logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों की आवाज बुलंद! माधोपुरा-भैंसवाड़ा के ग्रामीण SDM कार्यालय पहुंचे, सौंपा ज्ञापन स्मार्ट मीटर को लेकर माधोपुरा एवं भैंसवाड़ा के ग्रामवासियों ने आज SDM को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर हटाने और पुराने बिजली मीटर वापस लगाए जाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनकी मांग पर उचित कार्रवाई करने की अपील की। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।

19 hrs ago
user_Sona Ram
Sona Ram
आहोर, जालोर, राजस्थान•
19 hrs ago

स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों की आवाज बुलंद! माधोपुरा-भैंसवाड़ा के ग्रामीण SDM कार्यालय पहुंचे, सौंपा ज्ञापन स्मार्ट मीटर को लेकर माधोपुरा एवं भैंसवाड़ा के ग्रामवासियों ने आज SDM को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर हटाने और पुराने बिजली मीटर वापस लगाए जाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनकी मांग पर उचित कार्रवाई करने की अपील की। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों की आवाज बुलंद! माधोपुरा-भैंसवाड़ा के ग्रामीण SDM कार्यालय पहुंचे, सौंपा ज्ञापन स्मार्ट मीटर को लेकर माधोपुरा एवं भैंसवाड़ा के ग्रामवासियों ने आज SDM को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर हटाने और पुराने बिजली मीटर वापस लगाए जाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनकी मांग पर उचित कार्रवाई करने की अपील की। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।
    1
    स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों की आवाज बुलंद! माधोपुरा-भैंसवाड़ा के ग्रामीण SDM कार्यालय पहुंचे, सौंपा ज्ञापन
स्मार्ट मीटर को लेकर माधोपुरा एवं भैंसवाड़ा के ग्रामवासियों ने आज SDM को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर हटाने और पुराने बिजली मीटर वापस लगाए जाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनकी मांग पर उचित कार्रवाई करने की अपील की।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस मांग पर प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।
    user_Sona Ram
    Sona Ram
    आहोर, जालोर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • जुक्कल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी आरटीसी बस, चालक की मौत; 15 यात्री घायल कामारेड्डी, 4 सितंबर: कामारेड्डी जिले के जुक्कल मंडल अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-161 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जुक्कल चौराहे के पास हैदराबाद डिपो की एक आरटीसी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरटीसी की यह एक्सप्रेस बस यात्रियों को लेकर हैदराबाद से बिचकुंदा जा रही थी। जुक्कल चौराहे के समीप पहुंचते ही चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और बस सड़क किनारे पुलिया (कलवर्ट) की दीवार से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 50 वर्षीय चालक आंजनेयुलु की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 15 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। हादसे की खबर मिलते ही डीएसपी विट्ठल रेड्डी, सीआई रवि कुमार और एसआई मुरली ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांसवाड़ा अस्पताल भेज दिया है, वहीं सभी घायल यात्रियों को उपचार के लिए बिचकुंदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    1
    जुक्कल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी आरटीसी बस, चालक की मौत; 15 यात्री घायल
कामारेड्डी, 4 सितंबर: कामारेड्डी जिले के जुक्कल मंडल अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-161 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जुक्कल चौराहे के पास हैदराबाद डिपो की एक आरटीसी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरटीसी की यह एक्सप्रेस बस यात्रियों को लेकर हैदराबाद से बिचकुंदा जा रही थी। जुक्कल चौराहे के समीप पहुंचते ही चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और बस सड़क किनारे पुलिया (कलवर्ट) की दीवार से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 50 वर्षीय चालक आंजनेयुलु की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 15 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। हादसे की खबर मिलते ही डीएसपी विट्ठल रेड्डी, सीआई रवि कुमार और एसआई मुरली ने घटनास्थल का मुआयना किया।
पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांसवाड़ा अस्पताल भेज दिया है, वहीं सभी घायल यात्रियों को उपचार के लिए बिचकुंदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    user_Ramesh Solanki
    Ramesh Solanki
    स्वतंत्र पत्रकार जालोर, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • जालौर शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व को लेकर माली समाज ठाकुर द्वारा में महिला मंडल द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ आयोजित जालौर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के माली समाज ठाकुर द्वारा में महिला मंडल द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने राधे कृष्णा के भजनों का सुंदर गायन कर कार्यक्रम को भक्ति में बनाया आपको बता दिया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के सभी कृष्ण मंदिरों में भगवान कृष्ण की प्रतिमा की सुंदर अंगी रचाई गई है वहीं रात्रि में कृष्ण मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें स्थानीय कलाकार बाहर से आए कलाकार अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे
    2
    जालौर शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व को लेकर माली समाज ठाकुर द्वारा में महिला मंडल द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ आयोजित
