logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेहा के स्टेटमेंट को ध्यान से सुनने पर पता चलता है कि अभी लड़ाई शुरू हुई है। आने वाले दिनों में सत्ता से टकराव और बढ़ने की संभावना है। हालाँकि, सीजेपी और सोनम वांगचुक के लिए आंदोलन भले ही समाप्त हो गया हो और उन्होंने वो काम भी कर दिया हो जिसके लिए उन्हें लाया गया हो, लेकिन इस देश के सामने अभी बहुत सारे सवाल बाकी हैं। रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी से लेकर एनईपी और शिक्षा और संचार पर संघ का कब्जा, इन सभी मुद्दों पर अभी बहस जारी है। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि इस देश में लोकतंत्र और संविधान बचा रहेगा या नहीं। नेहा बोरा ने कहा कि ये पहली जीत है और इससे हम हर आने वाली जीत के लिए इंस्पिरेशन लेंगे।

17 hrs ago
user_Ahmed Siraj Farooqi
Ahmed Siraj Farooqi
रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
17 hrs ago

नेहा के स्टेटमेंट को ध्यान से सुनने पर पता चलता है कि अभी लड़ाई शुरू हुई है। आने वाले दिनों में सत्ता से टकराव और बढ़ने की संभावना है। हालाँकि, सीजेपी और सोनम वांगचुक के लिए आंदोलन भले ही समाप्त हो गया हो और उन्होंने वो काम भी कर दिया हो जिसके लिए उन्हें लाया गया हो, लेकिन इस देश के सामने अभी बहुत सारे सवाल बाकी हैं। रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी से लेकर एनईपी और शिक्षा और संचार पर संघ का कब्जा, इन सभी मुद्दों पर अभी बहस जारी है। सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि इस देश में लोकतंत्र और संविधान बचा रहेगा या नहीं। नेहा बोरा ने कहा कि ये पहली जीत है और इससे हम हर आने वाली जीत के लिए इंस्पिरेशन लेंगे।

More news from Kota and nearby areas
  • कोटा शहर की दादाबाड़ी थाना पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर नकदी चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी हरियाणा के पलवल के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने खुद तैयार की गई एक चिपनुमा डिवाइस बनाई थी, जिसे पुराने एटीएम की कैश डिस्पेंसर स्लॉट में इस तरह फिट कर देते थे कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती थी। जब कोई ग्राहक एटीएम से पैसे निकालने आता, तो ट्रांजैक्शन सफल हो जाता लेकिन नकदी बाहर नहीं निकलती। ग्राहक मशीन खराब समझकर वहां से चला जाता और बाद में आरोपी डिवाइस हटाकर वही रकम निकाल लेते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रांजेक्शन सॉल्यूशन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के जिला प्रभारी महेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई। गणेश तालाब बसंत विहार और बालाकुंड स्थित एसबीआई एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी पहले एटीएम से छेड़छाड़ करता और बाद में पेचकश की मदद से मशीन खोलकर नकदी निकालता दिखाई दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए दादाबाड़ी थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर भितरिया कुंड के पास से दोनों आरोपियों मुनफेद और समीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एटीएम से छेड़छाड़ में इस्तेमाल होने वाला पेचकश, पट्टीनुमा औजार, चिपनुमा डिवाइस और चोरी की गई ₹9,300 की नकदी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने कोटा में 5 से 7 वारदातों को अंजाम दिया है। गुमानपुरा क्षेत्र की एक घटना भी उन्होंने कबूल की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने करीब ₹1.5 लाख की ठगी करना स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी बताया कि जेल के अंदर ही उन्होंने इस चिपनुमा डिवाइस को बनाना सीखा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कोटा के अलावा किन-किन शहरों में सक्रिय रहे, कितनी वारदातों को अंजाम दिया और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। साथ ही दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों की भी गहन जांच की जा रही है।
    1
    कोटा शहर की दादाबाड़ी थाना पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर नकदी चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी हरियाणा के पलवल के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने खुद तैयार की गई एक चिपनुमा डिवाइस बनाई थी, जिसे पुराने एटीएम की कैश डिस्पेंसर स्लॉट में इस तरह फिट कर देते थे कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती थी। जब कोई ग्राहक एटीएम से पैसे निकालने आता, तो ट्रांजैक्शन सफल हो जाता लेकिन नकदी बाहर नहीं निकलती। ग्राहक मशीन खराब समझकर वहां से चला जाता और बाद में आरोपी डिवाइस हटाकर वही रकम निकाल लेते थे।

मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रांजेक्शन सॉल्यूशन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के जिला प्रभारी महेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई। गणेश तालाब बसंत विहार और बालाकुंड स्थित एसबीआई एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी पहले एटीएम से छेड़छाड़ करता और बाद में पेचकश की मदद से मशीन खोलकर नकदी निकालता दिखाई दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दादाबाड़ी थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना के आधार पर भितरिया कुंड के पास से दोनों आरोपियों मुनफेद और समीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एटीएम से छेड़छाड़ में इस्तेमाल होने वाला पेचकश, पट्टीनुमा औजार, चिपनुमा डिवाइस और चोरी की गई ₹9,300 की नकदी बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने कोटा में 5 से 7 वारदातों को अंजाम दिया है। गुमानपुरा क्षेत्र की एक घटना भी उन्होंने कबूल की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने करीब ₹1.5 लाख की ठगी करना स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी बताया कि जेल के अंदर ही उन्होंने इस चिपनुमा डिवाइस को बनाना सीखा था।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कोटा के अलावा किन-किन शहरों में सक्रिय रहे, कितनी वारदातों को अंजाम दिया और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। साथ ही दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य मामलों की भी गहन जांच की जा रही है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    13 hrs ago
  • कोटा के घोड़े वाला चौराहा क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से प्रभावित दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राकेश जैन ने राज्य सरकार की ओर से उचित सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को काफी प्रभावित किया है और पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने की मांग उठ रही है।
    1
    कोटा के घोड़े वाला चौराहा क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से प्रभावित दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राकेश जैन ने राज्य सरकार की ओर से उचित सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को काफी प्रभावित किया है और पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने की मांग उठ रही है।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में घोषणा की कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी जानी चाहिए। बिरला ने बताया कि सुश्री मीराबाई चानू ने वेट-लिफ्टिंग की 48 किलो ग्राम वर्ग की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इसी प्रतियोगिता में श्री ऋषिकांत सिंह चनम-बम और श्री राजा मुथु-पान्डी ने रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा, पैरा पॉवर लिफ्टर श्री झंडु कुमार ने कांस्य पदक जीतकर देश के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। sदन की ओर से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके कोच और टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
    1
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में घोषणा की कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी जानी चाहिए।

बिरला ने बताया कि सुश्री मीराबाई चानू ने वेट-लिफ्टिंग की 48 किलो ग्राम वर्ग की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इसी प्रतियोगिता में श्री ऋषिकांत सिंह चनम-बम और श्री राजा मुथु-पान्डी ने रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा, पैरा पॉवर लिफ्टर श्री झंडु कुमार ने कांस्य पदक जीतकर देश के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

