समाज बादी पार्टी के पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत दुनिया के लिए सबक बदायूं समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि 1 मार्च 2026 की तारीख अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के रूप में याद की जाएगी। उनके अनुसार, जुल्म और जालिम के आगे न झुकना ही खामेनेई साहब का सबसे बड़ा संदेश था, जो पूरी दुनिया के लिए एक सबक है। आबिद रज़ा ने कहा, “मौत की भी एक काट है—लोगों के ज़हन में ज़िंदा रहना सीख लो।” उनका कहना था कि जो लोग अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं, वे मरते नहीं बल्कि शहीद होकर हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं। उन्होंने खामेनेई को बहादुर नेता बताते हुए कहा कि उम्र और जिस्म नहीं, बल्कि मज़बूत रूह और ईमान इंसान को ताकतवर बनाते हैं। उनके मुताबिक, खामेनेई ने किसी के आगे सिर नहीं झुकाया और अन्याय के खिलाफ डटे रहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी शहादत अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है और कयामत तक उन्हें याद रखा जाएगा।
समाज बादी पार्टी के पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत दुनिया के लिए सबक बदायूं समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि 1 मार्च 2026 की तारीख अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के रूप में याद की जाएगी। उनके अनुसार, जुल्म और जालिम के
आगे न झुकना ही खामेनेई साहब का सबसे बड़ा संदेश था, जो पूरी दुनिया के लिए एक सबक है। आबिद रज़ा ने कहा, “मौत की भी एक काट है—लोगों के ज़हन में ज़िंदा रहना सीख लो।” उनका कहना था कि जो लोग अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं, वे मरते नहीं बल्कि शहीद होकर हमेशा लोगों के दिलों में जीवित
रहते हैं। उन्होंने खामेनेई को बहादुर नेता बताते हुए कहा कि उम्र और जिस्म नहीं, बल्कि मज़बूत रूह और ईमान इंसान को ताकतवर बनाते हैं। उनके मुताबिक, खामेनेई ने किसी के आगे सिर नहीं झुकाया और अन्याय के खिलाफ डटे रहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी शहादत अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है और कयामत तक उन्हें याद रखा जाएगा।
- बदायूं समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि 1 मार्च 2026 की तारीख अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत के रूप में याद की जाएगी। उनके अनुसार, जुल्म और जालिम के आगे न झुकना ही खामेनेई साहब का सबसे बड़ा संदेश था, जो पूरी दुनिया के लिए एक सबक है। आबिद रज़ा ने कहा, “मौत की भी एक काट है—लोगों के ज़हन में ज़िंदा रहना सीख लो।” उनका कहना था कि जो लोग अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं, वे मरते नहीं बल्कि शहीद होकर हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहते हैं। उन्होंने खामेनेई को बहादुर नेता बताते हुए कहा कि उम्र और जिस्म नहीं, बल्कि मज़बूत रूह और ईमान इंसान को ताकतवर बनाते हैं। उनके मुताबिक, खामेनेई ने किसी के आगे सिर नहीं झुकाया और अन्याय के खिलाफ डटे रहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी शहादत अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है और कयामत तक उन्हें याद रखा जाएगा।3
- बदायूं जिले के भारतीय किसान यूनियन( भानु) के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर पर लगाए गए मुकदमा को लेकर बदायूं में एक चर्चा का विषय बन गया है। जहां आपको बता दे भारतीय किसान यूनियन (भानू )के जिला अध्यक्ष अतुल तोमर का कहना है मेरे पर लगा मुकदमा झूठा और पूर्ण रूप से निराधार हैं। जिसकी में पुष्टि हर संभव स्थिति में सबूत के साथ कर सकता हूं । यह एक किसी राजनीतिक दबाव में आकर साजिश के साथ एक झूठा मुकदमा मुजरिया थाने में थाना प्रभारी ज्योति के द्वारा लिखा गया है। जो कि मेरी छवि धूमिल करने का काम किया गया है। इसको लेकर बदायूं जिले के सभी किसान और किसान नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। भारतीय किसान यूनियन (भानू )के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर का समर्थन में भारतीय हलधर किसान यूनियन के गांव से लेकर राष्ट्र लेवल तक पदाधिकारी व किसान नेता अतुल तोमर पर लगे फर्जी मुकदमे का पूर्ण जोरदार विरोध करता है। और भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मोर्चा अवधेश लड्ढा ने कहा यदि अतुल तोमर पर लगे झूठे मुकदमे को बदायूं शासन प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कर यदि नहीं हटाया तो बदायूं मुख्यालय पर भारतीय हलधर किसान यूनियन एक बड़ा आंदोलन और भूख हड़ताल करने का काम करेगा। बही बरेली मंडल अध्यक्ष मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन ने बदायूं के शासन प्रशासन को यह एक बड़ी चेतावनी दी है यदि किसान नेताओं पर झूठे मुकदमे और उत्पीड़न होगा ।तो आम किसान जनता का क्या हाल होगा। इसलिए भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने मांग की है।कि जल्द से जल्द मुकदमा को वापस लिया जाए।नहीं तो अन्यथा की स्थिति में भारतीय हलधर किसान यूनियन एक बड़ा आंदोलन करेगी।जिसमे राष्ट्र लेवल के किसान नेता भी भागीदारी करेंगे । भारतीय हलधर किसान यूनियन जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने कहा आंदोलन में यदि किसी किसान या किसान नेता को कोई क्षति पहुंचती है तो उसकी जिम्मेदारी बदायूं शासन प्रशासन की होगी ।1