जालौर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के माली समाज ठाकुर द्वारा में महिला मंडल द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने राधे कृष्णा के भजनों का सुंदर गायन कर कार्यक्रम को भक्ति में बनाया आपको बता दिया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के सभी कृष्ण मंदिरों में भगवान कृष्ण की प्रतिमा की सुंदर अंगी रचाई गई है वहीं रात्रि में कृष्ण मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें स्थानीय कलाकार बाहर से आए कलाकार अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ठाकुरजी मंदिरों में गूंजा ‘आनंद के नंद भयो, जय कन्हैया लाल की’: जन्माष्टमी पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर, भजनों पर झूमे श्रद्धालु सुमेरपर: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को सुमेरपुर, तखतगढ़ शहर सहित उपखंड क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और देर रात तक धार्मिक आयोजनों का दौर चलता रहा।तखतगढ़ के ठाकुरजी मंदिर को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। रात्रि में मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कृष्ण भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु भी झूमते नजर आए। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर ‘आनंद के नंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। जन्मोत्सव की रस्म पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को पंजीरी और पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया। कान्हा को पालने में झूला झुलाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक मंदिर में मौजूद रहे। इसी प्रकार सुमेरपुर के स्टेशन रोड स्थित द्वारकाधीश मंदिर, जोधेश्वर महादेव मंदिर, रोकड़िया हनुमान मंदिर, साईं उद्यान सहित अन्य मंदिरों में भी आकर्षक सजावट की गई। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूपों पर आधारित झांकियां सजाई गईं। महिलाओं ने कृष्ण भक्ति के भजनों पर नृत्य कर जन्माष्टमी का उत्साह मनाया।वहीं नोवी के राधे-कृष्ण मंदिर में भी मंदिर समिति के तत्वावधान में जन्माष्टमी पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और देर रात तक पूरा क्षेत्र कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आया।
    1
    ठाकुरजी मंदिरों में गूंजा ‘आनंद के नंद भयो, जय कन्हैया लाल की’: जन्माष्टमी पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिर, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
सुमेरपर: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को सुमेरपुर, तखतगढ़ शहर सहित उपखंड क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और देर रात तक धार्मिक आयोजनों का दौर चलता रहा।तखतगढ़ के ठाकुरजी मंदिर को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। रात्रि में मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कृष्ण भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु भी झूमते नजर आए। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर ‘आनंद के नंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। जन्मोत्सव की रस्म पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं को पंजीरी और पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया। कान्हा को पालने में झूला झुलाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक मंदिर में मौजूद रहे।
इसी प्रकार सुमेरपुर के स्टेशन रोड स्थित द्वारकाधीश मंदिर, जोधेश्वर महादेव मंदिर, रोकड़िया हनुमान मंदिर, साईं उद्यान सहित अन्य मंदिरों में भी आकर्षक सजावट की गई। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूपों पर आधारित झांकियां सजाई गईं। महिलाओं ने कृष्ण भक्ति के भजनों पर नृत्य कर जन्माष्टमी का उत्साह मनाया।वहीं नोवी के राधे-कृष्ण मंदिर में भी मंदिर समिति के तत्वावधान में जन्माष्टमी पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और देर रात तक पूरा क्षेत्र कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आया।
    user_ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नेपाल बाढ़ के नाम पर वायरल हुआ बच्चे का भावुक वीडियो, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भारी बारिश के बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी पीठ पर एक छोटे बच्चे को लेकर सड़क पर चलता दिखाई देता है। वीडियो देखने वाले कई लोगों का दावा है कि बच्चा नेपाल की बाढ़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गया और अपनी छोटी बहन को लेकर उन्हें तलाश रहा है। वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया और इसे नेपाल की बाढ़ त्रासदी से जोड़कर बड़े पैमाने पर शेयर किया जाने लगा। लेकिन वायरल दावे की पड़ताल करने पर कहानी कुछ और सामने आई। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि भावुक करने वाली किसी भी तस्वीर या वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी वास्तविक जगह और समय की पुष्टि करना कितना जरूरी है।
    1
    नेपाल बाढ़ के नाम पर वायरल हुआ बच्चे का भावुक वीडियो, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भारी बारिश के बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी पीठ पर एक छोटे बच्चे को लेकर सड़क पर चलता दिखाई देता है। वीडियो देखने वाले कई लोगों का दावा है कि बच्चा नेपाल की बाढ़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गया और अपनी छोटी बहन को लेकर उन्हें तलाश रहा है।
वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया और इसे नेपाल की बाढ़ त्रासदी से जोड़कर बड़े पैमाने पर शेयर किया जाने लगा। लेकिन वायरल दावे की पड़ताल करने पर कहानी कुछ और सामने आई।
इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि भावुक करने वाली किसी भी तस्वीर या वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी वास्तविक जगह और समय की पुष्टि करना कितना जरूरी है।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आज मंडवाड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लापसी बनाई गई कर्णेश्वर महादेव प्राणी गो सेवा समिति मंडवाड़ा गौशाला में और यह लापसी कल गो माता को खिलाई जाएगी आज मंडवाड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लापसी बनाई गई कर्णेश्वर महादेव प्राणी गौशाला में और यह लापसी कल गो माता को खिलाई जाएगी लापसी बनाने में श्रमदान अध्यक्ष शैतान सिंह राव कोषाध्यक्ष ललित भाई पुरोहित हिम्मत भाई सैन किशोर काकु मोमताजी पुरोहित व महिलाए भी शामिल रही
