आम जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण सहित सुशासन तिहार की करें तैयारी-कलेक्टर श्री आकाश छिकारा समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश जगदलपुर, 21 अप्रैल 2026 : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि सुशासन तिहार का आयोजन मई माह से किया जाएगा इसकी आवश्यक तैयारियों के साथ ही आम जनता के विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की कार्यों और योजनाओं प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए । कलेक्टर ने निर्देशित किया कि 1 मई से प्रारंभ होने वाले सुशासन तिहार से पूर्व शासन के विभिन्न पोर्टलों-सीएम हेल्पलाइन, पीजी पोर्टल, जनदर्शन एवं राजस्व प्रकरणों में प्राप्त सभी शिकायतों का निराकरण कर लिया जाए। साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित भुगतान की राशि वितरण तथा मूलभूत संरचना से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नियद नेल्लानार योजना 2.0 और बस्तर मुन्ने के शिविरों में लक्षित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। 24 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में ग्राम विकास से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा करने तथा जिले में प्रस्तावित सुशासन तिहार के शिविरों की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग की दर बढ़ाने, लक्ष्य आधारित स्वास्थ्य जांच करने तथा आवश्यकतानुसार मरीजों को उच्च संस्थानों में रेफर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जांच की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य अमले को प्रशिक्षण देने पर भी बल दिया गया। बैठक में धान उपार्जन केंद्रों से 30 अप्रैल तक धान का उठाव सुनिश्चित करने, चावल भंडारण की स्थिति, एपीसी बैठक की तैयारियों, नक्शा बंटांकन, असर्वेक्षित गांवों के प्रकरण, स्वामित्व योजना तथा पीएम आवास योजना (शहरी) के लंबित कार्यों की ऑनलाइन प्रविष्टि कराने की समीक्षा की गई। इसके अलावा जनगणना के लिए स्व-गणना भरने, निष्क्रिय खातों की राशि शासन के खातों में जमा कराने, संपूर्णता अभियान 2.0, हाउसिंग बोर्ड के निर्माण कार्यों की प्रगति तथा आयुष्मान कार्ड की स्थिति की भी समीक्षा की गई। 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के पेंशन प्रकरणों की तैयारी, एनक्यूएएस प्रमाणन हेतु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, रेड कॉल सेंटर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए बढ़ावा देने पर चर्चा किए। बैठक में पीएम श्री योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति, एनआरसी में बच्चों की उपस्थिति तथा स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत एनसीडी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अंत में कलेक्टर ने जनदर्शन में नागरिकों से आवेदन लेकर अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, श्री ऋषिकेश तिवारी, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

- समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश जगदलपुर, 21 अप्रैल 2026 : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कहा कि सुशासन तिहार का आयोजन मई माह से किया जाएगा इसकी आवश्यक तैयारियों के साथ ही आम जनता के विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की कार्यों और योजनाओं प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए । कलेक्टर ने निर्देशित किया कि 1 मई से प्रारंभ होने वाले सुशासन तिहार से पूर्व शासन के विभिन्न पोर्टलों-सीएम हेल्पलाइन, पीजी पोर्टल, जनदर्शन एवं राजस्व प्रकरणों में प्राप्त सभी शिकायतों का निराकरण कर लिया जाए। साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित भुगतान की राशि वितरण तथा मूलभूत संरचना से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नियद नेल्लानार योजना 2.0 और बस्तर मुन्ने के शिविरों में लक्षित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। 24 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में ग्राम विकास से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा करने तथा जिले में प्रस्तावित सुशासन तिहार के शिविरों की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग की दर बढ़ाने, लक्ष्य आधारित स्वास्थ्य जांच करने तथा आवश्यकतानुसार मरीजों को उच्च संस्थानों में रेफर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जांच की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य अमले को प्रशिक्षण देने पर भी बल दिया गया। बैठक में धान उपार्जन केंद्रों से 30 अप्रैल तक धान का उठाव सुनिश्चित करने, चावल भंडारण की स्थिति, एपीसी बैठक की तैयारियों, नक्शा बंटांकन, असर्वेक्षित गांवों के प्रकरण, स्वामित्व योजना तथा पीएम आवास योजना (शहरी) के लंबित कार्यों की ऑनलाइन प्रविष्टि कराने की समीक्षा की गई। इसके अलावा जनगणना के लिए स्व-गणना भरने, निष्क्रिय खातों की राशि शासन के खातों में जमा कराने, संपूर्णता अभियान 2.0, हाउसिंग बोर्ड के निर्माण कार्यों की प्रगति तथा आयुष्मान कार्ड की स्थिति की भी समीक्षा की गई। 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के पेंशन प्रकरणों की तैयारी, एनक्यूएएस प्रमाणन हेतु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, रेड कॉल सेंटर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए बढ़ावा देने पर चर्चा किए। बैठक में पीएम श्री योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति, एनआरसी में बच्चों की उपस्थिति तथा स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत एनसीडी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अंत में कलेक्टर ने जनदर्शन में नागरिकों से आवेदन लेकर अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, श्री ऋषिकेश तिवारी, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।1
