logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली पर्व को शांतिपूर्ण रूप से मनाने को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च।। मझौलिया में होली पर्व को शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया ।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार एवं थानाध्यक्ष अमर कुमार के संयुक्त रूप से व्यापक रूट मार्च निकाला गया ।रूट मार्च का उद्देश्य आमजनों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था। इस दौरान पुलिस बल ने परसा, डुमरिया, माधोपुर, जौकटिया, मझौलिया खुटिया इंदु सरिसवा बाजार सहित विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण किया ।पुलिस टीम ने पैदल मार्च करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद भी स्थापित किया और शांति बनाए रखने की अपील की ।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है,इसे मर्यादा और अनुशासन के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया या हुड़दंग मचाने की कोशिश की गई, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

3 hrs ago
user_RAVI PANDEY
RAVI PANDEY
Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

होली पर्व को शांतिपूर्ण रूप से मनाने को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च।। मझौलिया में होली पर्व को शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया ।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार एवं थानाध्यक्ष अमर कुमार के संयुक्त रूप से व्यापक रूट मार्च निकाला गया ।रूट मार्च का उद्देश्य आमजनों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था। इस दौरान पुलिस बल ने परसा, डुमरिया, माधोपुर, जौकटिया, मझौलिया खुटिया इंदु सरिसवा बाजार सहित विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण किया ।पुलिस टीम

