Shuru
Apke Nagar Ki App…
सहेलियां महादेव मंदिर के सांमने रोड टूटगई है खड़ा खोद कर रोड तोड़कर आने जाने वाले यात्रियों को आने जाने वाले यात्रियों को स्मिता आर्मी है
सुनील कुमार खटीक
सहेलियां महादेव मंदिर के सांमने रोड टूटगई है खड़ा खोद कर रोड तोड़कर आने जाने वाले यात्रियों को आने जाने वाले यात्रियों को स्मिता आर्मी है
More news from राजस्थान and nearby areas
- सहेलियां महादेव मंदिर के सांमने रोड टूटगई है खड़ा खोद कर रोड तोड़कर आने जाने वाले यात्रियों को आने जाने वाले यात्रियों को स्मिता आर्मी है1
- भटेवर में भादवी सातम पर मेवाड़ के आराध्य देव कालाजी बावजी को धराया स्वर्ण-रजत जड़ित आभूषणों से श्रृंगार वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर में भादवी सातम पर मेवाड़ के आराध्य देव कालाजी बावजी को स्वर्ण-रजत जड़ित आभूषणों से अद्भुत श्रृंगार धारण करवाया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में भादवी छठ व सातम के अवसर पर देवालयों व मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांव में परंपरा के अनुसार कालाजी बावजी के मंदिर पर सातम को रात्रि जागरण का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर मंदिर के भोपाजी चतराजी गाडरी द्वारा कालाजी बावजी को स्वर्ण रजत जड़ित आभूषणों से आकर्षक श्रृंगार धारण करवाया गया।1
- 🌺✨ श्री सांवरिया सेठ के दिव्य और मनमोहक लाइव शृंगार दर्शन ✨🌺 🌺✨ श्री सांवरिया सेठ के दिव्य और मनमोहक लाइव शृंगार दर्शन ✨🌺 आज दिनांक 20 सितंबर 2026 के पावन दर्शन सीधे Hello Chittorgarh चैनल पर। 🙏 जय श्री सांवरिया सेठ 🙏 📿 दर्शन करें और आशीर्वाद पाएं।2
- डीएसटी चित्तौड़गढ़ की कार्रवाई 3 साल से फरार ₹15,000 का इनामी पिस्टल सप्लायर गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं थाना गंगधार, जिला झालावाड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ₹15,000 के इनामी एवं थाना गंगधार के हिस्ट्रीशीटर राकेश तेली को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ के प्रकरण में अवैध पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस के मामले में वांछित चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस द्वारा 1अवैध पिस्टल 02 मैगजीन 2 जिंदा कारतूस एव 3 लाख रुपए जप्त किए जाकर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस मामले में अवैध हथियार सप्लायर राकेश तेली पिता कचरु लाल तेली निवासी गंगाधर जिला झालावाड़ फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौड़गढ़ द्वारा ₹15000 का इनाम घोषित किया गया एवं डीएसटी की एक विशेष टीम एएसआई , सूरज कुमार, मय जाब्ता कांस्टेबल रामकेश, वीरेंद्र, सुरेश सुंडा, जगदीश, अरविंद, कृष्णकांत, अशोक तथा साइबर सेल के एएसआई राजकुमार का गठन किया गया। 17 सितंबर 2026 को जरिए मुखबिर से एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि चित्तौड़ जिले का ₹15000 का इनामी आरोपी जो थाना गंगधार जिला झालावाड़ का हिस्ट्रीशीटर भी है कल सुबह रतलाम से चोमहला आएगा एवं फिर घर गंगधार पर जाएगा सूचना पुख्ता होने से एएसआई सूरज मय जाब्ता के रवाना हो गंगधार पहुंचे एवं गंगधार थाने के थानाधिकारी किशोर सिंह मय जाप्ता कांस्टेबल नवरत्न, रामशरण, दिनेश की सहायता से उक्त हिस्ट्रीशीटर राकेश को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में कांस्टेबल नवरत्न का विशेष योगदान रहा आरोपी थाना गंगधार जिला झालावाड़ का हिस्ट्रीशीटर हो अवैध आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं। उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ में भी आर्म्स एक्ट एवं हथियार सप्लायर का मुकदमा दर्ज हो चालान हुआ है।1
- नीमच रामपुरा मालखेडा लाखों की सीसी सड़क 2 महीने में टूटीं ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है पूछती है जनता1
