Shuru
Apke Nagar Ki App…
अखिलेश यादव जिन्ना को आदर्श मानते हैं- राजभर लखनऊ: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर लिखा देश विरोधी झूठ परोसते हैं। चुनाव हारने के बाद उनके पास बचा क्या है- राजभर सिर्फ महल बचा है, अकूत रुपया पैसा बचा है- राजभर किराए के हवाई जहाज से घूमते हैं। उनकी राजनीति ट्विटर, AC, PC पर निर्भर है- राजभर अखिलेश आसमान में भैंसे उड़ा सकते हैं- राजभर मैं तो जमीन पर भैंस चरा सकता हूं- राजभर
Zahira Bano
अखिलेश यादव जिन्ना को आदर्श मानते हैं- राजभर लखनऊ: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर लिखा देश विरोधी झूठ परोसते हैं। चुनाव हारने के बाद उनके पास बचा क्या है- राजभर सिर्फ महल बचा है, अकूत रुपया पैसा बचा है- राजभर किराए के हवाई जहाज से घूमते हैं। उनकी राजनीति ट्विटर, AC, PC पर निर्भर है- राजभर अखिलेश आसमान में भैंसे उड़ा सकते हैं- राजभर मैं तो जमीन पर भैंस चरा सकता हूं- राजभर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीडिता से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने व अश्लील फोटो / वीडियो वायरल करने *थाना सैरपुर क्षेत्रांतर्गत नाम परिवर्तित कर पीडिता से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने व अश्लील फोटो / वीडियो वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी की बाइट*👆1
- उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर ट्रेनिंग कर रहे कानपुर में योगेंद्र सिंह जिन्होंने नौकरी एवं शादी का झांसा देकर कानपुर के गीता नगर निवासी एस सी समाज की छात्रा के साथ में दुष्कर्म रिजर्व पुलिस लाइन के अंदर किया था उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर ट्रेनिंग कर रहे कानपुर में योगेंद्र सिंह जिन्होंने नौकरी एवं शादी का झांसा देकर कानपुर के गीता नगर निवासी एस सी समाज की छात्रा के साथ में दुष्कर्म रिजर्व पुलिस लाइन के अंदर किया था पीड़िता को योगेंद्र सिंह एवं उनसे जुड़े हुए व्यक्तियों से खतरा महसूस हो रहा है पीड़िता ने सोशल मीडिया पर कानपुर पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाते हुए एवं निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है।1
- bkt archna bharat gas m grahak pareshan gais ke liye rat ke 1 baje line lagane a raha h fir bhi use silender nahi mil raha h kahi kahte h apka kyc nahi h kahi kahte h apki booking nahi h isme aam nagrik pareshan h1
- तमिलनाडु में थलपति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, इस समारोह में राहुल गांधी भी उपस्थित हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस, जिसने पिछली बार विजय की पार्टी से 48 सीटों पर हार का सामना किया था, आज DMK का साथ छोड़कर TVK के साथ शामिल हो गई है।1
- समाधान दिवस में समझौते के बाद पलटे दबंग, महिलाओं से मारपीट कर फाड़े कपड़े, पीड़ित परिवार दहशत में *समाधान दिवस में समझौते के बाद पलटे दबंग, महिलाओं से मारपीट कर फाड़े कपड़े, पीड़ित परिवार दहशत में* *संवाददाता सुल्तानपुर* सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत *ग्राम सोहगौली* में समाधान दिवस पर हुए *लिखित समझौते* के बावजूद दबंगों द्वारा पीड़ित परिवार पर कहर बरपाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने न सिर्फ *100 वर्ष पुराने मकान के निर्माण कार्य को रुकवाया, बल्कि विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्रता, मारपीट और कपड़े फाड़ने छेड़छाड़ जैसी शर्मनाक हरकत भी की।* पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि शनिवार को कुड़वार थाने पर आयोजित समाधान दिवस में कानूनगो, लेखपाल एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ था। समझौते में रामकरन यादव पक्ष द्वारा यह सहमति दी गई थी कि उन्हें संजय कुमार मौर्य के मकान निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है और वह निर्माण कार्य में बाधा नहीं डालेंगे। लेकिन आरोप है कि समझौते के दूसरे दिन बाद *दबंग रामकरन यादव, उनके पुत्र अमित कुमार, विशाल कुमार तथा परिवार की महिलाओं* ने मिलकर दोबारा निर्माण कार्य रुकवा दिया। विरोध करने पर पीड़ित पक्ष की महिलाओं को गालियां दी गईं, मारपीट की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गलत तरीके से हाथ लगाया गया, जिससे पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है। *पीड़ित परिवार का कहना है कि यह मकान लगभग 100 वर्ष पुराना है, जिसे वह दोबारा बनवा रहे हैं, लेकिन दबंग लगातार अवैध दबाव बनाकर निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।* समाधान दिवस में प्रशासनिक अधिकारियों के सामने समझौता होने के बाद भी दबंगों का रवैया नहीं बदला, जिससे पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि *यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। पीड़ित परिवार ने थाना कुड़वार एवं जिला प्रशासन से मामले में *तत्काल मुकदमा दर्ज कर महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ अभद्रता और मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।