Shuru
Apke Nagar Ki App…
betiya jila Shiksha sahayak abhiyanta ko 500000 rishwat lete nigrani vibhag
Sadhana national News
betiya jila Shiksha sahayak abhiyanta ko 500000 rishwat lete nigrani vibhag
More news from बिहार and nearby areas
- जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला एक युवक पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ा है, जहां बदमाशों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक ने खुद सामने आकर पूरी घटना की जानकारी दी है और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।1
- Post by Sadhana national News1
- मझौलिया में होली पर्व को शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया ।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार एवं थानाध्यक्ष अमर कुमार के संयुक्त रूप से व्यापक रूट मार्च निकाला गया ।रूट मार्च का उद्देश्य आमजनों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था। इस दौरान पुलिस बल ने परसा, डुमरिया, माधोपुर, जौकटिया, मझौलिया खुटिया इंदु सरिसवा बाजार सहित विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर भ्रमण किया ।पुलिस टीम ने पैदल मार्च करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद भी स्थापित किया और शांति बनाए रखने की अपील की ।प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है,इसे मर्यादा और अनुशासन के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया या हुड़दंग मचाने की कोशिश की गई, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2
- जनसुनवाई में डीएम ने सुनी 24 मामलों की शिकायतें बेतिया। तरनजोत सिंह ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलेभर से आए फरियादियों की 24 शिकायतों की सुनवाई की। भूमि विवाद, पेंशन, आवास, बिजली, पेयजल और राशन कार्ड समेत विभिन्न मामलों पर चर्चा हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा गया।1
- जिला पश्चिम चम्पारण, बेतिया शहर के लाल बाजार चौक पर लगा घंटों तक जाम। मौके पर ट्राफिक डीएसपी माननीय श्री अतनु दत्ता जी ने संभाला कमान। लोगों और दुकानदारों को मिला जाम से राहत। 03.02.2026.1
- Post by Akash Kumar1
- आज 3 मार्च, मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जारी प्रेस बिज्ञप्ति मे बताया गया की पश्चिम चंपारण के बेतिया जिला शिक्षा कार्यालय से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई, जहां विशेष निगरानी इकाई की टीम ने छापेमारी कर शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता रौशन कुमार को 5 लाख रुपये नगद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि 57 लाख रुपये के रिपेयरिंग टेंडर में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। निगरानी अधिकारी सुधीर कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। छापेमारी के दौरान कार्यालय से 5 लाख रुपये और उनके किराए के मकान से 37 लाख 500 रुपये बरामद किए गए, जिससे कुल बरामद राशि 42 लाख 500 रुपये हो गई है, जबकि अन्य ठिकानों पर भी जांच जारी है। गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व इसी कार्यालय में तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के यहां भी करोड़ों रुपये की बरामदगी हुई थी, बावजूद इसके भ्रष्टाचार का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शिक्षा विभाग इस मामले में आगे क्या सख्त कार्रवाई करता है।1
- होली को लेकर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, कई गिरफ्तार बेतिया। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, पश्चिम चम्पारण ने होली पर्व के मद्देनज़र जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों से अवैध विदेशी शराब बरामद की गई और कई आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। विभाग की ओर से बताया गया कि होली तक यह विशेष अभियान जारी रहेगा। आम लोगों से अवैध शराब की सूचना टोल फ्री नंबर 15545 पर देने की अपील की गई है।1