Shuru
Apke Nagar Ki App…
आने वाले समय में छत में लगने वाला सरिया सस्ता होगा : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भिवानी के टीआईटी संस्थान पहुंचे केंद्रीय मंत्री भिवानी आंखों देखी हलचल
Rajender Chauhan
आने वाले समय में छत में लगने वाला सरिया सस्ता होगा : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भिवानी के टीआईटी संस्थान पहुंचे केंद्रीय मंत्री भिवानी आंखों देखी हलचल
More news from हरियाणा and nearby areas
- आने वाले समय में छत में लगने वाला सरिया सस्ता होगा : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भिवानी के टीआईटी संस्थान पहुंचे केंद्रीय मंत्री भिवानी आंखों देखी हलचल1
- Post by Bhajan Lal1
- #चरखीदादरी जिले की छात्रा के गैंग*रेप और हत्या के आरोपी गिरफ्तार #छात्रा के शव का किया अंतिम संस्कार1
- Bhiwani1
- Anchor बावड़ी गेट क्षेत्र में एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। ट्रैफिक एसएचओ संजय के अनुसार कबाड़ देने आए कुछ बच्चे आग की चपेट में आकर झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। दमकल कर्मी संजय शर्मा ने बताया कि पांच फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गोदाम मालिक राजेंद्र के अनुसार करीब 5 से 6 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि स्थानीय लोगों ने घनी आबादी में ऐसे गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।5
- Post by FREEFIRED.PGAMING1
- Post by Parveen Golagarh1
- जिला अनुसंधान इकाई ने अमेरिका भेजने के नाम पर ₹ 52,80,000/- रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार भिवानी पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा आम नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों, विशेषकर युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई भिवानी ने अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में मुकेश निवासी मिताथल, जिला भिवानी ने थाना सदर भिवानी में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका बेटा विक्रांत भिवानी में प्रैक्टिस करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात बलकार नामक व्यक्ति से हुई, जो भी भीम स्टेडियम भिवानी में प्रैक्टिस करता था। आरोपी बलकार ने बताया कि उसका सगा भाई रमेश लोगों को अमेरिका भेजने का काम करता है और वह उनके बेटे विक्रांत को भी पैसे लेकर अमेरिका भेज सकता है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने अलग-अलग समय पर उनसे कुल ₹ 52,80,000/- रुपये ले लिए और उनके बेटे को अवैध तरीके से डंकी रूट के माध्यम से अमेरिका भेज दिया। वर्ष 2025 में डंकी रूट के माध्यम से अमेरिका भेजे जाने के बाद उनके बेटे को अमेरिका से वापस भारत डिपोर्ट कर दिया गया। इस प्रकार आरोपियों ने फर्जी तरीके से विदेश भेजने के नाम पर उनके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में अभियोग संख्या 515 दिनांक 07.10.2025 धारा 420, 467, 468, 471, 120-B IPC के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए जिला अनुसंधान इकाई के सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों मुख्य आरोपी सगे भाइयों को उकलाना मंडी, जिला हिसार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 1. रमेश पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव हंसावाला, टोहाना, जिला फतेहाबाद 2. बलकार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव हंसावाला, टोहाना, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों को दिनांक 24.02. 2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई तथा उनकी निशानदेही पर ₹ 25,000 बरामद किए गए। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पुनः माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रमेश प्राइवेट बॉक्सिंग अकैडमी चलाने का काम करता है, जबकि आरोपी बलकार गाड़ियां खरीदने-बेचने का कार्य करता है। पुलिस टीम के द्वारा अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। विदेश जाने के लिए केवल सरकारी मान्यता प्राप्त ट्रैवल एजेंट के माध्यम से ही प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं। — पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।1