sदन की ओर से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके कोच और टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    21 hrs ago
  • भव्य शोभायात्रा के साथ हनुमंत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु बूंदी। ओम एन्कलेव संकटमोचन हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हनुमंत कथा का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व संकटमोचन हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा एवं पोथी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीगणेश के पूजन से हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से कलश पूजन एवं पोथी पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद पोथी यात्रा ज्यों सुन्दरम नगर से होती हुई रघुनाथ धाम आश्रम पहुँची, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से यात्रा का स्वागत किया। रघुनाथ धाम के संरक्षक राष्ट्रीय संत ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य ने पोथी की आरती कर विधिवत पूजन किया और कथा के सफल आयोजन की मंगलकामनाएं दीं। प्रथम दिवस की कथा में कथा व्यास ऋतुराज गौतम ने हनुमानजी के आध्यात्मिक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिसने अपने अहंकार का दमन कर लिया, वही सच्चे अर्थों में हनुमान के आदर्शों को आत्मसात करता है। उन्होंने बताया कि हनुमानजी वायु तत्व के प्रतीक हैं, जो चारों युगों में व्याप्त है। इसी कारण गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान चालीसा में "चारों युग परताप तुम्हारा" का उल्लेख किया है। कथा व्यास ने कहा कि हनुमानजी की सेवा से मनुष्य के जीवन में सेवाभाव का विकास होता है और यही सेवाभाव प्रभु की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। इस अवसर पर कथा के प्रधान मनोरथी अर्जुन लाल शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर पूरे समय "जय श्रीराम" और "जय बजरंगबली" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    1
    भव्य शोभायात्रा के साथ हनुमंत कथा का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु
बूंदी। ओम एन्कलेव संकटमोचन हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हनुमंत कथा का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। कथा प्रारंभ होने से पूर्व संकटमोचन हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा एवं पोथी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीगणेश के पूजन से हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से कलश पूजन एवं पोथी पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद पोथी यात्रा ज्यों सुन्दरम नगर से होती हुई रघुनाथ धाम आश्रम पहुँची, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से यात्रा का स्वागत किया।
रघुनाथ धाम के संरक्षक राष्ट्रीय संत ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य ने पोथी की आरती कर विधिवत पूजन किया और कथा के सफल आयोजन की मंगलकामनाएं दीं।
प्रथम दिवस की कथा में कथा व्यास ऋतुराज गौतम ने हनुमानजी के आध्यात्मिक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिसने अपने अहंकार का दमन कर लिया, वही सच्चे अर्थों में हनुमान के आदर्शों को आत्मसात करता है। उन्होंने बताया कि हनुमानजी वायु तत्व के प्रतीक हैं, जो चारों युगों में व्याप्त है। इसी कारण गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान चालीसा में "चारों युग परताप तुम्हारा" का उल्लेख किया है।
कथा व्यास ने कहा कि हनुमानजी की सेवा से मनुष्य के जीवन में सेवाभाव का विकास होता है और यही सेवाभाव प्रभु की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करता है।
इस अवसर पर कथा के प्रधान मनोरथी अर्जुन लाल शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल पर पूरे समय "जय श्रीराम" और "जय बजरंगबली" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
    user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • चेचट क्षेत्र होकर निकल रहे दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे की मुकुंदरा (दरा) अभ्यारण क्षेत्र में बनी 8-लेन टनल को आज सुबह 8 बजे से एक तरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है। इस फैसले से दरा घाटी में रोजाना लगने वाले लंबे जाम से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए फिलहाल टनल के एक हिस्से को चालू किया गया है। अधिकारियों के अनुसार दूसरी टनल को भी लगभग 15 दिनों के भीतर यातायात के लिए खोलने की तैयारी चल रही है। इसके बाद दोनों दिशाओं का आवागमन पूरी तरह एक्सप्रेसवे से संचालित होगा। यह नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है: मध्यप्रदेश और झालावाड़ से कोटा आने वाले सभी वाहन एक्सप्रेसवे की खुली टनल से होकर कोटा पहुंचेंगे। रामगंजमंडी, मुकुंदरा और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहन निर्धारित डायवर्जन के माध्यम से एक्सप्रेसवे तक भेजे जाएंगे। दिल्ली और जयपुर की ओर जाने वाले वाहन ट्रैफिक पुलिस के निर्देशानुसार एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किए जाएंगे, ताकि दरा घाटी में जाम की स्थिति न बने। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बनाई गई यह आधुनिक 8-लेन टनल दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। इसके शुरू होने से दरा घाटी के घुमावदार और संकरे मार्ग पर निर्भरता कम होगी, यात्रा अधिक सुरक्षित होगी और समय की भी बचत होगी। लोगों को होगा बड़ा फायदा: दरा घाटी के लंबे जाम से राहत, कोटा, झालावाड़ और मध्यप्रदेश के बीच यात्रा तेज होगी, भारी वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, ईंधन और यात्रा समय दोनों की बचत होगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी। प्रशासन की अपील: जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें तथा यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, जिससे नई व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू की जा सके।
    2
    चेचट क्षेत्र होकर निकल रहे दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे की मुकुंदरा (दरा) अभ्यारण क्षेत्र में बनी 8-लेन टनल को आज सुबह 8 बजे से एक तरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है। इस फैसले से दरा घाटी में रोजाना लगने वाले लंबे जाम से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए फिलहाल टनल के एक हिस्से को चालू किया गया है। अधिकारियों के अनुसार दूसरी टनल को भी लगभग 15 दिनों के भीतर यातायात के लिए खोलने की तैयारी चल रही है। इसके बाद दोनों दिशाओं का आवागमन पूरी तरह एक्सप्रेसवे से संचालित होगा।

यह नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है: मध्यप्रदेश और झालावाड़ से कोटा आने वाले सभी वाहन एक्सप्रेसवे की खुली टनल से होकर कोटा पहुंचेंगे। रामगंजमंडी, मुकुंदरा और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहन निर्धारित डायवर्जन के माध्यम से एक्सप्रेसवे तक भेजे जाएंगे। दिल्ली और जयपुर की ओर जाने वाले वाहन ट्रैफिक पुलिस के निर्देशानुसार एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किए जाएंगे, ताकि दरा घाटी में जाम की स्थिति न बने।

मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बनाई गई यह आधुनिक 8-लेन टनल दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। इसके शुरू होने से दरा घाटी के घुमावदार और संकरे मार्ग पर निर्भरता कम होगी, यात्रा अधिक सुरक्षित होगी और समय की भी बचत होगी।

