एफएलएन प्रशिक्षण का प्रथम चरण संपन्न, गतिविधि आधारित शिक्षण पर दिया गया जोर सिद्धार्थनगर जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) नौगढ़ में आयोजित पांच दिवसीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) एवं एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण का प्रथम चरण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में 50-50 शिक्षकों के दो बैचों ने सहभागिता करते हुए नई शिक्षण पद्धतियों और गतिविधि आधारित शिक्षण के गुर सीखे। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी राम कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि नई एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों का प्रभावी उपयोग करते हुए कक्षा-कक्ष में गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता (एफएलएन) के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में हासिल करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान, नवाचार और शिक्षण तकनीकों को विद्यालयों में व्यवहारिक रूप से लागू करने से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में गुणात्मक सुधार आएगा और शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी। प्रशिक्षण में संदर्भदाता के रूप में जेपी गुप्ता, शिवशंकर मिश्र, रामपाल, अनंतदीप यादव एवं शशि यादव ने विभिन्न विषयों पर शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। समापन सत्र में पूनम सिंह, मृदुला, दीप्ति, गायत्री, उषा, मीरा, बबीता, निधि, दिव्यानी, पूजा, स्मिता, शैलेश, मनोज, नेहा, रितेश, शिल्पी, प्रिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

- उप जिलाधिकारी बांसी तहसील की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस हुआ संपन्न। आज दिनाक 1 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासन के आदेश के क्रम में बांसी तहसिल सभागार में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसिल समाधान दिवस का आयोजन हुआ इस समाधान दिवस में कुल 70 मामले आए हैं जिनमें से 7 मामलों का निस्तारण तुरंत कराया गया बाक़ी मामलों में टीम गठित कर आगे कार्रवाई जारी रहेगी ।1
- पुलिस चौकी में "दिमाग मत खराब करो" सुनकर फूट पड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता का दर्द संत कबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की मगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बरी में खलिहान की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाराम कनौजिया का दर्द सबके सामने आ गया दयाराम कनौजिया, जो वर्ष 1988 से भाजपा से जुड़े हैं और 38 वर्षों तक संगठन की सेवा कर चुके हैं, ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। उनका कहना है कि विपक्षी पक्ष को कुर्सी पर बैठाकर सम्मान दिया गया, जबकि उनसे कथित तौर पर कहा गया, "दिमाग मत खराब करो, नेतागिरी ज्यादा मत करो।" दयाराम कनौजिया ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने 38 वर्षों तक पार्टी की निष्ठापूर्वक सेवा की, लेकिन अपनी ही सरकार में उन्हें सम्मान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है।1
- गैस एजेंसी में महिला से मा**रपी**ट, अ**र्धन****ग्न करने का आरोप, पति को पुलिस ने उठाया दिनांक -1-8-2026 लोकेशन बस्ती रिपोर्टर सुनील दूबे गैस एजेंसी में महिला से मा**रपी**ट, अ**र्धन****ग्न करने का आरोप, पति को पुलिस ने उठाया उदय H.P. गैस एजेंसी बारीघाट का मामला, SP से FIR की मांग बस्ती-थाना लालगंज क्षेत्र के बारीघाट स्थित उदय H.P. गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने गई एक महिला के साथ मारपीट और अ***र्धन****ग्न करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थनी *संगीता पत्नी उमेश निवासी बर्तनिया ने बताया कि 30 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गई थी। वहां महिला व पुरुष की अलग-अलग लाइन लगी थी। वह महिला लाइन में खड़ी होकर इंतजार करने लगी। दोपहर 3 बजे नम्बर आने पर एजेंसी के संरक्षक धीरेन्द्र पुत्र रामकिशोर* और उनके लड़के ने गाली देते हुए कहा कि "अभी 2 घंटे और रुको, पुरुष वाली लाइन में लगो"। विरोध करने पर दोनों ने प्रार्थनी का बाल पकड़कर गाली-गलौज करते हुए केबिन में ले जाकर मारपीट की और अर्धनग्न कर दिया। शोर सुनकर जब प्रार्थनी का पति बचाने पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारी *रविन्द्र, शिवचरन, मुलायम, अभिषेक मौर्या* और 3-4 अज्ञात लोगों ने कैमरा बंद कर पति-पत्नी दोनों की लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया। प्रार्थनी का आरोप है कि बीच-बचाव के बाद किसी तरह जान बची। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस बुलाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ देर बाद विपक्षी के कहने पर लालगंज चौकी पुलिस आई और प्रार्थनी के पति को ही उठाकर थाने ले गई। पीड़िता ने पत्र में यह भी लिखा है कि इस एजेंसी के संरक्षक व कर्मचारी आए दिन उपभोक्ताओं के साथ मारपीट करते हैं, जिससे लोग एजेंसी जाने से डरते हैं। प्रार्थनी ने SP बस्ती से मांग की है कि मामले को देखते हुए उक्त लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।2
- *सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए...* फिर राहुल गांधी आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा... *सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए...* फिर राहुल गांधी आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा...1
- *लखनऊ के अर्जुनगंज में गाय ने एक बच्चे पर हमला कर दिया* शाम को बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था उतने में ही गाय ने बच्चे पर हमला कर दिया बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया बच्चों की हालात सीरियस बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद सिविल अस्पताल रेफर कर गया *इलाके में डर का माहौल* *लखनऊ के अर्जुनगंज में गाय ने एक बच्चे पर हमला कर दिया* शाम को बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था उतने में ही गाय ने बच्चे पर हमला कर दिया बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया बच्चों की हालात सीरियस बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद सिविल अस्पताल रेफर कर गया *इलाके में डर का माहौल*1