*1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के विरोध में एक दिन के लिए सराफा बाजार बंद रखा। Lucknow में सोमवार को सराफा कारोबारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के विरोध में एक दिन के लिए सराफा बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने चौक इलाके में धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और “सराफा एसोसिएशन जिंदाबाद” के नारे लगाए। Lucknow Mahanagar Sarafa Association से जुड़े ज्वेलर्स का कहना है कि बाजार पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में सोना न खरीदने की अपील व्यापारियों की परेशानियां और बढ़ा सकती है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सराफा कारोबार लाखों परिवारों की आजीविका से जुड़ा हुआ है। उन्होंने देशभर के व्यापारियों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि सरकार को व्यापारियों की चिंताओं को भी समझना चाहिए। वहीं All India Jewelers and Gold Smith Federation के उत्तर प्रदेश संयोजक विनोद माहेश्वरी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब सोने की खरीद को लेकर डर या प्रतिबंध का माहौल बनाया गया, तब-तब लोगों में इसे खरीदने की उत्सुकता और बढ़ी है। उनके मुताबिक, लगातार नकारात्मक संदेश अनजाने में सोने की मांग को और बढ़ा सकते हैं। व्यापारियों ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि सोने की खरीद को हतोत्साहित करने के बजाय व्यवहारिक और प्रभावी गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लागू की जानी चाहिए। उनका कहना है कि भारत में पहले से बड़ी मात्रा में घरेलू सोना मौजूद है, जिसे व्यवस्थित तरीके से बाजार में लाकर गोल्ड इंपोर्ट पर निर्भरता कम की जा सकती है। इससे विदेशी मुद्रा की बचत के साथ-साथ ज्वेलर्स कारोबार को भी स्थिरता मिलेगी। धरने में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, मनीष वर्मा, मोहित सोनी समेत कई व्यापारी नेता मौजूद रहे। व्यापारियों ने कहा कि भारत में सोना केवल आभूषण नहीं, बल्कि बचत, सुरक्षा, संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का भी प्रतीक है। ऐसे में इस सेक्टर से जुड़े फैसले लेते समय करोड़ों लोगों की आर्थिक जरूरतों और व्यापारिक प्रभावों को ध्यान में रखना जरूरी है।1
- सर्विलांस सेल कार्यालय पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद (कीमत लगभग 21 लाख रू0 ) ।* पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ महोदय श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशानुसार नागरिकों के खोये हुये मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी कार्यालय में उत्तरी जोन थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुमशुदगी के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किये जाने हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया था । उक्त के क्रम में पुलिस उपायुक्त, उत्तरी श्री गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी सुश्री ट्विंकल जैन के पर्वेक्षण में तथा उ0नि0 श्री दीपक कुमार क्राइम/सर्विलांस टीम प्रभारी के कुशल निर्देशन में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु सर्विलांस सेल उत्तरी टीम द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फल स्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 101 मल्टीमीडया मोबाइल फोन लखनऊ व अन्य जनपद से बरामद किये गये । जिन्हे पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय द्वारा आज दिनाँक 11.05.2026 को उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को प्रदान किया गया । अपने खोए हुए मोबाइल फोन को प्राप्त कर नागरिकों द्वारा श्रीमान पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय व सर्विलांस सेल/क्राइम टीम उत्तरी की प्रशंसा की गयी । *बरामदगी का विवरणः-* *101 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 21 लाख रूपये ।* *बरामद करने वाले पुलिस टीम का विवरण* 1. उ0नि0 दीपक कुमार क्राइम/सर्विलासं टीम प्रभारी 2. हे0का0 नदीम क्राइम टीम उत्तरी 3. हे0का0 अवधेश गिरी क्राइम टीम उत्तरी 4. हे0का0 अमित कुमार गौतम सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 5. हे0का0 संतोष कुमार सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 6. का0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह सर्विलांस सेल टीम उत्तरी 7. का0 विशेष दुहूण क्राइम टीम उत्तरी4
- एलडीए के एसडीएम अधिकारी जब किसानों के बीच पहुंचे तो किसान आक्रोशित नजर आए ब्रेकिंग न्यूज़ ✍️ लखनऊ खबर *एलडीए के एसडीएम अधिकारी जब किसानों के बीच पहुंचे तो किसान आक्रोशित नजर आए* *किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई* *मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने किसानों को शांत कराने का प्रयास किया* *काफी देर समझाने-बुझाने के बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ* मड़ियांव क्षेत्र का मामला अब तक टीवी न्यूज़ चैनल से पत्रकार विजय मिश्रा1