- प्रतापगढ़। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा प्रतापगढ़ द्वारा नवीन विद्यालय भवन निर्माण व कार्य प्रणाली पूर्ण कराने को लेकर ज्ञापन सौपा। प्रतापगढ़। भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा प्रतापगढ़ द्वारा नवीन विद्यालय भवन निर्माण व कार्य प्रणाली पूर्ण कराने को लेकर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया कि जिले के ग्राम खतौड़ी के रा.उ.मा.वि. खतौडी, ग्राम पंचायत केरवास तह व जिला प्रतापगढ राज में संचालित विद्यालय भवन 80 वर्षों से अधिक पुराना हो चुका है व इसकी दिवारे व कमरे जर जर हालत में हो गये है विद्यालय में बच्चों को बिठा कर अध्ययन कराने लायक नही रहा है। पुराने भवन में छत व सलिया भी निकले चुके है जिससे छात्र-छात्राओं की शिक्षा बाधित हो रही है जिसमें एक कमरा व बरामद भी अधूरा पड़ा हुआ है। कमरे व बरामदे की हालत जर जर हालत में होने से छात्र व छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना कारित हो सकती है। यह कि पूर्व में भी उपरोक्त प्रार्थना पत्र श्रीमान जिला कलेक्टर साहब समक्ष पेश की थी लेकिन आज दिन तक कोई सुनवाई नही हो पाई है। जिसको लेकर आज भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा प्रतापगढ़ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमें जिला संयोजक देवीलाल खड़ा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय निनामा, छात्र हितेषी उदय भील, एडवोकेट मुकेश निनामा, ब्लॉक संयोजक BPVM हूडाराम महिडा, ब्लॉक संयोजक BPYM कैलाश डिन्डोर, प्रताप निनामा, संतोष भील, रेखा व समस्त ग्राम वासी खत्तौड़ी उपस्थित रहे।1
- 151 पदयात्रियों का जत्था अंबाजी धाम के लिए हुआ रवानाः ग्रामीणों ने जुलूस निकाला 151 पदयात्रियों का जत्था अंबाजी धाम के लिए हुआ रवानाः ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर किया स्वागत, 23 सितंबर को पहुंचेंगे माता के दरबार गुजरात के प्रसिद्ध शक्ति पीठ अंबाजी धाम के लिए जय अंबे सेवा संस्थान के तत्वाधान में जय अंबे पदयात्रा संघ का पहला 151 पद यात्रियों का जत्था कटकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन के बाद शनिवार को रवाना हुए। पद यात्रियों के रवाना होने से पूर्व शुक्रवार को कस्बे में जुलूस निकाला गया व ग्रामीणों द्वारा इस पद यात्रियों का तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए होली चौक पहुंचा। जहां गरबा रास व आरती के कार्यक्रम किए गए। सुबह महादेव मंदिर में दर्शन के बाद रायना ,गड़ा सीयालिया मार्ग से होते हुए अंबाजी के लिए कूच किया। जत्थे में आगे श्रद्धालु ध्वज पताका लेकर चल रहे थे। वहीं डीजे पर धार्मिक गाने के साथ पदयात्री बोल मारी अम्बे जय जय अंबे ,अंबाजी दूर है,जाना जरूर है के साथ जयकारे लगा कर आगे बढ़ रहे है। इस पद यात्रियों के साथ संघ अध्यक्ष विशाल वस्ती,गट्टू सिंह चौहान ,दिनेश पंचाल नंदलाल दर्जी, नरेश जैन, आशाराम यादव, दिलीप खटीक एवं विनोद यादव के सानिध्य में यह दल 23 सितंबर को माता के दरबार में पहुंच कर 51 फिट की लंबी ध्वजा चढ़ाकर क्षेत्र के सुख शांति की कामना करेंगे। वहीं ग्रामीणों ने रवाना करने से पद यात्रियों को तिलक व माल्यार्पण कर प्रसाद देकर रवाना किया। कल दूसरा जत्था होगा रवाना_कतिसौर से जय अंबे मित्र मंडल के तत्वावधान में 101 पद यात्रियों का जत्था रथ के साथ 20 सितंबर रविवार को सवेरे रवाना होगा। भगवती पंड्या ने बताया कि यह पदयात्रा 2001 से प्रति वर्ष की जा रही है।पांच युवकों द्वारा शुरू की गई यात्रा में अब एक सौ से ऊपर पदयात्री जुड़ गए है।खाना ,रहना,गाड़ी सहित व्यवस्थाएं भामाशाहों द्वारा की जा रही है।1
- सुबह पिपली में कोबरा, दिन में धनेतकलां में दूसरा रेस्क्यू एक ही दिन में दो बार फन फैलाए नजर आया कोबरा, पिपली से धनेतकलां तक मचा हड़कंप—सर्प प्रेमी रमेश चंद्र ने दोनों सांपों का किया सुरक्षित रेस्क्यू1