Shuru
Apke Nagar Ki App…
समकालीन अभियान में बेतिया पुलिस ने 12अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,शराब बरामद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 3मार्च मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल 12अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 157.44लीटर शराब बरामद की,सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
S9 Bihar

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- आज 3 मार्च, मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जारी प्रेस बिज्ञप्ति मे बताया गया की पश्चिम चंपारण के बेतिया जिला शिक्षा कार्यालय से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई, जहां विशेष निगरानी इकाई की टीम ने छापेमारी कर शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता रौशन कुमार को 5 लाख रुपये नगद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि 57 लाख रुपये के रिपेयरिंग टेंडर में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। निगरानी अधिकारी सुधीर कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। छापेमारी के दौरान कार्यालय से 5 लाख रुपये और उनके किराए के मकान से 37 लाख 500 रुपये बरामद किए गए, जिससे कुल बरामद राशि 42 लाख 500 रुपये हो गई है, जबकि अन्य ठिकानों पर भी जांच जारी है। गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व इसी कार्यालय में तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के यहां भी करोड़ों रुपये की बरामदगी हुई थी, बावजूद इसके भ्रष्टाचार का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शिक्षा विभाग इस मामले में आगे क्या सख्त कार्रवाई करता है।1
- Post by Abdu Habib Ansari1
- Post by RAJHANSH VERMA1
- जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला एक युवक पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ा है, जहां बदमाशों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक ने खुद सामने आकर पूरी घटना की जानकारी दी है और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।1
- Post by Akash Kumar1
- Post by Sadhana national News1
- जनसुनवाई में डीएम ने सुनी 24 मामलों की शिकायतें बेतिया। तरनजोत सिंह ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से आए फरियादियों की 24 शिकायतों की सुनवाई की। भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पेयजल और राशन कार्ड समेत विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा गया।1
- बेतिया में आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। 3 मार्च, मंगलवार की रात करीब 8 बजे से शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न हो, इसे लेकर हर वाहन की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर (विसिलाइजर) मशीन से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। जांच के क्रम में जिन चालकों के शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाई जा रही है, उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि होली के नाम पर किसी भी तरह की लापरवाही, नशे में वाहन चलाना या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाएं।1