लोगों को होगा बड़ा फायदा: दरा घाटी के लंबे जाम से राहत, कोटा, झालावाड़ और मध्यप्रदेश के बीच यात्रा तेज होगी, भारी वाहनों की आवाजाही सुगम होगी, ईंधन और यात्रा समय दोनों की बचत होगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी।

प्रशासन की अपील: जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें तथा यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, जिससे नई व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू की जा सके।
    user_पत्रकार सचिन वैष्णव
    पत्रकार सचिन वैष्णव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • कोटा जिले के रामगंज मंडी उप-जिले में स्थित दरा अंडरपास RUB निर्माण कार्य 27 जुलाई को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस कार्य के तहत कोटा नागदा रेलखंड पर कंवलपुरा और दरा स्टेशन के बीच लोहे के गर्डर लॉन्चिंग की गई। इंजिनियरिंग ब्लाक रखकर रेल्वे ट्रेक पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य पूरा किया गया। इस दौरान कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित दरा नाल से सभी वाहनों को डायवर्ट कर निकाला गया। सैकड़ों रेल्वे कर्मचारियों व अधिकारियों की मेहनत से इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। अब दरा नाल से जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। हालांकि, ब्लाक के दौरान कुछ पैसेंजर रेलगाड़ियां प्रभावित रहीं। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से दरा नाल से निजात मिलेगी।
    4
    कोटा जिले के रामगंज मंडी उप-जिले में स्थित दरा अंडरपास RUB निर्माण कार्य 27 जुलाई को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस कार्य के तहत कोटा नागदा रेलखंड पर कंवलपुरा और दरा स्टेशन के बीच लोहे के गर्डर लॉन्चिंग की गई। इंजिनियरिंग ब्लाक रखकर रेल्वे ट्रेक पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य पूरा किया गया। इस दौरान कोटा झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित दरा नाल से सभी वाहनों को डायवर्ट कर निकाला गया। सैकड़ों रेल्वे कर्मचारियों व अधिकारियों की मेहनत से इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। अब दरा नाल से जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। हालांकि, ब्लाक के दौरान कुछ पैसेंजर रेलगाड़ियां प्रभावित रहीं। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से दरा नाल से निजात मिलेगी।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कोटा पुलिस ने अंधविश्वास और आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर लोगों को ठगने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस ने की, जिसमें बाबा का भेष धारण कर लोगों को हिप्नोटाइज कर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बाबा के भेष में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। वे हिप्नोटाइज करके महिलाओं और राहगीरों से नकदी और गहने ऐंठते थे। पुलिस की यह कार्रवाई ठगी की वारदातों पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    1
    कोटा पुलिस ने अंधविश्वास और आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर लोगों को ठगने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई रामपुरा कोतवाली थाना पुलिस ने की, जिसमें बाबा का भेष धारण कर लोगों को हिप्नोटाइज कर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बाबा के भेष में ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। वे हिप्नोटाइज करके महिलाओं और राहगीरों से नकदी और गहने ऐंठते थे। पुलिस की यह कार्रवाई ठगी की वारदातों पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    13 hrs ago
  • आगामी त्योहारों को देखते हुए कोटा ग्रामीण पुलिस ने 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान में एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में 91 टीमों के 294 पुलिसकर्मियों ने 539 स्थानों पर दबिश देकर 163 अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में 48 स्थायी वारंटी, 21 वांछित अपराधी और एक इनामी बदमाश शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 543.73 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और तीन वाहन जब्त किए। आबकारी अधिनियम के तहत 2636 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई। पुलिस ने अवैध हथियार, खनन और अन्य मामलों में भी कार्रवाई की। कोटा ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
    1
    आगामी त्योहारों को देखते हुए कोटा ग्रामीण पुलिस ने 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान में एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में 91 टीमों के 294 पुलिसकर्मियों ने 539 स्थानों पर दबिश देकर 163 अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में 48 स्थायी वारंटी, 21 वांछित अपराधी और एक इनामी बदमाश शामिल हैं।

इसके अलावा, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 543.73 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और तीन वाहन जब्त किए। आबकारी अधिनियम के तहत 2636 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई। पुलिस ने अवैध हथियार, खनन और अन्य मामलों में भी कार्रवाई की। कोटा ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • झालावाड़ के नया तालाब रोड़ पर कल एक बिजली के खंभों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में दो बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को मदद पहुंचाई।
    1
    झालावाड़ के नया तालाब रोड़ पर कल एक बिजली के खंभों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर एक दुकान में घुस गई। इस हादसे में दो बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को मदद पहुंचाई।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.