85b89bde-ccb2-45fa-80ea-4a9ea5a72681

ने पैदल मार्च करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद भी स्थापित किया और शांति बनाए रखने की अपील की ।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है,इसे मर्यादा और अनुशासन के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया या हुड़दंग मचाने की कोशिश की गई, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • मझौलिया पुलिस ने होली उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के उद्देश्य से सोमवार को शाम थाना क्षेत्र में व्यापक रूट मार्च निकाला, थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि रूट मार्च का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और त्योहार के दौरान अनुशासन बनाए रखना था,रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने परसा,डुमरिया,माधोपुर,जौकटिया, मझौलिया खुटिया इंदु सरिसवा बाजार सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भ्रमण किया,थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि होली उत्साह का त्यौहार है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार के हुड़दंग पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।पुलिस ने इस दौरान सादे वेशभूषा में भी जगह-जगह चौकसी रखी,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके,थानाध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष पुलिस ने लगभग 750 संभावित उल्लंघनकर्ताओं को चिन्हित किया और उनके खिलाफ धारा 107 के तहत कानूनी प्रक्रिया की गई है।इस रूट मार्च से नागरिकों में त्योहार को सुरक्षित और आनंदपूर्वक मनाने की भावना बढ़ी,पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि होली पर किसी भी प्रकार का दंगा, झगड़ा या अनुचित व्यवहार न हो,स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की और कहा कि इस तरह की सक्रिय निगरानी से त्योहारों पर सुरक्षा और शांति बनी रहती है,थानाध्यक्ष अमर कुमार ने अंत में सभी से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए होली का उत्सव प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं।
    1
    मझौलिया पुलिस ने होली उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के उद्देश्य से सोमवार को शाम थाना क्षेत्र में व्यापक रूट मार्च निकाला, थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि रूट मार्च का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और त्योहार के दौरान अनुशासन बनाए रखना था,रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने परसा,डुमरिया,माधोपुर,जौकटिया, मझौलिया खुटिया इंदु सरिसवा बाजार सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भ्रमण किया,थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि होली उत्साह का त्यौहार है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार के हुड़दंग पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।पुलिस ने इस दौरान सादे वेशभूषा में भी जगह-जगह चौकसी रखी,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके,थानाध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष पुलिस ने लगभग 750 संभावित उल्लंघनकर्ताओं को चिन्हित किया और उनके खिलाफ धारा 107 के तहत कानूनी प्रक्रिया की गई है।इस रूट मार्च से नागरिकों में त्योहार को सुरक्षित और आनंदपूर्वक मनाने की भावना बढ़ी,पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि होली पर किसी भी प्रकार का दंगा, झगड़ा या अनुचित व्यवहार न हो,स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की और कहा कि इस तरह की सक्रिय निगरानी से त्योहारों पर सुरक्षा और शांति बनी रहती है,थानाध्यक्ष अमर कुमार ने अंत में सभी से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए होली का उत्सव प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड के नवगांवा गांव में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे डीलर संघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष अमर यादव के आवास पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का परिचय दिया। पारंपरिक गीत-संगीत और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संगठन की मजबूती तथा जनवितरण प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी समन्वय और एकजुटता को सुदृढ़ करते हैं। समारोह में जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह, महामंत्री मुकेश कुमार, जिला संगठन मंत्री हरेराम कुमार, धुर्व प्रसाद, अशोक प्रसाद, हरिराम गिरी, कन्हैया पांडे, मुरारी प्रसाद, रामायण मुखिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे। अंत में अमर यादव ने सभी के प्रति आभार जताते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का संकल्प दोहराया।
    1
    योगापट्टी। योगापट्टी प्रखंड के नवगांवा गांव में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे डीलर संघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष अमर यादव के आवास पर संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का परिचय दिया।
पारंपरिक गीत-संगीत और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संगठन की मजबूती तथा जनवितरण प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी समन्वय और एकजुटता को सुदृढ़ करते हैं।
समारोह में जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह, महामंत्री मुकेश कुमार, जिला संगठन मंत्री हरेराम कुमार, धुर्व प्रसाद, अशोक प्रसाद, हरिराम गिरी, कन्हैया पांडे, मुरारी प्रसाद, रामायण मुखिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे। अंत में अमर यादव ने सभी के प्रति आभार जताते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का संकल्प दोहराया।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by Md Ekbal
    1
    Post by Md Ekbal
    user_Md Ekbal
    Md Ekbal
    संग्रामपुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 3मार्च मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 12अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 157.44लीटर शराब बरामद की,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 3मार्च मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 12अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 157.44लीटर शराब बरामद की,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • पुजाहा पटजिरवा नदी में गलत कम एवं बाढ़ से के पानी को लेकर लोगों ने किया बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री से शिकायत , मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत पे नदी को बांध को नहीं काटने देंगे हालांकि लोगों ने परेशानी अपना बताया|
    1
    पुजाहा पटजिरवा नदी में गलत कम एवं बाढ़ से के पानी को लेकर लोगों ने किया बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री से शिकायत , मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत पे नदी को बांध को नहीं काटने देंगे हालांकि लोगों ने परेशानी अपना बताया|
    user_BN Chitranjan
    BN Chitranjan
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • चकिया लायंस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन इस समारोह में लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रंग अबीर एक दूसरे को लगाते हुए एक दूसरे कोगले मिले आपसी सौहार्द को बनाए रखने का संदेश समाज के बीच बताने की कही बातें। लायंस क्लब के अध्यक्ष, सचिव, के साथ चकिया सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्रांगण में कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
    1
    चकिया लायंस क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन इस समारोह में लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रंग अबीर एक दूसरे को लगाते हुए एक दूसरे कोगले मिले आपसी सौहार्द को बनाए रखने का संदेश समाज के बीच बताने की कही बातें। लायंस क्लब के अध्यक्ष, सचिव, के साथ चकिया सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के प्रांगण में कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं होली : डीएम बेतिया। तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जिले में होली शांति और भाईचारे के साथ मनाई जाए। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे तथा क्यूआरटी और अग्निशमन दल अलर्ट पर रहेंगे। डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि सभी थाने अलर्ट हैं और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और किसी भी सूचना की तुरंत जानकारी देने की अपील की है।
    1
    शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं होली : डीएम
बेतिया। तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जिले में होली शांति और भाईचारे के साथ मनाई जाए। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे तथा क्यूआरटी और अग्निशमन दल अलर्ट पर रहेंगे।
डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि सभी थाने अलर्ट हैं और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और किसी भी सूचना की तुरंत जानकारी देने की अपील की है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • मझौलिया। Lab of Education Welfare Trust के तत्वावधान में सोमवार के दिन जब तीन बजे सेनुवारिया के बच्चों को गन्ना अनुसंधान केंद्र माधोपुर में वैज्ञानिक पद्धति से बीज निर्माण की प्रक्रिया सिखाई गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रविकांत ने बच्चों को पौधों में ब्रीडिंग (संकरण) की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जिससे बच्चों ने नए बीज विकसित करने की मूल प्रक्रिया को समझा। संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। यदि बच्चों को कम उम्र से ही वैज्ञानिक प्रयोगों से जोड़ा जाए तो वे भविष्य में अपने क्षेत्र, राज्य और देश को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से यह छोटी सी मुहिम शुरू की गई है। मौके पर सचिव सुजीत सोनी, कोषाध्यक्ष विनय पटेल, सदस्य दीपक वर्मा, दीपक कुमार सहित कई बच्चे उपस्थित रहे।
    1
    मझौलिया। Lab of Education Welfare Trust के तत्वावधान में सोमवार के दिन जब तीन बजे सेनुवारिया के बच्चों को गन्ना अनुसंधान केंद्र माधोपुर में वैज्ञानिक पद्धति से बीज निर्माण की प्रक्रिया सिखाई गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रविकांत ने बच्चों को पौधों में ब्रीडिंग (संकरण) की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया, जिससे बच्चों ने नए बीज विकसित करने की मूल प्रक्रिया को समझा।
संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश कुमार पटेल ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। यदि बच्चों को कम उम्र से ही वैज्ञानिक प्रयोगों से जोड़ा जाए तो वे भविष्य में अपने क्षेत्र, राज्य और देश को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से यह छोटी सी मुहिम शुरू की गई है। मौके पर सचिव सुजीत सोनी, कोषाध्यक्ष विनय पटेल, सदस्य दीपक वर्मा, दीपक कुमार सहित कई बच्चे उपस्थित रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • आज 3मार्च मंगलवार दोपहर करीब 2बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1 लाख 94हजाररूपए जुर्माना वसूले गए।
    1
    आज 3मार्च मंगलवार दोपहर करीब 2बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1 लाख 94हजाररूपए जुर्माना वसूले गए।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.