेरी, धौलपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • हिंडौन शहर में राज्य सरकार के 'एक जिला एक खेल' और 'पंच गौरव' कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग ब्लॉक की दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई।प्रतियोगिता का उद्घाटन शहर के उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर परिसर में किया गया, जहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी देखने को मिली।इस प्रतियोगिता में कुल 205 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें छात्रा वर्ग की 4 टीमें और छात्र वर्ग की 12 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, विद्या भारती के जिला प्रचारक बजरंग गोयल और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ब्लॉक खेल प्रभारी हरीश पाठक और मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने दोपहर 3:00 बजे बताया कि कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद दो अलग-अलग खेल मैदानों पर मैचों की शुरुआत कर दी गई। प्रतियोगिता के संचालन और व्यवस्थाओं के लिए 19 शारीरिक शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    1
    हिंडौन शहर में राज्य सरकार के 'एक जिला एक खेल' और 'पंच गौरव' कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग ब्लॉक की दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई।प्रतियोगिता का उद्घाटन शहर के उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर परिसर में किया गया, जहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी देखने को मिली।इस प्रतियोगिता में कुल 205 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें छात्रा वर्ग की 4 टीमें और छात्र वर्ग की 12 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, विद्या भारती के जिला प्रचारक बजरंग गोयल और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ब्लॉक खेल प्रभारी हरीश पाठक और मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने दोपहर 3:00 बजे बताया कि कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद दो अलग-अलग खेल मैदानों पर मैचों की शुरुआत कर दी गई। प्रतियोगिता के संचालन और व्यवस्थाओं के लिए 19 शारीरिक शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    3
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    56 min ago
  • Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    1
    Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हिंडौन सिटी। काचरौली ग्राम पंचायत की ढाणी बुर्जावाडा में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से एक छप्पर पोश पशुवाडे में आग लग गई। आग से दो भैंसों की मौत गई, जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित पशुपालक तेजराम और पृथ्वी प्रजापत पुत्र भरोसी प्रजापत ने बताया कि उनके छप्पर पोश पशुवाडे के उपर से होकर बिजली लाइन निकल रही है। विद्युत तारों के आपस में भिड़ने से आग की चिंगारी निकली और वह छप्पर पोश पशुवाडे पर जाकर गिर गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने छप्पर पोश पशुवाडे को अपने आगोश में ले लिया। छप्पर पोश पशुवाडे से आग की लपटे उठतीं देख काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने लगे। लोगों की सूचना पर दमकल भी आग बुझाने मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।आग से पशुवाड़े में बंधी दो भैंस जिंदा जल गई,जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। इसके अलावा पशुवाडे में रखा लाखों रुपए की कीमत का पशु चारा जलकर राख हो गया। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
    1
    हिंडौन सिटी। काचरौली ग्राम पंचायत की ढाणी बुर्जावाडा में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से एक छप्पर पोश पशुवाडे में आग लग गई। आग से दो भैंसों की मौत गई, जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित पशुपालक तेजराम और पृथ्वी प्रजापत पुत्र भरोसी प्रजापत ने बताया कि उनके छप्पर पोश पशुवाडे के उपर से  होकर बिजली लाइन निकल रही है। विद्युत तारों के आपस में भिड़ने से आग की चिंगारी निकली और वह छप्पर पोश पशुवाडे पर जाकर गिर गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने छप्पर पोश पशुवाडे को अपने आगोश में ले लिया। छप्पर पोश पशुवाडे से आग की लपटे उठतीं देख काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आग  बुझाने लगे। लोगों की सूचना पर दमकल भी आग बुझाने मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।आग से पशुवाड़े में बंधी दो भैंस जिंदा जल गई,जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। इसके अलावा पशुवाडे में रखा लाखों रुपए की कीमत का पशु चारा जलकर राख हो गया। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग  की है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Bharat SING Meena
    1
    Post by Bharat SING Meena
    user_Bharat SING Meena
    Bharat SING Meena
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.