- जगदलपुर। मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने बयान जारी कर बताया है की जिले मे अवैध रेत खनन परिवहन तो धडले से चल ही रहा है पर वही बकावंड ब्लॉक मे अब नियम को ताक मे रखकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हुवे किया जा खुदाई, हर ट्रिप मे होना है रॉयलटी का पर्ची पर यहाँ इस मिट्टी खुदाई मे चल रहा मनमानी, पुरे गाड़ियों का सबूत के साथ है यह आरोप क्या खनिज विभाग करेगा कार्यवाही या यहाँ भी चलता रहेगा मनमानी। मामले मे भवानी ने बयान मे आगे बताया है की अधिकतर मिट्टी खुदाई, मुरुम खुदाई, रेत खनन कर इस पे व्यापार करने वाले छत्तीसगढ़ीया है ही नहीं पर सिस्टम को काबू मे कर मनमाने यह कार्य कर फलफूल रहे है और जिम्मेदार विभाग अधिकारी केवल मुख दर्श्क बने हुवे है तो ऐसे मे कौन करेगा कार्यवाही। भवानी ने बयान मे कहा है की परिवहन नियम के तहत मिट्टी, गिट्टी, रेती, मुरुम ले जाने वाले वाहनों में खनिज विभाग द्वारा जारी ट्रांजिट पास या रवन्ना (Royalty Book) होना अनिवार्य है पर ऐसा हो नहीं रहा क्यूँ और अगर रॉयल्टी बुक किसी के पास है भी तो एक ही रसीद मे कई ट्रिप का कार्य किया जा रहा और जांच करने वाले अधिकार मस्त मजे मे तो जांच करेगा कौन। बिना अनुमति के निजी जमीन या पोखरों, तालाबों, कुओं से मिट्टी/मुरुम निकाली जाती है, तो छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 59 के तहत जुर्माना और खनिज की जब्ती की कार्यवाही की जाती पर इस मामले मे अनुमति तो लिया जाता है पर खुदाई कही और एवं अनुमति कही और का इसका जांच करेगा कौन। भवानी ने आगे कहा है की कुल मिलाकर खनिज विभाग चौ तरफ़ा इन कृतयो को रोकने मे नाकामयाब ऐसा बिलकुल भी नहीं होना चाहिए जल्द ही मामलो पर विभाग एक्टिव नहीं होंगे तो विभाग का करूँगा घेराव यह अवैध कृत्य बर्दाश्त नहीं।2
- सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान कोंडागांव :- जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में हर्ष एवं उमंग का माहौल रहा और पालक एवं शिक्षक भी गौरवान्चित नजर आए। विद्यार्थियों ने कलेक्टर से वादा किया कि वे कक्षा 12वीं में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बच्चों ने कहा कि इस सम्मान से उन्हे आगामी कक्षाओं में और अधिक प्रतिशत् लाने की प्रेरणा मिली है। कलेक्टर के इस पहल की सभी ने सराहना की। इससे बच्चों में उत्साह और पढाई के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल, डीएव्ही, एकलव्य सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित विद्यार्थियों के साथ उनके पालक एवं शिक्षकगण शामिल हुए। नवोदय विद्यालय कोण्डागांव में अध्ययनरत् छात्रा कु० वंदना कश्यप 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, डी०ए०व्ही० बड़ेडोंगर फरसगांव की छात्रा कु० प्रीति सरकार 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं डी०ए०व्ही० केशकाल की छात्रा कु० वनशिखा खबास, चावरा हायर सेकेण्डरी स्कूल कोण्डागांव का छात्र आर्यन जायसवाल एवं नवोदय विद्यालय कोण्डागांव का छात्र देवदत्त सोम इन तीनों ने 94 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। इन सभी विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के साथ जिला शिक्षा कार्यालय से श्री सियाराम नेताम्, श्री अजय राठौर, श्री गुलशन भारद्वाज, श्री रविंद्र देवांगन एवं श्रीमती शीला शार्दुल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। नारायणपुर के बाजार स्थल पर आज हजारों की संख्या में सर्व समाज और आदिवासी समुदाय के लोग एकजुट हुए। मौका था—प्रदेश सरकार के 'धर्म स्वतंत्रता विधेयक' का खुला समर्थन। आदिवासी समाज के पारंपरिक प्रमुखों से लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं तक, मंच से एक ही आवाज गूंजी कि हमारी संस्कृति और परंपरा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा में न केवल धर्मांतरित लोगों को 30 अप्रैल तक की वापसी का अल्टीमेटम याद दिलाया गया, बल्कि प्रशासन के दावों पर भी तीखे सवाल दागे गए।1
- नारायणपुर में एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पालतू तोते को पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाना पड़ा। तोता पेड़ पर जा बैठा था, जिसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए फायर टीम ने मशक्कत की और आखिरकार उसे पकड़ लिया गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। #Narayanpur #CGNews #FireBrigade #ViralVideo #Chhattisgarh #LocalNews1
- पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel पर1
- Post by Ashish parihar Parihar1
- जगदलपुर : लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल पास न होने पर फूटा भाजपा महिला मोर्चा का गुस्सा , धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस पर बरसीं महिलाएं... बाइट - वेदवती कश्यप, बस्तर जिला पंचायत अध्यक्ष बाइट - सफिरा साहू , भाजपा जिला उपाध्यक्ष1