logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायगढ़ जिलेभर में पुलिस द्वारा अवैध अप्रवासियों की धरपकड़ और जांच के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देशों पर अमल करते हुए पुलिस की टीमें पूरे क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई कर रही हैं।

13 hrs ago
user_Raigarh Chhattisgarh
Raigarh Chhattisgarh
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
13 hrs ago

रायगढ़ जिलेभर में पुलिस द्वारा अवैध अप्रवासियों की धरपकड़ और जांच के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देशों पर अमल करते हुए पुलिस की टीमें पूरे क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई कर रही हैं।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • रायगढ़ में राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर अवैध अप्रवासियों की पहचान और धरपकड़ के लिए एक विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की ओर से यह विशेष चेकिंग कार्रवाई की गई।
    1
    रायगढ़ में राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर अवैध अप्रवासियों की पहचान और धरपकड़ के लिए एक विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस की ओर से यह विशेष चेकिंग कार्रवाई की गई।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण लात नाला में अचानक आए भारी उफान की वजह से 70 वर्षीय बुजुर्ग नाले के बीचों-बीच फंस गए। तेज बहाव के बीच जान बचाने के लिए बुजुर्ग पूरे रात भर एक पेड़ के सहारे नाले के मझधार में ही अटके रहे। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोरों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग बालमुकुंद बरिहा को सफलतापूर्वक और सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण लात नाला में अचानक आए भारी उफान की वजह से 70 वर्षीय बुजुर्ग नाले के बीचों-बीच फंस गए। तेज बहाव के बीच जान बचाने के लिए बुजुर्ग पूरे रात भर एक पेड़ के सहारे नाले के मझधार में ही अटके रहे।

सुबह घटना की जानकारी मिलने पर गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। गोताखोरों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग बालमुकुंद बरिहा को सफलतापूर्वक और सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    34 min ago
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया तहसील अंतर्गत कटंगपाली में सरकारी कोटवारी भूमि पर नियम विरुद्ध फ्लाईएश डंपिंग कराने पर संबंधित कोटवार की सेवा समाप्त (बर्खास्त) कर दी गई है। मीडिया में प्रकाशित खबर पर अपना पक्ष रखते हुए सरिया तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू ने बताया कि बर्खास्त कोटवार का अपील प्रकरण फिलहाल उच्चतर कोर्ट में विचाराधीन है। तहसीलदार ने विभागीय कार्य की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि सरिया तहसील के अधीन ग्राम बोन्दा, कटंगपाली और खोखेपुर में कोटवारों की नियुक्ति नियमानुसार कोटवार भर्ती नियमों के आधार पर की गई है। ग्राम बोन्दा में कोटवार की नियुक्ति उनके पूर्वजों के आधार पर हुई है, जहाँ उनके पिता हलधर, दादा चमरा और परदादा कुलधर पहले भी कोटवार रह चुके हैं। तहसीलदार ने यह भी कहा कि यदि किसी प्रकरण में किसी व्यक्ति को आपत्ति है, तो वह नियमानुसार उसके विरुद्ध अपील कर सकता है।
    1
    सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया तहसील अंतर्गत कटंगपाली में सरकारी कोटवारी भूमि पर नियम विरुद्ध फ्लाईएश डंपिंग कराने पर संबंधित कोटवार की सेवा समाप्त (बर्खास्त) कर दी गई है। मीडिया में प्रकाशित खबर पर अपना पक्ष रखते हुए सरिया तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू ने बताया कि बर्खास्त कोटवार का अपील प्रकरण फिलहाल उच्चतर कोर्ट में विचाराधीन है।