    1
    आज मंडवाड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लापसी  बनाई गई कर्णेश्वर महादेव प्राणी गो सेवा समिति मंडवाड़ा गौशाला में और यह लापसी कल गो माता को खिलाई जाएगी 
आज मंडवाड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लापसी  बनाई गई कर्णेश्वर महादेव प्राणी गौशाला में और यह लापसी कल गो माता को खिलाई जाएगी लापसी बनाने में श्रमदान अध्यक्ष शैतान सिंह राव कोषाध्यक्ष ललित भाई पुरोहित हिम्मत भाई सैन किशोर काकु मोमताजी पुरोहित व  महिलाए भी शामिल रही
    user_अशोक आलिका राणा
    अशोक आलिका राणा
    Local News Reporter सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पाली में बांगड़ धर्मशाला में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित भव्य भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ​कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं: ​गायक राकेश प्रजापति एवं पार्टी: राकेश प्रजापति और उनकी टीम ने अपनी सुरीली आवाज में कृष्ण भजनों की ऐसी तान छेड़ी कि पूरा पंडाल 'जय श्री कृष्णा' और 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठा। ​विक्रम सिंह राठौड़ की विशेष प्रस्तुति: लोकप्रिय गायक विक्रम सिंह राठौड़ ने भी अपने प्रसिद्ध भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रद्धालु झूमने और नाचने पर मजबूर हो गए। ​मनमोहक झांकियां: कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप और विभिन्न लीलाओं पर आधारित सुंदर झांकियां सजाई गईं। ​महाआरती और प्रसाद वितरण: मध्यरात्रि में भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय महाआरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच माखन-मिश्री का प्रसाद बांटा गया।
    4
    पाली में बांगड़ धर्मशाला में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित भव्य भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
​कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
​गायक राकेश प्रजापति एवं पार्टी: राकेश प्रजापति और उनकी टीम ने अपनी सुरीली आवाज में कृष्ण भजनों की ऐसी तान छेड़ी कि पूरा पंडाल 'जय श्री कृष्णा' और 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठा।
​विक्रम सिंह राठौड़ की विशेष प्रस्तुति: लोकप्रिय गायक विक्रम सिंह राठौड़ ने भी अपने प्रसिद्ध भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रद्धालु झूमने और नाचने पर मजबूर हो गए।
​मनमोहक झांकियां: कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप और विभिन्न लीलाओं पर आधारित सुंदर झांकियां सजाई गईं।
​महाआरती और प्रसाद वितरण: मध्यरात्रि में भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय महाआरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच माखन-मिश्री का प्रसाद बांटा गया।
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Nurse पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कांग्रेस के 1000 दिनों का छलावा: बीआरएस का 'पोरू बाटा' आंदोलन, पूर्व मंत्री हरीश राव ने सरकार पर साधा निशाना बेल्लमपल्ली: कांग्रेस सरकार के कथित "1000 दिनों के धोखे भरे शासन", 6 गारंटियों और 420 चुनावी वादों की विफलता के खिलाफ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने अपना विरोध तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आयोजित 'पोरू बाटा' कार्यक्रम के तहत बेल्लमपल्ली के 13वें वार्ड में बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं के साथ एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता बेल्लमपल्ली के पूर्व विधायक दुर्गम चिन्नय्या ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तन्नीरु हरीश राव शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए हरीश राव ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि पार्टी ने सत्ता में आने के लिए जनता से झूठे वादे किए थे, जिन्हें अब पूरी तरह भुला दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज का हर वर्ग—विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग—मौजूदा सरकार की उपेक्षा और नीतियों के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहा है। बीआरएस नेताओं ने संकल्प जताया कि जब तक सरकार अपने सभी वादे पूरे नहीं करती, जनता के हकों के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।
    1
    कांग्रेस के 1000 दिनों का छलावा: बीआरएस का 'पोरू बाटा' आंदोलन, पूर्व मंत्री हरीश राव ने सरकार पर साधा निशाना
बेल्लमपल्ली: कांग्रेस सरकार के कथित "1000 दिनों के धोखे भरे शासन", 6 गारंटियों और 420 चुनावी वादों की विफलता के खिलाफ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने अपना विरोध तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आयोजित 'पोरू बाटा' कार्यक्रम के तहत बेल्लमपल्ली के 13वें वार्ड में बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं के साथ एक विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन की अध्यक्षता बेल्लमपल्ली के पूर्व विधायक दुर्गम चिन्नय्या ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तन्नीरु हरीश राव शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए हरीश राव ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि पार्टी ने सत्ता में आने के लिए जनता से झूठे वादे किए थे, जिन्हें अब पूरी तरह भुला दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज का हर वर्ग—विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग—मौजूदा सरकार की उपेक्षा और नीतियों के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहा है। बीआरएस नेताओं ने संकल्प जताया कि जब तक सरकार अपने सभी वादे पूरे नहीं करती, जनता के हकों के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।
    user_Ramesh Solanki
    Ramesh Solanki
    स्वतंत्र पत्रकार जालोर, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.