Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनसुनवाई में डीएम ने सुनी 24 मामलों की शिकायतें बेतिया। तरनजोत सिंह ने समाहरणालय स्थित जनसुनवाई में डीएम ने सुनी 24 मामलों की शिकायतें बेतिया। तरनजोत सिंह ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से आए फरियादियों की 24 शिकायतों की सुनवाई की। भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पेयजल और राशन कार्ड समेत विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा गया।
A9Bharat News
जनसुनवाई में डीएम ने सुनी 24 मामलों की शिकायतें बेतिया। तरनजोत सिंह ने समाहरणालय स्थित जनसुनवाई में डीएम ने सुनी 24 मामलों की शिकायतें बेतिया। तरनजोत सिंह ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से आए फरियादियों की 24 शिकायतों की सुनवाई की। भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पेयजल और राशन कार्ड समेत विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा गया।
More news from बिहार and nearby areas
- मझौलिया में होली पर्व को शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया ।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार एवं थानाध्यक्ष अमर कुमार के संयुक्त रूप से व्यापक रूट मार्च निकाला गया ।रूट मार्च का उद्देश्य आमजनों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था। इस दौरान पुलिस बल ने परसा, डुमरिया, माधोपुर, जौकटिया, मझौलिया खुटिया इंदु सरिसवा बाजार सहित विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण किया ।पुलिस टीम ने पैदल मार्च करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद भी स्थापित किया और शांति बनाए रखने की अपील की ।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है,इसे मर्यादा और अनुशासन के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया या हुड़दंग मचाने की कोशिश की गई, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2
- जनसुनवाई में डीएम ने सुनी 24 मामलों की शिकायतें बेतिया। तरनजोत सिंह ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से आए फरियादियों की 24 शिकायतों की सुनवाई की। भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पेयजल और राशन कार्ड समेत विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा गया।1
- जिला पश्चिम चम्पारण, बेतिया शहर के लाल बाजार चौक पर लगा घंटों तक जाम। मौके पर ट्राफिक डीएसपी माननीय श्री अतनु दत्ता जी ने संभाला कमान। लोगों और दुकानदारों को मिला जाम से राहत। 03.02.2026.1
- नौतन। बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री सह नौतन विधानसभा के विधायक नारायण प्रसाद ने सोमवार के दोपहर करीब तीन बजे पूजाहा क्षेत्र में बरसात से पूर्व कराए जा रहे बांध सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि बरसात के समय बांधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। यदि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं तो वर्षा ऋतु में आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ आने से पहले ही सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय पूरे कर लिए जाएं, ताकि क्षेत्र की जनता सुरक्षित रह सके। मौके पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार, कनीय अभियंता रामबाबू रजक, स्थानीय ग्रामीण सत्यदेव कुशवाहा, ध्रुप शाह, प्यारेलाल पटेल, प्रकाश पटेल, नागेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- सुगौली स्टेशन की जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने होली के अवसर पर आने -जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर तत्पर। लगातार लगा रही है गश्त।1
- झाखरा स्थित ईश्वर शांति महाविद्यालय में होली मिलन समारोह हर्ष और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा परिसर को रंगों की खूबसूरत छटा से सराबोर कर दिया। समारोह के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। उनकी प्रतिभा और उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। यह त्योहार आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- पुजाहा पटजिरवा नदी में गलत कम एवं बाढ़ से के पानी को लेकर लोगों ने किया बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री से शिकायत , मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत पे नदी को बांध को नहीं काटने देंगे हालांकि लोगों ने परेशानी अपना बताया|1
- होली को लेकर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, कई गिरफ्तार बेतिया। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, पश्चिम चम्पारण ने होली पर्व के मद्देनज़र जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों से अवैध विदेशी शराब बरामद की गई और कई आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। विभाग की ओर से बताया गया कि होली तक यह विशेष अभियान जारी रहेगा। आम लोगों से अवैध शराब की सूचना टोल फ्री नंबर 15545 पर देने की अपील की गई है।1