तहसीलदार ने विभागीय कार्य की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि सरिया तहसील के अधीन ग्राम बोन्दा, कटंगपाली और खोखेपुर में कोटवारों की नियुक्ति नियमानुसार कोटवार भर्ती नियमों के आधार पर की गई है। ग्राम बोन्दा में कोटवार की नियुक्ति उनके पूर्वजों के आधार पर हुई है, जहाँ उनके पिता हलधर, दादा चमरा और परदादा कुलधर पहले भी कोटवार रह चुके हैं। तहसीलदार ने यह भी कहा कि यदि किसी प्रकरण में किसी व्यक्ति को आपत्ति है, तो वह नियमानुसार उसके विरुद्ध अपील कर सकता है।
    user_Milan Mahant DAT News
    Milan Mahant DAT News
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • सक्ती के रजगा में रथयात्रा के आयोजन के साथ जगन्नाथ प्रभु मंदिर में विराजित हो गए हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय ने कहा कि यह रथयात्रा अघरिया समाज की संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है।
    1
    सक्ती के रजगा में रथयात्रा के आयोजन के साथ जगन्नाथ प्रभु मंदिर में विराजित हो गए हैं। इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय ने कहा कि यह रथयात्रा अघरिया समाज की संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(2) के तहत महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार जिले में अब कोई भी भवन स्वामी, प्रतिष्ठान या संस्थान बिना पुलिस को पूर्व सूचना दिए अपना मकान, कमरा या परिसर किराये पर नहीं दे सकेगा। इसके साथ ही वर्तमान में रह रहे सभी किरायेदारों का संपूर्ण विवरण भी संबंधित थाने में जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। यह व्यवस्था केवल आवासीय भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, उद्योगों और संस्थानों पर भी समान रूप से लागू होगी। मकान मालिकों को अपने किरायेदार का नाम, मूल पता, मोबाइल नंबर और प्रामाणिक पहचान पत्र का विवरण संबंधित थाना प्रभारी को उपलब्ध कराना होगा। किसी भी व्यक्ति को वैध पहचान पत्र के बिना किराये पर आवास नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, किरायेदारों या उनके यहां आने वाले आगंतुकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना या चौकी को देना आवश्यक होगा। कलेक्टर द्वारा जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किए गए इस एकपक्षीय आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी नागरिकों, उद्योग संचालकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे किरायेदारों और कर्मचारियों का समय पर पुलिस सत्यापन कराकर अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित रायगढ़ के निर्माण में सहयोग करें।
    1
    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(2) के तहत महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार जिले में अब कोई भी भवन स्वामी, प्रतिष्ठान या संस्थान बिना पुलिस को पूर्व सूचना दिए अपना मकान, कमरा या परिसर किराये पर नहीं दे सकेगा। इसके साथ ही वर्तमान में रह रहे सभी किरायेदारों का संपूर्ण विवरण भी संबंधित थाने में जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है।

यह व्यवस्था केवल आवासीय भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, उद्योगों और संस्थानों पर भी समान रूप से लागू होगी। मकान मालिकों को अपने किरायेदार का नाम, मूल पता, मोबाइल नंबर और प्रामाणिक पहचान पत्र का विवरण संबंधित थाना प्रभारी को उपलब्ध कराना होगा। किसी भी व्यक्ति को वैध पहचान पत्र के बिना किराये पर आवास नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा, किरायेदारों या उनके यहां आने वाले आगंतुकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना या चौकी को देना आवश्यक होगा।

कलेक्टर द्वारा जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू किए गए इस एकपक्षीय आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी नागरिकों, उद्योग संचालकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे किरायेदारों और कर्मचारियों का समय पर पुलिस सत्यापन कराकर अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित रायगढ़ के निर्माण में सहयोग करें।
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • रायगढ़ जिलेभर में पुलिस द्वारा अवैध अप्रवासियों की धरपकड़ और जांच के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देशों पर अमल करते हुए पुलिस की टीमें पूरे क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई कर रही हैं।
    1
    रायगढ़ जिलेभर में पुलिस द्वारा अवैध अप्रवासियों की धरपकड़ और जांच के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देशों पर अमल करते हुए पुलिस की टीमें पूरे क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई कर रही हैं।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाने में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव थाना भवन की ही ऊपरी मंजिल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटना के बाद पुलिस आरक्षक को तत्काल पीएचसी हसौद लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
    1
    छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाने में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव थाना भवन की ही ऊपरी मंजिल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

घटना के बाद पुलिस आरक्षक को तत्काल पीएचसी हसौद लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.