Shuru
Apke Nagar Ki App…
झांसी के प्रेम नगर थाना अंतर्गत महाराज सिंह नगर पुलियाना नंबर 9 में आकाशीय बिजली गिरने से पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय मोहल्ले वासियों का कहना है कि रात में बरसात हो रही थी और करीब 10:30 बजे अचानक बिजली गिरी, जिससे टंकी का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से टंकी के अंदर ही घुस गया। टंकी के इस तरह क्षतिग्रस्त होने से पूरे मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया, हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
झांसी के प्रेम नगर थाना अंतर्गत महाराज सिंह नगर पुलियाना नंबर 9 में आकाशीय बिजली गिरने से पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय मोहल्ले वासियों का कहना है कि रात में बरसात हो रही थी और करीब 10:30 बजे अचानक बिजली गिरी, जिससे टंकी का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से टंकी के अंदर ही घुस गया। टंकी के इस तरह क्षतिग्रस्त होने से पूरे मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया, हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी के प्रेम नगर थाना अंतर्गत महाराज सिंह नगर पुलियाना नंबर 9 में आकाशीय बिजली गिरने से पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय मोहल्ले वासियों का कहना है कि रात में बरसात हो रही थी और करीब 10:30 बजे अचानक बिजली गिरी, जिससे टंकी का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से टंकी के अंदर ही घुस गया। टंकी के इस तरह क्षतिग्रस्त होने से पूरे मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया, हालांकि एक बड़ा हादसा टल गया।4
- उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को झांसी का दौरा किया। उन्होंने वहां एक होटल में आयोजित भूजल संवर्धन सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और जल संरक्षण व जल जीवन मिशन की उपलब्धियों को साझा किया। इस अवसर पर नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली जल सखी और जल सहेलियों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए और पत्रकारों से बातचीत में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिस बुंदेलखंड में कभी पानी का गंभीर संकट था, वहां आज स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों और "हर घर नल, हर घर जल" योजना के तहत गांव-गांव तक स्वच्छ पेयजल तेजी से पहुंचाया जा रहा है। जल संरक्षण के व्यापक अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 18 हजार 664 तालाबों की खुदाई कराई जा चुकी है। सेमिनार के बाद जलशक्ति मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने, योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद मंत्री का काफिला चिरगांव विकासखंड के बरल गांव के लिए रवाना हुआ, जहां वे जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जल अर्पण समारोह और जल चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे।3
- झांसी में तेज बारिश शुरू हो गई है, जिससे यहाँ के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।1
- उत्तर प्रदेश के जालौन में प्यार के लिए धर्म की दीवारें तोड़कर एक मुस्लिम लड़की द्वारा हिंदू धर्म अपनाने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- आगामी दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनजर निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए दतिया पुलिस द्वारा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में पुलिस फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इसी कड़ी में, एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के नेतृत्व में थाना कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस टीम ने भारी पुलिस बल के साथ गंभीर मामलों में फरार चल रहे अपराधी लला महते, राम यादव और अजय यादव (निरावल) के निवास स्थानों पर दबिश दी। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी श्री दिनेश राजपूत और सिविल लाइन थाना प्रभारी श्री वैभव कुमार गुप्ता सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। दतिया पुलिस ने साफ किया है कि विधानसभा उपचुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।4
- झांसी के सीपरी बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी में शनिवार को नगर निगम की कार्रवाई को लेकर भारी बवाल खड़ा हो गया। नगर निगम की टीम के पहुंचते ही वहां का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और दुकानदारों ने कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम की टीम ने उन्हें दुकानें खाली करने की चेतावनी दी और कहा कि यदि जल्द दुकानें नहीं हटाई गईं तो बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया जाएगा। पीड़ित दुकानदारों का गंभीर आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारियों ने महिला और पुरुष व्यापारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज भी की। अधिकारियों ने व्यापारियों को रेलवे की जमीन पर जाकर अपनी दुकान लगाने की बात कही, लेकिन जब दुकानदारों ने इस संबंध में लिखित आदेश मांगा, तो उन्होंने कोई भी दस्तावेज देने से इनकार कर दिया। व्यापारियों ने मांग की है कि यदि प्रशासन उन्हें दुकानें हटाने के लिए कह रहा है तो पहले लिखित आदेश दे, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की कानूनी परेशानी न हो। इस कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की है और प्रशासन से न्याय की मांग की है।4
- दतिया से झांसी आए एक प्रेमी और प्रेमिका अपने प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचाने के लिए एक स्थान पर पहुंचे थे। इसी दौरान जैसे ही इस बात की भनक युवती के परिजनों को लगी, वे भारी संख्या में मौके पर धमक पड़े। विवाह का विरोध करते हुए लड़की के गुस्से से आगबबूला परिजनों ने प्रेमी युवक की बीच सड़क पर ही बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर अचानक हुए इस बवाल से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ के लिए थाने ले गई है।1