Shuru
Apke Nagar Ki App…
बस ओर बड़ा वाला ट्रक आमने सामने टकराई जिसके कारण बहुत बड़ा हादसा हो गया जिसमें 15 से 20 लोगों के मरने का खबर बताया जा रहा है z यह घटना कटिहार के आसपास हुआ है
Jankari Adda
बस ओर बड़ा वाला ट्रक आमने सामने टकराई जिसके कारण बहुत बड़ा हादसा हो गया जिसमें 15 से 20 लोगों के मरने का खबर बताया जा रहा है z यह घटना कटिहार के आसपास हुआ है
More news from बिहार and nearby areas
- नेताओं ने बैठक कर किसानों की समस्या का उठाया मुद्दा ब्लॉक अंचल सीएचसी में अव्यवस्था पर उठाए सवाल कुमारखंड। अखिल भारतीय किसान सभा कार्यकर्ता व नेताओं ने शनिवार को सीएचसी परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक यादव ने किया। मौके पर कामरेड जगन्नाथ झा व पन्नालाल यादव ने कहा कि 1936 में स्वामी सहजानंद सरस्वती के द्वारा किसान सभा की स्थापना अंग्रेजों के दमन के खिलाफ और देश की आजादी के लिए किया गया था। लेकिन आज 90 वर्ष बाद भी देश में किसानों की समस्या जस की तस्वीर बनी हुई है। इन्होंने कहा कि आज प्रखंड अंचल सीएचसी मनरेगा हर सरकारी कार्यालय में अव्यवस्था बनी हुई है और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा हुआ है। इन नेताओं ने सरकार से पिछले दिनों आई आंधी तुफान से हुई फसल क्षति का मुआवजा तत्काल सभी किसानों को देने की मांग की। मौके पर सीपीएम अंचल मंत्री ललन कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस पर हम सभी साथी संकल्प हैं कि किसानों के फसल का लाभकारी मूल्य, एमएसपी की गारंटी, रियायती दरों पर खाद बीज कीटनाशक दवा, फसल क्षति का संपूर्ण मुआवजा व स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश जब तक लागू नहीं होगा हम सभी किसान सभा के कार्यकर्ता संघर्ष जारी रखेंगे। मौके पर किसान नेताओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था, सभी पंचायत में पैक्स के माध्यम से अनाज की खरीद हो। स्थापना दिवसके मौके पर किसान नेताओं ने सरकार से 60 वर्ष पूरा कर चुके किसानोंको हर महीना 6000 रुपए की व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान कैलाश सिंह, पन्नालाल यादव, गजेंद्र यादव, राजकिशोर सरदार, राजेंद्र यादव, चंदेश्वरी रजक, रधुनाथ ठाकुर, श्यामसुंदर दास, इंद्रदेव यादव, डोमी राम, भूमि दास, बेचन राम, बद्री ऋषिदेव सहित दर्जनों किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।3
- Post by Avinash Kumar1
- बिहार के मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ज़मीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ-साथ फायरिंग भी हुई। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है, जबकि कुल 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल मधेपुरा सदर अनुमंडल के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहालपट्टी वार्ड नंबर 8 में शनिवार को ज़मीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि विवादित ज़मीन पर एक पक्ष द्वारा जबरन निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। इस घटना में सचेन कुमार को कमर में दो गोली लगी है, जबकि रणधीर कुमार के जांघ में गोली लगी है। वहीं, कमलेश्वरी साह भी गोली लगने से घायल हुई हैं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य रोमा देवी, दिलीप कुमार और रुक्मिणी देवी भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल और जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। बाइट ---पीड़ित वहीं इस संबंध पीड़ित ने कहा कि यह ज़मीन विवाद पिछले दो साल से कोर्ट में लंबित है, इसके बावजूद आरोपियों ने जबरन कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर फायरिंग कर दी। बाइट --प्रवेन्द्र भारती , एएसपी मधेपुरा इस मामले में मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया के ज़मीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई है। एक पक्ष के लोगों को गोली लगी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।4
- फारबिसगंज (अररिया, बिहार) से दुखद खबर फारबिसगंज क्षेत्र में रवि चौहान और पिकअप ड्राइवर नवीन हुसैन की हत्या की खबर सामने आ रही है। 😔 यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। 🙏 हम सभी से निवेदन है: ✔️ अफवाहों पर ध्यान न दें ✔️ किसी भी भड़काऊ या गलत जानकारी को शेयर करने से बचें ✔️ प्रशासन को निष्पक्ष जांच करने दें 🕊️ ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति दे और उनके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत दे।1
- सीमावर्ती क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध आधार सेंटरों पर छापेमारी, भीमनगर में दो दुकानें सील1
- सीमावर्ती क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध आधार सेंटरों पर छापेमारी, भीमनगर में दो दुकानें सील1
- Post by Jankari Adda1
- सहरसा–पूर्णिया रेलखंड पर मुरलीगंज स्टेशन से पहले स्टेट हाईवे-91 स्थित रेलवे ढाला के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सहरसा से पूर्णिया की ओर जा रही जनहित एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13206) से गिरकर करीब 55 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग घायल की मदद करने के बजाय फोटो और वीडियो बनाने में लगे रहे। इसी दौरान प्रभात खबर के एक पत्रकार मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए तत्काल पुलिस व एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। घायल युवक को आनन-फानन में मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक का दाहिना हाथ कट चुका है और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉ. मुकेश कुमार पांडे और डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा। घायल ने अपनी पहचान राजा (55 वर्ष), पिता रुद्र नारायण सिंह, निवासी चैनपुरा, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णिया के रूप में बताई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया। यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ती तमाशबीन मानसिकता पर सवाल खड़ा करती है, जहां जरूरतमंद की मदद करने के बजाय लोग वीडियो बनाने में अधिक रुचि दिखा रहे2
- Post by MOHAMMAD SADDAM Bijli1