- Post by विजय चैतन्य1
- "रिपोर्ट आदित्य भारद्वाज" आंवला। थाना भमोरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवचरा निवासी मोबिन पुत्र नबी अहमद ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि रविवार सुबह करीब 7 बजे उनके भाई कुतुबुद्दीन देवचरा स्थित गुलाब मंडी में अपनी लकड़ी की टाल पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रामदास वहां पहुंचा और कथित रूप से धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में कुतुबुद्दीन के सिर, गर्दन व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई है।1
- संभल में नगर पालिका की लापरवाही के कारण थाना नखाशा संभल शहर फतेहउल्हा सराय सिल्बेन्जा हॉस्पिटल के सामने गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे मरीजों जहांगीर और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। यह समस्या केवल इसी इलाके तक सीमित नहीं है, संभल के कई हिस्सों में जलभराव और गंदे पानी की समस्या आम बात है2
- जनपद संभल में ईरान के सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद रहे हैं लोग।संभल कस्बे में अमेरिका के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन, अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल।2
- रिपोर्टर- मनीष कुमार एम बी बहजोई। होली पर्व की पूर्व संध्या पर नगर में उत्साह और उमंग का अनोखा रंग देखने को मिला। श्री वाष्णैय सभा द्वारा बहजोई महाविद्यालय परिसर में भव्य एवं रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक होली गीतों और सामूहिक उल्लास ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे-मुन्ने बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों से हुआ। बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में मंच पर आकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद सभा की महिला ब्रिगेड ने पारंपरिक होली गीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर ऐसा समां बांधा कि उपस्थित लोगों को बरसाना की होली की याद ताजा हो गई। महिलाओं के उत्साह, समन्वय और सांस्कृतिक रंग ने समारोह को खास बना दिया। पुरुष सदस्यों ने भी होली के पारंपरिक गीतों पर सहभागिता करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस दौरान बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया, जिससे पूरा परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर हो उठा। वातावरण में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। इस अवसर पर सभा के संरक्षक लव मोहन, अध्यक्ष प्रवीण कुमार (पीके), सचिव यश नंदन, यशवर्धन (वोडाफोन), अंकित कुमार, मुदित, उमंग, डॉ. उत्पल, सुधांशु, नीरज कुमार (VDN), प्रवीण कुमार रेडीमेड, अमित (मोबाइल), सौरभ कुमार (खाद), वैभव शंकर, चिराग, साकार (मोबाइल), डॉली वर्धन, दर्शन देवी, राधा, दीप्ति, दीपांशी, पायल, दीक्षा गुप्ता, छाया गुप्ता, वर्षा गुप्ता सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने नगर में होली के उत्सव का माहौल और अधिक रंगीन व उल्लासपूर्ण बना दिया।4
- *बदायूं - ब्रेकिंग न्यूज* बिसौली नगर में गुलाब भवन के सामने ईटों से भरे हुए ट्रैक्टर ने बाइक में मारी जोरदार युवती गंभीर रूप से घायल टक्कर बाइक सवार एक युवती हुई गंभीर रूप से घायल हम आपको बता दें कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर निवासी श्री राम अपनी बेटियों करिश्मा और जुबली के साथ बाइक से होली की खरीदारी करने बिसौली नगर आए थे। रविवार को 12:00 करीब वापस लौटते समय बिसौली नगर के गुलाब भवन के सामने ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जुबली गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान मौके से गुजर रहे सिपाही मनोज ने मानवता दिखाते हुए घायल युवती को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया। जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा जुबली की गंभीर हालत देखते हुए परिजन उसे निजी अस्पताल चंदौसी के लिए ले गए जहां उसका उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।4